SEARCH FILMIWIRE

17/11/2026  |  Your Daily Dose of Filmi Drama
Filmi Wire “Connecting You to the World of Entertainment”
  • Home
  • Bollywood
  • Hollywood
  • Tollywood
  • FW Review
  • Baatacheet
  • Tv
  • Webseries
  • Lifestyle & Beauty
  • HOT & Glamour
  • About Us
BREAKING
Music to provide hope to Bihar’s Musahar community सिद्धार्थ मल्होत्रा–तमन्ना भाटिया ने दिल्ली में लॉन्च किया ‘VVAAN’ का… Daayra Movie Review: जब कानून और इंसाफ आमने-सामने खड़े हो… नागबंधन रिव्यू: भारतीय मिथकों को नए अंदाज़ में पेश करती… आमिर-गौरी की शादी, मौसम भी हुआ मेहरबान Deepak Chaudhary पर कसा कानून का शिंकजा, दुबई कोर्ट ने…
Kapoor खानदान पर बनी डॉक्यूमेंट्री ‘Dining With The Kapoors’ की रिलीज डेट तय, पोस्टर से गायब दिखीं आलिया भट्ट!
Webseries

Kapoor खानदान पर बनी डॉक्यूमेंट्री ‘Dining With The Kapoors’ की रिलीज डेट तय, पोस्टर से गायब दिखीं आलिया भट्ट!

Suditi Raje • 31/10/2025 • 1 year ago
Share: Facebook Tweet WhatsApp Telegram

Kapoor खानदान की नई डॉक्यूमेंट्री में दिखेगी परिवार की विरासत, रिश्तों और सिनेमा के बीच गहरा जुड़ाव — पहली बार एक ही टेबल पर नजर आएंगे सभी पीढ़ियों के सदस्य।

नई दिल्ली, 31 अक्टूबर 2025

बॉलीवुड के सबसे प्रतिष्ठित परिवारों में से एक Kapoor खानदान अब अपने जीवन और पारिवारिक यादों को दर्शकों के साथ साझा करने के लिए तैयार है। नेटफ्लिक्स ने अपनी आगामी डॉक्यूमेंट्री ‘Dining With The Kapoors’ का पोस्टर जारी कर दिया है, जो 21 नवंबर 2025 को रिलीज होगी। इस डॉक्यूमेंट्री के जरिए दर्शकों को उस परिवार की झलक मिलेगी, जिसने दशकों तक हिंदी सिनेमा को दिशा दी है — पृथ्वीराज कपूर से लेकर रणबीर कपूर तक।

सिनेमा और परिवार का दिलचस्प मेल

‘Dining With The Kapoors’ का कॉन्सेप्ट बेहद अनोखा है। इसमें Kapoor परिवार के सदस्य एक साथ बैठकर न सिर्फ पुराने दिनों की यादें साझा करते नजर आएंगे, बल्कि सिनेमा और पारिवारिक परंपराओं के मेल को भी दिखाया जाएगा। खाने के साथ बातों का सिलसिला चलेगा उस दौर तक, जब राज कपूर अपने समय के सबसे बड़े स्टार-फिल्ममेकर थे।

नेटफ्लिक्स ने पोस्टर शेयर करते हुए लिखा,

“Kapoor खानदान का लंच इनवाइट आ गया है… और आप सब आमंत्रित हैं!”

View this post on Instagram

A post shared by Netflix India (@netflix_in)

यह भी पढ़े: Khesari Lal Yadav का बॉलीवुड डेब्यू, पहले ही गाने पर बरस रहे व्यूज और लाइक्स

ये होंगे डॉक्यूमेंट्री का हिस्सा

इस डॉक्यूमेंट्री में Kapoor परिवार की कई पीढ़ियाँ एक साथ नजर आएंगी।
युवा पीढ़ी से — रणबीर कपूर, करीना कपूर खान, करिश्मा कपूर, रिद्धिमा कपूर साहनी, आदर जैन, अर्मान जैन, जहान कपूर, नव्या नवेली नंदा और अगस्त्या नंदा शामिल होंगे।
वहीं, वरिष्ठ पीढ़ी से — रणधीर कपूर, बबीता कपूर और नीतू कपूर दर्शकों से रूबरू होंगी।

इसके अलावा परिवार के अन्य सदस्य जैसे सैफ अली खान, भरत साहनी, मनोज जैन, निताशा नंदा, कुणाल कपूर, शायरा कपूर, नीला कपूर, जतिन पृथ्वीराज कपूर, कंचन देसाई, नमिता कपूर और पूजा देसाई भी शो में दिखाई देंगे।

पोस्टर से गायब क्यों हैं आलिया भट्ट?

