SEARCH FILMIWIRE

08/06/2026  |  Your Daily Dose of Filmi Drama
Filmi Wire “Connecting You to the World of Entertainment”
  • Home
  • Bollywood
  • Hollywood
  • Tollywood
  • FW Review
  • Baatacheet
  • Tv
  • Webseries
  • Lifestyle & Beauty
  • HOT & Glamour
  • About Us
BREAKING
Cannes Film Festival में भारतीय फिल्मकार Melwyn Williams का बड़ा… Khalnayak 2 : 4000 कैदियों की असली कहानी से जन्मी… अनिरुद्ध का ‘Rage of Revenge’ बना चर्चा का केंद्र, ‘DC’… टॉम हॉलैंड ने ‘Spider-Man: Brand New Day’ के सेट की… Alaya F के सुपर सिजलिंग लेदर लुक ने इंटरनेट पर… EXCLUSIVE: रणवीर सिंह नहीं करेंगे ‘The Immortals of Meluha’ में…
पहली बार वीडियो फिल्म में देश के 14वें राष्ट्रपति कोविंद ने फैमिली के साथ किया “णमोकार मंत्र” का उच्चारण
News & Gossip

पहली बार वीडियो फिल्म में देश के 14वें राष्ट्रपति कोविंद ने फैमिली के साथ किया “णमोकार मंत्र” का उच्चारण

Khushi Sikarwar • 27/10/2025 • 7 months ago
Share: Facebook Tweet WhatsApp Telegram

नई दिल्ली

भारतीय धार्मिक-सांस्कृतिक इतिहास में यह एक अद्भुत और ऐतिहासिक क्षण दर्ज हुआ है। पहली बार देश के 14वें राष्ट्रपति माननीय श्री राम नाथ कोविंद ने अपनी पत्नी और बेटी के साथ एक वीडियो फिल्म में “णमोकार मंत्र” का सामूहिक उच्चारण किया।

यह विशेष अवसर भगवान महावीर के 2552वें निर्वाण महोत्सव के पावन उपलक्ष्य में आयोजित “मेरे महावीर 2.0 – मेरा णमोकार” कार्यक्रम के दौरान प्लेनरी हॉल भारत मंडपम, प्रगति मैदान में देखने को मिला।

कार्यक्रम का आयोजन भगवान महावीर देशना फाउंडेशन द्वारा किया गया था। फाउंडेशन के निदेशक सुभाष ओसवाल जैन, अनिल कुमार जैन, राजीव जैन और मनोज कुमार जैन ने बताया कि जब महामहिम कोविंद जी को संस्था द्वारा निर्मित इस वीडियो फिल्म की जानकारी दी गई, तो उन्होंने स्वयं अपनी फैमिली के साथ इसमें सम्मिलित होने की इच्छा प्रकट की।
परिणामस्वरूप, पहली बार किसी वीडियो फिल्म में भारत के राष्ट्रपति और उनका परिवार किसी धार्मिक भजन में एक साथ सम्मिलित हुआ। इस फिल्म का शीर्षक है — “मेरा णमोकार”, जिसमें “णमोकार मंत्र” की ध्वनि, अर्थ और महिमा को एक साथ प्रस्तुत किया गया है।



कार्यक्रम के दौरान जब यह वीडियो प्रदर्शित हुआ, तो उपस्थित जनसमूह मंत्रमुग्ध हो गया और पूरा सभागार तालियों की गड़गड़ाहट से गूंज उठा।
इस वीडियो के निर्माण में सीए राजीव जैन की अहम भूमिका रही। उन्होंने बताया कि इस फिल्म के माध्यम से “णमोकार मंत्र” के इतिहास, महत्व और उसकी ऊर्जा को आधुनिक रूप में दुनिया के सामने लाने का प्रयास किया गया है।
कार्यक्रम के दौरान माननीय श्री राम नाथ कोविंद ने कहा “इस वीडियो से साक्षात रूप से जुड़कर जो अनुभव हुआ, उसे शब्दों में बयां नहीं किया जा सकता। इस मंत्र को गुनगुनाने से हमारे पूरे परिवार में एक नई ऊर्जा का संचार हुआ।”
वीडियो के लोकार्पण के बाद प्रसिद्ध भजन गायक विक्की डी. पारेख (मुंबई) ने जैन भजनों की सुंदर प्रस्तुति दी, जिससे पूरा वातावरण भक्तिमय हो उठा।

समारोह के समापन पर फाउंडेशन के निदेशक मनोज कुमार जैन ने कहा “भगवान महावीर के तीन सिद्धांत — अहिंसा, अपरिग्रह और आत्मशुद्धि — जीवन के मूल मंत्र हैं। हमें इनका पालन करते हुए समाज में शांति और सद्भाव फैलाना चाहिए।”
उन्होंने इस आयोजन की सफलता के लिए राजीव जैन (सीए), सुभाष ओसवाल जैन, अनिल कुमार जैन (सीए) प्रदीप जैन, अमीषा जैन,और पूरी टीम को बधाई दी। विशेष रूप से संयोजक सत्यभूषण जैन के योगदान की सराहना की और कहा कि इस कार्यक्रम की सफलता में उनका बड़ा योगदान रहा।

Tags: राष्ट्रपति कोविंद
Share: Facebook Tweet WhatsApp Telegram
Khushi Sikarwar

Khushi Sikarwar

FilmiWire Writer

Khushi Sikarwar is an entertainment journalist with 3 years of experience covering Bollywood. Known for her sharp storytelling and knack for finding the latest industry news, she keeps readers up-to-date and engaged. When she's not on the job, Khushi loves escaping to the peaceful hills, finding balance away from the lively world of cinema.

