SEARCH FILMIWIRE

20/09/2026  |  Your Daily Dose of Filmi Drama
Filmi Wire “Connecting You to the World of Entertainment”
  • Home
  • Bollywood
  • Hollywood
  • Tollywood
  • FW Review
  • Baatacheet
  • Tv
  • Webseries
  • Lifestyle & Beauty
  • HOT & Glamour
  • About Us
BREAKING
Daayra Movie Review: जब कानून और इंसाफ आमने-सामने खड़े हो… नागबंधन रिव्यू: भारतीय मिथकों को नए अंदाज़ में पेश करती… आमिर-गौरी की शादी, मौसम भी हुआ मेहरबान Deepak Chaudhary पर कसा कानून का शिंकजा, दुबई कोर्ट ने… ‘Uttar Da Puttar’ का पोस्टर रिलीज़: अन्नू कपूर के अनोखे… Alpha पर बवाल या YRF का बड़ा दांव?
'Sitaare Zameen Par' Review: भावनाओं से भरी Aamir Khan की वापसी, लेकिन लंबाई और उपदेशात्मक लहज़ा बना कमजोरी
FW Review

‘Sitaare Zameen Par’ Review: भावनाओं से भरी Aamir Khan की वापसी, लेकिन लंबाई और उपदेशात्मक लहज़ा बना कमजोरी

Suditi Raje • 20/06/2025 • 1 year ago
Share: Facebook Tweet WhatsApp Telegram

हीरो वो नहीं जो बचाता है, हीरो वो जो समझता है – Aamir Khan की फिल्म “Sitaare Zameen Par” यही सिखाती है!

  • फिल्म रिव्यू: सितारे जमीन पर
  • स्टार रेटिंग: 3.5/5 🌟🌟🌟
  • डायरेक्टर: आर एस प्रसन्ना
  • शैली: इमोशनल ड्रामा

नई दिल्ली, 20 जून 2025

तीन साल बाद बड़े पर्दे पर लौटे Aamir Khan एक बार फिर से एक ऐसे विषय को छूते हैं, जिसे बॉलीवुड अक्सर या तो नज़रअंदाज़ करता है या ग़लत तरीके से पेश करता है — न्यूरोडायवर्जेंस यानी बौद्धिक विकास में अंतर रखने वाले लोगों की दुनिया। फिल्म ‘Sitaare Zameen Par’ जहां एक ओर इंसानियत, समावेश और उम्मीदों का पैगाम देती है, वहीं दूसरी ओर इसकी खामियां इसे एक बेहतरीन फिल्म बनने से रोक लेती हैं।

कोच गुलशन और ‘टीम सितारे’ की अनोखी जर्नी


फिल्म की कहानी गुलशन (Aamir Khan) नामक एक असिस्टेंट बास्केटबॉल कोच पर आधारित है, जो अपने गुस्से और लापरवाही के चलते एक कोर्ट केस में फंस जाता है। उसे सज़ा के तौर पर ऐसे युवाओं को कोचिंग देनी होती है जो इंटेलेक्चुअली डिसेबल्ड हैं — यानी जिन्हें ऑटिज्म, डाउन सिंड्रोम या फ्रैजाइल एक्स जैसे विकार हैं।

शुरुआत में इन बच्चों को ‘पागल’ कहने वाला गुलशन धीरे-धीरे उनमें वो रोशनी देखना शुरू करता है जो शायद उसे खुद की ज़िंदगी में नहीं दिखती थी। इसी सफर में उसकी अपनी ज़िंदगी की गांठें भी धीरे-धीरे खुलती हैं — चाहे वो उसकी टूटी शादी हो, या उसके बचपन के जख्म।

कहानी में ताजगी, लेकिन ट्रीटमेंट में थकावट


‘Sitaare Zameen Par’ स्पैनिश फिल्म ‘Campeones’ का रूपांतरण जरूर है, लेकिन इसकी देसी संवेदनशीलता और ह्यूमर इसे एक ताज़ा एहसास देती है। खास बात ये है कि इसमें भावनाओं का दोहन नहीं किया गया — हास्य के ज़रिये गंभीर बात को कहा गया है, जो एक मुश्किल काम है।

यह भी पढ़े: Ranveer Singh की ‘Dhurandhar’ का टीज़र जल्द रिलीज, जन्मदिन पर मिलेगा फैंस को खास तोहफा

आर.एस. प्रसन्ना का निर्देशन संवेदनशील है, और टीम के बच्चों के दृश्य — जैसे एक प्लेयर का हवाई जहाज़ देखकर समय का अनुमान लगाना या नहाने से डरना — सच्चे लगते हैं और गुदगुदाते भी हैं। पर अफसोस, फिल्म का सेकेंड हाफ खिंचता है, और क्लाइमैक्स तक पहुंचते-पहुंचते ऐसा लगता है मानो आप किसी मोरल साइंस क्लास में बैठ गए हों।

