SEARCH FILMIWIRE

18/04/2026  |  Your Daily Dose of Filmi Drama
Filmi Wire “Connecting You to the World of Entertainment”
  • Home
  • Bollywood
  • Hollywood
  • Tollywood
  • FW Review
  • Baatacheet
  • Tv
  • Webseries
  • Lifestyle & Beauty
  • HOT & Glamour
  • About Us
BREAKING
भव्यता का नया अध्याय: ‘Varanasi’ के सेट पर S S… Chitrangda Singh कौन हैं और क्यों चर्चा में हैं Aditya Dhar क्यों बनाना चाहते हैं Ashwatthama पर फिल्म Bhooth Bangla Movie 2026: डर और रहस्य से भरी हॉरर… Bhilwara Sur Sangam 2026 का भव्य समापन, नई दिल्ली में… Varanasi vs Ramayan: 2027 की सबसे Grand फिल्म कौन होगी?
‘Vadh 2’ का नया पोस्टर रिलीज: इंटेंस लुक में दिखे संजय मिश्रा और नीना गुप्ता, फैंस में बढ़ी उत्सुकता
News & Gossip

‘Vadh 2’ का नया पोस्टर रिलीज: इंटेंस लुक में दिखे संजय मिश्रा और नीना गुप्ता, फैंस में बढ़ी उत्सुकता

Suditi Raje • 09/12/2025 • 4 months ago
Share: 𝎟 Facebook 𝕏 Tweet 💬 WhatsApp ✈ Telegram

फिल्म ‘Vadh 2’ के नए पोस्टर्स ने दर्शकों के बीच रोमांच बढ़ा दिया है। संजय मिश्रा पुलिस अधिकारी के रूप में और नीना गुप्ता बेहद गंभीर अंदाज में नजर आ रहीं हैं।

09 दिसंबर 2025, नई दिल्ली

संजय मिश्रा और नीना गुप्ता की बहुप्रतीक्षित फिल्म ‘Vadh 2’ को लेकर फैंस में उत्सुकता लगातार बढ़ती जा रही है। मेकर्स ने मंगलवार को फिल्म के बिल्कुल नए पोस्टर्स जारी कर दर्शकों की उत्सुकता को और बढ़ा दिया। इन पोस्टर्स में दोनों कलाकार बेहद इंटेंस और दमदार लुक में दिखाई दे रहे हैं, जिसने कहानी के प्लॉट को लेकर नए सवाल भी खड़े कर दिए हैं।

संजय मिश्रा पुलिस वर्दी में, नीना गुप्ता सस्पेंस भरे अंदाज में

रिलीज हुए पोस्टर्स में संजय मिश्रा पुलिस की वर्दी पहने हुए एक गंभीर, सोच में डूबे किरदार में नजर आते हैं। वहीं नीना गुप्ता सफेद परिधान में बेहद शांत लेकिन रहस्यमय लुक में दिख रही हैं। इन तस्वीरों को साझा करते हुए संजय मिश्रा ने लिखा—
“कभी-कभी आप जो देखते हैं, वो पूरा सच नहीं होता।”
यही लाइन पोस्टर्स के साथ कहानी में छिपे सस्पेंस का संकेत भी देती है।

यह भी पढ़े: Bigg Boss 19: Gaurav Khanna बने विजेता, जीती ट्रॉफी और 50 लाख…

View this post on Instagram

A post shared by Sanjay Mishra (@imsanjaimishra)

फिल्म का काउंटडाउन अब शुरू हो चुका है, क्योंकि ‘Vadh 2’ अगले साल 6 फरवरी 2026 को सिनेमाघरों में दस्तक देने वाली है।

जसपाल सिंह संधू के निर्देशन में बनी फिल्म

‘Vadh 2’ का निर्देशन जसपाल सिंह संधू ने किया है, जो फिल्म को लव रंजन के प्रोडक्शन हाउस, लव फिल्म्स के बैनर तले बना रहे हैं। अभी तक यह साफ नहीं है कि यह फिल्म नई कहानी पर आधारित होगी या 2022 में रिलीज हुई पहली फिल्म ‘वध’ की कहानी को आगे बढ़ाएगी। साथ ही फिल्म की अन्य कास्ट को लेकर भी अभी कोई आधिकारिक जानकारी सामने नहीं आई है।

‘Vadh’ ने जीता था दर्शकों का दिल

साल 2022 में आई ‘Vadh’ एक क्राइम थ्रिलर थी, जिसने अपनी सच्ची घटनाओं से प्रेरित कहानी के जरिए दर्शकों को बांधे रखा। फिल्म को समीक्षकों और दर्शकों—दोनों का भरपूर प्यार मिला था। अब सभी की नजरें इस बात पर टिकी हैं कि ‘Vadh 2’ इस फ्रेंचाइजी को अगले स्तर पर कैसे लेकर जाएगी।

फैंस की उम्मीदें बड़े परदे पर एक और रोमांचक कहानी देखने की हैं। अब देखना यह है कि मेकर्स इस बार दर्शकों के सामने क्या नया मोड़ लेकर आते हैं।

यह भी पढ़े: अमेरिका में भीषण आग की चपेट में आई 24 वर्षीय भारतीय छात्रा की मौत, 90% शरीर झुलसने से नहीं बच सकी जान

Tags: Vadh 2
Share: 𝎟 Facebook 𝕏 Tweet 💬 WhatsApp ✈ Telegram
Suditi Raje

Suditi Raje

FilmiWire Writer

Suditi Raje is an entertainment journalist with 4years of experience in Bollywood. Known for her keen eye for captivating narratives and her ability to uncover the latest industry scoops, she is dedicated to keeping audiences informed and entertained. In her leisure time, she enjoys peaceful moments in the hills, away from the hustle and bustle of the cinema world.

