SEARCH FILMIWIRE

19/09/2026  |  Your Daily Dose of Filmi Drama
Filmi Wire “Connecting You to the World of Entertainment”
  • Home
  • Bollywood
  • Hollywood
  • Tollywood
  • FW Review
  • Baatacheet
  • Tv
  • Webseries
  • Lifestyle & Beauty
  • HOT & Glamour
  • About Us
BREAKING
Daayra Movie Review: जब कानून और इंसाफ आमने-सामने खड़े हो… नागबंधन रिव्यू: भारतीय मिथकों को नए अंदाज़ में पेश करती… आमिर-गौरी की शादी, मौसम भी हुआ मेहरबान Deepak Chaudhary पर कसा कानून का शिंकजा, दुबई कोर्ट ने… ‘Uttar Da Puttar’ का पोस्टर रिलीज़: अन्नू कपूर के अनोखे… Alpha पर बवाल या YRF का बड़ा दांव?
‘Loka: Chapter 1 Chandra’ Review – रहस्यमयी चंद्रा की कहानी, एक्टिंग और एक्शन दमदार, लेकिन क्लाइमैक्स कर सकता था और बेहतर
FW Review

‘Loka: Chapter 1 Chandra’ Review – रहस्यमयी चंद्रा की कहानी, एक्टिंग और एक्शन दमदार, लेकिन क्लाइमैक्स कर सकता था और बेहतर

Suditi Raje • 04/09/2025 • 1 year ago
Share: Facebook Tweet WhatsApp Telegram

लो बजट में बनी मलयालम फिल्म ‘Loka’ ने बॉक्स ऑफिस पर दिखाई ताकत

नई दिल्ली , 04 सितंबर 2025

मलयालम फिल्म ‘Loka: Chapter 1 Chandra’ अपनी रिलीज़ के साथ ही चर्चा में आ चुकी है। पहले इसे सिर्फ मलयालम भाषा में रिलीज़ किया गया था और उसी हफ्ते यह सुपरस्टार मोहनलाल की फिल्म ‘हृदयपूर्वम’ से तीन गुना ज्यादा कलेक्शन करने में कामयाब रही। इसके बाद फिल्म को तमिल, तेलुगु और अब हिंदी में भी रिलीज़ किया गया है। दिलचस्प बात यह है कि जहां पहले हिंदी में इसके केवल दो शो चल रहे थे, वहीं अब दिल्ली-एनसीआर में ही लगभग 20 शो हो रहे हैं।

कहानी

फिल्म की कहानी रहस्यमयी लड़की चंद्रा (कल्याणी प्रियदर्शन) पर आधारित है, जो स्वीडन से आकर बेंगलुरु में रहने लगती है। उसके अपार्टमेंट के सामने रहते हैं सनी (नास्लेन) और उसके दो दोस्त नाइजिल (अरुण कुरियन) व वेणू (चंदू सलीमकुमार)। सनी, चंद्रा को पसंद करने लगता है और उससे दोस्ती बढ़ाने की कोशिश करता है।

चंद्रा अपनी पहचान छिपाते हुए एक रेस्टोरेंट में काम करने लगती है, जहां वह अपनी सहकर्मी को परेशान कर रहे मुर्गेसन नाम के गुंडे को सबक सिखाती है। मुर्गेसन शहर में अंग तस्करी का धंधा चलाता है और इसमें उसका साथ देता है इंस्पेक्टर नाचियप्पा गौड़ा (सैंडी)। दोनों मिलकर चंद्रा को फंसाने की कोशिश करते हैं और एक रात उसका अपहरण कर लेते हैं। अब कहानी इस रहस्य पर टिकी है कि चंद्रा इन दोनों से कैसे बचेगी और उसका असली अतीत क्या है।

यह भी पढ़े: विक्रम भट्ट की हॉरर वापसी: ‘Haunted 3D: Ghost of the Past’ का टीज़र रिलीज़, लेकिन VFX ने किया निराश

निर्देशन

डोमिनिक अरुण ने फिल्म को डायरेक्ट किया है। यह उनकी दूसरी फिल्म है। पहले हाफ में उन्होंने रोमांच और सस्पेंस को अच्छी तरह से बनाए रखा, खासकर चंद्रा की असली पहचान को उजागर करने का अंदाज़ काबिल-ए-तारीफ है। हालांकि, दूसरा हाफ थोड़ा खिंचा हुआ लगता है और कहानी कुछ जगहों पर भटकती भी है। चूंकि यह फिल्म एक यूनिवर्स की पहली कड़ी है, इसलिए अधूरापन महसूस होता है। इसके बावजूद अरुण का निर्देशन प्रभावशाली कहा जा सकता है।

