SEARCH FILMIWIRE

05/09/2026  |  Your Daily Dose of Filmi Drama
Filmi Wire “Connecting You to the World of Entertainment”
  • Home
  • Bollywood
  • Hollywood
  • Tollywood
  • FW Review
  • Baatacheet
  • Tv
  • Webseries
  • Lifestyle & Beauty
  • HOT & Glamour
  • About Us
BREAKING
नागबंधन रिव्यू: भारतीय मिथकों को नए अंदाज़ में पेश करती… आमिर-गौरी की शादी, मौसम भी हुआ मेहरबान Deepak Chaudhary पर कसा कानून का शिंकजा, दुबई कोर्ट ने… ‘Uttar Da Puttar’ का पोस्टर रिलीज़: अन्नू कपूर के अनोखे… Alpha पर बवाल या YRF का बड़ा दांव? क्या बॉलीवुड का अगला सुपरस्टार AI होगा? जानिए AI Actors…
Test Movie Review: जब क्रिकेट के मैदान में भिड़ते हैं जुनून, ईमानदारी और जिंदगी के असली इम्तिहान
FW Review

Test Movie Review: जब क्रिकेट के मैदान में भिड़ते हैं जुनून, ईमानदारी और जिंदगी के असली इम्तिहान

Suditi Raje • 04/04/2025 • 1 year ago
Share: Facebook Tweet WhatsApp Telegram

क्रिकेट के मैदान से लेकर लैब की दीवारों तक… ‘Test’ में हर किरदार देता है ज़िंदगी का कठिन इम्तिहान


04 अप्रैल 2025 , नई दिल्ली

क्रिकेट से जुड़ा एक दिलचस्प किस्सा है, जो उस समय के दो दिग्गज खिलाड़ियों की ईमानदारी और हिम्मत की मिसाल बन गया। एक ऐसा मैच, जिसे सटोरियों ने फिक्स कर दिया था, लेकिन दो खिलाड़ियों ने उस साजिश को नाकाम कर दिया। इनमें से एक को लोग ‘दादा’ के नाम से जानते हैं और दूसरा अपने गुरु का आदर्श शिष्य निकला – इतना कि अपने बेटे का नाम भी अर्जुन रख दिया।

चेपक स्टेडियम की पृष्ठभूमि में गूंथी गई कहानी

इसी सच्ची भावना और खेल के जज़्बे को लेकर निर्देशक एस. शशिकांत लेकर आए हैं फिल्म ‘Test’। फिल्म की कहानी चेपक स्टेडियम में चल रहे एक टेस्ट मैच के इर्द-गिर्द बुनी गई है। इसमें अर्जुन नाम का एक अनुभवी खिलाड़ी है, जिसे टीम से रिटायर करने की साजिश रची जा रही है। अर्जुन चाहता है कि उसका आखिरी मैच यादगार बने। लेकिन, अगर सब कुछ हमारी सोच के मुताबिक ही हो, तो ज़िंदगी को ‘टेस्ट’ क्यों कहते हैं?

एक साइंटिस्ट, जो देश बदलना चाहता है

कहानी का दूसरा हीरो है सरवनन – अमेरिका के प्रतिष्ठित MIT से डबल डॉक्टरेट करके भारत लौटने वाला वैज्ञानिक। वह पानी से हाइड्रो फ्यूल बनाने की तकनीक विकसित कर चुका है, जिससे देश को पेट्रोल-डीजल से मुक्ति मिल सकती है। लेकिन उसका यह सपना भ्रष्ट सिस्टम की भेंट चढ़ने वाला है। रिश्वत मांगने वालों की मांगें बढ़ती हैं और उसकी ईमानदारी का इम्तिहान शुरू हो जाता है।

जब निजी जीवन और देशभक्ति टकराते हैं

सरवनन की पत्नी कुमुदा (नयनतारा) एक स्कूल टीचर है, जो अर्जुन के बेटे आदित्य को पढ़ाती है। कुमुदा कभी अर्जुन की दीवानी थी, और आज भी उसके लिए कोमल भावनाएं रखती है। वह मां बनना चाहती है, लेकिन सरवनन के खराब स्पर्म काउंट की वजह से यह संभव नहीं हो रहा। इलाज के बाद अब मौका है, लेकिन पैसों की तंगी बीच में आ जाती है। सरवनन पर कर्ज का बोझ है, रिश्वत देनी है, पत्नी की उम्मीदें भी पूरी करनी हैं – और यही बनता है फिल्म का असली संघर्ष।

यह भी पढ़े: हॉलीवुड के मशहूर अभिनेता Val Kilmer का निधन, 65 साल की उम्र में ली अंतिम सांस

हीरो कौन और विलेन कौन?

फिल्म के शुरुआती दृश्य में दो लाइनें आती हैं –

हीरो वो है, जो दुनिया बचाने के लिए अपनों की बलि दे दे।

विलेन वो है, जो अपनों को बचाने के लिए दुनिया तबाह कर दे।

यही है ‘Test’ की असली परीक्षा। सरवनन को हर पल यह तय करना है कि वह हीरो बने या विलेन? देश की भलाई चुने या अपने घरवालों की जरूरत?

माधवन का अभिनय – एक लिटमस टेस्ट

आर. माधवन इस किरदार में जान डाल देते हैं। उनके चेहरे पर मेहनत का पसीना, बालों की खिचड़ी, और आंखों में संघर्ष की चमक – सब कुछ इतना प्रभावशाली है कि हर दर्शक उनकी पीड़ा महसूस कर सकता है। फिल्म में उनका अभिनय ऐसा है कि उन्हें इस रोल के लिए नेशनल अवार्ड मिलना चाहिए।

नयनतारा – हर फ्रेम में चमकती हुई

नयनतारा यानी डायना मरियम कूरियन इस फिल्म में आत्मसम्मानी और भावनात्मक टीचर कुमुदा के रूप में बेहद प्रभावशाली रही हैं। उनके किरदार के उतार-चढ़ाव और अर्जुन के बेटे के प्रति ममता उन्हें खास बनाती है। नयनतारा ने हर पल स्क्रीन पर अपनी मौजूदगी से फिल्म को ऊंचाई दी है।

तकनीकी पक्ष और कमियां

* सिनेमैटोग्राफर विराज सिंह गोहिल ने शानदार फ्रेम्स रचे हैं।

* फिल्म का बैकग्राउंड म्यूज़िक थोड़ी असंगति लिए हुए है।

* क्रिकेट कमेंट्री और स्कोरबोर्ड में सामंजस्य की कमी दिखती है।

* कुछ दृश्य खिंचे हुए लगते हैं, जिन्हें और संपादित किया जा सकता था।

* कॉस्ट्यूम डिज़ाइन में थोड़ी और सावधानी बरती जा सकती थी, खासकर सिद्धार्थ की सफेद शर्ट पर वी आकार की डिजाइन अनावश्यक लगती है।

कुल मिलाकर

‘Test’ एक ऐसी फिल्म है जो खेल, विज्ञान, समाज और व्यक्तिगत भावनाओं को एकसाथ पिरोती है। यह सिर्फ एक क्रिकेट फिल्म नहीं, बल्कि ज़िंदगी के हर मोर्चे पर आने वाले इम्तिहानों की कहानी है। माधवन और नयनतारा की दमदार परफॉर्मेंस, शानदार सिनेमैटोग्राफी और एक थॉट-प्रोवोकिंग स्क्रिप्ट इसे जरूर देखने लायक बनाती है।

रेटिंग: ⭐⭐⭐⭐ (4/5)

यह भी पढ़े: 3 साल बाद राज कुंद्रा की चुप्पी टूटी: आखिर क्यों मांगा इंसाफ?

Share: Facebook Tweet WhatsApp Telegram
Suditi Raje

Suditi Raje

FilmiWire Writer

Suditi Raje is an entertainment journalist with 4years of experience in Bollywood. Known for her keen eye for captivating narratives and her ability to uncover the latest industry scoops, she is dedicated to keeping audiences informed and entertained. In her leisure time, she enjoys peaceful moments in the hills, away from the hustle and bustle of the cinema world.

You May Also Like
'Sikandar' फिल्म रिव्यू: ईद पर Salman Khan का धमाका, एक्शन और इमोशन का तड़का
FW Review

‘Sikandar’ फिल्म रिव्यू: ईद पर Salman Khan का धमाका, एक्शन और इमोशन का तड़का

क्या ‘Sikandar’ बनेगी बॉक्स ऑफिस पर Salman Khan के लिए जीत का ताज? 31 मार्च 2025, नई दिल्ली…

Suditi Raje 1 year ago Read
Single Papa Review: हल्की-फुल्की कहानी में दिल छू लेने वाला सफर, कुनाल खेमू–नेहा धूपिया की परफॉर्मेंस सीरीज को बनाती है खास
FW Review

Single Papa Review: हल्की-फुल्की कहानी में दिल छू लेने वाला सफर, कुनाल खेमू–नेहा धूपिया…

