SEARCH FILMIWIRE

09/09/2026  |  Your Daily Dose of Filmi Drama
Filmi Wire “Connecting You to the World of Entertainment”
  • Home
  • Bollywood
  • Hollywood
  • Tollywood
  • FW Review
  • Baatacheet
  • Tv
  • Webseries
  • Lifestyle & Beauty
  • HOT & Glamour
  • About Us
BREAKING
नागबंधन रिव्यू: भारतीय मिथकों को नए अंदाज़ में पेश करती… आमिर-गौरी की शादी, मौसम भी हुआ मेहरबान Deepak Chaudhary पर कसा कानून का शिंकजा, दुबई कोर्ट ने… ‘Uttar Da Puttar’ का पोस्टर रिलीज़: अन्नू कपूर के अनोखे… Alpha पर बवाल या YRF का बड़ा दांव? क्या बॉलीवुड का अगला सुपरस्टार AI होगा? जानिए AI Actors…
40वें जन्मदिन पर Yash का धमाकेदार तोहफा, ‘Toxic’ से राया का खतरनाक अवतार आया सामने
Tollywood

40वें जन्मदिन पर Yash का धमाकेदार तोहफा, ‘Toxic’ से राया का खतरनाक अवतार आया सामने

Suditi Raje • 08/01/2026 • 8 months ago
Share: Facebook Tweet WhatsApp Telegram

Yash के 40वें जन्मदिन पर फिल्म ‘Toxic’ से उनका दमदार लुक और किरदार रिवील हुआ है। लंबे टीजर ने एक्शन, रहस्य और स्टाइल से भरपूर दुनिया की झलक दिखाकर फैंस की एक्साइटमेंट कई गुना बढ़ा दी है।

8 जनवरी 2026, नई दिल्ली

कन्नड़ सुपरस्टार Yash की बहुप्रतीक्षित फिल्म ‘Toxic’ को लेकर फैंस लंबे समय से उत्साहित हैं। अब अभिनेता के 40वें जन्मदिन के खास मौके पर मेकर्स ने फैंस को एक शानदार तोहफा देते हुए फिल्म से Yash के किरदार का पहला लुक और टीजर जारी कर दिया है। इस नए वीडियो ने सोशल मीडिया पर आते ही तहलका मचा दिया है।

जारी किया गया करीब 2 मिनट 51 सेकंड का वीडियो फिल्म की डार्क और इंटेंस दुनिया से रूबरू कराता है। टीजर की शुरुआत एक कब्रिस्तान के दृश्य से होती है, जहां हथियारों से लैस लोग किसी को दफना रहे होते हैं। इसी बीच एक तेज रफ्तार कार वहां आकर टकराती है। कार से उतरता है एक रहस्यमयी शख्स, जो पूरे माहौल को और भी खतरनाक बना देता है।

धमाकों के बीच जैसे ही स्क्रीन पर Yash की एंट्री होती है, उनका अंदाज फैंस को रोमांच से भर देता है। शर्टलेस लुक, लॉन्ग कोट और हाथों में बंदूक लिए Yash अपने सिग्नेचर स्टाइल में नजर आते हैं। इस टीजर के साथ मेकर्स ने खुलासा किया है कि फिल्म में Yash ‘राया’ नाम के किरदार में दिखाई देंगे। वीडियो के कैप्शन में लिखा गया है— “Toxic से पेश है राया”।

यह भी पढ़े: मकबूल से पान सिंह तोमर तक: Irrfan Khan, जो हर रोल में खुद को भूल गए और किरदार जो आज भी ज़िंदा हैं

View this post on Instagram

A post shared by Yash (@thenameisyash)

अब तक फिल्म से पांच अभिनेत्रियों के फर्स्ट लुक सामने आ चुके हैं, जिनमें कियारा आडवाणी, हुमा कुरैशी, तारा सुतारिया, नयनतारा और रुक्मणी वसंत शामिल हैं। Yash का लुक सामने आने के बाद फिल्म को लेकर चर्चा और भी तेज हो गई है।

गीतू मोहनदास के निर्देशन में बनी ‘Toxic’ को बड़े पैमाने पर तैयार किया गया है। पहले यह फिल्म दिसंबर 2025 में रिलीज होने वाली थी, लेकिन पोस्ट-प्रोडक्शन में देरी के चलते इसकी रिलीज टल गई। अब यह फिल्म 19 मार्च को सिनेमाघरों में दस्तक देगी।

हालांकि, इसी दिन बॉक्स ऑफिस पर ‘धुरंधर 2’ और आदिवी शेष–मृणाल ठाकुर की ‘डकैत’ भी रिलीज होने वाली हैं। ऐसे में अगर तारीखों में बदलाव नहीं हुआ, तो 19 मार्च को दर्शकों को बॉक्स ऑफिस पर जबरदस्त मुकाबला देखने को मिल सकता है।

यह भी पढ़े: Realme 16 Pro सीरीज की कीमत लॉन्च से पहले लीक, जानिए क्या होंगे फीचर्स

Tags: Yash
Share: Facebook Tweet WhatsApp Telegram
Suditi Raje

Suditi Raje

FilmiWire Writer

Suditi Raje is an entertainment journalist with 4years of experience in Bollywood. Known for her keen eye for captivating narratives and her ability to uncover the latest industry scoops, she is dedicated to keeping audiences informed and entertained. In her leisure time, she enjoys peaceful moments in the hills, away from the hustle and bustle of the cinema world.

