SEARCH FILMIWIRE

04/11/2026  |  Your Daily Dose of Filmi Drama
Filmi Wire “Connecting You to the World of Entertainment”
  • Home
  • Bollywood
  • Hollywood
  • Tollywood
  • FW Review
  • Baatacheet
  • Tv
  • Webseries
  • Lifestyle & Beauty
  • HOT & Glamour
  • About Us
BREAKING
Music to provide hope to Bihar’s Musahar community सिद्धार्थ मल्होत्रा–तमन्ना भाटिया ने दिल्ली में लॉन्च किया ‘VVAAN’ का… Daayra Movie Review: जब कानून और इंसाफ आमने-सामने खड़े हो… नागबंधन रिव्यू: भारतीय मिथकों को नए अंदाज़ में पेश करती… आमिर-गौरी की शादी, मौसम भी हुआ मेहरबान Deepak Chaudhary पर कसा कानून का शिंकजा, दुबई कोर्ट ने…
Zootopia 2 Review: श्रद्धा कपूर की शानदार वॉइस और तगड़ी कॉमेडी ने बनाया फिल्म को और भी मजेदार
FW Review

Zootopia 2 Review: श्रद्धा कपूर की शानदार वॉइस और तगड़ी कॉमेडी ने बनाया फिल्म को और भी मजेदार

Suditi Raje • 29/11/2025 • 11 months ago
Share: Facebook Tweet WhatsApp Telegram

एनिमेशन, ह्यूमर और दमदार वॉइस-ओवर के मेल से ‘Zootopia 2’ एक एंटरटेनिंग पैकेज बन जाती है, जिसमें श्रद्धा कपूर की आवाज फिल्म की सबसे बड़ी खासियत है।

29 नवंबर 2025, नई दिल्ली

बॉलीवुड फिल्मों की भीड़ के बीच हॉलीवुड की एनिमेटेड फिल्म ‘Zootopia 2’ दर्शकों का बखूबी ध्यान खींच रही है। मजेदार कहानी, जबरदस्त कॉमिक टाइमिंग और हिंदी डब में श्रद्धा कपूर के शानदार वॉइस ओवर ने इस फिल्म को खास बना दिया है। शुरुआत से आखिर तक फिल्म आपको एंटरटेन करती रहती है।

कहानी जो पकड़े रखती है

पहली फिल्म की कहानी को आगे बढ़ाते हुए ‘Zootopia 2’ में जूडी हॉप्स और निक वाइल्ड अब पुलिस डिपार्टमेंट में पार्टनर हैं, लेकिन उनकी ट्यूनिंग अच्छी नहीं है। एक केस में गलती होने पर चीफ बोगो उन्हें या तो अलग होने या थैरेपी लेने की सलाह देता है।
जूडी को शक है कि Zootopia में कोई सांप घुस आया है, पर कोई उसकी बात नहीं मानता। निक के साथ मिलकर वह इस रहस्य की तह तक पहुंचने की कोशिश करती है। इसी बीच शहर के संस्थापक लिंक्सली परिवार की पार्टी में गैरी नाम का सांप अचानक नजर आता है।
अब यह सांप कौन है? क्यों आया है? और क्या जूडी-निक की पार्टनरशिप मजबूत होगी या टूट जाएगी—ये सब जानने के लिए फिल्म देखनी जरूरी है।

वॉयस ओवर का कमाल

हिंदी डबिंग इस फिल्म की सबसे बड़ी ताकत है। श्रद्धा कपूर ने जूडी की आवाज बनकर बेहतरीन काम किया है। कॉमेडी हो या इमोशन, हर सीन में उनकी आवाज बिल्कुल फिट बैठती है।
निक वाइल्ड की हिंदी आवाज देने वाले दमनदीप सिंह की टाइमिंग भी शानदार है। समय ठक्कर, आदित्य राज शर्मा और बाकी डबिंग आर्टिस्ट्स ने भी छोटे-बड़े सभी किरदारों में जान डाल दी है।

यह भी पढ़े: Kiara Advani और Sidharth Malhotra ने शेयर की अपनी नन्ही परी की…

हिंदी डायलॉग्स बने खास आकर्षण

डायलॉग राइटर्स की मेहनत साफ दिखती है। संवाद इतने नेचुरल लगते हैं कि यह डब्ड फिल्म कम और ओरिजिनल स्क्रिप्ट ज्यादा महसूस होती है।
“टीम तीन की होनी चाहिए…दो तो चप्पल भी होती है” जैसे वन लाइनर्स पूरे थिएटर को हंसा देते हैं। अलग-अलग भाषाई एक्सेंट—गुजराती, साउथ इंडियन—फिल्म की कॉमेडी को और मजेदार बनाते हैं।

निर्देशन मजबूत

जैरेड बुश और बायरन हावर्ड ने निर्देशन को बेहद बारीकी से संभाला है। कई किरदारों के बावजूद फिल्म कभी उलझी हुई नहीं लगती। एनिमेशन, बैकग्राउंड और फ्रेमिंग सब कुछ उच्च स्तर का है।

देखें या नहीं?

बिल्कुल देखें। यह फिल्म बच्चों और बड़ों दोनों को खूब पसंद आएगी। फैमिली के साथ थिएटर में देखने पर इसका मजा दोगुना हो जाता है।

यह भी पढ़े: Coffee फेस पैक: किसे देगा ग्लो और किसकी स्किन को कर सकता है नुकसान?

