SEARCH FILMIWIRE

09/06/2026  |  Your Daily Dose of Filmi Drama
Filmi Wire “Connecting You to the World of Entertainment”
  • Home
  • Bollywood
  • Hollywood
  • Tollywood
  • FW Review
  • Baatacheet
  • Tv
  • Webseries
  • Lifestyle & Beauty
  • HOT & Glamour
  • About Us
BREAKING
Cannes Film Festival में भारतीय फिल्मकार Melwyn Williams का बड़ा… Khalnayak 2 : 4000 कैदियों की असली कहानी से जन्मी… अनिरुद्ध का ‘Rage of Revenge’ बना चर्चा का केंद्र, ‘DC’… टॉम हॉलैंड ने ‘Spider-Man: Brand New Day’ के सेट की… Alaya F के सुपर सिजलिंग लेदर लुक ने इंटरनेट पर… EXCLUSIVE: रणवीर सिंह नहीं करेंगे ‘The Immortals of Meluha’ में…
दिल्ली में गूँजी मोहब्बत की रवानी — ‘गुस्ताख़ इश्क़ – कुछ पहले जैसा’ का ट्रेलर हुआ भव्य अंदाज़ में लॉन्च
News & Gossip

दिल्ली में गूँजी मोहब्बत की रवानी — ‘गुस्ताख़ इश्क़ – कुछ पहले जैसा’ का ट्रेलर हुआ भव्य अंदाज़ में लॉन्च

Filmi Bureau • 23/11/2025 • 7 months ago
Share: Facebook Tweet WhatsApp Telegram

दिल्ली के फ़िल्म डिविज़न ऑडिटोरियम में उस समय रोमांस की फिज़ा और भी गहरी हो गई, जब मनीष मल्होत्रा के स्टेज5 प्रोडक्शन की पहली फीचर फिल्म ‘गुस्ताख़ इश्क़ – कुछ पहले जैसा’ का बहुप्रतीक्षित ट्रेलर लॉन्च किया गया। कार्यक्रम का माहौल एक चलते-फिरते शेरो-शायरी के महफ़िल जैसा था, जहां प्रेम, ख़ामोशी और इमोशन ने मिलकर एक अनोखा रंग रच दिया।

ट्रेलर लॉन्च के मौके पर फिल्म की लीड स्टारकास्ट — फ़ातिमा सना शेख़ और विजय वर्मा — मीडिया से रूबरू हुए। उनकी बातचीत में फिल्म की पृष्ठभूमि, काव्यात्मक टोन और रोमांस की पुरसुकून दुनिया की झलक साफ दिखाई दी।

ट्रेलर में शामिल एक दिलकश शायरी ने सभा का माहौल मंत्रमुग्ध कर दिया। दर्शकों की प्रतिक्रिया सिर्फ एक थी — तालियाँ और “वाह-वाह” की गूंज।

“मेरा लहज़ा कैक्टस सा ख़ुरदुरा,
तेरी बातें रातरानी की तरह…
ग़म कोई देना है तो दे दे मुझे,
दिल में रख लूंगा निशानी की तरह।”

विभु पुरी के निर्देशन में बनी यह फिल्म एक ऐसे प्रेमपत्र की तरह महसूस होती है, जो हर पन्ने पर सादगी, अदाकारी और एहसासों की महक छोड़ती है। यह कहानी आज की तेज़-रफ्तार डिजिटल प्रेमकहानी के विपरीत ठहराव और गहराई का स्पर्श देती है—मानो दर्शकों से कह रही हो कि “प्यार बदला नहीं है, बस उसे महसूस करने की रफ्तार बदल गई है।”

गुस्ताख़ इश्क़ पुरानी मोहब्बत की नजाकत और आज की पीढ़ी के डिजिटल रोमांस के बीच एक खूबसूरत पुल बनाती है। फिल्म का संगीत विशाल भारद्वाज ने दिया है, जबकि गीतों में गुलज़ार साहब के शब्दों का जादू बिखरा है, जो फिल्म की आत्मा को मजबूती देता है।

इस फिल्म में नसीरुद्दीन शाह, विजय वर्मा, फ़ातिमा सना शेख़ और शरीब हाशमी जैसे दमदार कलाकार अपनी भूमिकाओं से पर्दे पर नई जीवंतता जोड़ते दिखेंगे।

मनीष मल्होत्रा और दिनेश मल्होत्रा द्वारा निर्मित यह फिल्म पुरानी दिल्ली की गलियों और पंजाब की पुरानी हवेलियों की पृष्ठभूमि में एक अनकही, नाज़ुक और दिल छू लेने वाली प्रेमकहानी को परदे पर उतारती है।

‘गुस्ताख़ इश्क़ – कुछ पहले जैसा’ 28 नवंबर को सिनेमाघरों में दर्शकों से रूबरू होगी।

Share: Facebook Tweet WhatsApp Telegram
Filmi Bureau

Filmi Bureau

FilmiWire Writer

Filmi Wire is a comprehensive media platform that covers the latest updates in both Bollywood and Hollywood entertainment.

