SEARCH FILMIWIRE

11/07/2026  |  Your Daily Dose of Filmi Drama
Filmi Wire “Connecting You to the World of Entertainment”
  • Home
  • Bollywood
  • Hollywood
  • Tollywood
  • FW Review
  • Baatacheet
  • Tv
  • Webseries
  • Lifestyle & Beauty
  • HOT & Glamour
  • About Us
BREAKING
नागबंधन रिव्यू: भारतीय मिथकों को नए अंदाज़ में पेश करती… आमिर-गौरी की शादी, मौसम भी हुआ मेहरबान Deepak Chaudhary पर कसा कानून का शिंकजा, दुबई कोर्ट ने… ‘Uttar Da Puttar’ का पोस्टर रिलीज़: अन्नू कपूर के अनोखे… Alpha पर बवाल या YRF का बड़ा दांव? क्या बॉलीवुड का अगला सुपरस्टार AI होगा? जानिए AI Actors…
मुंबई की बारिश से Amitabh Bachchan का बंगला ‘प्रतीक्षा’ जलमग्न, सोशल मीडिया पर वायरल हुआ वीडियो
Bollywood

मुंबई की बारिश से Amitabh Bachchan का बंगला ‘प्रतीक्षा’ जलमग्न, सोशल मीडिया पर वायरल हुआ वीडियो

Suditi Raje • 20/08/2025 • 11 months ago
Share: Facebook Tweet WhatsApp Telegram

मुंबई में मूसलधार बारिश, Amitabh Bachchan का घर भी जलभराव की चपेट में

नई दिल्ली , 20 अगस्त 2025

मायानगरी मुंबई इन दिनों भारी बारिश से जूझ रही है। लगातार हो रही मूसलधार बारिश ने आम लोगों से लेकर बॉलीवुड सितारों तक को परेशानी में डाल दिया है। शहर के कई इलाकों में जलभराव की स्थिति है, जिससे यातायात बुरी तरह प्रभावित हुआ है। इस बीच सोशल मीडिया पर मेगास्टार Amitabh Bachchan के जुहू स्थित बंगले ‘प्रतीक्षा’ का एक वीडियो सामने आया है, जिसमें बंगले के बाहर और अंदर पानी भरा हुआ दिखाई दे रहा है।

प्रतीक्षा के बाहर टखनों तक पानी

सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे वीडियो में साफ देखा जा सकता है कि प्रतीक्षा बंगले के बाहर सड़कों पर पानी जमा हो चुका है। इतना ही नहीं, बंगले के कैंपस के भीतर भी पानी भर गया है। वीडियो बनाने वाले शख्स ने यह कहते हुए हालत दिखाई कि, “मुंबई की बारिश से कोई नहीं बच सकता, चाहे कितनी भी बड़ी शख्सियत क्यों न हो।”

यह भी पढ़े: ‘Taarak Mehta Ka Ooltah Chashmah’ में नई फैमिली की एंट्री, 17 साल बाद शो में बड़ा बदलाव, मिलेगा चार गुना मज़ा

BMC किसी को नहीं छोड़ती है..!!

यहाँ तक कि अमिताभ बच्चन का 200 करोड़ का बंगला भी पानी में डूब गया है।

सबके साथ बराबर न्याय हुआ…..।। pic.twitter.com/RPGoNm7Z8a

— Dr. Sheetal yadav (@Sheetal2242) August 20, 2025

Amitabh Bachchan का बंगला भी आया चर्चा में

बताया जा रहा है कि बंगले की स्थिति देखकर लोग हैरान रह गए। यहां तक कि सोशल मीडिया पर यह चर्चा भी रही कि Amitabh Bachchan खुद पानी निकालने के लिए बाहर आए थे। हालांकि, इस बात की कोई आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है। वीडियो बनाने वाले शख्स को बंगले की सुरक्षा में तैनात गार्ड ने तुरंत गेट से बाहर कर दिया।

1976 में खरीदा था ‘प्रतीक्षा’

Amitabh Bachchan ने यह बंगला साल 1976 में खरीदा था। इसका नाम उनके पिता और मशहूर कवि हरिवंश राय बच्चन ने रखा था। यही वह घर है, जहां Amitabh Bachchan की बेटी श्वेता नंदा और बेटे अभिषेक बच्चन का जन्म हुआ था। फिलहाल पूरा बच्चन परिवार अपने मौजूदा घर ‘जलसा’ में रहता है। प्रतीक्षा अब श्वेता नंदा के नाम कर दिया गया है।

बिग बी इन दिनों ‘केबीसी 17’ में व्यस्त

वर्कफ्रंट की बात करें तो अमिताभ बच्चन इन दिनों अपने लोकप्रिय टीवी शो ‘कौन बनेगा करोड़पति’ सीजन 17 को होस्ट कर रहे हैं। शो की शुरुआत 11 अगस्त से हो चुकी है और दर्शकों के बीच इसे हमेशा की तरह भरपूर प्यार मिल रहा है।

मुंबई में रेड अलर्ट

उधर, मौसम विभाग ने 21 अगस्त तक भारी बारिश का रेड अलर्ट जारी किया है। ऐसे में प्रशासन ने लोगों से घरों से बाहर निकलने में सावधानी बरतने की अपील की है।

यह भी पढ़े: महंगी कोलेजन क्रीम को भूल जाइए, घर पर बनाइए नेचुरल नाइट क्रीम – झुर्रियां होंगी गायब, त्वचा दिखेगी जवां

Tags: Amitabh Bachchan
Share: Facebook Tweet WhatsApp Telegram
Suditi Raje

Suditi Raje

FilmiWire Writer

Suditi Raje is an entertainment journalist with 4years of experience in Bollywood. Known for her keen eye for captivating narratives and her ability to uncover the latest industry scoops, she is dedicated to keeping audiences informed and entertained. In her leisure time, she enjoys peaceful moments in the hills, away from the hustle and bustle of the cinema world.

