SEARCH FILMIWIRE

20/09/2026  |  Your Daily Dose of Filmi Drama
Filmi Wire “Connecting You to the World of Entertainment”
  • Home
  • Bollywood
  • Hollywood
  • Tollywood
  • FW Review
  • Baatacheet
  • Tv
  • Webseries
  • Lifestyle & Beauty
  • HOT & Glamour
  • About Us
BREAKING
Daayra Movie Review: जब कानून और इंसाफ आमने-सामने खड़े हो… नागबंधन रिव्यू: भारतीय मिथकों को नए अंदाज़ में पेश करती… आमिर-गौरी की शादी, मौसम भी हुआ मेहरबान Deepak Chaudhary पर कसा कानून का शिंकजा, दुबई कोर्ट ने… ‘Uttar Da Puttar’ का पोस्टर रिलीज़: अन्नू कपूर के अनोखे… Alpha पर बवाल या YRF का बड़ा दांव?
इस बार Final Destination में मौत अकेले नहीं, पूरी ब्लडलाइन के पीछे आई है!
Hollywood

इस बार Final Destination में मौत अकेले नहीं, पूरी ब्लडलाइन के पीछे आई है!

Suditi Raje • 14/05/2025 • 1 year ago
Share: Facebook Tweet WhatsApp Telegram

Final Destination : जिसने मौत को मात दी, अब उसकी संतानों की बारी है

14 मई 2025 , नई दिल्ली

जीवन और मृत्यु — दो ऐसे सत्यों में से एक का हम खुले दिल से स्वागत करते हैं, और दूसरे से आंखें चुराते हैं। हिंदू धर्म में सोलह संस्कारों का वर्णन है, जिनमें अंत्येष्टि अंतिम पड़ाव है। जन्मोत्सव से लेकर विवाह तक हम खुशी से सब कुछ मनाते हैं, लेकिन मृत्यु के नाम पर गहरी चुप्पी छा जाती है। हालांकि, मृत्यु भी उतनी ही निश्चित है जितनी सुबह का सूरज।

इसी अपरिहार्यता को एक रचनात्मक थ्रिल में ढालने वाली फिल्म फ्रेंचाइज़ी है – Final Destination. साल 2000 से अब तक यह हॉरर-थ्रिलर सीरीज़ दर्शकों को डर और जुगुप्सा के बीच झुलाती रही है। और अब इसकी नई कड़ी “Final Destination: Bloodlines” एक और भी डरावना मोड़ लेकर आई है।

जब मौत का इंतज़ार पीढ़ियों तक चलता है…

इस बार कहानी महज़ किसी एक व्यक्ति की नहीं, बल्कि पूरे वंश की है। दशकों पहले हुई एक दुर्घटना में मौत को जो मात मिली थी, उसका हिसाब अब अगली पीढ़ी से वसूला जा रहा है। एक स्कूली छात्रा को बार-बार एक भयानक सपना आता है, जिसमें साठ साल पहले की एक खौफनाक घटना की झलक है।

उसकी नानी उस हादसे से किसी तरह बच गई थी, लेकिन अब नातिन को अहसास होता है कि उनका पूरा परिवार मौत के निशाने पर है।

और यहां मौत कोई भूत नहीं, बल्कि एक अदृश्य शक्ति है — जो मौका देखकर, बेहद वीभत्स ढंग से हमला करती है। इस बार यह न कोई संयोग है, न कोई दुर्घटना — यह पूर्वनियोजित संहार है।

यह भी पढ़े:  Aamir Khan की ‘Sitaare Zameen Par’ का दमदार ट्रेलर रिलीज, दिल छू लेने वाली कहानी फिर से तैयार है दर्शकों को भावुक करने के लिए

पहला एक्शन सीन ही बना देता है माहौल


फिल्म की शुरुआत होती है 1960 के दशक में एक रोमांटिक डिनर से। एक ऊंचाई पर बने Skyview Restaurant में एक प्रेमी जोड़ा पहुंचता है। लड़की को वहां किसी अनहोनी का आभास होता है — और अगली ही झलक में आग, भगदड़, और तबाही।

फिल्म का ये शुरुआती दृश्य ही इतना प्रभावशाली है कि दर्शक समझ जाते हैं कि ये ‘Final Destination’ की ही दुनिया है — जहां मौत को कोई धोखा देता है, और वह उसे बाद में सौ गुना भयावह तरीके से पूरा करती है।

डर के साथ रोमांच का नया फॉर्मूला


छात्रा को जब अपनी नानी के पुराने अनुभवों का पता चलता है, तब तक काफी देर हो चुकी होती है। नानी की मौत उसके सामने होती है — एक भयानक, अकल्पनीय और वीभत्स मौत।

इसके बाद फिल्म पूरी तरह से खौफ के कब्जे में आ जाती है। अब सवाल ये नहीं कि कौन मरेगा, बल्कि कैसे मरेगा?

