Neetu Chandra बनीं बदलाव की प्रतीक — बिहार में रिकॉर्ड वोटिंग से…

Neetu Chandra बनीं बदलाव की प्रतीक — बिहार में रिकॉर्ड वोटिंग से झलका प्रभाव

बिहार विधानसभा चुनाव में इस बार मतदान प्रतिशत ने नया इतिहास रच दिया है। राज्य में 61–62% की रिकॉर्ड वोटिंग के पीछे एक नाम सबसे अधिक चर्चा में है — अभिनेत्री और निर्माता Neetu Chandra। बिहार के चुनाव आयोग की SVEEP आइकन के रूप में Neetu Chandra की सक्रिय भूमिका ने मतदाताओं, खासकर युवाओं और महिलाओं में अभूतपूर्व उत्साह जगाया।


राष्ट्रीय पुरस्कार विजेता निर्माता, हॉलीवुड और बॉलीवुड की जानी-मानी अभिनेत्री Neetu Chandra ने अपने प्रभाव और जुड़ाव से मतदान को एक “अभियान” नहीं, बल्कि “अभिमान” बना दिया। “हर वोट बिहार को मजबूत बनाता है” — उनका यह संदेश लोगों के दिलों तक पहुंचा।

यह भी पढ़े: Jatadhara Review: पौराणिक रहस्यों और आधुनिक तर्क के बीच बुनी रहस्यमयी कहानी,…


Neetu Chandra ने न केवल सोशल मीडिया के ज़रिए जागरूकता फैलाई, बल्कि विभिन्न जिलों का दौरा कर युवाओं और पहली बार वोट देने वालों से सीधा संवाद किया। उनके प्रेरक प्रयासों का असर शहरी इलाकों में साफ दिखा — पटना साहिब में 58.92% और फुलवारी शरीफ में 57.89% मतदान हुआ, जो पिछले चुनावों की तुलना में उल्लेखनीय वृद्धि है।


बिहार की एकमात्र राष्ट्रीय पुरस्कार विजेता निर्माता और हॉलीवुड अभिनेत्री होने के नाते Neetu Chandra का व्यक्तित्व विश्वसनीयता और प्रेरणा दोनों का संगम है। उन्होंने यह साबित किया कि नेतृत्व केवल राजनीति या मनोरंजन तक सीमित नहीं होता, बल्कि समाज को जागरूक करने की शक्ति भी रखता है।
Neetu Chandra का यह अभियान न केवल बिहार बल्कि पूरे देश के लिए नागरिक भागीदारी का नय मानक बन गया है |

यह भी पढ़े:  स्ट्रेच मार्क्स हटाने के असरदार घरेलू नुस्खे: डिलीवरी के बाद आजमाएं ये आसान तरीके, पाए फिर से मुलायम और ग्लोइंग स्किन

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *