SEARCH FILMIWIRE

20/09/2026  |  Your Daily Dose of Filmi Drama
Filmi Wire “Connecting You to the World of Entertainment”
  • Home
  • Bollywood
  • Hollywood
  • Tollywood
  • FW Review
  • Baatacheet
  • Tv
  • Webseries
  • Lifestyle & Beauty
  • HOT & Glamour
  • About Us
BREAKING
Daayra Movie Review: जब कानून और इंसाफ आमने-सामने खड़े हो… नागबंधन रिव्यू: भारतीय मिथकों को नए अंदाज़ में पेश करती… आमिर-गौरी की शादी, मौसम भी हुआ मेहरबान Deepak Chaudhary पर कसा कानून का शिंकजा, दुबई कोर्ट ने… ‘Uttar Da Puttar’ का पोस्टर रिलीज़: अन्नू कपूर के अनोखे… Alpha पर बवाल या YRF का बड़ा दांव?
Bollywood की भूतनियों का बदलता फैशन – सफेद साड़ी से शॉर्ट ड्रेस तक का डरावना सफर
Bollywood

Bollywood की भूतनियों का बदलता फैशन – सफेद साड़ी से शॉर्ट ड्रेस तक का डरावना सफर

Hyder Ali Ashrafi • 25/08/2025 • 1 year ago
Share: Facebook Tweet WhatsApp Telegram

Bollywood की भूतनियाँ भी वक्त के साथ मॉडर्न हो चुकी हैं। एक जमाना था जब भूत का नाम लेते ही आंखों के सामने एक ही तस्वीर उभरती थी—सफेद साड़ी पहने एक औरत, बिखरे हुए बाल, हाथ में दिया और हवा में उड़ती पायल की छनक।





उस दौर में “Mahal” की मधुबाला, “Madhumati” की वैजयंती माला और “वो कौन थी” की साधना जैसे किरदार रहस्यमयी और खौफनाक लगते थे। उनका एक ही डायलॉग पूरे थिएटर में सन्नाटा भर देता था—“ये हवेली… ये खंडहर… और मैं… सब हमेशा तेरे इंतज़ार में हैं।” उस समय का फॉर्मूला सीधा था—सफेद कपड़ा और अंधेरा, और डर अपने आप पैदा हो जाता था।

लेकिन आज की भूतनियाँ अब सिर्फ डराने तक सीमित नहीं रहीं। वे फैशन आइकॉन बन चुकी हैं। “राज़” और “1920” में भूतनियों का गेटअप देखकर लगा जैसे वे किसी फैशन शो से सीधे फिल्म के सेट पर आ गई हों। “हॉन्टेड 3D” में तो भूतनी रेड गाउन पहनकर दरवाजे तोड़ती है और “Bhool Bhulaiyaa” की मंजुलिका या “Bhool Bhulaiyaa 2” की चंद्रिका तो एकदम स्टाइलिश भूतनियाँ निकलीं। वहीं “स्त्री” में तो मामला इतना आगे बढ़ गया कि भूतनी डराने से ज्यादा कॉमेडी करने लगी। आज की भूतनियाँ डायलॉग भी ऐसे बोलती हैं जो डर से ज्यादा हंसी पैदा कर दें—“डरो मत… मैं बस तुम्हारा Netflix पासवर्ड लेने आई हूँ” या “तेरा खून पियूँगी, पर पहले एक सेल्फी ले लूँ।”



अब सवाल यह उठता है कि आखिर फिल्मों में ज्यादातर भूतनियाँ ही क्यों दिखाई जाती हैं, भूत क्यों नहीं। इसका जवाब है ग्लैमर और असर। इंडियन दर्शक मानते हैं कि औरत का गुस्सा और दर्द ज्यादा खतरनाक होता है। और यह बात पति से ज्यादा कोन समाज सकता है , इसलिए जब वही औरत आत्मा बनकर स्क्रीन पर आती है तो डर का असर डबल हो जाता है। और सच कहा जाए तो मर्द भूत में वो बात नहीं जो भूतनी में होती है। मर्द भूत को दिखाया भी जाए तो वह कोने में चादर ओढ़े खड़ा नजर आता है, जबकि भूतनी अपनी अदाओं से डराती भी है और मोह लेती भी है। यही वजह है कि पोस्टर से लेकर प्रमोशन तक, हॉरर फिल्मों की असली हीरोइन भूतनी ही होती है।

