SEARCH FILMIWIRE

16/04/2026  |  Your Daily Dose of Filmi Drama
Filmi Wire “Connecting You to the World of Entertainment”
  • Home
  • Bollywood
  • Hollywood
  • Tollywood
  • FW Review
  • Baatacheet
  • Tv
  • Webseries
  • Lifestyle & Beauty
  • HOT & Glamour
  • About Us
BREAKING
Bhilwara Sur Sangam 2026 का भव्य समापन, नई दिल्ली में… Varanasi vs Ramayan: 2027 की सबसे Grand फिल्म कौन होगी? NMACC के ग्रैंड इवेंट में छाए Salman Khan, 60 की… Made in India Swadeshi Runway Season 8 : 500 मॉडल्स… AAKHRI SAWAL टीज़र रिलीज: Sanjay Dutt की फिल्म उठाएगी इतिहास… BHOOTH BANGLA रिलीज डेट बदली: 16 अप्रैल को पेड प्रिव्यू,…
Karan Johar ला रहे हैं धमाकेदार रियलिटी शो 'The Traitors', 12 जून से अमेज़न प्राइम पर होगा स्ट्रीम
News & Gossip

Karan Johar ला रहे हैं धमाकेदार रियलिटी शो ‘The Traitors’, 12 जून से अमेज़न प्राइम पर होगा स्ट्रीम

Suditi Raje • 30/05/2025 • 11 months ago
Share: 𝎟 Facebook 𝕏 Tweet 💬 WhatsApp ✈ Telegram

नया शो, नई स्टाइल – Karan Johar लाए हैं ‘The Traitors’ का थ्रिलिंग फॉर्मेट

नई दिल्ली, 30 मई 2025

बॉलीवुड के जाने-माने फिल्ममेकर Karan Johar अब दर्शकों को रियलिटी शो की दुनिया में एक बिल्कुल नया अनुभव देने जा रहे हैं। जी हां, Karan Johar जल्द ही अमेज़न प्राइम वीडियो पर अपने रियलिटी शो ‘The Traitors’ के साथ नजर आएंगे, जिसका ट्रेलर हाल ही में लॉन्च किया गया। इस दौरान करण ने शो के कॉन्सेप्ट और अपने अनुभव को लेकर खुलकर बातचीत की।

“हम ऐसी इंडस्ट्री से हैं जहां विश्वास की कमी है” — Karan Johar


ट्रेलर लॉन्च के मौके पर Karan Johar ने शो की थीम को लेकर कहा, “हम सभी ऐसी इंडस्ट्री में काम कर रहे हैं, जहां भरोसा कम और धोखा ज्यादा है। यही बात इस शो को खास बनाती है। ‘The Traitors’ इसी जज़्बे और सच्चाई को सामने लाने वाला शो है।”

रियलिटी शो में करण की नई पारी


Karan Johar अब तक बतौर फिल्म निर्माता, निर्देशक और चैट शो होस्ट के रूप में अपनी खास पहचान बना चुके हैं। लेकिन ‘The Traitors’ के ज़रिए वे रियलिटी शो की एक नई शैली को एक्सप्लोर कर रहे हैं। उन्होंने कहा, “ये शो अब तक के सभी रियलिटी शोज़ से बिल्कुल अलग है। इसमें कोई बनावट नहीं है। यहां जो इमोशन्स हैं, वो रियल हैं और दर्शक उन्हें महसूस भी कर सकेंगे।”

क्या है ‘The Traitors’ का फॉर्मेट?


‘The Traitors’ एक डच शो के फॉर्मेट से प्रेरित है, जिसे पहले से ही यूके और यूएस जैसे देशों में सराहा जा चुका है। इस शो में कुल 22 कंटेस्टेंट होंगे जिन्हें दो टीमों में बांटा जाएगा:

फेथफुल (Faithful): यानि ईमानदार खिलाड़ी

ट्रेटर (Traitor): यानि गुप्त रूप से धोखा देने वाले खिलाड़ी

The Traitors चुपचाप फेथफुल सदस्यों को गेम से बाहर करते जाएंगे, वहीं फेथफुल्स का मकसद होगा ट्रेटर्स की पहचान करना और उन्हें एलिमिनेट करना।