आधुनिक पेरेंटिंग, इमोशन और कॉमेडी के सहज मेल के साथ ‘Single Papa’ एक ऐसे पिता की यात्रा दिखाती…

Suditi Raje 9 months ago Read
Mastiii 4 Review: न दीवानियत, न हैवानियत… सिर्फ बोरियत, एडल्ट कॉमेडी भी नहीं बनी मज़ेदार
FW Review

Mastiii 4 Review: न दीवानियत, न हैवानियत… सिर्फ बोरियत, एडल्ट कॉमेडी भी नहीं बनी…

Mastiii फ्रेंचाइज़ी की चौथी फिल्म ‘Mastiii 4’ दर्शकों की उम्मीदों पर खरी नहीं उतरती. कमजोर राइटिंग, फीकी कॉमेडी…

Suditi Raje 10 months ago Read

Leave a Comment Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Trending Now

1
Netflix पर रिलीज हुई ‘Yo Yo Honey Singh: Famous’, जानिए उनकी लाइफ के अनसुने पहलू
Netflix पर रिलीज हुई ‘Yo Yo Honey Singh: Famous’,…
2 years ago
2
The Algorithm of Betaal: A Futuristic Tale of the Commonwealth
The Algorithm of Betaal: A Futuristic Tale of the…
1 year ago
3
ए रियल एनकाउंटर": सस्पेंस और एक्शन की कहानी, 15 नवंबर को रिलीज़
A Real Encounter: सस्पेंस और एक्शन की कहानी, 15…
2 years ago
4
Allu Arjun ने Mahesh Babu पर दिया ऐसा कमेंट, सोशल मीडिया पर मचा हंगामा!
Allu Arjun ने Mahesh Babu पर दिया ऐसा कमेंट,…
2 years ago
5
Nandamuri Balakrishna बने 'Daaku Maharaj', Bobby Deol के साथ धमाकेदार एक्शन में!
Nandamuri Balakrishna बने ‘Daaku Maharaj’, Bobby Deol के साथ…
2 years ago

People Also Watched

1
‘Ghum Hai Kisikey Pyaar Meiin’ फेम Bhavana Sharma का बोल्ड बेज़ लुक सोशल मीडिया पर छाया, फैंस बोले – सिंप्लिसिटी में भी ग्लैमर
‘Ghum Hai Kisikey Pyaar Meiin’ फेम Bhavana Sharma का…
1 year ago
2
"लद्दाख की ऊंचाई पर गूंजा 'दुर्गा माता की जय': kargil के वीरों को समर्पित J.P. Dutta की 'LoC-Kargil'"
LOC Kargil : 21 साल का गौरव, देशभक्ति और…
2 years ago
3
Shahid Kapoor का खतरनाक अवतार लौट आया: ‘O Romeo’ के टीजर में दिखा एक्शन, रोमांस और रहस्य का तड़का
Shahid Kapoor का खतरनाक अवतार लौट आया: ‘O Romeo’…
8 months ago
4
Film Review: ‘Baby John’ – वरुण धवन का साउथ स्टाइल एक्शन अवतार
Film Review: ‘Baby John’ – वरुण धवन का साउथ…
2 years ago
Advertisement
Ad Space 300×250

Categories

  • News & Gossip (426)
  • Bollywood (170)
  • FW Review (103)
  • Webseries (84)
  • Tv (54)
  • Hollywood (45)
  • HOT & Glamour (40)
  • Tollywood (37)
  • Baatacheet (25)
  • Lifestyle & Beauty (14)
  • Celebs (9)
  • Uncategorized (5)

Popular Tags

Bollywood OTT Netflix Salman khan Dhurandhar border 2 Instagram Pushpa 2 Akshay Kumar Urvashi Rautela War 2 Bigg Boss 19 Priyanka Chopra Rashmika Mandanna Saiyaara Jabb Zodiacs Met Met Gala 2026 Ranveer Singh Vicky Kaushal Allu Arjun
Filmi Wire
India's Filmi Universe

FilmiWire is your go-to destination for Bollywood, Hollywood, and South cinema news, reviews, gossip, and exclusives.

Explore
  • News & Gossip
  • Bollywood
  • Hollywood
  • Tollywood
  • FW Review
  • Baatacheet
More
  • TV
  • Web Series
  • Lifestyle & Beauty
  • HOT & Glamour
  • Model Portfolio
Pages
  • About Us
  • Contact
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Advertise

© 2026 FilmiWire. All rights reserved.  —  Made with ♥ for Cinema Lovers

Privacy Disclaimer Contact Sitemap