मजेदार बात यह है कि पहले भूतनियाँ दर्शकों की आवाज़ बंद कर देती थीं, आज वही भूतनियाँ दर्शकों को हंसाने लगी हैं। “भूत बंगला” के जमाने से लेकर “गो गोवा गॉन” और “स्त्री” तक हॉरर और कॉमेडी का नया कॉम्बिनेशन बन गया है। पुराने जमाने का डायलॉग होता था—“कौन है… जो मेरी हवेली में आया…?” और आज वही सीन देखकर दर्शक सोचते हैं कि अब भूतनी बोलेगी—“GPS खराब था क्या? गूगल मैप ने हवेली ही डेस्टिनेशन दिखा दी?”



अगर कभी कोई फिल्म बने “हॉरर फैशन वीक” के नाम से, तो उसमें भूतनियाँ कैटवॉक करती नजर आएँगी। कोई रेड गाउन पहनकर रैंप पर उतरेगी और कहेगी—“ये रैंप अब मेरा है।” कोई शॉर्ट ड्रेस में मोबाइल से लाइव करेगी—“Hey guys, I’m haunting this palace, like, share, subscribe।” और पुराने जमाने की सफेद साड़ी वाली भूतनियाँ कोने में बैठी शिकायत करेंगी—“हमारे जमाने में डराना ही काम था, अब तो ये Fashion Nova और Instagram की वजह से रात भर ड्रेस बदलती रहती हैं।”



असल में बॉलीवुड की भूतनियाँ अब डर से ज्यादा फैशन और कॉमेडी का तड़का लगाकर आती हैं। हवेली में दीये बुझाने और जंजीरें हिलाने का जमाना गया। अब डिस्को लाइट और डीजे सॉन्ग के साथ भूतनी एंट्री मारती है। नतीजा यह है कि हॉरर फिल्में अब हॉरर कम और फैशन शो ज्यादा लगती हैं। और दर्शक भी यही सोचकर हॉल से निकलते हैं—“डर से क्या मिलेगा, लेकिन भूतनी के फैशन से तो पूरा स्टाइल गाइड मिल गया।”

तो बॉलीवुड की भूतनियों का मंत्र अब साफ है—“डराओ कम, हंसाओ ज्यादा और फैशन दिखाओ हमेशा।”

Tags: Bollywood horror Netflix War 2
Share: Facebook Tweet WhatsApp Telegram
Hyder Ali Ashrafi

Hyder Ali Ashrafi

FilmiWire Writer

Filmi Wire in the vibrant hues of Bollywood, Hyder Ali is an entertainment journalist with six years of experience in the glitzy world of cinema. With a keen eye for captivating narratives and a knack for uncovering the latest industry scoops, He is dedicated to keeping audiences informed and entertained. When not working, you’ll find his in the hills, enjoying some peaceful time away from the hustle and bustle of the industry.

You May Also Like
Disha Patani का हॉट Golden अवतार, कातिल अदाओं से इंटरनेट पर मचाया तूफान!
Bollywood

Disha Patani का हॉट Golden अवतार, कातिल अदाओं से इंटरनेट पर मचाया तूफान!

Bollywood की डीवा Disha Patani ने एक बार फिर अपने हॉट और ग्लैमरस अंदाज से सोशल मीडिया पर…

Khushi Sikarwar 1 year ago Read
'केसरी चैप्टर 2' में दमदार किरदार में नजर आएंगे अक्षय कुमार, पोस्ट ने बढ़ाया फैंस का उत्साह
Bollywood

‘केसरी चैप्टर 2’ में दमदार किरदार में नजर आएंगे अक्षय कुमार, पोस्ट ने बढ़ाया…

‘केसरी चैप्टर 2’ में कानून के दम पर ब्रिटिशों से भिड़ते नजर आएंगे अक्षय कुमार 09 अप्रैल 2025…

