SEARCH FILMIWIRE

18/04/2026  |  Your Daily Dose of Filmi Drama
Filmi Wire “Connecting You to the World of Entertainment”
  • Home
  • Bollywood
  • Hollywood
  • Tollywood
  • FW Review
  • Baatacheet
  • Tv
  • Webseries
  • Lifestyle & Beauty
  • HOT & Glamour
  • About Us
BREAKING
भव्यता का नया अध्याय: ‘Varanasi’ के सेट पर S S… Chitrangda Singh कौन हैं और क्यों चर्चा में हैं Aditya Dhar क्यों बनाना चाहते हैं Ashwatthama पर फिल्म Bhooth Bangla Movie 2026: डर और रहस्य से भरी हॉरर… Bhilwara Sur Sangam 2026 का भव्य समापन, नई दिल्ली में… Varanasi vs Ramayan: 2027 की सबसे Grand फिल्म कौन होगी?
कौन थे Gaurav Tiwari, जिनकी ज़िंदगी पर बनी ओटीटी सीरीज ‘भय’? पायलट बनने का सपना छोड़ चुना पैरानॉर्मल की दुनिया का खतरनाक रास्ता
News & Gossip

कौन थे Gaurav Tiwari, जिनकी ज़िंदगी पर बनी ओटीटी सीरीज ‘भय’? पायलट बनने का सपना छोड़ चुना पैरानॉर्मल की दुनिया का खतरनाक रास्ता

Suditi Raje • 13/12/2025 • 4 months ago
Share: 𝎟 Facebook 𝕏 Tweet 💬 WhatsApp ✈ Telegram

भारत के पहले सर्टिफाइड पैरानॉर्मल इन्वेस्टिगेटर Gaurav Tiwari की जिंदगी रहस्य, डर और जुनून से भरी रही, जिसकी रहस्यमयी मौत आज भी सवाल छोड़ जाती है।

13 दिसंबर 225, नई दिल्ली

ओटीटी प्लेटफॉर्म पर रिलीज हुई सीरीज ‘भय’ इन दिनों दर्शकों के बीच खूब चर्चा में है। यह सीरीज भारत के पहले सर्टिफाइड पैरानॉर्मल इन्वेस्टिगेटर Gaurav Tiwari की जिंदगी पर आधारित है। अमेजन एमएक्स प्लेयर पर स्ट्रीम हो रही इस सीरीज में करण टैकर ने गौरव तिवारी का किरदार निभाया है, जबकि कल्कि केकलां भी अहम भूमिका में नजर आती हैं। डर और रहस्य से भरी यह कहानी दर्शकों को भूतों की अनजानी दुनिया की झलक दिखाती है।

पायलट बनने का सपना, लेकिन राह बदली पैरानॉर्मल की ओर

Gaurav Tiwari का सपना कभी पायलट बनने का था। महज 21 साल की उम्र में वह अमेरिका के फ्लोरिडा पहुंचे और एविएशन सेक्टर में करियर बनाने की तैयारी शुरू की। उन्होंने प्रोफेशनल पायलट की ट्रेनिंग भी ली, लेकिन बीच रास्ते ही उन्होंने यह राह छोड़ दी और भारत लौट आए।

भारत लौटने के बाद गौरव की जिंदगी ने नया मोड़ लिया। उन्हें पैरानॉर्मल एक्टिविटीज और आत्माओं की दुनिया ने आकर्षित किया और यहीं से शुरू हुआ एक ऐसा सफर, जो आगे चलकर रहस्य और डर से जुड़ गया।

इंडियन पैरानॉर्मल सोसायटी की स्थापना

भारत आकर Gaurav Tiwari ने इंडियन पैरानॉर्मल सोसायटी की नींव रखी और बतौर पैरानॉर्मल इन्वेस्टिगेटर काम शुरू किया। वह देश के पहले सर्टिफाइड पैरानॉर्मल एक्सपर्ट के रूप में पहचाने जाने लगे।

टीवी की दुनिया में भी गौरव की पहचान बनी। वह एमटीवी के शो ‘गर्ल्स नाइट आउट’ में पैरानॉर्मल इन्वेस्टिगेटर के तौर पर नजर आए। इसके अलावा उन्होंने ‘भूत आया’ नाम की डॉक्युमेंट्री भी की और कई इंटरनेशनल हॉन्टेड शोज़ से जुड़े रहे। फिल्मों की बात करें तो ‘16 दिसंबर’ और ‘टैंगो चार्ली’ जैसी फिल्मों में उन्होंने कैमियो भी किया।

यह भी पढ़े: काशी के घाटों पर हुआ ‘Avatar: Fire and Ash’ के देवनागरी टाइटल…

भूतों से संपर्क करने के लिए थे मशहूर

Gaurav Tiwari पैरानॉर्मल गतिविधियों को समझने के लिए खास तरह की मशीनों और तकनीकों का इस्तेमाल करते थे। वह अपनी टीम के साथ रात के अंधेरे में कथित हॉन्टेड जगहों पर जाते, जहां आत्माओं से संपर्क करने का दावा करते थे।

Gaurav Tiwari का कहना था कि वह आत्माओं की आवाज सुन सकते हैं और उनसे बातचीत भी कर पाते हैं। यही जुनून उन्हें पहचान दिलाने के साथ-साथ विवादों और डर की दुनिया में भी ले गया।

रहस्यमयी हालात में हुई मौत

7 जुलाई 2016 को Gaurav Tiwari की मौत की खबर ने सभी को चौंका दिया। वह दिल्ली के द्वारका स्थित अपने घर में मृत पाए गए। शुरुआती जांच में सामने आया कि उन्होंने पत्नी के दुपट्टे से फांसी लगा ली थी।

उनकी मौत के बाद कई तरह की अटकलें लगाई गईं। फैंस का मानना था कि किसी आत्मा ने उन्हें ऐसा करने पर मजबूर किया। हालांकि पुलिस जांच के बाद इसे आत्महत्या बताया गया। रिपोर्ट्स के मुताबिक, Gaurav Tiwari काम को लेकर तनाव में थे और परिवार चाहता था कि वह पैरानॉर्मल इन्वेस्टिगेशन छोड़कर कोई सामान्य नौकरी करें।

मौत और आत्माओं का रहस्य

जांच के दौरान Gaurav Tiwari के पिता और पत्नी ने भी चौंकाने वाले बयान दिए। उन्होंने बताया कि Gaurav Tiwari अक्सर कहता था कि कोई बुरी आत्मा उसे अपनी ओर खींच रही है और वह इससे परेशान रहता था।

Gaurav Tiwari की मौत भले ही आत्महत्या करार दी गई हो, लेकिन उसकी जिंदगी और अंत से जुड़ा रहस्य आज भी लोगों के मन में सवाल पैदा करता है। यही वजह है कि उनकी कहानी पर बनी सीरीज ‘भय’ दर्शकों को डराने के साथ सोचने पर भी मजबूर कर रही है।

यह भी पढ़े: Nothing Phone 4a और 4a Pro की कीमत, फीचर्स और लॉन्च डिटेल्स लीक

Tags: Gaurav Tiwari
Share: 𝎟 Facebook 𝕏 Tweet 💬 WhatsApp ✈ Telegram
Suditi Raje

Suditi Raje

FilmiWire Writer

Suditi Raje is an entertainment journalist with 4years of experience in Bollywood. Known for her keen eye for captivating narratives and her ability to uncover the latest industry scoops, she is dedicated to keeping audiences informed and entertained. In her leisure time, she enjoys peaceful moments in the hills, away from the hustle and bustle of the cinema world.

You May Also Like
“White” में Vikrant Massey के साथ स्क्रीन शेयर करना मेरे लिए मास्टरक्लास जैसा था: Heital Puniwala
News & Gossip

“White” में Vikrant Massey के साथ स्क्रीन शेयर करना मेरे लिए मास्टरक्लास जैसा था:…

Vikrant Massey के साथ फिल्म White में काम कर रहे Heital Puniwala ने शेयर किया खास अनुभव। बोले,…

Khushi Sikarwar1 month ago Read
'Param Sundari' का पहला लुक रिलीज़: Sidharth Malhotra और जान्हवी कपूर की जोड़ी में दिखा रोमांस का नया रंग
News & Gossip

‘Param Sundari’ का पहला लुक रिलीज़: Sidharth Malhotra और जान्हवी कपूर की जोड़ी में…

‘Param Sundari’ में दिखेगा उत्तर-दक्षिण के प्रेम का खूबसूरत संगम नई दिल्ली, 29 मई 2025 हिंदी सिनेमा की…