You May Also Like
Karuppu Audio Launch: सूर्या के आते ही उमड़ा फैंस का सैलाब, वायरल वीडियो ने मचाया तहलका
Tollywood

Karuppu Audio Launch: सूर्या के आते ही उमड़ा फैंस का सैलाब, वायरल वीडियो ने…

करुप्पु ऑडियो लॉन्च बना फैंस का महाउत्सव साउथ सिनेमा का क्रेज़ एक बार फिर Karuppu audio launch में…

Khushi Sikarwar 4 months ago Read
Super Good Films के मालिक RB Choudary का निधन: सड़क हादसे में गई जान, South Cinema में शोक की लहर
Tollywood

Super Good Films के मालिक RB Choudary का निधन: सड़क हादसे में गई जान,…

Super Good Films के संस्थापक और अभिनेता Jiiva के पिता RB Choudary का राजस्थान में सड़क हादसे में…

Hyder Ali Ashrafi 4 months ago Read
Nandamuri Balakrishna बने 'Daaku Maharaj', Bobby Deol के साथ धमाकेदार एक्शन में!
Tollywood

Nandamuri Balakrishna बने ‘Daaku Maharaj’, Bobby Deol के साथ धमाकेदार एक्शन में!

प्रोड्यूसर सितारा एंटरटेनमेंट ने हाल ही में Nandamuri Balakrishna की अपकमिंग फिल्म NBK109 से जुड़ी कुछ धमाकेदार अपडेट्स…

Hyder Ali Ashrafi 2 years ago Read

Leave a Comment Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Trending Now

1
Netflix पर रिलीज हुई ‘Yo Yo Honey Singh: Famous’, जानिए उनकी लाइफ के अनसुने पहलू
Netflix पर रिलीज हुई ‘Yo Yo Honey Singh: Famous’,…
2 years ago
2
The Algorithm of Betaal: A Futuristic Tale of the Commonwealth
The Algorithm of Betaal: A Futuristic Tale of the…
1 year ago
3
ए रियल एनकाउंटर": सस्पेंस और एक्शन की कहानी, 15 नवंबर को रिलीज़
A Real Encounter: सस्पेंस और एक्शन की कहानी, 15…
2 years ago
4
Allu Arjun ने Mahesh Babu पर दिया ऐसा कमेंट, सोशल मीडिया पर मचा हंगामा!
Allu Arjun ने Mahesh Babu पर दिया ऐसा कमेंट,…
2 years ago
5
Nandamuri Balakrishna बने 'Daaku Maharaj', Bobby Deol के साथ धमाकेदार एक्शन में!
Nandamuri Balakrishna बने ‘Daaku Maharaj’, Bobby Deol के साथ…
2 years ago

People Also Watched

1
Homebound Movie Review: दोस्ती, समाज और उम्मीद की सच्चाई; एक फिल्म जो भीतर तक झकझोर देती है
Homebound Movie Review: दोस्ती, समाज और उम्मीद की सच्चाई;…
12 months ago
2
Dunki ने पूरे किए 1 साल: वर्ल्डवाइड 500 करोड़ का आंकड़ा पार किया
Dunki ने पूरे किए 1 साल: वर्ल्डवाइड 500 करोड़…
2 years ago
3
Arjun Kapoor ने Malaika संग ब्रेकअप पर तोड़ी चुप्पी,…
2 years ago
4
Nicole Kidman को मिलेगा 'Women in Motion' अवॉर्ड, महिलाओं के सशक्तिकरण में योगदान के लिए मिलेगा सम्मान
Nicole Kidman को मिलेगा ‘Women in Motion’ अवॉर्ड, महिलाओं…
1 year ago
Advertisement
Ad Space 300×250

Categories

  • News & Gossip (426)
  • Bollywood (170)
  • FW Review (103)
  • Webseries (84)
  • Tv (54)
  • Hollywood (45)
  • HOT & Glamour (40)
  • Tollywood (37)
  • Baatacheet (25)
  • Lifestyle & Beauty (14)
  • Celebs (9)
  • Uncategorized (5)

Popular Tags

Bollywood OTT Netflix Salman khan Dhurandhar border 2 Instagram Pushpa 2 Akshay Kumar Urvashi Rautela War 2 Bigg Boss 19 Priyanka Chopra Rashmika Mandanna Saiyaara Jabb Zodiacs Met Met Gala 2026 Ranveer Singh Vicky Kaushal Allu Arjun
Filmi Wire
India's Filmi Universe

FilmiWire is your go-to destination for Bollywood, Hollywood, and South cinema news, reviews, gossip, and exclusives.

Explore
  • News & Gossip
  • Bollywood
  • Hollywood
  • Tollywood
  • FW Review
  • Baatacheet
More
  • TV
  • Web Series
  • Lifestyle & Beauty
  • HOT & Glamour
  • Model Portfolio
Pages
  • About Us
  • Contact
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Advertise

© 2026 FilmiWire. All rights reserved.  —  Made with ♥ for Cinema Lovers

Privacy Disclaimer Contact Sitemap