SEARCH FILMIWIRE

20/09/2026  |  Your Daily Dose of Filmi Drama
Filmi Wire “Connecting You to the World of Entertainment”
  • Home
  • Bollywood
  • Hollywood
  • Tollywood
  • FW Review
  • Baatacheet
  • Tv
  • Webseries
  • Lifestyle & Beauty
  • HOT & Glamour
  • About Us
BREAKING
Daayra Movie Review: जब कानून और इंसाफ आमने-सामने खड़े हो… नागबंधन रिव्यू: भारतीय मिथकों को नए अंदाज़ में पेश करती… आमिर-गौरी की शादी, मौसम भी हुआ मेहरबान Deepak Chaudhary पर कसा कानून का शिंकजा, दुबई कोर्ट ने… ‘Uttar Da Puttar’ का पोस्टर रिलीज़: अन्नू कपूर के अनोखे… Alpha पर बवाल या YRF का बड़ा दांव?
नीसा देवगन नहीं करेंगी बॉलीवुड डेब्यू, काजोल ने तोड़ी चुप्पी, दिया बड़ा बयान
Bollywood

नीसा देवगन नहीं करेंगी बॉलीवुड डेब्यू, काजोल ने तोड़ी चुप्पी, दिया बड़ा बयान

Suditi Raje • 09/04/2025 • 1 year ago
Share: Facebook Tweet WhatsApp Telegram

नीसा ने ठुकराया बॉलीवुड का ऑफर, काजोल ने किया बड़ा खुलासा


09 अप्रैल 2025 , नई दिल्ली

बॉलीवुड की पॉपुलर जोड़ियों में शामिल अजय देवगन और काजोल न सिर्फ अपनी दमदार एक्टिंग के लिए पहचाने जाते हैं, बल्कि उनके फैंस अब उनकी बेटी नीसा देवगन को बड़े पर्दे पर देखने के लिए भी उत्सुक हैं। लंबे वक्त से चर्चा चल रही है कि क्या नीसा भी बाकी स्टारकिड्स की तरह फिल्म इंडस्ट्री में कदम रखेंगी। लेकिन हाल ही में काजोल ने इस मामले पर बड़ा खुलासा करते हुए नीसा के डेब्यू को लेकर सारी अटकलों पर विराम लगा दिया है।

नीसा का बॉलीवुड डेब्यू – सस्पेंस खत्म

काजोल ने न्यूज18 के एक इवेंट में खुलकर बातचीत की और नीसा के बॉलीवुड में आने को लेकर स्पष्ट जवाब दिया। उन्होंने कहा, “बिलकुल नहीं। मुझे नहीं लगता कि वो बॉलीवुड डेब्यू करेगी।” काजोल के मुताबिक, नीसा जल्द ही 22 साल की होने जा रही हैं और उन्होंने यह फैसला कर लिया है कि फिलहाल वो एक्टिंग की दुनिया में नहीं आना चाहतीं। काजोल के इस बयान के बाद यह साफ हो गया है कि फिलहाल नीसा का कोई फिल्मी डेब्यू नहीं होने जा रहा।

यह भी पढ़े: ‘केसरी चैप्टर 2’ में दमदार किरदार में नजर आएंगे अक्षय कुमार, पोस्ट ने बढ़ाया फैंस का उत्साह

यंग जनरेशन को काजोल की खास सलाह

काजोल ने मौजूदा युवा पीढ़ी और नए टैलेंट को एक अहम सलाह भी दी। उन्होंने कहा,
“हर किसी से करियर को लेकर सलाह मत लीजिए। जब आप पूछेंगे कि मुझे क्या करना चाहिए, तो सौ लोग आपको अलग-अलग सुझाव देंगे – कोई कहेगा नाक बदलो, कोई कहेगा बालों का रंग, तो कोई कहेगा और कुछ। लेकिन किसी भी क्षेत्र में असली सफलता तब मिलती है जब आप अपनी खुद की पहचान बनाते हैं।”
काजोल का मानना है कि चाहे फिल्म इंडस्ट्री हो या सोशल मीडिया – हर किसी को खुद के लिए एक खास जगह बनानी चाहिए।

काजोल की अगली फिल्म ‘मां’

वर्कफ्रंट की बात करें तो काजोल अब एक मायथोलॉजिकल हॉरर फिल्म ‘मां’ में नजर आएंगी, जिसे विशाल फुरिया निर्देशित कर रहे हैं। विशाल इससे पहले ‘छोरी’ जैसी फिल्मों के लिए पहचाने जाते हैं। ‘मां’ में काजोल एक मां के रूप में अपनी बेटी की रक्षा करती नजर आएंगी। इस फिल्म में रोनित रॉय और इंद्रनील सेनगुप्ता भी अहम भूमिकाओं में दिखेंगे। यह फिल्म 27 जून को सिनेमाघरों में रिलीज होने जा रही है। हाल ही में काजोल का इस फिल्म से पहला लुक सामने आया था, जिसे दर्शकों ने खूब सराहा।

नीसा के बॉलीवुड डेब्यू पर भले ही फिलहाल ब्रेक लग गया हो, लेकिन काजोल की यह साफगोई और समझदारी भरी सोच ने फिर एक बार उन्हें एक शानदार मां और इंसान के रूप में साबित किया है

यह भी पढ़े: फ्रेंचाइज़ी घोटाला: ₹3,000 करोड़ की ठगी, पीड़ितों ने की जांच की मांग

Share: Facebook Tweet WhatsApp Telegram
Suditi Raje

Suditi Raje

FilmiWire Writer

Suditi Raje is an entertainment journalist with 4years of experience in Bollywood. Known for her keen eye for captivating narratives and her ability to uncover the latest industry scoops, she is dedicated to keeping audiences informed and entertained. In her leisure time, she enjoys peaceful moments in the hills, away from the hustle and bustle of the cinema world.

