Yash के जन्मदिन से पहले मेकर्स ने जारी किया ‘Toxic’ का जबरदस्त…

Yash के जन्मदिन से पहले मेकर्स ने जारी किया ‘Toxic’ का जबरदस्त पोस्टर, फैंस के लिए खास सरप्राइज का ऐलान

Yash के 40वें जन्मदिन से ठीक एक दिन पहले ‘Toxic’ का दमदार पोस्टर सामने आया है, साथ ही मेकर्स ने 8 जनवरी को बड़े खुलासे का संकेत दिया है।

07 जनवरी 2026, नई दिल्ली

‘KGF’ फेम कन्नड़ सुपरस्टार Yash जल्द ही अपनी अगली फिल्म ‘Toxic: ए फेयरी टेल फॉर ग्रोन अप्स’ में नजर आने वाले हैं। उनके जन्मदिन से ठीक एक दिन पहले फिल्म के निर्माताओं ने एक धांसू पोस्टर रिलीज कर दिया है, जिसने फैंस के बीच उत्साह और भी बढ़ा दिया है। इसके साथ ही मेकर्स ने यश के जन्मदिन पर एक खास घोषणा करने का इशारा भी किया है।

फिल्म ‘Toxic’ की स्टारकास्ट को लेकर हाल ही में बड़ा खुलासा हुआ था, जिसमें कियारा आडवाणी, तारा सुतारिया, हुमा कुरैशी और नयनतारा जैसे नाम शामिल हैं। अब जारी किए गए नए पोस्टर ने फिल्म की कहानी और यश के किरदार को लेकर सस्पेंस और गहरा कर दिया है।

पोस्टर में क्या है खास?


मेकर्स ने अपने एक्स (पूर्व में ट्विटर) हैंडल पर यश का जो पोस्टर शेयर किया है, उसमें उनका चेहरा धुएं के पीछे छिपा हुआ नजर आता है। चारों तरफ आग, मलबा और तबाही का मंजर दिखाई दे रहा है, जिससे साफ संकेत मिलता है कि फिल्म में दमदार एक्शन और इंटेंस ड्रामा देखने को मिलेगा। पोस्टर के साथ कैप्शन में लिखा गया है कि 8 जनवरी 2026 सुबह 10:10 बजे उस चीज़ का खुलासा किया जाएगा, जिसकी पहले ही चेतावनी दी जा चुकी है। हालांकि, यह स्पष्ट नहीं किया गया है कि यह टीजर होगा, ट्रेलर या फिर कोई और बड़ा ऐलान।

यह भी पढ़े: मकबूल से पान सिंह तोमर तक: Irrfan Khan, जो हर रोल में खुद को भूल गए और किरदार जो आज भी ज़िंदा हैं

यश का खास दिन और फैंस की उम्मीदें


कन्नड़ सिनेमा के सुपरस्टार यश 8 जनवरी 2026 को अपना 40वां जन्मदिन मनाने जा रहे हैं। हर साल की तरह इस बार भी उनके फैं को जन्मदिन पर किसी बड़े सरप्राइज की उम्मीद है, और ‘Toxic’ के मेकर्स ने इस उत्साह को और बढ़ा दिया है। यश ने अपने करियर की शुरुआत टीवी सीरियल ‘नंदा गोकुला’ से की थी और साल 2008 में फिल्म ‘मोगीना मनसु’ से बड़े पर्दे पर कदम रखा। ‘KGF’ और ‘KGF 2’ ने उन्हें पैन-इंडिया स्टार बना दिया।

फिल्म ‘Toxic’ से जुड़ी जानकारी


‘Toxic’ का निर्देशन गीतू मोहनदास कर रही हैं। यह फिल्म कन्नड़ और इंग्लिश में एक साथ शूट की गई है और इसे हिंदी, तेलुगु, तमिल और मलयालम सहित कई भाषाओं में रिलीज किया जाएगा। फिल्म 19 मार्च 2026 को सिनेमाघरों में दस्तक देगी। Yash के साथ तारा सुतारिया, हुमा कुरैशी, नयनतारा और कियारा आडवाणी जैसे सितारे अहम भूमिकाओं में नजर आएंगे।

अब फैंस की निगाहें 8 जनवरी सुबह 10:10 बजे पर टिकी हैं, जब ‘Toxic’ से जुड़ा यह बड़ा राज सामने आएगा।

यह भी पढ़े: Realme 16 Pro सीरीज की कीमत लॉन्च से पहले लीक, जानिए क्या होंगे फीचर्स


Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *