SEARCH FILMIWIRE

20/09/2026  |  Your Daily Dose of Filmi Drama
Filmi Wire “Connecting You to the World of Entertainment”
  • Home
  • Bollywood
  • Hollywood
  • Tollywood
  • FW Review
  • Baatacheet
  • Tv
  • Webseries
  • Lifestyle & Beauty
  • HOT & Glamour
  • About Us
BREAKING
Daayra Movie Review: जब कानून और इंसाफ आमने-सामने खड़े हो… नागबंधन रिव्यू: भारतीय मिथकों को नए अंदाज़ में पेश करती… आमिर-गौरी की शादी, मौसम भी हुआ मेहरबान Deepak Chaudhary पर कसा कानून का शिंकजा, दुबई कोर्ट ने… ‘Uttar Da Puttar’ का पोस्टर रिलीज़: अन्नू कपूर के अनोखे… Alpha पर बवाल या YRF का बड़ा दांव?
ज्ञान की मशाल जलाने वाले 'Phule' अब सिनेमाघरों में: एक ऐसी कहानी जो सिर्फ इतिहास नहीं, आज की जरूरत है
FW Review

ज्ञान की मशाल जलाने वाले ‘Phule’ अब सिनेमाघरों में: एक ऐसी कहानी जो सिर्फ इतिहास नहीं, आज की जरूरत है

Suditi Raje • 25/04/2025 • 1 year ago
Share: Facebook Tweet WhatsApp Telegram

‘Phule’ हमें इतिहास नहीं, हमारा वर्तमान और भविष्य समझाती है

25 अप्रैल 2025, नई दिल्ली

“ज्ञान के बिना अकल नहीं, अकल के बिना नैतिकता नहीं, और नैतिकता के बिना समाज में कोई गति नहीं। जब गति रुकती है तो समृद्धि भी दूर हो जाती है, और जब समृद्धि नहीं होती, तब पिछड़ा समाज और पिछड़ जाता है।”
महात्मा ज्योतिराव फुले का ये विचार आज भी उतना ही प्रासंगिक है जितना उस दौर में था जब उन्होंने समाज में बदलाव की नींव रखी। उन्हीं की जीवनगाथा और उनकी पत्नी सावित्रीबाई फुले की संघर्षपूर्ण यात्रा पर आधारित फिल्म ‘Phule’ अब संघर्षों के बाद थिएटर में रिलीज हो चुकी है।

ये दुर्भाग्यपूर्ण है कि इस महान दंपत्ति की कहानी, जिन्होंने जाति, धर्म और लिंग के नाम पर हो रहे अन्याय के खिलाफ मोर्चा खोला, उसी देश में उनकी फिल्म को रिलीज करने में अड़चनें आईं। लेकिन अब जब यह फिल्म दर्शकों के सामने है, यह हम सबकी जिम्मेदारी बनती है कि इस कहानी को जानें, समझें और आगे बढ़ाएं।

फिल्म नहीं, एक आंदोलन है ‘Phule’


यह कोई आम बायोपिक नहीं है जो मसाला या ग्लैमर पर टिकी हो। ‘Phule’ एक विचारधारा है, एक चेतना है जिसे निर्देशक अनंत महादेवन ने बड़े ही सच्चे और सादगीपूर्ण तरीके से पर्दे पर उतारा है। निर्देशक पहले भी ‘सिंधुताई सपकाल’ जैसी सशक्त फिल्म दे चुके हैं और ‘फुले’ में भी उनका वही समर्पण झलकता है।

सावित्रीबाई और फातिमा शेख के अंग्रेज़ी संवाद थोड़े असहज लग सकते हैं, लेकिन फिल्म का संदेश इतना शक्तिशाली है कि ऐसी कमियां गौण हो जाती हैं। सेंसर बोर्ड की कुछ कटौतियों के बावजूद फिल्म अपनी आत्मा को बचाए रखने में सफल रही है।

अभिनय: प्रतीक गांधी का दमदार प्रदर्शन


प्रतीक गांधी ने महात्मा फुले के किरदार को जिस संजीदगी से निभाया है, वो काबिल-ए-तारीफ है। उन्होंने सिर्फ अभिनय नहीं किया, बल्कि फुले को जिया है। पिता और भाई के रवैये से उपजी पीड़ा, समाज के अन्याय पर क्रोध, पत्नी के लिए सम्मान और प्रेम – प्रतीक की आंखें हर भावना को दर्शक तक पहुंचाने में सफल रही हैं।