दिलचस्प बात यह है कि नेटफ्लिक्स द्वारा जारी पोस्टर में आलिया भट्ट नजर नहीं आ रहीं। न ही उनके डॉक्यूमेंट्री का हिस्सा होने की कोई आधिकारिक पुष्टि हुई है। ऐसे में फैन्स यह जानने को उत्सुक हैं कि क्या आलिया इस पारिवारिक प्रोजेक्ट में नजर आएंगी या नहीं।

राज कपूर की जन्म शताब्दी के बाद खास पहल

गौरतलब है कि पिछले वर्ष राज कपूर की जन्म शताब्दी के अवसर पर पूरे कपूर परिवार ने मिलकर उनकी दस प्रतिष्ठित फिल्मों का विशेष रेट्रोस्पेक्टिव आयोजित किया था, जो देशभर के 40 शहरों में प्रदर्शित हुआ था।
अब ‘Dining With The Kapoors के जरिए यह परिवार एक बार फिर एकजुट होकर दर्शकों से रूबरू होगा — इस बार पर्दे पर नहीं, बल्कि एक ही टेबल पर बैठकर अपने अनुभव और रिश्तों की कहानियाँ साझा करते हुए।

रिलीज डेट: 21 नवंबर 2025
प्लेटफॉर्म: नेटफ्लिक्स

क्या Kapoor खानदान की यह डॉक्यूमेंट्री पर्दे के पीछे की अनकही कहानियों को उजागर करेगी? यह तो रिलीज के बाद ही पता चलेगा, लेकिन एक बात तय है — दर्शकों के लिए यह एक भावनात्मक और शानदार सफर होने वाला है।

यह भी पढ़े: छोटी भूल से बड़ी मुसीबत: क्यों अल्जाइमर को ‘साइलेंट महामारी’ कहा जा रहा है

Share: Facebook Tweet WhatsApp Telegram
Suditi Raje

Suditi Raje

FilmiWire Writer

Suditi Raje is an entertainment journalist with 4years of experience in Bollywood. Known for her keen eye for captivating narratives and her ability to uncover the latest industry scoops, she is dedicated to keeping audiences informed and entertained. In her leisure time, she enjoys peaceful moments in the hills, away from the hustle and bustle of the cinema world.

You May Also Like
"मैं फिजिकली कांप रही थी…" — 'Kaafir' के बलात्कार सीन के बाद उल्टी कर बैठीं थीं Dia Mirza
Webseries

“मैं फिजिकली कांप रही थी…” — ‘Kaafir’ के बलात्कार सीन के बाद उल्टी कर…

“परदे पर किरदार, दिल में ज़ख्म” — Kaafir के सीन ने Dia Mirza को किया झकझोर 22 अप्रैल…

Suditi Raje 2 years ago Read
‘Delhi Crime 3’ का धमाकेदार ट्रेलर रिलीज़: डीसीपी वर्तिका चतुर्वेदी के सामने आई ‘बड़ी दीदी’, हुमा कुरैशी का खतरनाक अवतार छाया
Webseries

‘Delhi Crime 3’ का धमाकेदार ट्रेलर रिलीज़: डीसीपी वर्तिका चतुर्वेदी के सामने आई ‘बड़ी…

नेटफ्लिक्स की हिट सीरीज़ Delhi Crime का तीसरा सीज़न, जहां इंसाफ़ और अपराध के बीच की जंग और…

Suditi Raje 1 year ago Read
‘The Traitors Season 2’ में फिर शुरू होगा माइंड गेम धोखे का महल, भरोसे की हार
Webseries