और यही बन जाता है फिल्म की पहचान — ‘Rube Goldberg-style’ मौतें, यानी ऐसी जटिल लेकिन बेहद रचनात्मक रूप से अंजाम दी गई मौतें, जिन्हें देखकर आप डर भी जाते हैं और स्क्रीन से नजरें भी नहीं हटा पाते।

वीडियो गेम जेनरेशन की फिल्म


‘Final Destination: Bloodlines’ उन युवाओं के लिए है जो डर को एंटरटेनमेंट मानते हैं। जिस तरह वीडियो गेम्स में लोग लगातार मरते हैं लेकिन प्लेयर एक्साइटेड रहता है, उसी तरह यहां दर्शक तालियां भी बजाते हैं और सिहरते भी हैं।

ये फिल्म दिखाती है कि आज की पीढ़ी का मनोरंजन कितना बदल गया है — अब डर और वीभत्सता ही नई उम्र का ड्रामा है।

निर्देशक जो फ्रेंचाइज़ी को नई जान देते हैं

निर्देशक एडम स्टीन और जैक लिपोव्स्की ने इस बार कहानी को नया मोड़ दिया है — केवल संयोगवश मौत से बचने वाले लोग नहीं, बल्कि पूरा खून का रिश्ता मौत के शिकंजे में है।

फिल्म में एक के बाद एक दृश्य — जैसे कूड़ा गाड़ी में पिसना, MRI मशीन में फंसना, व्हीलचेयर से ट्रैजेडी — सब कुछ इतना डरावना है कि कमजोर दिल वालों को फिल्म अकेले नहीं देखनी चाहिए।

कलाकारों की अदाकारी भी प्रभावी


कैटलीन सांता जुआना ने छात्रा के रोल में बेहतरीन काम किया है — उसका डर, उसकी बेचैनी और साहस सब दिल को छूते हैं।

रिचर्ड हारमन के किरदार ‘एरिक’ ने भावनात्मक गहराई दी — खासकर जब वह अपने हाथ पर गुस्से में ‘Dad’ टैटू करता है।

टोनी टॉड, जो इस फ्रेंचाइज़ी का जाना-पहचाना चेहरा रहे हैं, इस बार भी अपने अंदाज़ से असर छोड़ते हैं। यह फिल्म उन्हें समर्पित भी है।

तकनीकी पक्ष भी मजबूत


सिनेमैटोग्राफी: क्रिश्यिचन सेबाल्ट ने कैमरे से खौफ को खूबसूरती से कैद किया है।

एडिटिंग: सैबरीना पिट्रे की एडिटिंग कसी हुई है।

म्यूजिक: पहली बार जुड़े टिम विन का बैकग्राउंड स्कोर डर को कई गुना बढ़ा देता है।

इस बार मौत और भी खूबसूरत और खतरनाक है


‘Final Destination: Bloodlines’ डर, थ्रिल, और कल्पनाशीलता का ऐसा मिश्रण है जो आपको हिला कर रख देगा। अगर आप वीभत्स और भयानक रस के रसिक हैं, तो यह फिल्म आपके लिए बनी है।

पर हां — दिल से कमजोर हैं तो अकेले मत देखिए…
क्योंकि इस बार मौत सिर्फ पास नहीं आ रही, बल्कि पीढ़ियों का हिसाब लेने आई है।

यह भी पढ़े:  10 साल बाद Google ने बदला अपना ‘G’ Logo, नया लुक दिखा ज्यादा मॉडर्न और डायनामिक

Share: Facebook Tweet WhatsApp Telegram
Suditi Raje

Suditi Raje

FilmiWire Writer

Suditi Raje is an entertainment journalist with 4years of experience in Bollywood. Known for her keen eye for captivating narratives and her ability to uncover the latest industry scoops, she is dedicated to keeping audiences informed and entertained. In her leisure time, she enjoys peaceful moments in the hills, away from the hustle and bustle of the cinema world.