Suditi Raje11 months ago Read
‘Durlabh Prasad Ki Doosri Shaadi’ का मजेदार ट्रेलर रिलीज, महिमा चौधरी–संजय मिश्रा की अनोखी जोड़ी ने बढ़ाई उत्सुकता
News & Gossip

‘Durlabh Prasad Ki Doosri Shaadi’ का मजेदार ट्रेलर रिलीज, महिमा चौधरी–संजय मिश्रा की अनोखी…

लंबे समय बाद लीड रोल में लौट रहीं महिमा चौधरी, संजय मिश्रा संग पेश करेंगी एक हल्की-फुल्की Durlabh…

Suditi Raje4 months ago Read

Leave a Comment Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Trending Now

1
Netflix पर रिलीज हुई ‘Yo Yo Honey Singh: Famous’, जानिए उनकी लाइफ के अनसुने पहलू
Netflix पर रिलीज हुई ‘Yo Yo Honey Singh: Famous’,…
1 year ago
2
The Algorithm of Betaal: A Futuristic Tale of the Commonwealth
The Algorithm of Betaal: A Futuristic Tale of the…
10 months ago
3
ए रियल एनकाउंटर": सस्पेंस और एक्शन की कहानी, 15 नवंबर को रिलीज़
A Real Encounter: सस्पेंस और एक्शन की कहानी, 15…
1 year ago
4
Allu Arjun ने Mahesh Babu पर दिया ऐसा कमेंट, सोशल मीडिया पर मचा हंगामा!
Allu Arjun ने Mahesh Babu पर दिया ऐसा कमेंट,…
1 year ago
5
Nandamuri Balakrishna बने 'Daaku Maharaj', Bobby Deol के साथ धमाकेदार एक्शन में!
Nandamuri Balakrishna बने ‘Daaku Maharaj’, Bobby Deol के साथ…
1 year ago

People Also Watched

1
लव कुश रामलीला में Poonam Pandey बनेगी मंदोदरी लाल किला मैदान पर आर्य बब्बर के साथ करेंगी लाइव परफॉर्मेंस
Poonam Pandey क्यू हैं चर्चा मे
7 months ago
2
इस बार Final Destination में मौत अकेले नहीं, पूरी ब्लडलाइन के पीछे आई है!
इस बार Final Destination में मौत अकेले नहीं, पूरी…
11 months ago
3
Border 2 Teaser: सनी देओल की गरजती आवाज में गूंजा देशभक्ति का जोश, ‘Border 2’ का धमाकेदार टीजर जारी
Border 2 Teaser: सनी देओल की गरजती आवाज में…
4 months ago
4
'Maamla Legal Hai' सीज़न 2 की शूटिंग शुरू, कोर्ट में लौटेगी हंसी की सुनवाई!
‘Maamla Legal Hai’ सीज़न 2 की शूटिंग शुरू, कोर्ट…
11 months ago
Advertisement
Ad Space 300×250

Categories

  • News & Gossip (411)
  • Bollywood (162)
  • FW Review (99)
  • Webseries (82)
  • Tv (47)
  • Hollywood (41)
  • HOT & Glamour (35)
  • Tollywood (31)
  • Baatacheet (23)
  • Lifestyle & Beauty (10)
  • Celebs (7)
  • Uncategorized (5)

Popular Tags

Bollywood OTT Salman khan Dhurandhar Netflix border 2 Instagram Pushpa 2 Akshay Kumar Urvashi Rautela War 2 Bigg Boss 19 Rashmika Mandanna Saiyaara Jabb Zodiacs Met Ranveer Singh Vicky Kaushal Allu Arjun Shah Rukh Khan Hrithik Roshan
Filmi Wire
India's Filmi Universe

FilmiWire is your go-to destination for Bollywood, Hollywood, and South cinema news, reviews, gossip, and exclusives.

Explore
  • News & Gossip
  • Bollywood
  • Hollywood
  • Tollywood
  • FW Review
  • Baatacheet
More
  • TV
  • Web Series
  • Lifestyle & Beauty
  • HOT & Glamour
  • Model Portfolio
Pages
  • About Us
  • Contact
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Advertise

© 2026 FilmiWire. All rights reserved.  —  Made with ♥ for Cinema Lovers

Privacy Disclaimer Contact Sitemap