SEARCH FILMIWIRE

09/10/2026  |  Your Daily Dose of Filmi Drama
Filmi Wire “Connecting You to the World of Entertainment”
  • Home
  • Bollywood
  • Hollywood
  • Tollywood
  • FW Review
  • Baatacheet
  • Tv
  • Webseries
  • Lifestyle & Beauty
  • HOT & Glamour
  • About Us
BREAKING
Music to provide hope to Bihar’s Musahar community सिद्धार्थ मल्होत्रा–तमन्ना भाटिया ने दिल्ली में लॉन्च किया ‘VVAAN’ का… Daayra Movie Review: जब कानून और इंसाफ आमने-सामने खड़े हो… नागबंधन रिव्यू: भारतीय मिथकों को नए अंदाज़ में पेश करती… आमिर-गौरी की शादी, मौसम भी हुआ मेहरबान Deepak Chaudhary पर कसा कानून का शिंकजा, दुबई कोर्ट ने…
Met Gala 2025: फैशन के ऑस्कर में भारतीय सितारों का जलवा, Shah Rukh Khan से Kiara Advani तक छाए सेलेब्स
Bollywood

Met Gala 2025: फैशन के ऑस्कर में भारतीय सितारों का जलवा, Shah Rukh Khan से Kiara Advani तक छाए सेलेब्स

Suditi Raje • 06/05/2025 • 1 year ago
Share: Facebook Tweet WhatsApp Telegram

सिर्फ फैशन नहीं, पहचान भी: Met Gala 2025 में भारत की ‘सॉफ्ट पावर’ की दमदार मौजूदगी

06 मई 2025 , नई दिल्ली

हर साल मई के पहले सोमवार को न्यूयॉर्क के मेट्रोपॉलिटन म्यूजियम ऑफ आर्ट में आयोजित होने वाला Met Gala, फैशन की दुनिया का सबसे प्रतिष्ठित और ग्लैमरस इवेंट माना जाता है। इस बार 6 मई की सुबह (भारतीय समयानुसार) जब मेट गाला 2025 की शुरुआत हुई, तो भारतीय फैन्स की निगाहें खास तौर पर ब्लू कार्पेट पर थीं। वजह थी बॉलीवुड के बादशाह शाहरुख खान की बहुप्रतीक्षित एंट्री। लेकिन किंग खान के साथ ही कई और भारतीय सेलेब्स ने भी अपने लुक्स से इस इवेंट को यादगार बना दिया।

Shah Rukh Khan ने मचाया तहलका


Shah Rukh Khan ने Met Gala 2025 में पहली बार शिरकत की और आते ही फैंस का दिल जीत लिया। उन्होंने सब्यसाची मुखर्जी के डिजाइन किए हुए ऑल-ब्लैक सूट में एंट्री ली, जिसमें गोल्डन डिटेलिंग और डायमंड ज्वेलरी की खूबसूरत चमक थी। उनके गले में एसआरके और के अक्षरों वाला लेयर्ड नेकलेस, स्टाइलिश अंगूठियां और एक गोल्डन-टिप वाली छड़ी थी, जिसने उनके लुक को पूरी तरह शाही बना दिया। ब्लैक सनग्लासेस और आत्मविश्वास से भरी उनकी चाल ने इस लुक को चार चांद लगा दिए।

View this post on Instagram

A post shared by DietSabya® (@dietsabya)

यह भी पढ़े: Aamir Khan की फिल्म ‘Sitare Zameen Par’ की रिलीज डेट और स्टारकास्ट से उठा पर्दा, जानिए क्या है खास

Priyanka Chopra का पोल्का डॉट स्टाइल


Met Gala की नियमित मेहमान बन चुकीं Priyanka Chopra इस बार भी अपने ग्लैमरस अंदाज में नजर आईं। उन्होंने बालमैन के डिजाइनर ओलिवियर रूस्टिंग द्वारा तैयार पोल्का डॉट को-ऑर्ड सेट पहना और एक बड़े पेंडेंट के साथ इसे स्टाइल किया। प्रियंका ने अपने पति निक जोनास के साथ पांचवी बार Met Gala की शोभा बढ़ाई।

View this post on Instagram

A post shared by DietSabya® (@dietsabya)

प्रेग्नेंसी ग्लो के साथ आईं Kiara Advani 


Kiara Advani ने Met Gala में डेब्यू करते हुए गौरव गुप्ता की डिजाइन की गई एक शानदार ड्रेस में शिरकत की। इस खास मौके पर वह अपना बेबी बंप फ्लॉन्ट करती नजर आईं। ‘ब्रेवहार्ट’ थीम पर आधारित यह आउटफिट उनकी खूबसूरती और आत्मविश्वास को दर्शा रहा था।