हालांकि पत्रलेखा की ‘सावित्रीबाई’ के किरदार में थोड़ी कमजोरी नज़र आती है, लेकिन उन्होंने भी अपनी भूमिका के साथ न्याय किया है। दोनों के बीच का भावनात्मक संतुलन और परस्पर संवाद फिल्म को वास्तविकता के और करीब लाता है।

यह भी पढ़े: भारत की AI फिल्म ‘लव यू’ अब थिएटर में होगी रिलीज़

क्यों देखनी चाहिए ‘Phule’?


फुले और सावित्रीबाई की जिंदगी महज एक प्रेम कहानी नहीं थी – वो सामाजिक क्रांति की पहली ईंट थे। प्लेग में मरने से पहले सावित्रीबाई एक बच्चे को पीठ पर लादकर अस्पताल ले गई थीं – यही उनका जज़्बा था। उन्होंने लड़कियों को शिक्षा दी, विधवा पुनर्विवाह को समर्थन दिया और जातिवाद के खिलाफ आवाज़ उठाई – वो लड़ाई आज भी जारी है।

आज भी जब दलितों को मंदिर में प्रवेश करने से रोका जाता है, किसी दलित दूल्हे को घोड़े पर बैठने पर पीटा जाता है, तो ‘Phule’ जैसी फिल्म की प्रासंगिकता और बढ़ जाती है।

यह फिल्म किसी जाति या धर्म के विरोध में नहीं है, बल्कि उन सभी ताकतों के खिलाफ है जो समाज को बांटती हैं। जिस तरह कुछ ब्राह्मणों ने फुले का विरोध किया, वैसे ही कुछ ने उनका समर्थन भी किया – यही संतुलन इस फिल्म को निष्पक्ष बनाता है।

क्रांति की कहानी, जिसे हर भारतीय को जानना चाहिए


‘Phule’ कोई मनोरंजन का माध्यम भर नहीं है। ये फिल्म हमें आईना दिखाती है – जहां सवाल खड़े होते हैं, जैसे – “हम गोमूत्र से घर साफ करते हैं, लेकिन हमारी परछाई से डरते हैं?”
ये फिल्म उन लोगों को समर्पित है, जिन्होंने समाज में बदलाव की नींव रखी। ऐसे दौर में जब धर्म और जाति के नाम पर बंटवारा आसान हो गया है, ‘Phule’ जैसी फिल्में हमें सोचने पर मजबूर करती हैं कि सच्चा विकास तब तक संभव नहीं, जब तक हम भीतर से नहीं बदलते।

इसलिए, ‘Phule’ केवल फिल्म नहीं, एक जिम्मेदारी है – जिसे हर जागरूक नागरिक को निभाना चाहिए।

यह भी पढ़े: पहलगाम आतंकी हमले के बाद बड़ा फैसला: सिंधु जल संधि स्थगित, पाकिस्तान के खिलाफ 5 कड़े कदम

Share: Facebook Tweet WhatsApp Telegram
Suditi Raje

Suditi Raje

FilmiWire Writer

Suditi Raje is an entertainment journalist with 4years of experience in Bollywood. Known for her keen eye for captivating narratives and her ability to uncover the latest industry scoops, she is dedicated to keeping audiences informed and entertained. In her leisure time, she enjoys peaceful moments in the hills, away from the hustle and bustle of the cinema world.

You May Also Like
Vikrant Massey और शनाया कपूर की 'Aankhon Ki Gustakhiyan' ने जीता दिल, एक खामोश मगर असरदार प्रेम कहानी
FW Review

Vikrant Massey और शनाया कपूर की ‘Aankhon Ki Gustakhiyan’ ने जीता दिल, एक खामोश…

Aankhon Ki Gustakhiyan: एहसासों का वो सफर जिसे महसूस किया जाता है, देखा नहीं जाता नई दिल्ली, 12…

Suditi Raje 1 year ago Read
‘Special Ops 2’ की वापसी: जब हिम्मत सिंह फिर बन गए देश का रक्षक
FW Review

‘Special Ops 2’ की वापसी: जब हिम्मत सिंह फिर बन गए देश का रक्षक

AI के खतरे और हिम्मत सिंह की जांबाज़ी की कहानी, ‘Special Ops 2’ में भरपूर थ्रिल नई दिल्ली,…