‘The Traitors Season 2’ में फिर शुरू होगा माइंड गेम धोखे का महल, भरोसे…

डिजिटल एंटरटेनमेंट की दुनिया में सस्पेंस और धोखे का सबसे बड़ा खेल एक बार फिर लौट रहा है।…

Hyder Ali Ashrafi 8 months ago Read

Leave a Comment Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Trending Now

1
Netflix पर रिलीज हुई ‘Yo Yo Honey Singh: Famous’, जानिए उनकी लाइफ के अनसुने पहलू
Netflix पर रिलीज हुई ‘Yo Yo Honey Singh: Famous’,…
2 years ago
2
The Algorithm of Betaal: A Futuristic Tale of the Commonwealth
The Algorithm of Betaal: A Futuristic Tale of the…
1 year ago
3
ए रियल एनकाउंटर": सस्पेंस और एक्शन की कहानी, 15 नवंबर को रिलीज़
A Real Encounter: सस्पेंस और एक्शन की कहानी, 15…
2 years ago
4
Allu Arjun ने Mahesh Babu पर दिया ऐसा कमेंट, सोशल मीडिया पर मचा हंगामा!
Allu Arjun ने Mahesh Babu पर दिया ऐसा कमेंट,…
2 years ago
5
Nandamuri Balakrishna बने 'Daaku Maharaj', Bobby Deol के साथ धमाकेदार एक्शन में!
Nandamuri Balakrishna बने ‘Daaku Maharaj’, Bobby Deol के साथ…
2 years ago

People Also Watched

1
Dhanush ने ‘Tere Ishk Mein’ की शूटिंग पूरी की, खून से लथपथ तस्वीर ने बढ़ाई दर्शकों की उत्सुकता
Dhanush ने ‘Tere Ishk Mein’ की शूटिंग पूरी की,…
1 year ago
2
फेम एक भ्रम है, असली पहचान उद्देश्य से बनती है: Somy Ali
फेम एक भ्रम है, असली पहचान उद्देश्य से बनती…
8 months ago
3
बालाजी मोशन पिक्चर्स ने डेट नाइट हॉरर ‘Ragini 3’ का किया एलान, शशांक घोष के निर्देशन में साथ नजर आएगी Tamannaah Bhatia और जुनैद खान की जोड़ी!
बालाजी मोशन पिक्चर्स ने डेट नाइट हॉरर ‘Ragini 3’…
9 months ago
4
Bhool Chuk Maaf movie review: Wamiqa Gabbi and Rajkummar Rao play a to-be married couple.
Film Review : ‘Bhool Chuk Maaf’ — टाइम लूप…
1 year ago
Advertisement
Ad Space 300×250

Categories

  • News & Gossip (427)
  • Bollywood (170)
  • FW Review (104)
  • Webseries (84)
  • Tv (54)
  • Hollywood (45)
  • HOT & Glamour (40)
  • Tollywood (37)
  • Baatacheet (26)
  • Lifestyle & Beauty (14)
  • Celebs (9)
  • Uncategorized (5)

Popular Tags

Bollywood OTT Netflix Salman khan Dhurandhar border 2 Instagram Pushpa 2 Akshay Kumar Urvashi Rautela War 2 Bigg Boss 19 Priyanka Chopra Rashmika Mandanna Saiyaara Jabb Zodiacs Met Met Gala 2026 Ranveer Singh Vicky Kaushal Allu Arjun
Filmi Wire
India's Filmi Universe

FilmiWire is your go-to destination for Bollywood, Hollywood, and South cinema news, reviews, gossip, and exclusives.

Explore
  • News & Gossip
  • Bollywood
  • Hollywood
  • Tollywood
  • FW Review
  • Baatacheet
More
  • TV
  • Web Series
  • Lifestyle & Beauty
  • HOT & Glamour
  • Model Portfolio
Pages
  • About Us
  • Contact
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Advertise

© 2026 FilmiWire. All rights reserved.  —  Made with ♥ for Cinema Lovers

Privacy Disclaimer Contact Sitemap