You May Also Like
Mawra Hussain का इंस्टाग्राम भारत में फिर से हुआ एक्टिव, 'Sanam Teri Kasam' से मिली थी पॉपुलैरिटी, लेकिन सीक्वल से बाहर
News & Gossip

Mawra Hussain का इंस्टाग्राम भारत में फिर से हुआ एक्टिव, ‘Sanam Teri Kasam’ से…

‘Sanam Teri Kasam’ की हिरोइन Mawra Hussain की वापसी, लेकिन सीक्वल में नहीं मिलेगा मौका नई दिल्ली |…

Suditi Raje 11 months ago Read
बाबिल खान का भावुक वीडियो हुआ वायरल, बॉलीवुड को बताया 'फेक', मानसिक हालात को लेकर फैंस में चिंता
News & Gossip

बाबिल खान का भावुक वीडियो हुआ वायरल, बॉलीवुड को बताया ‘फेक’, मानसिक हालात को…

बाबिल का वायरल वीडियो: बॉलीवुड की चमक के पीछे छिपी सच्चाई 05 मई 2025 , नई दिल्ली दिवंगत…

Suditi Raje 1 year ago Read
‘Dhadak 2’ का पहला पोस्टर रिलीज़: Siddhant Chaturvedi और Triptii Dimri की जोड़ी में नजर आएगा नया इमोशनल तूफान, 1 अगस्त 2025 को होगी रिलीज
News & Gossip

‘Dhadak 2’ का पहला पोस्टर रिलीज़: Siddhant Chaturvedi और Triptii Dimri की जोड़ी में…

Dhadak 2 का पोस्टर बना चर्चा का केंद्र, फिर उठे प्रेम बनाम समाज के सवाल नई दिल्ली, 26…

Suditi Raje 1 year ago Read

Leave a Comment Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Trending Now

1
Netflix पर रिलीज हुई ‘Yo Yo Honey Singh: Famous’, जानिए उनकी लाइफ के अनसुने पहलू
Netflix पर रिलीज हुई ‘Yo Yo Honey Singh: Famous’,…
1 year ago
2
The Algorithm of Betaal: A Futuristic Tale of the Commonwealth
The Algorithm of Betaal: A Futuristic Tale of the…
1 year ago
3
ए रियल एनकाउंटर": सस्पेंस और एक्शन की कहानी, 15 नवंबर को रिलीज़
A Real Encounter: सस्पेंस और एक्शन की कहानी, 15…
2 years ago
4
Allu Arjun ने Mahesh Babu पर दिया ऐसा कमेंट, सोशल मीडिया पर मचा हंगामा!
Allu Arjun ने Mahesh Babu पर दिया ऐसा कमेंट,…
2 years ago
5
Nandamuri Balakrishna बने 'Daaku Maharaj', Bobby Deol के साथ धमाकेदार एक्शन में!
Nandamuri Balakrishna बने ‘Daaku Maharaj’, Bobby Deol के साथ…
2 years ago

People Also Watched

1
Prajakta Koli और Vrishank Khanal की शादी: सपनों जैसा भव्य आयोजन
Prajakta Koli और Vrishank Khanal की शादी: सपनों जैसा…
1 year ago
2
Met Gala 2026: Karan Johar से Isha Ambani तक, भारतीय सितारों ने रेड कार्पेट पर बिखेरा ‘Fashion Is Art’ का जादू
Met Gala 2026: Karan Johar से Isha Ambani तक,…
1 month ago
3
ए रियल एनकाउंटर": सस्पेंस और एक्शन की कहानी, 15 नवंबर को रिलीज़
A Real Encounter: सस्पेंस और एक्शन की कहानी, 15…
2 years ago
4
काठमांडू में संजय दत्त का भव्य स्वागत, राहुल मित्रा के साथ पशुपतिनाथ मंदिर में की विशेष पूजा
काठमांडू में संजय दत्त का भव्य स्वागत, राहुल मित्रा…
5 months ago
Advertisement
Ad Space 300×250

Categories

  • News & Gossip (422)
  • Bollywood (168)
  • FW Review (102)
  • Webseries (83)
  • Tv (53)
  • Hollywood (48)
  • HOT & Glamour (40)
  • Tollywood (37)
  • Baatacheet (24)
  • Lifestyle & Beauty (14)
  • Celebs (9)
  • Uncategorized (5)

Popular Tags

Bollywood OTT Netflix Salman khan Dhurandhar border 2 Instagram Pushpa 2 Akshay Kumar Urvashi Rautela War 2 Bigg Boss 19 Priyanka Chopra Rashmika Mandanna Saiyaara Jabb Zodiacs Met Met Gala 2026 Ranveer Singh Vicky Kaushal Allu Arjun
Filmi Wire
India's Filmi Universe

FilmiWire is your go-to destination for Bollywood, Hollywood, and South cinema news, reviews, gossip, and exclusives.

Explore
  • News & Gossip
  • Bollywood
  • Hollywood
  • Tollywood
  • FW Review
  • Baatacheet
More
  • TV
  • Web Series
  • Lifestyle & Beauty
  • HOT & Glamour
  • Model Portfolio
Pages
  • About Us
  • Contact
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Advertise

© 2026 FilmiWire. All rights reserved.  —  Made with ♥ for Cinema Lovers

Privacy Disclaimer Contact Sitemap