18 जुलाई 2025: सिनेमाघरों में साउथ की 10 बड़ी फिल्में भिड़ेंगी, Box…

18 जुलाई 2025: सिनेमाघरों में साउथ की 10 बड़ी फिल्में भिड़ेंगी, Box office पर महाक्लैश तय!

Box office पर साउथ का सुपर क्लैश – कौन मारेगा बाज़ी?

नई दिल्ली, 18 जुलाई 2025

इस शुक्रवार का सिनेमाई माहौल खास है। बॉलीवुड और हॉलीवुड फिल्मों के साथ-साथ साउथ की 10 दमदार फिल्में सिनेमाघरों में एक साथ दस्तक दे चुकी हैं। एक ही दिन में इतनी सारी फिल्मों का रिलीज होना सिनेमाप्रेमियों के लिए किसी ट्रीट से कम नहीं है। रोमांस से लेकर एक्शन, थ्रिलर से लेकर हॉरर तक, इस हफ्ते दर्शकों के पास भरपूर विकल्प हैं।

जहां हिंदी फिल्मों में अहान पांडे की ‘सैयारा’, अनुपम खेर की निर्देशित ‘तन्वी द ग्रेट’ और अमोल गुप्ते की ‘मर्डराबाद’ चर्चा में हैं, वहीं साउथ की फिल्मों ने Box office पर माहौल और भी गर्म कर दिया है।

यह भी पढ़े: ‘Saiyaara’ Review: एहसासों से बुनी एक प्रेम कहानी, जो दिल नहीं… रूह को छू जाती है

यहां देखिए 18 जुलाई को रिलीज हुई साउथ की 10 बड़ी फिल्मों की लिस्ट:

  1. इक्का (कन्नड़)
    कलाकार: युवा राजकुमार, संजना आनंद, अतुल कुलकर्णी
    निर्देशक: रोहित पदकी
    जॉनर: क्राइम ड्रामा
    छोटे शहर से आए मुट्टू की कहानी जो दोस्त की खोज में बेंगलुरु पहुंचता है। इसमें जबरदस्त एक्शन और भावनात्मक मोड़ है।

  2. बन बटर जैम (तमिल)
    कलाकार: राजू जयमोहन, आधिया प्रसाद
    निर्देशक: राघव मिर्दथ
    जॉनर: रोमांटिक कॉमेडी ड्रामा
    दो माताओं की दिलचस्प कहानी जो मिलकर Gen-Z बच्चों के भविष्य को संवारना चाहती हैं।

  3. फ्लास्क (मलयालम)
    कलाकार: सैजू कुरुप, सुरेश कृष्णा
    निर्देशक: राहुल रिजी नायर
    जॉनर: कॉमेडी थ्रिलर
    गायक से पुलिस कांस्टेबल बने व्यक्ति की मजेदार और पेचीदा कहानी, जिसमें न्यायाधीश की सुरक्षा के दौरान कई ट्विस्ट आते हैं।

  4. कोथापल्लीलो ओकाप्पुडु (तेलुगु)
    कलाकार: मनोज चंद्रा, मोनिका टी
    निर्देशक: प्रवीणा परुचुरी
    जॉनर: कॉमेडी ड्रामा
    एक गांव के शख्स की कहानी, जो एक डांसर की खोज में है। हास्य से भरपूर यह फिल्म दर्शकों को खूब हंसाएगी।

  5. गेवी (तमिल)
    कलाकार: शीला राजकुमार, जीवा सुब्रमण्यम
    निर्देशक: तमिल धायलन
    जॉनर: एक्शन ड्रामा
    गांव के न्याय संघर्ष को दर्शाती फिल्म, जिसमें समाज, प्यार और सत्ता के बीच लड़ाई दिखाई गई है।

  6. पुलिस वारी हेचरिका (तेलुगु)
    कलाकार: सनी अखिल, अजय घोष
    निर्देशक: केवी बाबजी
    जॉनर: ड्रामा
    सत्य के लिए लड़ने वाली एक महिला अधिकारी कंचना की कहानी, जो एक कार्यकर्ता की सच्चाई सामने लाने में जुटी है।

  7. जेन्मा नचतिरम (तमिल)
    कलाकार: काली वेंकट, मालवी मल्होत्रा
    निर्देशक: बी मणिवर्मन
    जॉनर: हॉरर ड्रामा
    एक खजाने की तलाश में वीरान हवेली में घुसी टीम के सामने जब डरावने रहस्य खुलते हैं तो डर और रोमांच साथ चलता है।

  8. अपूर्व पुथरनमार (मलयालम)
    कलाकार: विष्णु उन्नीकृष्णन, बिबिन जॉर्ज
    निर्देशक: रेन्जिथ आरएल
    जॉनर: कॉमेडी थ्रिलर
    दो भाइयों की कहानी जो अपने पिता की अंतिम इच्छा को पूरा करने के लिए एक मजेदार लेकिन रोमांचक सफर पर निकलते हैं।

  9. जूनियर (तेलुगु/कन्नड़)
    कलाकार: किरीती, श्रीलीला, जेनेलिया देशमुख
    निर्देशक: एम.आर. राधाकृष्ण
    जॉनर: पारिवारिक एक्शन ड्रामा
    एक बेटे और पिता के रिश्ते की मार्मिक कहानी, जिसमें आत्म-खोज और भावनाओं का मेल देखने को मिलेगा।

  10. रवींद्र नी एविडे (मलयालम)
    कलाकार: अनूप मेनन, सिद्दीकी
    निर्देशक: मनोज पालोदन
    जॉनर: कॉमेडी थ्रिलर
    एक मौसम अधिकारी की ज़िंदगी में भूचाल तब आता है जब एक अजीब पड़ोसी की वजह से उसे अपनी पत्नी पर शक होने लगता है।

18 जुलाई का शुक्रवार दक्षिण भारतीय सिनेमा के लिए बेहद खास है। इन 10 फिल्मों की रिलीज ने Box office पर मुकाबला दिलचस्प बना दिया है। चाहे रोमांस पसंद करने वाले दर्शक हों या थ्रिल के शौकीन, हर किसी के लिए कुछ न कुछ है इस हफ्ते। तो अगर आप भी साउथ सिनेमा के फैन हैं, तो आज का दिन है थिएटर जाने का!

यह भी पढ़े: अजीत अंजुम पर एफआईआर: मान्यता प्राप्त पत्रकार संघ ने जताई तीखी आपत्ति

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *