40वें जन्मदिन पर Yash का धमाकेदार तोहफा, ‘Toxic’ से राया का खतरनाक…
Tollywood
Yash के 40वें जन्मदिन पर फिल्म ‘Toxic’ से उनका दमदार लुक और किरदार रिवील हुआ है। लंबे टीजर ने एक्शन, रहस्य और स्टाइल से भरपूर दुनिया की झलक दिखाकर फैंस की एक्साइटमेंट कई गुना बढ़ा दी है।
8 जनवरी 2026, नई दिल्ली
कन्नड़ सुपरस्टार Yash की बहुप्रतीक्षित फिल्म ‘Toxic’ को लेकर फैंस लंबे समय से उत्साहित हैं। अब अभिनेता के 40वें जन्मदिन के खास मौके पर मेकर्स ने फैंस को एक शानदार तोहफा देते हुए फिल्म से Yash के किरदार का पहला लुक और टीजर जारी कर दिया है। इस नए वीडियो ने सोशल मीडिया पर आते ही तहलका मचा दिया है।
जारी किया गया करीब 2 मिनट 51 सेकंड का वीडियो फिल्म की डार्क और इंटेंस दुनिया से रूबरू कराता है। टीजर की शुरुआत एक कब्रिस्तान के दृश्य से होती है, जहां हथियारों से लैस लोग किसी को दफना रहे होते हैं। इसी बीच एक तेज रफ्तार कार वहां आकर टकराती है। कार से उतरता है एक रहस्यमयी शख्स, जो पूरे माहौल को और भी खतरनाक बना देता है।
धमाकों के बीच जैसे ही स्क्रीन पर Yash की एंट्री होती है, उनका अंदाज फैंस को रोमांच से भर देता है। शर्टलेस लुक, लॉन्ग कोट और हाथों में बंदूक लिए Yash अपने सिग्नेचर स्टाइल में नजर आते हैं। इस टीजर के साथ मेकर्स ने खुलासा किया है कि फिल्म में Yash ‘राया’ नाम के किरदार में दिखाई देंगे। वीडियो के कैप्शन में लिखा गया है— “Toxic से पेश है राया”।
यह भी पढ़े: मकबूल से पान सिंह तोमर तक: Irrfan Khan, जो हर रोल में खुद को भूल गए और किरदार जो आज भी ज़िंदा हैं
अब तक फिल्म से पांच अभिनेत्रियों के फर्स्ट लुक सामने आ चुके हैं, जिनमें कियारा आडवाणी, हुमा कुरैशी, तारा सुतारिया, नयनतारा और रुक्मणी वसंत शामिल हैं। Yash का लुक सामने आने के बाद फिल्म को लेकर चर्चा और भी तेज हो गई है।
गीतू मोहनदास के निर्देशन में बनी ‘Toxic’ को बड़े पैमाने पर तैयार किया गया है। पहले यह फिल्म दिसंबर 2025 में रिलीज होने वाली थी, लेकिन पोस्ट-प्रोडक्शन में देरी के चलते इसकी रिलीज टल गई। अब यह फिल्म 19 मार्च को सिनेमाघरों में दस्तक देगी।
हालांकि, इसी दिन बॉक्स ऑफिस पर ‘धुरंधर 2’ और आदिवी शेष–मृणाल ठाकुर की ‘डकैत’ भी रिलीज होने वाली हैं। ऐसे में अगर तारीखों में बदलाव नहीं हुआ, तो 19 मार्च को दर्शकों को बॉक्स ऑफिस पर जबरदस्त मुकाबला देखने को मिल सकता है।
यह भी पढ़े: Realme 16 Pro सीरीज की कीमत लॉन्च से पहले लीक, जानिए क्या होंगे फीचर्स