SEARCH FILMIWIRE

20/09/2026  |  Your Daily Dose of Filmi Drama
Filmi Wire “Connecting You to the World of Entertainment”
  • Home
  • Bollywood
  • Hollywood
  • Tollywood
  • FW Review
  • Baatacheet
  • Tv
  • Webseries
  • Lifestyle & Beauty
  • HOT & Glamour
  • About Us
BREAKING
Daayra Movie Review: जब कानून और इंसाफ आमने-सामने खड़े हो… नागबंधन रिव्यू: भारतीय मिथकों को नए अंदाज़ में पेश करती… आमिर-गौरी की शादी, मौसम भी हुआ मेहरबान Deepak Chaudhary पर कसा कानून का शिंकजा, दुबई कोर्ट ने… ‘Uttar Da Puttar’ का पोस्टर रिलीज़: अन्नू कपूर के अनोखे… Alpha पर बवाल या YRF का बड़ा दांव?
Emraan Hashmi की ‘ग्राउंड जीरो’ : वर्दी, वतन और वीरता की कहानी
FW Review

Emraan Hashmi की ‘’Ground Zero’ : वर्दी, वतन और वीरता की कहानी

Suditi Raje • 25/04/2025 • 1 year ago
Share: Facebook Tweet WhatsApp Telegram

Emraan Hashmi की सबसे गंभीर और गहन भूमिका

25 अप्रैल 2025, नई दिल्ली

करीब दो साल बाद Emraan Hashmi ने बड़े पर्दे पर दमदार वापसी की है। ‘टाइगर 3’ में खलनायक की भूमिका निभाने के बाद अब वे एक बिलकुल अलग अवतार में नज़र आ रहे हैं – इस बार वह हैं एक जांबाज़ बीएसएफ अधिकारी। उनकी नई फिल्म ”Ground Zero’, जो हाल ही में रिलीज़ हुई है, देश में चल रही घटनाओं की पृष्ठभूमि में बेहद प्रासंगिक लगती है। हालिया पहलगाम हमले से गुस्साए देशवासियों के लिए यह फिल्म किसी सटीक जवाब जैसी मालूम होती है।

कहानी की जड़ें: आतंक के बीच एक सच्चा सिपाही


फिल्म की शुरुआत अगस्त 2001 में श्रीनगर से होती है, जहां एक स्थानीय आतंकवादी बच्चों को बरगलाकर हाथों में हथियार थमाता है। ग़रीबी और लालच में फंसे ये मासूम लड़के जल्द ही आतंकवाद की आग में झोंक दिए जाते हैं। ऐसे माहौल में एक के बाद एक करीब 70 सैनिकों को धोखे से मार डाला जाता है।

इस बीच बीएसएफ ऑफिसर नरेंद्र नाथ धर दुबे (Emraan Hashmi) की एंट्री होती है, जो एक खुफिया अभियान के जरिए आतंक के खिलाफ कमर कस लेते हैं। उन्हें पता चलता है कि दिल्ली संसद और अक्षरधाम मंदिर पर हमलों के पीछे एक ही नाम है – गाजी बाबा।

दूसरा भाग: व्यक्तिगत संघर्ष और राष्ट्रभक्ति की परीक्षा


फिल्म का दूसरा हिस्सा ज़्यादा गंभीर और भावनात्मक हो जाता है। नरेंद्र को न केवल अपने साथियों की शहादत का ग़म झेलना पड़ता है, बल्कि एक वक्त ऐसा भी आता है जब वो खुद आतंकवादी गतिविधियों के झूठे आरोपों में घिर जाते हैं। लेकिन सात गोलियां झेलने के बावजूद नरेंद्र हार नहीं मानते और अंततः गाजी बाबा और उसके पूरे नेटवर्क को खत्म कर देते हैं।

यह भी पढ़े: ज्ञान की मशाल जलाने वाले ‘Phule’ अब सिनेमाघरों में: एक ऐसी कहानी जो सिर्फ इतिहास नहीं, आज की जरूरत है