You May Also Like
Punjabi Stars Shine Bright on Baisakhi; Bobby Deol and Angad Bedi Honored as Icons of the Year
Bollywood

बैसाखी पर चमके Punjabi सितारे, बॉबी देओल और अंगद बेदी बने इस साल के…

‘बैसाखी की रात’ बनी Punjabi पहचान और प्रेरणा का भव्य उत्सव 21 अप्रैल 2025, नई दिल्ली श्री चरण…

Filmi Bureau 1 year ago Read
Met Gala 2025: फैशन के ऑस्कर में भारतीय सितारों का जलवा, Shah Rukh Khan से Kiara Advani तक छाए सेलेब्स
Bollywood

Met Gala 2025: फैशन के ऑस्कर में भारतीय सितारों का जलवा, Shah Rukh Khan…

सिर्फ फैशन नहीं, पहचान भी: Met Gala 2025 में भारत की ‘सॉफ्ट पावर’ की दमदार मौजूदगी 06 मई…

Suditi Raje 1 year ago Read
प्यार, जज़्बात और फर्ज़ की खूबसूरत झलक पेश करता है Salman Khan स्टारर फिल्म द बैटल ऑफ गलवान का गाना ‘मैं हूं’
Bollywood

प्यार, जज़्बात और फर्ज़ की खूबसूरत झलक पेश करता है Salman Khan स्टारर फिल्म…

Salman Khan स्टारर फिल्म ‘बैटल ऑफ गलवान’ का दिल छू लेने वाला गाना ‘मैं हूं’ हुआ रिलीज़ “मातृभूमि”…

Khushi Sikarwar 7 months ago Read

Leave a Comment Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Trending Now

1
Netflix पर रिलीज हुई ‘Yo Yo Honey Singh: Famous’, जानिए उनकी लाइफ के अनसुने पहलू
Netflix पर रिलीज हुई ‘Yo Yo Honey Singh: Famous’,…
2 years ago
2
The Algorithm of Betaal: A Futuristic Tale of the Commonwealth
The Algorithm of Betaal: A Futuristic Tale of the…
1 year ago
3
ए रियल एनकाउंटर": सस्पेंस और एक्शन की कहानी, 15 नवंबर को रिलीज़
A Real Encounter: सस्पेंस और एक्शन की कहानी, 15…
2 years ago
4
Allu Arjun ने Mahesh Babu पर दिया ऐसा कमेंट, सोशल मीडिया पर मचा हंगामा!
Allu Arjun ने Mahesh Babu पर दिया ऐसा कमेंट,…
2 years ago
5
Nandamuri Balakrishna बने 'Daaku Maharaj', Bobby Deol के साथ धमाकेदार एक्शन में!
Nandamuri Balakrishna बने ‘Daaku Maharaj’, Bobby Deol के साथ…
2 years ago

People Also Watched

1
Yo Yo Honey Singh भी नहीं रोक पाए खुद को, Seerat Kapoor की बोल्ड लुक पर किया ऐसा कमेंट कि इंटरनेट पर मच गया बवाल!
Yo Yo Honey Singh भी नहीं रोक पाए खुद…
1 year ago
2
Hrithik Roshan बर्थडे स्पेशल: डेब्यू के बाद न्यूजीलैंड में बढ़ा टूरिज्म, रूबिक क्यूब से लेकर सुपरहीरो तक, जानिए ‘ग्रीक गॉड’ से जुड़े अनसुने किस्से
Hrithik Roshan बर्थडे स्पेशल: डेब्यू के बाद न्यूजीलैंड में…
8 months ago
3
A Night of Stars: Kashika Kapoor Shines at Anand Pandit’s Lavish 62nd Birthday Celebration
A Night of Stars: Kashika Kapoor Shines at Anand…
9 months ago
4
“ज़िंदगी ने मुझे धीरे-धीरे अध्यात्म, हीलिंग और आत्म-जागरूकता की ओर मार्गदर्शन किया,” Astrologer और psychic Aarti Kakkar का कहना
“ज़िंदगी ने मुझे धीरे-धीरे अध्यात्म, हीलिंग और आत्म-जागरूकता की…
7 months ago
Advertisement
Ad Space 300×250

Categories

  • News & Gossip (426)
  • Bollywood (170)
  • FW Review (104)
  • Webseries (84)
  • Tv (54)
  • Hollywood (45)
  • HOT & Glamour (40)
  • Tollywood (37)
  • Baatacheet (25)
  • Lifestyle & Beauty (14)
  • Celebs (9)
  • Uncategorized (5)

Popular Tags

Bollywood OTT Netflix Salman khan Dhurandhar border 2 Instagram Pushpa 2 Akshay Kumar Urvashi Rautela War 2 Bigg Boss 19 Priyanka Chopra Rashmika Mandanna Saiyaara Jabb Zodiacs Met Met Gala 2026 Ranveer Singh Vicky Kaushal Allu Arjun
Filmi Wire
India's Filmi Universe

FilmiWire is your go-to destination for Bollywood, Hollywood, and South cinema news, reviews, gossip, and exclusives.

Explore
  • News & Gossip
  • Bollywood
  • Hollywood
  • Tollywood
  • FW Review
  • Baatacheet
More
  • TV
  • Web Series
  • Lifestyle & Beauty
  • HOT & Glamour
  • Model Portfolio
Pages
  • About Us
  • Contact
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Advertise

© 2026 FilmiWire. All rights reserved.  —  Made with ♥ for Cinema Lovers

Privacy Disclaimer Contact Sitemap