Suditi Raje 1 year ago Read
‘Rangeen’ वेब सीरीज रिव्यू: Vineet Kumar Singh का नया रंग, जिगोलो की कहानी में छिपा आत्म-खोज का सफर
FW Review

‘Rangeen’ वेब सीरीज रिव्यू: Vineet Kumar Singh का नया रंग, जिगोलो की कहानी में…

रिश्तों, इच्छाओं और बदले की जंग – ‘Rangeen’ का असली रंग नई दिल्ली, 25 जुलाई 2025 रेटिंग: ⭐⭐⭐…

Suditi Raje 1 year ago Read

Leave a Comment Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Trending Now

1
Netflix पर रिलीज हुई ‘Yo Yo Honey Singh: Famous’, जानिए उनकी लाइफ के अनसुने पहलू
Netflix पर रिलीज हुई ‘Yo Yo Honey Singh: Famous’,…
2 years ago
2
The Algorithm of Betaal: A Futuristic Tale of the Commonwealth
The Algorithm of Betaal: A Futuristic Tale of the…
1 year ago
3
ए रियल एनकाउंटर": सस्पेंस और एक्शन की कहानी, 15 नवंबर को रिलीज़
A Real Encounter: सस्पेंस और एक्शन की कहानी, 15…
2 years ago
4
Allu Arjun ने Mahesh Babu पर दिया ऐसा कमेंट, सोशल मीडिया पर मचा हंगामा!
Allu Arjun ने Mahesh Babu पर दिया ऐसा कमेंट,…
2 years ago
5
Nandamuri Balakrishna बने 'Daaku Maharaj', Bobby Deol के साथ धमाकेदार एक्शन में!
Nandamuri Balakrishna बने ‘Daaku Maharaj’, Bobby Deol के साथ…
2 years ago

People Also Watched

1
‘एक ताज जैसा सम्मान’: Padma Shri मिलने पर Arvind Vaidya भावुक; Rupali Ganguly और Rajan Shahi ने कहा – “पूरी तरह से योग्य”
‘एक ताज जैसा सम्मान’: Padma Shri मिलने पर Arvind…
7 months ago
2
Bhilwara Sur Sangam 2026 का भव्य समापन, नई दिल्ली में यादगार प्रस्तुतियों ने बांधा समां
Bhilwara Sur Sangam 2026 का भव्य समापन, नई दिल्ली…
6 months ago
3
Urvashi Rautela ने ₹16 करोड़ का दुनिया का सबसे महंगा 7-स्तरीय हीरों से जड़ा जन्मदिन का केक काटा, वीडियो हुआ सुपर वायरल
Urvashi Rautela ने ₹16 करोड़ का दुनिया का सबसे…
7 months ago
4
भारत की AI फिल्म ‘लव यू’ अब थिएटर में होगी रिलीज़
भारत की AI फिल्म ‘लव यू’ अब थिएटर में…
1 year ago
Advertisement
Ad Space 300×250

Categories

  • News & Gossip (426)
  • Bollywood (170)
  • FW Review (104)
  • Webseries (84)
  • Tv (54)
  • Hollywood (45)
  • HOT & Glamour (40)
  • Tollywood (37)
  • Baatacheet (25)
  • Lifestyle & Beauty (14)
  • Celebs (9)
  • Uncategorized (5)

Popular Tags

Bollywood OTT Netflix Salman khan Dhurandhar border 2 Instagram Pushpa 2 Akshay Kumar Urvashi Rautela War 2 Bigg Boss 19 Priyanka Chopra Rashmika Mandanna Saiyaara Jabb Zodiacs Met Met Gala 2026 Ranveer Singh Vicky Kaushal Allu Arjun
Filmi Wire
India's Filmi Universe

FilmiWire is your go-to destination for Bollywood, Hollywood, and South cinema news, reviews, gossip, and exclusives.

Explore
  • News & Gossip
  • Bollywood
  • Hollywood
  • Tollywood
  • FW Review
  • Baatacheet
More
  • TV
  • Web Series
  • Lifestyle & Beauty
  • HOT & Glamour
  • Model Portfolio
Pages
  • About Us
  • Contact
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Advertise

© 2026 FilmiWire. All rights reserved.  —  Made with ♥ for Cinema Lovers

Privacy Disclaimer Contact Sitemap