You May Also Like
News & Gossip

प्रवीण हिंगोनिया की फ़िल्म ‘नवरस कथा कोलाज’ अब 25 अक्टूबर 2024 को होगी रिलीज़

Mumbai, 17 October 2024. कश्मीर से कन्याकुमारी तक सड़क के रास्ते से प्रचार करके फ़िल्म ‘नवरस कथा कोलाज’…

Suditi Raje 2 years ago Read
कार्तिक आर्यन और अनन्या पांडे ने दिल्ली में बढ़ाया फिल्म ‘Tu Meri, Main Tera’ का प्रमोशनल उत्साह
News & Gossip

कार्तिक आर्यन और अनन्या पांडे ने दिल्ली में बढ़ाया फिल्म ‘Tu Meri, Main Tera’…

दिल्ली पहुंची ‘Tu Meri, Main Tera’ की जोड़ी, कार्तिक आर्यन–अनन्या पांडे ने की मीडिया से बातचीतइंपीरियल होटल में…

Suditi Raje 6 months ago Read
‘Apne 2’ पर अनिल शर्मा का बड़ा ऐलान: फिर एक साथ दिखेंगे Dharmendra, Sunny, and Bobby Deol, स्क्रिप्ट हुई पूरी
News & Gossip

‘Apne 2’ पर अनिल शर्मा का बड़ा ऐलान: फिर एक साथ दिखेंगे Dharmendra, Sunny,…

देओल फैमिली की वापसी: ‘Apne 2’ से फिर गूंजेगा पारिवारिक इमोशन और ड्रामा 20 अगस्त 2025, नई दिल्ली…

Suditi Raje 10 months ago Read

Leave a Comment Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Trending Now

1
Netflix पर रिलीज हुई ‘Yo Yo Honey Singh: Famous’, जानिए उनकी लाइफ के अनसुने पहलू
Netflix पर रिलीज हुई ‘Yo Yo Honey Singh: Famous’,…
1 year ago
2
The Algorithm of Betaal: A Futuristic Tale of the Commonwealth
The Algorithm of Betaal: A Futuristic Tale of the…
1 year ago
3
ए रियल एनकाउंटर": सस्पेंस और एक्शन की कहानी, 15 नवंबर को रिलीज़
A Real Encounter: सस्पेंस और एक्शन की कहानी, 15…
2 years ago
4
Allu Arjun ने Mahesh Babu पर दिया ऐसा कमेंट, सोशल मीडिया पर मचा हंगामा!
Allu Arjun ने Mahesh Babu पर दिया ऐसा कमेंट,…
2 years ago
5
Nandamuri Balakrishna बने 'Daaku Maharaj', Bobby Deol के साथ धमाकेदार एक्शन में!
Nandamuri Balakrishna बने ‘Daaku Maharaj’, Bobby Deol के साथ…
2 years ago

People Also Watched

1
‘Delhi Crime 3’ का धमाकेदार ट्रेलर रिलीज़: डीसीपी वर्तिका चतुर्वेदी के सामने आई ‘बड़ी दीदी’, हुमा कुरैशी का खतरनाक अवतार छाया
‘Delhi Crime 3’ का धमाकेदार ट्रेलर रिलीज़: डीसीपी वर्तिका…
7 months ago
2
Test Movie Review: जब क्रिकेट के मैदान में भिड़ते हैं जुनून, ईमानदारी और जिंदगी के असली इम्तिहान
Test Movie Review: जब क्रिकेट के मैदान में भिड़ते…
1 year ago
3
Amitabh Bachchan की पोस्ट: भारतीयता की भावना को सजीव करती एक अनमोल श्रद्धांजलि
Amitabh Bachchan की पोस्ट: भारतीयता की भावना को सजीव…
1 year ago
4
Anil Kapoor को आज भी मिलती है Slumdog Millionaire की कमाई, 17 साल बाद भी आ रहा है हजारों पाउंड का चेक
Anil Kapoor को आज भी मिलती है Slumdog Millionaire…
3 months ago
Advertisement
Ad Space 300×250

Categories

  • News & Gossip (422)
  • Bollywood (168)
  • FW Review (102)
  • Webseries (83)
  • Tv (53)
  • Hollywood (48)
  • HOT & Glamour (40)
  • Tollywood (37)
  • Baatacheet (24)
  • Lifestyle & Beauty (14)
  • Celebs (9)
  • Uncategorized (5)

Popular Tags

Bollywood OTT Netflix Salman khan Dhurandhar border 2 Instagram Pushpa 2 Akshay Kumar Urvashi Rautela War 2 Bigg Boss 19 Priyanka Chopra Rashmika Mandanna Saiyaara Jabb Zodiacs Met Met Gala 2026 Ranveer Singh Vicky Kaushal Allu Arjun
Filmi Wire
India's Filmi Universe

FilmiWire is your go-to destination for Bollywood, Hollywood, and South cinema news, reviews, gossip, and exclusives.

Explore
  • News & Gossip
  • Bollywood
  • Hollywood
  • Tollywood
  • FW Review
  • Baatacheet
More
  • TV
  • Web Series
  • Lifestyle & Beauty
  • HOT & Glamour
  • Model Portfolio
Pages
  • About Us
  • Contact
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Advertise

© 2026 FilmiWire. All rights reserved.  —  Made with ♥ for Cinema Lovers

Privacy Disclaimer Contact Sitemap