Filmiwire

Thursday, September 11, 2025

‘Mrs. Globe International’ बनीं Anuradha Garg, देश लौटने पर दिल्ली में हुआ भव्य स्वागत

Anuradha Garg की जीत: हर उस महिला के हौसले की जीत, जो सपने देखती है

Suditi Raje | Published: April 18, 2025 10:49 IST, Updated: April 18, 2025 10:57 IST
'Mrs. Globe International' बनीं Anuradha Garg, देश लौटने पर दिल्ली में हुआ भव्य स्वागत

18 अप्रैल 2025 , नई दिल्ली

भारत की बेटी Anuradha Garg ने ‘मिसेज ग्लोब इंटरनेशनल’ का खिताब जीतकर न सिर्फ़ देश का मान बढ़ाया, बल्कि पूरी दुनिया में भारतीय नारी की गरिमा और आत्मबल का परचम लहराया। उनके इस शानदार सफर की कामयाबी का जश्न राजधानी दिल्ली के प्रतिष्ठित द पार्क होटल में धूमधाम से मनाया गया, जहां एक भव्य प्रेस कॉन्फ्रेंस का आयोजन कर उन्हें सम्मानित किया गया।

Anuradha Garg की जीत को नारी शक्ति का प्रतीक माना जा रहा है। सौंदर्य के साथ-साथ आत्मविश्वास, समर्पण और भारतीय संस्कृति के मूल्यों को दर्शाते हुए उन्होंने इस अंतरराष्ट्रीय मंच पर अपनी उपस्थिति दर्ज कराई। जब वह प्रतियोगिता में भाग लेने के लिए दिल्ली के इंदिरा गांधी इंटरनेशनल एयरपोर्ट रवाना हो रही थीं, तब उन्हें शुभकामनाएं देने के लिए बड़ी संख्या में उनके चाहनेवाले और समर्थक वहां मौजूद थे। एयरपोर्ट से लेकर पूरे क्षेत्र में उनके नाम और तस्वीरों वाले बैनर—पोस्टर लगाए गए थे, और लोग उनके सफल भविष्य के लिए प्रार्थनाएं कर रहे थे।

यह भी पढ़े:  Ishaan Khatter और Bhumi Pednekar की नई जोड़ी ‘The Royals’ में करेगी धमाल, Netflix पर 9 मई को होगी स्ट्रीमिंग

'Mrs. Globe International' बनीं Anuradha Garg, देश लौटने पर दिल्ली में हुआ भव्य स्वागत

इस उपलब्धि की साक्षी बनीं मिसेज इंडिया इंक की राष्ट्रीय निदेशक मोहिनी शर्मा भी Anuradha Garg के साथ प्रेस कॉन्फ्रेंस में मौजूद थीं। उन्होंने इस अवसर पर कहा, “Anuradha Garg आज देशभर की महिलाओं के लिए प्रेरणा हैं। उन्होंने नारी शक्ति, गरिमा और साहस का अद्वितीय उदाहरण पेश किया है। उनकी जीत हम सबके लिए गर्व का विषय है।”

वहीं Anuradha Garg ने मीडिया से बातचीत में कहा, “भारत का प्रतिनिधित्व करना मेरे लिए सौभाग्य और जिम्मेदारी दोनों था। इस मंच पर मैं भारतीय महिलाओं की शक्ति, आत्मविश्वास और संस्कृति को गर्व के साथ प्रस्तुत कर सकी। यह सफलता केवल मेरी नहीं, हर उस महिला की है जो अपने सपनों को साकार करने की हिम्मत रखती है।”

उनकी यह जीत न सिर्फ़ एक व्यक्तिगत उपलब्धि है, बल्कि यह एक ऐसा क्षण भी है, जो भारतीय महिलाओं के उज्जवल भविष्य और उनकी दृढ़ इच्छाशक्ति का प्रतीक बन गया है।

यह भी पढ़े: मेरठ में पत्नी ने प्रेमी संग मिलकर की पति की हत्या, सांप का सहारा लेकर छिपाना चाहा जुर्म

No Comments Yet

Leave a Comment