View this post on Instagram

A post shared by DietSabya® (@dietsabya)

Isha Ambani का रॉयल लुक


Isha Ambani ने भी इस बार Met Gala में अपनी पांचवी उपस्थिति दर्ज कराई। डिजाइनर अनामिका खन्ना द्वारा तैयार किए गए ब्लैक, व्हाइट और गोल्डन रंग के गाउन में वह किसी रॉयल प्रिंसेस की तरह दिख रही थीं। इस ड्रेस को बनाने में करीब 20,000 घंटे का समय लगा और इंटरनेशनल कढ़ाई की झलक इसमें साफ नजर आई। उन्होंने भारी डायमंड ज्वेलरी के साथ अपने लुक को ग्रेसफुल टच दिया।

View this post on Instagram

A post shared by DietSabya® (@dietsabya)

Natasha Poonawalla  का पारसी टच


हमेशा कुछ हटकर करने वाली Natasha Poonawalla ने इस बार मनीष मल्होत्रा के डिजाइन किए गए पारसी संस्कृति से प्रेरित गाउन को चुना। दुर्लभ ‘गारा’ कढ़ाई वाले इस परिधान ने उन्हें एक बार फिर फैशन की फ्रंट रो में ला खड़ा किया। नताशा की यह स्टाइलिंग उनके एक्सपेरिमेंटल फैशन सेंस का बेहतरीन उदाहरण थी।

View this post on Instagram

A post shared by DietSabya® (@dietsabya)

Diljit Dosanjh की महाराजा स्टाइल


Diljit Dosanjh ने Met Gala 2025 में अपना डेब्यू बेहद शाही अंदाज में किया। प्रबल गुरुंग द्वारा डिजाइन की गई ऑफ-व्हाइट अचकन, पायजामा और पारंपरिक पंजाबी पगड़ी में दिलजीत ने पंजाबी विरासत को ग्लोबल मंच पर शानदार तरीके से पेश किया। उनके अटायर पर पंजाब के नक्शे, गुरुमुखी अक्षर और प्रतीक चिह्न भी नजर आए। स्टाइलिस्ट अभिलाषा देवनानी ने उनके लुक को तलवार और पारंपरिक जूलरी के साथ पूरा किया।

View this post on Instagram

A post shared by DietSabya® (@dietsabya)

Met Gala में भारतीय सितारों की छाप


Met Gala में भारतीय सेलेब्स की बढ़ती भागीदारी इस बात का संकेत है कि भारत न केवल सिनेमा बल्कि फैशन के क्षेत्र में भी अपनी ग्लोबल सॉफ्ट पावर को मज़बूती से बढ़ा रहा है। प्रियंका चोपड़ा ने 2017 में Met Gala में भारत की मौजूदगी की नींव रखी थी और उसके बाद से हर साल भारत के नामचीन चेहरे इस इवेंट का हिस्सा बनते आ रहे हैं। इस सफर में सब्यसाची, राहुल मिश्रा, गौरव गुप्ता जैसे डिजाइनर्स की भूमिका भी अहम रही है।

Met Gala 2025 में भारतीय सितारों ने न सिर्फ अपनी मौजूदगी दर्ज कराई, बल्कि अपने अनोखे अंदाज, सांस्कृतिक झलक और फैशन की समझ से ग्लोबल मंच पर भारत का परचम लहराया।

यह भी पढ़े:  ₹3,000 करोड़ के लॉजिस्टिक्स फ्रेंचाइजी घोटाले के पीड़ितों ने प्रधानमंत्री, राष्ट्रपति और गृह मंत्री को ज्ञापन सौंपा

Share: Facebook Tweet WhatsApp Telegram
Suditi Raje

Suditi Raje

FilmiWire Writer

Suditi Raje is an entertainment journalist with 4years of experience in Bollywood. Known for her keen eye for captivating narratives and her ability to uncover the latest industry scoops, she is dedicated to keeping audiences informed and entertained. In her leisure time, she enjoys peaceful moments in the hills, away from the hustle and bustle of the cinema world.