यह भी पढ़े: Mouni Roy का दिलकश देसी लुक सोशल मीडिया पर छाया, गोल्डन साड़ी में दिखीं बेहद हसीन

View this post on Instagram

A post shared by Karan Johar (@karanjohar)

“मेरे अलावा ये शो कौन होस्ट कर सकता था?” — Karan Johar का जवाब


Karan Johar ने मजाकिया अंदाज़ में बताया कि कैसे शो उनके पास आया। “निखिल मधोक (हेड ऑफ ऑरिजिनल्स, प्राइम वीडियो इंडिया) मेरे घर आए और उन्होंने कहा कि हमें आपको इस शो ‘The Traitors’ के लिए होस्ट बनाना है। मैंने तुरंत कहा – मेरे अलावा और कौन करेगा?”

इसके बाद Karan Johar ने शो के यूके और यूएस वर्ज़न देखे और वे इससे इतने प्रभावित हुए कि उन्होंने तुरंत हामी भर दी।

क्यों है ये शो बाकी रियलिटी शोज़ से अलग?


Karan Johar के मुताबिक, आजकल कई रियलिटी शोज़ ऐसे हैं जिनमें इमोशन्स को भी स्क्रिप्टेड और प्लान्ड तरीके से दिखाया जाता है। लेकिन ‘The Traitors’ में हर भावना असली है। “यहां कोई बनावटी हंसी या आंसू नहीं हैं, जो दिख रहा है वो सच है — और यही इसकी सबसे बड़ी ताकत है,” Karan Johar ने कहा।

‘The Traitors’ को दर्शक 12 जून 2025 से अमेज़न प्राइम वीडियो पर देख सकते हैं। इस रियलिटी शो में कुल 22 कंटेस्टेंट हिस्सा ले रहे हैं, जो दो टीमों — फेथफुल (ईमानदार) और ट्रेटर्स (धोखेबाज) — में बंटेंगे। शो की थीम पूरी तरह विश्वास बनाम धोखा पर आधारित है, जो दर्शकों को एक अनोखा और थ्रिलिंग अनुभव देने का वादा करती है।

‘The Traitors’ न सिर्फ एक रियलिटी शो है, बल्कि यह खेल है विश्वास, चालाकी और इंसानी भावनाओं का — और Karan Johar इसे अपने खास अंदाज़ में दर्शकों तक पहुंचाने को तैयार हैं।

अगर आप बिग बॉस जैसे रियलिटी शोज़ से ऊब चुके हैं और कुछ नया देखना चाहते हैं, तो 12 जून से ‘The Traitors’ जरूर देखिए – Karan Johar स्टाइल में।

यह भी पढ़े: RCB ने रचा इतिहास, पंजाब को हराकर 9 साल बाद आईपीएल फाइनल में पहुंची

Tags: Karan Johar The Traitors
Share: 𝎟 Facebook 𝕏 Tweet 💬 WhatsApp ✈ Telegram
Suditi Raje

Suditi Raje

FilmiWire Writer

Suditi Raje is an entertainment journalist with 4years of experience in Bollywood. Known for her keen eye for captivating narratives and her ability to uncover the latest industry scoops, she is dedicated to keeping audiences informed and entertained. In her leisure time, she enjoys peaceful moments in the hills, away from the hustle and bustle of the cinema world.

You May Also Like
Asha Bhosle ने 91 साल की उम्र में भी दिखाई अपनी अदाकारी: "Tauba Tauba" पर किया शानदार प्रदर्शन!
News & Gossip

Asha Bhosle ने 91 साल की उम्र में भी दिखाई अपनी अदाकारी: “Tauba Tauba”…

Asha Bhosle  91 साल की उम्र में भी अपने संगीत का जादू बिखेरने में सफल हैं। हाल ही…

Hyder Ali Ashrafi1 year ago Read
Harshvardhan Rane की नई फिल्म एक दीवाने की दीवानियत की रिलीज़ डेट घोषित, कल आएगा टीज़र
News & Gossip

Harshvardhan Rane की नई फिल्म एक दीवाने की दीवानियत की रिलीज़ डेट घोषित, कल…

दीवाली पर रोमांस और ड्रामा का धमाका, Harshvardhan Rane और सोनम बाजवा की जोड़ी बड़े पर्दे पर नई…

