18 July को सिनेमाघरों में होगी बड़ी भिड़ंत, एक ही दिन रिलीज…
News & Gossip
हर मूड के लिए एक फिल्म, 18 July को सिनेमाघरों में होगी मनोरंजन की बहार
नई दिल्ली, 14 जुलाई 2025
बॉलीवुड और हॉलीवुड के लिए 18 July का दिन बेहद खास और चुनौतीपूर्ण होने वाला है। इस शुक्रवार सिनेमाघरों में दर्शकों को भरपूर एंटरटेनमेंट मिलने वाला है, क्योंकि एक नहीं, दो नहीं, बल्कि पूरे छह फिल्में एक साथ रिलीज हो रही हैं। खास बात यह है कि इनमें से एक फिल्म से एक नया चेहरा भी इंडस्ट्री में कदम रखने जा रहा है।
जहां एक तरफ बड़े सितारों से सजी फिल्में बॉक्स ऑफिस पर भिड़ेंगी, वहीं दूसरी ओर ऑडियंस को अलग-अलग जॉनर की फिल्मों का मजा मिलेगा। आइए जानते हैं, 18 July को रिलीज होने वाली इन छह फिल्मों के बारे में:
- निकिता रॉय
इस फिल्म में सोनाक्षी सिन्हा और अर्जुन रामपाल मुख्य भूमिका में नजर आएंगे। खास बात यह है कि इस फिल्म का निर्देशन सोनाक्षी के भाई कुश सिन्हा ने किया है। पहले यह फिल्म 27 जून को रिलीज होने वाली थी, लेकिन अब इसे 18 जुलाई के लिए रीशेड्यूल किया गया है। - तन्वी द ग्रेट
अनुपम खेर द्वारा निर्देशित इस फिल्म की कहानी एक ऑटिस्टिक लड़की तन्वी पर आधारित है। तन्वी का किरदार शुभांगी दत्त ने निभाया है। फिल्म में पल्लवी जोशी और बोमन ईरानी जैसे मंझे हुए कलाकार भी नजर आएंगे। अनुपम खेर ने फिल्म में अभिनय भी किया है। - मर्डरबाद
थ्रिलर प्रेमियों के लिए ‘मर्डरबाद’ एक दमदार पेशकश मानी जा रही है। फिल्म का निर्देशन अर्नब चटर्जी ने किया है। इसमें नकुल देव, कनिका कपूर, और शारिब हाशमी जैसे कलाकार मुख्य भूमिका में नजर आएंगे। ट्रेलर को सोशल मीडिया पर अच्छा रिस्पॉन्स मिला था। - सैय्यारा
म्यूजिकल-रोमांस पसंद करने वालों के लिए ‘सैय्यारा’ एक ट्रीट साबित हो सकती है। इस फिल्म का निर्देशन मोहित सूरी ने किया है, जो इससे पहले ‘आशिकी 2’ जैसी रोमांटिक हिट दे चुके हैं। फिल्म में चंकी पांडे के भतीजे अहान पांडे डेब्यू कर रहे हैं। उनके अपोजिट अनीत पड्डा नजर आएंगी। फिल्म के गाने पहले से ही चार्टबस्टर बने हुए हैं। - स्मर्फ्स
बच्चों और फैमिली ऑडियंस के लिए एनिमेटेड म्यूजिकल-कॉमेडी ‘स्मर्फ्स’ भी 18 July को रिलीज हो रही है। इसे क्रिस मिलर ने डायरेक्ट किया है। फिल्म में रिहाना और हेनरी जैकमैन ने आवाज दी है। यह फिल्म मनोरंजन के साथ-साथ म्यूजिक का भी शानदार तड़का लेकर आई है। - आई नो व्हाट यू डिड लास्ट समर
हॉरर और सस्पेंस से भरपूर यह फिल्म भी उसी दिन बड़े पर्दे पर दस्तक दे रही है। इसे जेनिफर केटिन रॉबिन्सन ने डायरेक्ट किया है। फिल्म में निकोलस अलेक्जेंडर चावेज और मैडलिन रेनी क्लाइन अहम भूमिकाओं में नजर आएंगे।
क्या होगा बॉक्स ऑफिस पर?
छह फिल्मों की टक्कर का मतलब है जबरदस्त कॉम्पिटिशन। हर फिल्म की अपनी यूएसपी है—कहीं स्टार पावर, कहीं इमोशनल स्टोरी, कहीं रोमांस और म्यूजिक, तो कहीं हॉरर और थ्रिल। अब देखना यह होगा कि दर्शक किस फिल्म को सबसे ज्यादा पसंद करते हैं और कौन सी फिल्म बॉक्स ऑफिस की रेस में सबसे आगे निकलती है।
18 July का दिन सिनेमाप्रेमियों के लिए एक फिल्मी त्योहार जैसा होगा। टिकट की कतारें लंबी हो सकती हैं और थिएटरों में सीट्स हाउसफुल—फैसला अब दर्शकों के हाथ में है।
यह भी पढ़े: रेखा गुप्ता ने दिखाई स्टील सेक्टर में आत्मनिर्भर भारत की झलक, हाउसवेयर शो में नवाचार की सराहना
One comment on "18 July को सिनेमाघरों में होगी बड़ी भिड़ंत, एक ही दिन रिलीज होंगी 6 फिल्में, एक स्टारकिड करेगा धमाकेदार एंट्री"