You May Also Like
"Kaal" के 20 साल: जब डर बना था जंगल का दूसरा नाम, Dharma Productions ने सोशल मीडिया पर मनाया जश्न
News & Gossip

“Kaal” के 20 साल: जब डर बना था जंगल का दूसरा नाम, Dharma Productions…

20 साल बाद भी ‘Kaal’ का क्लाइमेक्स रहस्य बनकर दिलों में ज़िंदा है नई दिल्ली, 29 अप्रैल 2025…

Suditi Raje12 months ago Read
Delhi AI Summit 2026 : फिल्ममेकिंग में AI का जलवा, बॉलीवुड सितारे भी जुड़े इस नई तकनीक से
News & Gossip

Delhi AI Summit 2026 : फिल्ममेकिंग में AI का जलवा, बॉलीवुड सितारे भी जुड़े…

AI Summit 2026 में यह स्पष्ट रूप से देखने को मिला कि Artificial Intelligence अब केवल डेटा प्रोसेसिंग…

Hyder Ali Ashrafi2 months ago Read
Christmas पर अक्षय कुमार का सरप्राइज, ‘Welcome to the Jungle’ की शूटिंग हुई पूरी
News & Gossip

Christmas पर अक्षय कुमार का सरप्राइज, ‘Welcome to the Jungle’ की शूटिंग हुई पूरी

Christmas के मौके पर अक्षय कुमार ने फैंस को खास तोहफा दिया है। ‘Welcome to the Jungle’ की…

Suditi Raje4 months ago Read

Leave a Comment Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Trending Now

1
Netflix पर रिलीज हुई ‘Yo Yo Honey Singh: Famous’, जानिए उनकी लाइफ के अनसुने पहलू
Netflix पर रिलीज हुई ‘Yo Yo Honey Singh: Famous’,…
1 year ago
2
The Algorithm of Betaal: A Futuristic Tale of the Commonwealth
The Algorithm of Betaal: A Futuristic Tale of the…
10 months ago
3
ए रियल एनकाउंटर": सस्पेंस और एक्शन की कहानी, 15 नवंबर को रिलीज़
A Real Encounter: सस्पेंस और एक्शन की कहानी, 15…
1 year ago
4
Allu Arjun ने Mahesh Babu पर दिया ऐसा कमेंट, सोशल मीडिया पर मचा हंगामा!
Allu Arjun ने Mahesh Babu पर दिया ऐसा कमेंट,…
1 year ago
5
Nandamuri Balakrishna बने 'Daaku Maharaj', Bobby Deol के साथ धमाकेदार एक्शन में!
Nandamuri Balakrishna बने ‘Daaku Maharaj’, Bobby Deol के साथ…
1 year ago

People Also Watched

1
हेमलेट से खलनायक तक: Gavin Packard की कहानी जिसे बॉलीवुड ने भुला दिया
हेमलेट से खलनायक तक: Gavin Packard की कहानी जिसे…
10 months ago
2
वरुण-जाह्नवी की जोड़ी लेकर आ रही है हंसी और हंगामा – ‘Sunny Sanskari Ki Tulsi Kumari’ ट्रेलर ने मचाया धमाल
वरुण-जाह्नवी की जोड़ी लेकर आ रही है हंसी और…
7 months ago
3
Sheena Chohan ने टॉम क्रूज़ संग पुरानी तस्वीर साझा कर जताई खुशी, हॉलीवुड सुपरस्टार को मिला पहला ऑस्कर सम्मान
Sheena Chohan ने टॉम क्रूज़ संग पुरानी तस्वीर साझा…
5 months ago
4
“2020 दिल्ली” – आग, आंसू और सच्चाई का आईना
Film Review : “2020 Delhi” – आग, आंसू और…
5 months ago
Advertisement
Ad Space 300×250

Categories

  • News & Gossip (411)
  • Bollywood (162)
  • FW Review (99)
  • Webseries (82)
  • Tv (47)
  • Hollywood (41)
  • HOT & Glamour (35)
  • Tollywood (31)
  • Baatacheet (23)
  • Lifestyle & Beauty (10)
  • Celebs (7)
  • Uncategorized (5)

Popular Tags

Bollywood OTT Salman khan Dhurandhar Netflix border 2 Instagram Pushpa 2 Akshay Kumar Urvashi Rautela War 2 Bigg Boss 19 Rashmika Mandanna Saiyaara Jabb Zodiacs Met Ranveer Singh Vicky Kaushal Allu Arjun Shah Rukh Khan Hrithik Roshan
Filmi Wire
India's Filmi Universe

FilmiWire is your go-to destination for Bollywood, Hollywood, and South cinema news, reviews, gossip, and exclusives.

Explore
  • News & Gossip
  • Bollywood
  • Hollywood
  • Tollywood
  • FW Review
  • Baatacheet
More
  • TV
  • Web Series
  • Lifestyle & Beauty
  • HOT & Glamour
  • Model Portfolio
Pages
  • About Us
  • Contact
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Advertise

© 2026 FilmiWire. All rights reserved.  —  Made with ♥ for Cinema Lovers

Privacy Disclaimer Contact Sitemap