You May Also Like
भगवान शिव का अवतार लेकर आ रहे हैं Akshay Kumar, नई फिल्म "Kannappa" का पोस्टर रिलीज़!
Bollywood

भगवान शिव का अवतार लेकर आ रहे हैं Akshay Kumar, नई फिल्म “Kannappa” का…

“Kannappa” का पहला लुक: Akshay Kumar की दिव्य शक्ति में छिपी भक्ति की कहानी! 20 जनवरी 2025, नई…

Suditi Raje 2 years ago Read
ताहिरा कश्यप को दोबारा हुआ कैंसर, वर्ल्ड हेल्थ डे पर पोस्ट शेयर कर दिखाई हिम्मत
Bollywood

ताहिरा कश्यप को दोबारा हुआ कैंसर, वर्ल्ड हेल्थ डे पर पोस्ट शेयर कर दिखाई…

ताहिरा की सोच ने जीता दिल, बीमारी को बताया जिंदगी का एक और अध्याय 07 अप्रैल 2025 ,…

Suditi Raje 2 years ago Read
Ajay Devgn की ‘रेड 2’ का नया गाना ‘तुम्हें दिल्लगी’ हुआ रिलीज़, जुबिन नौटियाल की आवाज पर उठा विवाद
Bollywood

Ajay Devgn की ‘रेड 2’ का नया गाना ‘तुम्हें दिल्लगी’ हुआ रिलीज़, जुबिन नौटियाल…

‘रेड 2’ का गाना ‘तुम्हें दिल्लगी’ यूज़र्स को नहीं आया रास, जुबिन की आवाज पर फूटा गुस्सा 19…

Suditi Raje 1 year ago Read

Leave a Comment Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Trending Now

1
Netflix पर रिलीज हुई ‘Yo Yo Honey Singh: Famous’, जानिए उनकी लाइफ के अनसुने पहलू
Netflix पर रिलीज हुई ‘Yo Yo Honey Singh: Famous’,…
2 years ago
2
The Algorithm of Betaal: A Futuristic Tale of the Commonwealth
The Algorithm of Betaal: A Futuristic Tale of the…
1 year ago
3
ए रियल एनकाउंटर": सस्पेंस और एक्शन की कहानी, 15 नवंबर को रिलीज़
A Real Encounter: सस्पेंस और एक्शन की कहानी, 15…
2 years ago
4
Allu Arjun ने Mahesh Babu पर दिया ऐसा कमेंट, सोशल मीडिया पर मचा हंगामा!
Allu Arjun ने Mahesh Babu पर दिया ऐसा कमेंट,…
2 years ago
5
Nandamuri Balakrishna बने 'Daaku Maharaj', Bobby Deol के साथ धमाकेदार एक्शन में!
Nandamuri Balakrishna बने ‘Daaku Maharaj’, Bobby Deol के साथ…
2 years ago

People Also Watched

1
Yeh Kaali Kaali Ankhein 2: जुनून, सस्पेंस और रोमांच की वापसी!
Yeh Kaali Kaali Ankhein 2: जुनून, सस्पेंस और रोमांच…
2 years ago
2
The Queen Returns!
“The Queen Returns!” – Priyanka Chopra का धांसू अंदाज़,…
11 months ago
3
Bigg Boss 19: 18 साल बाद अरशद वारसी करेंगे शो की मेजबानी, अक्षय कुमार भी होंगे साथ
Bigg Boss 19: 18 साल बाद अरशद वारसी करेंगे…
1 year ago
4
म्यूज़िक की दुनिया में नया इतिहास, 51 ट्रैक्स से Honey Singh का मास्टरस्ट्रोक
म्यूज़िक की दुनिया में नया इतिहास, 51 ट्रैक्स से…
1 year ago
Advertisement
Ad Space 300×250

Categories

  • News & Gossip (427)
  • Bollywood (170)
  • FW Review (104)
  • Webseries (84)
  • Tv (54)
  • Hollywood (45)
  • HOT & Glamour (40)
  • Tollywood (37)
  • Baatacheet (26)
  • Lifestyle & Beauty (14)
  • Celebs (9)
  • Uncategorized (5)

Popular Tags

Bollywood OTT Netflix Salman khan Dhurandhar border 2 Instagram Pushpa 2 Akshay Kumar Urvashi Rautela War 2 Bigg Boss 19 Priyanka Chopra Rashmika Mandanna Saiyaara Jabb Zodiacs Met Met Gala 2026 Ranveer Singh Vicky Kaushal Allu Arjun
Filmi Wire
India's Filmi Universe

FilmiWire is your go-to destination for Bollywood, Hollywood, and South cinema news, reviews, gossip, and exclusives.

Explore
  • News & Gossip
  • Bollywood
  • Hollywood
  • Tollywood
  • FW Review
  • Baatacheet
More
  • TV
  • Web Series
  • Lifestyle & Beauty
  • HOT & Glamour
  • Model Portfolio
Pages
  • About Us
  • Contact
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Advertise

© 2026 FilmiWire. All rights reserved.  —  Made with ♥ for Cinema Lovers

Privacy Disclaimer Contact Sitemap