Suditi Raje 1 year ago Read
“मैं डायरेक्टर बनना चाहता था, लेकिन एक्टिंग ने मुझे चुन लिया,” Vishaal Mohan का खुलासा
Bollywood

“मैं डायरेक्टर बनना चाहता था, लेकिन एक्टिंग ने मुझे चुन लिया,” Vishaal Mohan का…

एक्टर Vishaal Mohan, जो जल्द ही फिल्म Yadav Ji Ki Love Story में नजर आने वाले हैं, ने…

Khushi Sikarwar 7 months ago Read

Leave a Comment Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Trending Now

1
Netflix पर रिलीज हुई ‘Yo Yo Honey Singh: Famous’, जानिए उनकी लाइफ के अनसुने पहलू
Netflix पर रिलीज हुई ‘Yo Yo Honey Singh: Famous’,…
2 years ago
2
The Algorithm of Betaal: A Futuristic Tale of the Commonwealth
The Algorithm of Betaal: A Futuristic Tale of the…
1 year ago
3
ए रियल एनकाउंटर": सस्पेंस और एक्शन की कहानी, 15 नवंबर को रिलीज़
A Real Encounter: सस्पेंस और एक्शन की कहानी, 15…
2 years ago
4
Allu Arjun ने Mahesh Babu पर दिया ऐसा कमेंट, सोशल मीडिया पर मचा हंगामा!
Allu Arjun ने Mahesh Babu पर दिया ऐसा कमेंट,…
2 years ago
5
Nandamuri Balakrishna बने 'Daaku Maharaj', Bobby Deol के साथ धमाकेदार एक्शन में!
Nandamuri Balakrishna बने ‘Daaku Maharaj’, Bobby Deol के साथ…
2 years ago

People Also Watched

1
दीपक चौधरी पर कसा कानून का शिंकजा, दुबई कोर्ट ने देश से बाहर जाने पर लगाई रोक
Deepak Chaudhary पर कसा कानून का शिंकजा, दुबई कोर्ट…
3 months ago
2
‘Superman’ का ट्रेलर रिलीज: डीसी यूनिवर्स की नई शुरुआत, इमोशन्स और एक्शन से भरपूर है फिल्म
‘Superman’ का ट्रेलर रिलीज: डीसी यूनिवर्स की नई शुरुआत,…
1 year ago
3
Mamta Kulkarni ने 25 साल बाद भारत लौटकर किया बड़ा खुलासा
Mamta Kulkarni ने 25 साल बाद भारत लौटकर किया…
2 years ago
4
‘The Raja Saab’ रिव्यू: प्रभास की पहली हॉरर-कॉमेडी में डर, हंसी और परिवार का फुल पैकेज
‘The Raja Saab’ रिव्यू: प्रभास की पहली हॉरर-कॉमेडी में…
8 months ago
Advertisement
Ad Space 300×250

Categories

  • News & Gossip (426)
  • Bollywood (170)
  • FW Review (104)
  • Webseries (84)
  • Tv (54)
  • Hollywood (45)
  • HOT & Glamour (40)
  • Tollywood (37)
  • Baatacheet (25)
  • Lifestyle & Beauty (14)
  • Celebs (9)
  • Uncategorized (5)

Popular Tags

Bollywood OTT Netflix Salman khan Dhurandhar border 2 Instagram Pushpa 2 Akshay Kumar Urvashi Rautela War 2 Bigg Boss 19 Priyanka Chopra Rashmika Mandanna Saiyaara Jabb Zodiacs Met Met Gala 2026 Ranveer Singh Vicky Kaushal Allu Arjun
Filmi Wire
India's Filmi Universe

FilmiWire is your go-to destination for Bollywood, Hollywood, and South cinema news, reviews, gossip, and exclusives.

Explore
  • News & Gossip
  • Bollywood
  • Hollywood
  • Tollywood
  • FW Review
  • Baatacheet
More
  • TV
  • Web Series
  • Lifestyle & Beauty
  • HOT & Glamour
  • Model Portfolio
Pages
  • About Us
  • Contact
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Advertise

© 2026 FilmiWire. All rights reserved.  —  Made with ♥ for Cinema Lovers

Privacy Disclaimer Contact Sitemap