निर्देशन और लेखन: एक सच्ची सलामी


‘’Ground Zero’ उस अनकहे और अनसुने साहस को सामने लाती है, जो कश्मीर घाटी में तैनात सैनिक रोज़ झेलते हैं। फिल्म कश्मीर की ज़मीन पर शूट की गई है और उसकी खूबसूरत लेकिन संवेदनशील लोकेशन को बखूबी पर्दे पर उतारा गया है। हर दृश्य एक सच्ची कहानी कहता है।

हालांकि लेखन और संवादों के स्तर पर फिल्म थोड़ी फीकी पड़ जाती है। एक देशभक्ति आधारित फिल्म में दमदार डायलॉग्स और दिल को छू लेने वाले गानों की उम्मीद की जाती है, लेकिन यहां दोनों की ही कमी महसूस होती है। फिल्म का एकमात्र यादगार डायलॉग है – “पहरेदारी बहुत हो गई, अब प्रहार होगा।”

अभिनय: Emraan Hashmi का नया रूप


Emraan Hashmi ने फिल्म में दमदार परफॉर्मेंस दी है। उनका किरदार एक सख्त लेकिन संवेदनशील सैनिक का है, जो पूरी ईमानदारी से निभाया गया है। जोया हुसैन ने उनका अच्छी तरह साथ निभाया है, लेकिन सई तम्हाणकर (Emraan Hashmi की ऑनस्क्रीन पत्नी) का किरदार फिल्म में कुछ खास प्रभाव नहीं छोड़ता। पति-पत्नी की जोड़ी में जरूरी केमिस्ट्री की कमी महसूस होती है।

अंतिम फैसला: एक जरूरी फिल्म, भले ही कुछ कमियों के साथ


‘’Ground Zero’ एक ऐसी फिल्म है जो आज के समय में बहुत ज़रूरी है। यह कश्मीर के आम लोगों की पीड़ा और सुरक्षाबलों के बलिदान को एक साथ पिरोती है। कुछ संवादों और गानों की कमी के बावजूद, फिल्म अपने विषय, निर्देशन और इमरान की परफॉर्मेंस के चलते देखने लायक बनती है।

रेटिंग: 3/5 स्टार

यह भी पढ़े: पहलगाम आतंकी हमले के बाद बड़ा फैसला: सिंधु जल संधि स्थगित, पाकिस्तान के खिलाफ 5 कड़े कदम

Share: Facebook Tweet WhatsApp Telegram
Suditi Raje

Suditi Raje

FilmiWire Writer

Suditi Raje is an entertainment journalist with 4years of experience in Bollywood. Known for her keen eye for captivating narratives and her ability to uncover the latest industry scoops, she is dedicated to keeping audiences informed and entertained. In her leisure time, she enjoys peaceful moments in the hills, away from the hustle and bustle of the cinema world.

You May Also Like
‘Loka: Chapter 1 Chandra’ Review – रहस्यमयी चंद्रा की कहानी, एक्टिंग और एक्शन दमदार, लेकिन क्लाइमैक्स कर सकता था और बेहतर
FW Review

‘Loka: Chapter 1 Chandra’ Review – रहस्यमयी चंद्रा की कहानी, एक्टिंग और एक्शन दमदार,…

लो बजट में बनी मलयालम फिल्म ‘Loka’ ने बॉक्स ऑफिस पर दिखाई ताकत नई दिल्ली , 04 सितंबर…

Suditi Raje 1 year ago Read
'Sikandar' फिल्म रिव्यू: ईद पर Salman Khan का धमाका, एक्शन और इमोशन का तड़का
FW Review

‘Sikandar’ फिल्म रिव्यू: ईद पर Salman Khan का धमाका, एक्शन और इमोशन का तड़का

क्या ‘Sikandar’ बनेगी बॉक्स ऑफिस पर Salman Khan के लिए जीत का ताज? 31 मार्च 2025, नई दिल्ली…

Suditi Raje 1 year ago Read
His Story of Itihaas: जब सिनेमा ने इतिहास से पर्दा उठाया
FW Review

His Story of Itihaas: जब सिनेमा ने इतिहास से पर्दा उठाया

स्कूल की किताबों से लेकर स्क्रीन तक – ‘His Story of Itihaas’ में दिखा सच्चा भारत कलाकार: योगेन्द्र…

