06 सितंबर 2025, नई दिल्ली
टीवी का सबसे पॉपुलर रियलिटी शो Bigg Boss 19 दर्शकों को लगातार सरप्राइज दे रहा है। शो में अब तक का सबसे बड़ा ट्विस्ट सामने आया है – शहनाज गिल के भाई शहबाज बादेशा घर में बतौर पहले वाइल्ड कार्ड कंटेस्टेंट एंट्री करने जा रहे हैं। उनकी एंट्री सलमान खान के साथ आने वाले वीकेंड का वार एपिसोड में होगी।
प्रीमियर में छूट गया था मौका
सीजन की शुरुआत से पहले ही शहबाज का नाम खूब चर्चा में था। फैंस को उम्मीद थी कि वे शुरुआती कंटेस्टेंट्स की लिस्ट में शामिल होंगे, लेकिन वोटिंग में पिछड़ जाने के कारण उन्हें मौका नहीं मिला। यही वजह थी कि उनके चाहने वाले उस वक्त निराश हो गए थे।
यह भी पढ़े: Vijay Varma का मजेदार अंदाज: मजनू भाई की आइकॉनिक पेंटिंग को बताया बॉलीवुड की सबसे बड़ी कला
सीक्रेट रूम की अटकलें
शो शुरू होने के कुछ दिन बाद सोशल मीडिया पर अफवाहें उड़ीं कि शहबाज सीक्रेट रूम में हैं। हालांकि, उन्होंने खुद इन खबरों का खंडन किया। अब मेकर्स ने उनकी एंट्री की आधिकारिक घोषणा कर दी है।
गेम बदल सकते हैं शहबाज
रिपोर्ट्स के अनुसार, शहबाज की एंट्री से घर का पूरा माहौल बदल सकता है। Bigg Boss के इतिहास में कई बार वाइल्ड कार्ड कंटेस्टेंट्स ने शो की दिशा ही बदल दी है, ऐसे में दर्शकों की निगाहें इस बार भी शहबाज पर टिकी हुई हैं।
पहले भी रहे बिग बॉस से जुड़े
यह पहली बार नहीं है जब शहबाज बिग बॉस के मंच पर नजर आएंगे। Bigg Boss 13 में वे फैमिली वीक के दौरान अपनी बहन शहनाज गिल को सपोर्ट करने पहुंचे थे। उस समय उनका मजाकिया और बिंदास अंदाज़ दर्शकों को खूब पसंद आया था।
मनोरंजन का नया तड़का
इस बार शहबाज बतौर फुल-टाइम कंटेस्टेंट खेलेंगे। अपनी एनर्जी और एंटरटेनिंग स्टाइल के साथ वे घरवालों के साथ-साथ दर्शकों को भी इंप्रेस करने का दम रखते हैं। फैंस को उनसे बड़ी उम्मीदें हैं और देखना दिलचस्प होगा कि वह इस सीजन के हुकुम का इक्का साबित होते हैं या नहीं।
यह भी पढ़े: Baaghi 4 Movie Review: Tiger Shroff का एक्शन, संजय दत्त का खलनायक अवतार छाया, लेकिन कहानी ने किया निराश
No Comments Yet