बॉलीवुड स्टार Bobby Deol करेंगे लाल किले पर रावण वध
News & Gossip
इस साल लाल किला मैदान में होने वाली विश्व प्रसिद्ध लव कुश रामलीला में रावण वध करेंगे बॉलीवुड अभिनेता Bobby Deol
नई दिल्ली ,29 सितंबर 2025
विश्व प्रसिद्ध लव कुश रामलीला इस वर्ष एक और ऐतिहासिक क्षण की गवाह बनेगी। दशहरा के दिन लाल किला मैदान में असत्य पर सत्य की विजय के प्रतीक रावण वध का मंचन बॉलीवुड के लोकप्रिय अभिनेता Bobby Deol द्वारा किया जाएगा।
Bobby Deol फिल्म इंडस्ट्री के उन चुनिंदा सितारों में शामिल हैं, जिन्होंने अपने करियर के तीन दशक पूरे कर लिए हैं। हाल ही में उन्होंने अपनी अदाकारी और अनोखे स्टाइल से दर्शकों का दिल जीता है और वे एक बार फिर सुर्खियों में हैं।

लव कुश रामलीला कमेटी के अध्यक्ष अर्जुन कुमार ने बताया कि जब Bobby Deol को दशहरे पर रावण वध करने का आमंत्रण दिया गया तो उन्होंने इसे पूरे उत्साह के साथ स्वीकार कर लिया। समिति का मानना है कि Bobby Deol का इस ऐतिहासिक मंच पर आना रामलीला को और भी भव्य और यादगार बना देगा।
दशहरे की इस संध्या को देखने के लिए राजधानी समेत देशभर से लाखों दर्शक लाल किले पर जुटते हैं। इस बार Bobby Deol की मौजूदगी से कार्यक्रम की शोभा और बढ़ने वाली है।