You May Also Like
Harry Potter : सुनो जादू की दुनिया के दीवानों, नई Harry Potter Series की ट्रेन 'समय के अनुसार' 5 साल देरी से चल रही है!
Hollywood

Harry Potter : सुनो जादू की दुनिया के दीवानों, नई Harry Potter Series की…

Harry Potter: हां, सही सुना आपने! वो सीरीज जिसका आप सब बेसब्री से इंतजार कर रहे थे, वो…

Hyder Ali Ashrafi 2 years ago Read
The Punisher: One Last Kill First Reactions – जॉन बर्नथल की वापसी ने मचाया धमाल, शुरुआती रिएक्शंस ने बढ़ाया क्रेज
Hollywood

The Punisher: One Last Kill First Reactions – जॉन बर्नथल की वापसी ने मचाया…

रिलीज से पहले ही The Punisher: One Last Kill ने जीता फैंस का दिल Marvel Studios की बहुप्रतीक्षित…

Hyder Ali Ashrafi 4 months ago Read
“स्पाइडर-मैन की वापसी या नई शुरुआत?” — ‘Spider-Man: Brand New Day’ के धमाकेदार ट्रेलर ने मचाया इंटरनेट पर तूफान
Hollywood

“स्पाइडर-मैन की वापसी या नई शुरुआत?” — ‘Spider-Man: Brand New Day’ के धमाकेदार ट्रेलर…

मार्वल फैंस के इंतज़ार को आखिरकार एक नई उड़ान मिल गई है। Spider-Man: Brand New Day का आधिकारिक…

Khushi Sikarwar 6 months ago Read

Leave a Comment Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Trending Now

1
Netflix पर रिलीज हुई ‘Yo Yo Honey Singh: Famous’, जानिए उनकी लाइफ के अनसुने पहलू
Netflix पर रिलीज हुई ‘Yo Yo Honey Singh: Famous’,…
2 years ago
2
The Algorithm of Betaal: A Futuristic Tale of the Commonwealth
The Algorithm of Betaal: A Futuristic Tale of the…
1 year ago
3
ए रियल एनकाउंटर": सस्पेंस और एक्शन की कहानी, 15 नवंबर को रिलीज़
A Real Encounter: सस्पेंस और एक्शन की कहानी, 15…
2 years ago
4
Allu Arjun ने Mahesh Babu पर दिया ऐसा कमेंट, सोशल मीडिया पर मचा हंगामा!
Allu Arjun ने Mahesh Babu पर दिया ऐसा कमेंट,…
2 years ago
5
Nandamuri Balakrishna बने 'Daaku Maharaj', Bobby Deol के साथ धमाकेदार एक्शन में!
Nandamuri Balakrishna बने ‘Daaku Maharaj’, Bobby Deol के साथ…
2 years ago

People Also Watched

1
बीच बेबी Aditi Bhatia की तस्वीरों ने सोशल मीडिया पर मचाई धूम!
बीच बेबी Aditi Bhatia की तस्वीरों ने सोशल मीडिया…
2 years ago
2
Urvashi Rautela और Ritesh Agarwalभारत के सबसे कम उम्र के अरबपति को इंडिया ग्लोबल फोरम में देखा गया अफ्रीका की तस्वीर हुई वायरल
Urvashi Rautela और Ritesh Agarwalभारत के सबसे कम उम्र…
2 years ago
3
एक्शन अवतार में धमाका करेंगी Krishna Gautam
‘Forest Ranger’ में एक्शन का तूफान लाएंगी Krishna Gautam
6 months ago
4
Katrina Kaif's Sister Isabelle Kaif to Make Her Bollywood Debut, Set to Appear in a Romantic Role Opposite Pulkit Samrat
Katrina Kaif की बहन Isabelle Kaif का बॉलीवुड डेब्यू,…
1 year ago
Advertisement
Ad Space 300×250

Categories

  • News & Gossip (426)
  • Bollywood (170)
  • FW Review (104)
  • Webseries (84)
  • Tv (54)
  • Hollywood (45)
  • HOT & Glamour (40)
  • Tollywood (37)
  • Baatacheet (25)
  • Lifestyle & Beauty (14)
  • Celebs (9)
  • Uncategorized (5)

Popular Tags

Bollywood OTT Netflix Salman khan Dhurandhar border 2 Instagram Pushpa 2 Akshay Kumar Urvashi Rautela War 2 Bigg Boss 19 Priyanka Chopra Rashmika Mandanna Saiyaara Jabb Zodiacs Met Met Gala 2026 Ranveer Singh Vicky Kaushal Allu Arjun
Filmi Wire
India's Filmi Universe

FilmiWire is your go-to destination for Bollywood, Hollywood, and South cinema news, reviews, gossip, and exclusives.

Explore
  • News & Gossip
  • Bollywood
  • Hollywood
  • Tollywood
  • FW Review
  • Baatacheet
More
  • TV
  • Web Series
  • Lifestyle & Beauty
  • HOT & Glamour
  • Model Portfolio
Pages
  • About Us
  • Contact
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Advertise

© 2026 FilmiWire. All rights reserved.  —  Made with ♥ for Cinema Lovers

Privacy Disclaimer Contact Sitemap