Suditi Raje8 months ago Read
Akshay Kumar ने अयोध्या में बंदरों की देखभाल के लिए अंजनेया सेवा ट्रस्ट को दान किया करोड़ों रुपये
Bollywood

Akshay Kumar ने अयोध्या में बंदरों की देखभाल के लिए अंजनेया सेवा ट्रस्ट को…

समाज के प्रति Akshay Kumar का सराहनीय कदम, अयोध्या में बढ़ते बंदरों के लिए मदद 17 दिसंबर 2024…

Suditi Raje1 year ago Read

Leave a Comment Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Trending Now

1
Netflix पर रिलीज हुई ‘Yo Yo Honey Singh: Famous’, जानिए उनकी लाइफ के अनसुने पहलू
Netflix पर रिलीज हुई ‘Yo Yo Honey Singh: Famous’,…
1 year ago
2
The Algorithm of Betaal: A Futuristic Tale of the Commonwealth
The Algorithm of Betaal: A Futuristic Tale of the…
10 months ago
3
ए रियल एनकाउंटर": सस्पेंस और एक्शन की कहानी, 15 नवंबर को रिलीज़
A Real Encounter: सस्पेंस और एक्शन की कहानी, 15…
1 year ago
4
Allu Arjun ने Mahesh Babu पर दिया ऐसा कमेंट, सोशल मीडिया पर मचा हंगामा!
Allu Arjun ने Mahesh Babu पर दिया ऐसा कमेंट,…
1 year ago
5
Nandamuri Balakrishna बने 'Daaku Maharaj', Bobby Deol के साथ धमाकेदार एक्शन में!
Nandamuri Balakrishna बने ‘Daaku Maharaj’, Bobby Deol के साथ…
1 year ago

People Also Watched

1
KING का ऐलान! शाहरुख खान बने ‘देहशत’ – सिद्धार्थ आनंद की फिल्म 2026 में करेगी धमाका
KING का ऐलान! शाहरुख खान बने ‘देहशत’ – सिद्धार्थ…
5 months ago
2
Rishi Kapoor पुण्यतिथि विशेष: फिल्मी पर्दे के रोमांस किंग 'चिंटू जी' से जुड़े 10 दिलचस्प किस्से
Rishi Kapoor पुण्यतिथि विशेष: फिल्मी पर्दे के रोमांस किंग ‘चिंटू…
12 months ago
3
Film Review: ‘Baby John’ – वरुण धवन का साउथ स्टाइल एक्शन अवतार
Film Review: ‘Baby John’ – वरुण धवन का साउथ…
1 year ago
4
Bigg Boss 19: वीकएंड वार पर मचने वाला है धमाल, वरुण धवन-जान्हवी कपूर संग पहुंचेगी स्टारकास्ट, देखें प्रोमो
Bigg Boss 19: वीकएंड वार पर मचने वाला है…
7 months ago
Advertisement
Ad Space 300×250

Categories

  • News & Gossip (409)
  • Bollywood (161)
  • FW Review (99)
  • Webseries (82)
  • Tv (47)
  • Hollywood (41)
  • HOT & Glamour (34)
  • Tollywood (31)
  • Baatacheet (23)
  • Lifestyle & Beauty (10)
  • Celebs (7)
  • Uncategorized (5)

Popular Tags

Bollywood OTT Salman khan Dhurandhar Netflix border 2 Instagram Pushpa 2 Akshay Kumar Urvashi Rautela War 2 Bigg Boss 19 Rashmika Mandanna Saiyaara Jabb Zodiacs Met Ranveer Singh Vicky Kaushal Allu Arjun Shah Rukh Khan Hrithik Roshan
Filmi Wire
India's Filmi Universe

FilmiWire is your go-to destination for Bollywood, Hollywood, and South cinema news, reviews, gossip, and exclusives.

Explore
  • News & Gossip
  • Bollywood
  • Hollywood
  • Tollywood
  • FW Review
  • Baatacheet
More
  • TV
  • Web Series
  • Lifestyle & Beauty
  • HOT & Glamour
  • Model Portfolio
Pages
  • About Us
  • Contact
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Advertise

© 2026 FilmiWire. All rights reserved.  —  Made with ♥ for Cinema Lovers

Privacy Disclaimer Contact Sitemap