भावनाओं की भरमार, लेकिन फोकस की कमी


गुलशन का किरदार दिलचस्प है — एक अपरिपक्व, खुद से लड़ता हुआ इंसान। लेकिन जब उसके साथ कई उपकथाएं जोड़ दी जाती हैं — जैसे डैडी इश्यूज़, शादी का दबाव, मां के जीवन की दूसरी पारी — तो फिल्म का फोकस बिखरने लगता है। यही नहीं, जेनेलिया डिसूज़ा का किरदार भी अधूरा-सा लगता है। उनकी और Aamir Khan की केमिस्ट्री कभी भी ‘Taare Zameen Par’ के निकुंभ और माया जैसी गहराई नहीं बना पाती।

असली सितारे वो बच्चे हैं


फिल्म की जान हैं बच्चे — आशीष पेंडसे, अयुष भंसाली, ऋषभ जैन, वेदांत शर्मा, सम्वित देसाई, सिमरन मंगेशकर जैसे कलाकारों ने अपने किरदारों को बेहद ईमानदारी से निभाया है। खासकर सिमरन मंगेशकर (गोलू खान) ने तो स्क्रीन पर आते ही समां बांध दिया। उनका बिंदास, आत्मनिर्भर अंदाज़ और कॉमिक टाइमिंग लंबे समय तक याद रहेंगे।

गुलशन और गोलू के बीच के हल्के-फुल्के पल — जैसे पिज्ज़ा से प्याज़ निकालना या बालों में हेयर क्लिप लगाना — फिल्म को भावनात्मक ऊंचाई देते हैं। वहीं ब्रिजेन्द्र काला और गुरपाल सिंह भी अपने छोटे लेकिन प्रभावशाली किरदारों से फिल्म को मज़बूती देते हैं।

कमज़ोर संगीत और लंबा रनटाइम बनी रुकावट


फिल्म का संगीत और बैकग्राउंड स्कोर उम्मीद से कमज़ोर है। न कोई यादगार गाना, न ही कोई ऐसा म्यूजिकल मोमेंट जो भावनाओं को गहराई दे सके। इसके अलावा 2 घंटे 39 मिनट का रनटाइम दर्शकों की सहनशीलता की परीक्षा लेता है।

फिर भी देखी जा सकती है ये फिल्म, क्योंकि…


‘Sitaare Zameen Par’ भले ही Taare Zameen Par जैसी क्लासिक न बन पाए, लेकिन ये एक ज़रूरी फिल्म है — इसलिए नहीं कि ये परफेक्ट है, बल्कि इसलिए कि ये वो बातें कहती है जो अक्सर कहने से रह जाती हैं। यह फिल्म न्यूरोडायवर्जेंट लोगों को नायक बनाकर उन्हें उनका हक देती है। ये दर्शाती है कि ‘नॉर्मल’ की कोई तय परिभाषा नहीं होती — हर किसी का नॉर्मल अलग होता है।

और आज जब सिनेमाघरों में शोर-शराबा, एक्शन और राष्ट्रवाद हावी है, ऐसे में Aamir Khan की ये कोशिश एक ताज़ी हवा के झोंके जैसी है। हां, इसकी खामियां हैं, पर इसका दिल सही जगह पर है।

यह भी पढ़े: उत्तर भारत से लेकर मुंबई तक बारिश का कहर, बिहार-झारखंड में बाढ़ की आशंका, एनडीआरएफ अलर्ट पर

Tags: Aamir Khan Sitaare Zameen Par
Share: Facebook Tweet WhatsApp Telegram
Suditi Raje

Suditi Raje

FilmiWire Writer

Suditi Raje is an entertainment journalist with 4years of experience in Bollywood. Known for her keen eye for captivating narratives and her ability to uncover the latest industry scoops, she is dedicated to keeping audiences informed and entertained. In her leisure time, she enjoys peaceful moments in the hills, away from the hustle and bustle of the cinema world.

