क्या ‘Fast & Furious’ में दिखेंगे Cristiano Ronaldo? विन डीजल के पोस्ट…
Hollywood
विन डीजल ने Cristiano Ronaldo के साथ तस्वीर साझा कर संकेत दिए हैं कि फुटबॉल स्टार को ‘Fast & Furious’ की आने वाली फिल्म में खास रोल मिल सकता है।
23 दिसंबर 2025, नई दिल्ली
हॉलीवुड की मशहूर एक्शन फ्रेंचाइज़ी ‘Fast & Furious’ एक बार फिर सुर्खियों में है। इस बार वजह बनी है फुटबॉल के दिग्गज खिलाड़ी Cristiano Ronaldo। फिल्म के लीड एक्टर और प्रोड्यूसर विन डीजल ने सोशल मीडिया पर रोनाल्डो के साथ एक तस्वीर शेयर कर फैंस के बीच नई चर्चाओं को जन्म दे दिया है।
विन डीजल ने इंस्टाग्राम पर पोस्ट की गई इस तस्वीर के कैप्शन में लिखा कि उनसे कई लोग पूछ रहे हैं क्या क्रिस्टियानो रोनाल्डो ‘Fast & Furious’ का हिस्सा बनने वाले हैं। इसके जवाब में उन्होंने लिखा कि “हमने उनके लिए एक रोल लिखा है।” इस बयान के बाद से फैंस कयास लगाने लगे हैं कि Cristiano Ronaldo जल्द ही इस सुपरहिट फ्रेंचाइज़ी में नजर आ सकते हैं।
हालांकि, अभी तक Cristiano Ronaldo की ओर से इस खबर को लेकर कोई आधिकारिक पुष्टि नहीं की गई है। इसके बावजूद, दोनों स्टार्स को एक साथ बड़े पर्दे पर देखने की उत्सुकता फैंस में साफ नजर आ रही है।
यह भी पढ़े: काशी के घाटों पर हुआ ‘Avatar: Fire and Ash’ के देवनागरी टाइटल…
रिपोर्ट्स के मुताबिक, ‘Fast & Furious’ की अगली फिल्म अगले साल अप्रैल में रिलीज हो सकती है। द हॉलीवुड रिपोर्टर के अनुसार, विन डीजल ने इस अपकमिंग फिल्म को पिछली किस्तों से अलग और ज्यादा भव्य बताया है। फिल्म में दमदार एक्शन के साथ-साथ हाई लेवल VFX और CGI का इस्तेमाल किया जाएगा।
‘Fast & Furious’ सीरीज सिर्फ स्ट्रीट रेसिंग तक सीमित नहीं है, बल्कि यह रिश्तों, परिवार और वफादारी की अहमियत को भी दर्शाती रही है। अब अगर इसमें Cristiano Ronaldo की एंट्री होती है, तो यह फिल्म फैंस के लिए किसी बड़े सरप्राइज से कम नहीं होगी।
यह भी पढ़े: YouTube Outage: भारत से अमेरिका तक ठप हुआ YouTube, घंटों तक वीडियो नहीं चला पाए यूजर्स