Suditi Raje 1 year ago Read

Leave a Comment Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Trending Now

1
Netflix पर रिलीज हुई ‘Yo Yo Honey Singh: Famous’, जानिए उनकी लाइफ के अनसुने पहलू
Netflix पर रिलीज हुई ‘Yo Yo Honey Singh: Famous’,…
2 years ago
2
The Algorithm of Betaal: A Futuristic Tale of the Commonwealth
The Algorithm of Betaal: A Futuristic Tale of the…
1 year ago
3
ए रियल एनकाउंटर": सस्पेंस और एक्शन की कहानी, 15 नवंबर को रिलीज़
A Real Encounter: सस्पेंस और एक्शन की कहानी, 15…
2 years ago
4
Allu Arjun ने Mahesh Babu पर दिया ऐसा कमेंट, सोशल मीडिया पर मचा हंगामा!
Allu Arjun ने Mahesh Babu पर दिया ऐसा कमेंट,…
2 years ago
5
Nandamuri Balakrishna बने 'Daaku Maharaj', Bobby Deol के साथ धमाकेदार एक्शन में!
Nandamuri Balakrishna बने ‘Daaku Maharaj’, Bobby Deol के साथ…
2 years ago

People Also Watched

1
'Saiyaara' ट्रेलर रिलीज़: Mohit Suri की रोमांटिक म्यूजिकल फिल्म में दिखी इमोशंस और जुनून की तगड़ी झलक, अहान पांडे और अनीत पड्डा का दमदार डेब्यू
‘Saiyaara’ ट्रेलर रिलीज़: Mohit Suri की रोमांटिक म्यूजिकल फिल्म…
1 year ago
2
Bhumi के Goa वेकेशन ने बढ़ाया "पार्टी मोड", रातें हो गईं और भी हॉट!
Bhumi के Goa वेकेशन ने बढ़ाया “पार्टी मोड”, रातें…
2 years ago
3
Bigg Boss 19: पहले हफ्ते में 8 सदस्य नॉमिनेशन की जद में, घर में बढ़ा रोमांच और सस्पेंस
Bigg Boss 19: पहले हफ्ते में 8 सदस्य नॉमिनेशन…
1 year ago
4
Pushpa 2 Worldwide Box Office Collection Day 26: अल्लू अर्जुन की ब्लॉकबस्टर ने बाहुबली 2 का रिकॉर्ड तोड़ा, वैश्विक स्तर पर ₹1760 करोड़ का आंकड़ा पार
Pushpa 2 Worldwide Box Office Collection Day 26: अल्लू…
2 years ago
Advertisement
Ad Space 300×250

Categories

  • News & Gossip (426)
  • Bollywood (170)
  • FW Review (104)
  • Webseries (84)
  • Tv (54)
  • Hollywood (45)
  • HOT & Glamour (40)
  • Tollywood (37)
  • Baatacheet (25)
  • Lifestyle & Beauty (14)
  • Celebs (9)
  • Uncategorized (5)

Popular Tags

Bollywood OTT Netflix Salman khan Dhurandhar border 2 Instagram Pushpa 2 Akshay Kumar Urvashi Rautela War 2 Bigg Boss 19 Priyanka Chopra Rashmika Mandanna Saiyaara Jabb Zodiacs Met Met Gala 2026 Ranveer Singh Vicky Kaushal Allu Arjun
Filmi Wire
India's Filmi Universe

FilmiWire is your go-to destination for Bollywood, Hollywood, and South cinema news, reviews, gossip, and exclusives.

Explore
  • News & Gossip
  • Bollywood
  • Hollywood
  • Tollywood
  • FW Review
  • Baatacheet
More
  • TV
  • Web Series
  • Lifestyle & Beauty
  • HOT & Glamour
  • Model Portfolio
Pages
  • About Us
  • Contact
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Advertise

© 2026 FilmiWire. All rights reserved.  —  Made with ♥ for Cinema Lovers

Privacy Disclaimer Contact Sitemap