You May Also Like
Bhool Chuk Maaf movie review: Wamiqa Gabbi and Rajkummar Rao play a to-be married couple.
FW Review

Film Review : ‘Bhool Chuk Maaf’ — टाइम लूप में उलझी कॉमेडी, और हम…

Bhool Chuk Maaf movie reviewDirector: Karan SharmaCast: Rajkummar Rao, Wamiqa GabbiStar Rating: ★★.5 🌀 टाइम लूप या टाइम…

Hyder Ali Ashrafi 1 year ago Read
Delhi Crime 3 Review: सच्चाई से लिपटी एक बेहतरीन क्राइम थ्रिलर, जो झकझोरती भी है और सोचने पर मजबूर भी करती है
FW Review

Delhi Crime 3 Review: सच्चाई से लिपटी एक बेहतरीन क्राइम थ्रिलर, जो झकझोरती भी…

नेटफ्लिक्स पर रिलीज हुई Delhi Crime सीजन 3 सधी हुई राइटिंग, उम्दा अभिनय और रियलिस्टिक नैरेशन के साथ…

Suditi Raje 10 months ago Read
War 2 Movie Review: ग्लैमर और स्टार पावर में दम, लेकिन कहानी और इमोशन में पूरी तरह फेल
FW Review

War 2 Movie Review: ग्लैमर और स्टार पावर में दम, लेकिन कहानी और इमोशन…

स्टार पावर ऑन, कहानी ऑफ – ‘War 2’ में स्टाइल ज्यादा, सब्स्टेंस कम नई दिल्ली, 14 अगस्त 2025…

Suditi Raje 1 year ago Read

Leave a Comment Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Trending Now

1
Netflix पर रिलीज हुई ‘Yo Yo Honey Singh: Famous’, जानिए उनकी लाइफ के अनसुने पहलू
Netflix पर रिलीज हुई ‘Yo Yo Honey Singh: Famous’,…
2 years ago
2
The Algorithm of Betaal: A Futuristic Tale of the Commonwealth
The Algorithm of Betaal: A Futuristic Tale of the…
1 year ago
3
ए रियल एनकाउंटर": सस्पेंस और एक्शन की कहानी, 15 नवंबर को रिलीज़
A Real Encounter: सस्पेंस और एक्शन की कहानी, 15…
2 years ago
4
Allu Arjun ने Mahesh Babu पर दिया ऐसा कमेंट, सोशल मीडिया पर मचा हंगामा!
Allu Arjun ने Mahesh Babu पर दिया ऐसा कमेंट,…
2 years ago
5
Nandamuri Balakrishna बने 'Daaku Maharaj', Bobby Deol के साथ धमाकेदार एक्शन में!
Nandamuri Balakrishna बने ‘Daaku Maharaj’, Bobby Deol के साथ…
2 years ago

People Also Watched

1
कृष्णा श्रॉफ और आयशा श्रॉफ ने दिल्ली प्रेस कॉन्फ्रेंस में मैट्रिक्स फाइट नाइट 16 की घोषणा की
KRISHNA SHROFF & AYESHA SHROFF ने दिल्ली प्रेस कॉन्फ्रेंस…
2 years ago
2
"Maa" Review: Kajol की फिल्म 'Maa' बनी हॉरर सिनेमा का नया मील का पत्थर, थिएटर में देखने लायक अनुभव
“Maa” Review: Kajol की फिल्म ‘Maa’ बनी हॉरर सिनेमा का…
1 year ago
3
ओटीटी पर फिर मचेगा तहलका: ‘Paatal Lok 2’ का इंतजार खत्म, रिलीज डेट घोषित
ओटीटी पर फिर मचेगा तहलका: ‘Paatal Lok 2’ का…
2 years ago
4
Akshay Kumar ने अयोध्या में बंदरों की देखभाल के लिए अंजनेया सेवा ट्रस्ट को दान किया करोड़ों रुपये
Akshay Kumar ने अयोध्या में बंदरों की देखभाल के…
2 years ago
Advertisement
Ad Space 300×250

Categories

  • News & Gossip (426)
  • Bollywood (170)
  • FW Review (104)
  • Webseries (84)
  • Tv (54)
  • Hollywood (45)
  • HOT & Glamour (40)
  • Tollywood (37)
  • Baatacheet (25)
  • Lifestyle & Beauty (14)
  • Celebs (9)
  • Uncategorized (5)

Popular Tags

Bollywood OTT Netflix Salman khan Dhurandhar border 2 Instagram Pushpa 2 Akshay Kumar Urvashi Rautela War 2 Bigg Boss 19 Priyanka Chopra Rashmika Mandanna Saiyaara Jabb Zodiacs Met Met Gala 2026 Ranveer Singh Vicky Kaushal Allu Arjun
Filmi Wire
India's Filmi Universe

FilmiWire is your go-to destination for Bollywood, Hollywood, and South cinema news, reviews, gossip, and exclusives.

Explore
  • News & Gossip
  • Bollywood
  • Hollywood
  • Tollywood
  • FW Review
  • Baatacheet
More
  • TV
  • Web Series
  • Lifestyle & Beauty
  • HOT & Glamour
  • Model Portfolio
Pages
  • About Us
  • Contact
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Advertise

© 2026 FilmiWire. All rights reserved.  —  Made with ♥ for Cinema Lovers

Privacy Disclaimer Contact Sitemap