You May Also Like
जो हवा में अकेले लड़ गए थे दुश्मन से — जानिए फ्लाइंग ऑफिसर निर्मल जीत सिंह की कहानी
Bollywood

Border 2: कौन थे फ्लाइंग ऑफिसर Nirmal Jit Singh Sekhon , जिनका किरदार निभा…

नई दिल्ली: Border 2 इन दिनों सिनेमाघरों में धमाकेदार प्रदर्शन कर रही है। सनी देओल, वरुण धवन, Diljit…

Hyder Ali Ashrafi 5 months ago Read
Bhooth Bangla Movie 2026: डर और रहस्य से भरी हॉरर फिल्म | Trailer, Story, Review
Bollywood

Bhooth Bangla Movie 2026: डर और रहस्य से भरी हॉरर फिल्म | Trailer, Story,…

Bhooth Bangla: जहां डर दीवारों के पार भी जिंदा है “Welcome to Bhooth Bangla… यहां ना तो लोग…

Hyder Ali Ashrafi 3 months ago Read
Dhurandhar 2 की आंधी से बदली गेम प्लान! Akshay Kumar की ‘BHOOTH BANGLA ’ अब नई डेट पर, पेड प्रिव्यू का बड़ा दांव
Bollywood

BHOOTH BANGLA रिलीज डेट बदली: 16 अप्रैल को पेड प्रिव्यू, अक्षय कुमार की नई…

बॉलीवुड में इन दिनों बॉक्स ऑफिस की रणनीति तेजी से बदलती नजर आ रही है।जहां एक तरफ बड़ी…

Filmi Bureau 3 months ago Read

Leave a Comment Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Trending Now

1
Netflix पर रिलीज हुई ‘Yo Yo Honey Singh: Famous’, जानिए उनकी लाइफ के अनसुने पहलू
Netflix पर रिलीज हुई ‘Yo Yo Honey Singh: Famous’,…
2 years ago
2
The Algorithm of Betaal: A Futuristic Tale of the Commonwealth
The Algorithm of Betaal: A Futuristic Tale of the…
1 year ago
3
ए रियल एनकाउंटर": सस्पेंस और एक्शन की कहानी, 15 नवंबर को रिलीज़
A Real Encounter: सस्पेंस और एक्शन की कहानी, 15…
2 years ago
4
Allu Arjun ने Mahesh Babu पर दिया ऐसा कमेंट, सोशल मीडिया पर मचा हंगामा!
Allu Arjun ने Mahesh Babu पर दिया ऐसा कमेंट,…
2 years ago
5
Nandamuri Balakrishna बने 'Daaku Maharaj', Bobby Deol के साथ धमाकेदार एक्शन में!
Nandamuri Balakrishna बने ‘Daaku Maharaj’, Bobby Deol के साथ…
2 years ago

People Also Watched

1
Sonakshi Sinha की शादी पर एक साल बाद परिवार ने तोड़ी चुप्पी, भाई लव और कुश ने दिया जवाब – जानिए क्या है सच्चाई
Sonakshi Sinha की शादी पर एक साल बाद परिवार…
1 year ago
2
Nirmal Kapoor का 90 वर्ष की उम्र में निधन: कपूर परिवार में शोक की लहर
Nirmal Kapoor का 90 वर्ष की उम्र में निधन:…
1 year ago
3
बॉलीवुड के बॉक्स ऑफिस पर संघर्ष: एक गहराई से विश्लेषण
बॉलीवुड के बॉक्स ऑफिस पर संघर्ष: एक गहराई से…
2 years ago
4
Madhurima Tuli Mango Shopping: गर्मियों की मिठास में डूबीं एक्ट्रेस, स्टाइल और सादगी का परफेक्ट कॉम्बिनेशन
Madhurima Tuli Mango Shopping: गर्मियों की मिठास में डूबीं…
2 months ago
Advertisement
Ad Space 300×250

Categories

  • News & Gossip (426)
  • Bollywood (170)
  • FW Review (103)
  • Webseries (84)
  • Tv (54)
  • Hollywood (45)
  • HOT & Glamour (40)
  • Tollywood (37)
  • Baatacheet (25)
  • Lifestyle & Beauty (14)
  • Celebs (9)
  • Uncategorized (5)

Popular Tags

Bollywood OTT Netflix Salman khan Dhurandhar border 2 Instagram Pushpa 2 Akshay Kumar Urvashi Rautela War 2 Bigg Boss 19 Priyanka Chopra Rashmika Mandanna Saiyaara Jabb Zodiacs Met Met Gala 2026 Ranveer Singh Vicky Kaushal Allu Arjun
Filmi Wire
India's Filmi Universe

FilmiWire is your go-to destination for Bollywood, Hollywood, and South cinema news, reviews, gossip, and exclusives.

Explore
  • News & Gossip
  • Bollywood
  • Hollywood
  • Tollywood
  • FW Review
  • Baatacheet
More
  • TV
  • Web Series
  • Lifestyle & Beauty
  • HOT & Glamour
  • Model Portfolio
Pages
  • About Us
  • Contact
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Advertise

© 2026 FilmiWire. All rights reserved.  —  Made with ♥ for Cinema Lovers

Privacy Disclaimer Contact Sitemap