Tags: Zootopia 2
Share: Facebook Tweet WhatsApp Telegram
Suditi Raje

Suditi Raje

FilmiWire Writer

Suditi Raje is an entertainment journalist with 4years of experience in Bollywood. Known for her keen eye for captivating narratives and her ability to uncover the latest industry scoops, she is dedicated to keeping audiences informed and entertained. In her leisure time, she enjoys peaceful moments in the hills, away from the hustle and bustle of the cinema world.

You May Also Like
'Saiyaara' Review: एहसासों से बुनी एक प्रेम कहानी, जो दिल नहीं… रूह को छू जाती है
FW Review

‘Saiyaara’ Review: एहसासों से बुनी एक प्रेम कहानी, जो दिल नहीं… रूह को छू…

‘Saiyaara’—एक ऐसी प्रेम कहानी, जो अल्फ़ाज़ से नहीं, खामोशियों से बोलती है नई दिल्ली, 18 जुलाई 2025 रेटिंग:…

Suditi Raje 1 year ago Read
‘Raid 2’ Review: कहानी में पुराना स्वाद, नए चेहरे, लेकिन उतना असर नहीं!
FW Review

‘Raid 2’ Review: कहानी में पुराना स्वाद, नए चेहरे, लेकिन उतना असर नहीं!

‘Raid 2’ में है ड्रामा, सस्पेंस और रितेश की शानदार वापसी 02 मई 2025, नई दिल्ली कुछ फिल्में ऐसी…

Suditi Raje 2 years ago Read
120 Bahadur रिव्यू: फरहान अख्तर की वापसी फीकी, 120 सैनिकों की वीरगाथा का असर सिनेमाई तौर पर कम
FW Review

120 Bahadur रिव्यू: फरहान अख्तर की वापसी फीकी, 120 सैनिकों की वीरगाथा का असर…

1962 के भारत-चीन युद्ध की सच्ची कहानी पर बनी ‘120 Bahadur’ में विषय दमदार है, लेकिन कमजोर screenplay,…

Suditi Raje 12 months ago Read

Leave a Comment Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Trending Now

1
Netflix पर रिलीज हुई ‘Yo Yo Honey Singh: Famous’, जानिए उनकी लाइफ के अनसुने पहलू
Netflix पर रिलीज हुई ‘Yo Yo Honey Singh: Famous’,…
2 years ago
2
The Algorithm of Betaal: A Futuristic Tale of the Commonwealth
The Algorithm of Betaal: A Futuristic Tale of the…
1 year ago
3
ए रियल एनकाउंटर": सस्पेंस और एक्शन की कहानी, 15 नवंबर को रिलीज़
A Real Encounter: सस्पेंस और एक्शन की कहानी, 15…
2 years ago
4
Allu Arjun ने Mahesh Babu पर दिया ऐसा कमेंट, सोशल मीडिया पर मचा हंगामा!
Allu Arjun ने Mahesh Babu पर दिया ऐसा कमेंट,…
2 years ago
5
Nandamuri Balakrishna बने 'Daaku Maharaj', Bobby Deol के साथ धमाकेदार एक्शन में!
Nandamuri Balakrishna बने ‘Daaku Maharaj’, Bobby Deol के साथ…
2 years ago

People Also Watched

1
Stranger Things 5 Review: वेकना की हार, इलेवन का नया सफर और 10 साल की यादों को मिला भावुक अंत
Stranger Things 5 Review: वेकना की हार, इलेवन का…
10 months ago
2
Akshra Singh ने दिखाया पारंपरिक अंदाज़ का जलवा, बनारसी साड़ी के प्रति प्यार किया जाहिर
Akshra Singh ने दिखाया पारंपरिक अंदाज़ का जलवा, बनारसी…
2 years ago
3
Abhishek Bachchan ने पिता Amitabh Bachchan को दी खास अंदाज में बधाई, बोले- “The Boss is back!” – KBC 2025 के नए प्रोमो ने मचाई हलचल
Abhishek Bachchan ने पिता Amitabh Bachchan को दी खास…
1 year ago
4
'Andaz Apna Apna 2' की हुई पुष्टि! आमिर, शाहरुख और Salman Khan साथ नज़र आएंगे स्क्रीन पर?
‘Andaz Apna Apna 2’ की हुई पुष्टि! आमिर, शाहरुख…
1 year ago
Advertisement
Ad Space 300×250

Categories

  • News & Gossip (427)
  • Bollywood (170)
  • FW Review (104)
  • Webseries (84)
  • Tv (54)
  • Hollywood (45)
  • HOT & Glamour (40)
  • Tollywood (37)
  • Baatacheet (26)
  • Lifestyle & Beauty (14)
  • Celebs (9)
  • Uncategorized (5)

Popular Tags

Bollywood OTT Netflix Salman khan Dhurandhar border 2 Instagram Pushpa 2 Akshay Kumar Urvashi Rautela War 2 Bigg Boss 19 Priyanka Chopra Rashmika Mandanna Saiyaara Jabb Zodiacs Met Met Gala 2026 Ranveer Singh Vicky Kaushal Allu Arjun
Filmi Wire
India's Filmi Universe

FilmiWire is your go-to destination for Bollywood, Hollywood, and South cinema news, reviews, gossip, and exclusives.

Explore
  • News & Gossip
  • Bollywood
  • Hollywood
  • Tollywood
  • FW Review
  • Baatacheet
More
  • TV
  • Web Series
  • Lifestyle & Beauty
  • HOT & Glamour
  • Model Portfolio
Pages
  • About Us
  • Contact
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Advertise

© 2026 FilmiWire. All rights reserved.  —  Made with ♥ for Cinema Lovers

Privacy Disclaimer Contact Sitemap