अभिनय

कल्याणी प्रियदर्शन फिल्म की जान हैं। वो जितनी मासूम नज़र आती हैं, उतनी ही दमदार और खतरनाक भी लगती हैं। उनके बचपन का किरदार निभाने वाली बाल कलाकार ने भी अच्छा काम किया है।
विलेन के रोल में सैंडी बेहद असरदार हैं। भ्रष्ट पुलिस वाले का किरदार निभाते हुए वे डराने में कामयाब रहे हैं। वहीं नास्लेन और उनके दोस्त फिल्म में मज़ेदार हल्के पल लेकर आते हैं। कैमियो रोल्स में टोविनो थॉमस और सौबिन शाहिर की मौजूदगी सरप्राइज़ का काम करती है। खासतौर पर दुलकर सलमान का अंत में आना तो फैंस के लिए बोनस जैसा है।

खासियत

  • शानदार सिनेमैटोग्राफी और कैमरा वर्क
  • जबरदस्त एक्शन सीक्वेंस, यहां तक कि एक छोटी बच्ची भी धमाकेदार एक्शन करती दिखती है
  • कसा हुआ पहला हाफ और दमदार बैकग्राउंड म्यूजिक

कमियां

  • फिल्म का दूसरा हाफ थोड़ा ढीला और खिंचा हुआ लगता है
  • कुछ किरदार अधूरे रह गए, शायद उन्हें अगले पार्ट में विस्तार मिलेगा
  • सुपरहीरो के बार-बार कमजोर दिखने से कहानी थोड़ी खीज पैदा करती है

क्यों देखें?

अगर आप नई और अलग तरह की कहानियों के शौकीन हैं तो यह फिल्म जरूर देखनी चाहिए। खासतौर पर इसलिए भी कि भारतीय सिनेमा में फीमेल सुपरहीरो वाली फिल्में बहुत कम देखने को मिलती हैं और जब कोई फिल्म इतनी चर्चा बटोर रही हो, तो उसे मिस करना ठीक नहीं।

और हां, फिल्म खत्म होने के बाद भी स्क्रीन पर बने रहिए, क्योंकि एंड क्रेडिट्स के बाद का सीन देखने लायक है।

यह भी पढ़े: ‘OG’ से जुड़ी नई झलक: Emraan Hashmi ने शेयर किया खास पोस्ट, पावर स्टार पवन कल्याण संग बढ़ा उत्साह

Share: Facebook Tweet WhatsApp Telegram
Suditi Raje

Suditi Raje

FilmiWire Writer

Suditi Raje is an entertainment journalist with 4years of experience in Bollywood. Known for her keen eye for captivating narratives and her ability to uncover the latest industry scoops, she is dedicated to keeping audiences informed and entertained. In her leisure time, she enjoys peaceful moments in the hills, away from the hustle and bustle of the cinema world.

You May Also Like
Maharani 4 Review: रानी भारती की ‘दिल्ली यात्रा’ – सत्ता, साज़िश और बदले की कहानी में हुमा कुरैशी की दमदार वापसी
FW Review

Maharani 4 Review: रानी भारती की ‘दिल्ली यात्रा’ – सत्ता, साज़िश और बदले की…

‘Maharani 4’ में रानी भारती इस बार बिहार से दिल्ली तक सत्ता के खेल में उतरती हैं। हुमा…

Suditi Raje 11 months ago Read
O Romeo Box Office Trend: Mixed Word of Mouth और हाई बजट से कमजोर पड़ा Momentum
FW Review

O Romeo Box Office Trend: Mixed Word of Mouth और हाई बजट से कमजोर…

ट्रेड सर्किट में क्यों चर्चा में है फिल्म O Romeo फिल्म O Romeo इन दिनों ट्रेड सर्किट में…

Hyder Ali Ashrafi 7 months ago Read
‘The Raja Saab’ रिव्यू: प्रभास की पहली हॉरर-कॉमेडी में डर, हंसी और परिवार का फुल पैकेज
FW Review

‘The Raja Saab’ रिव्यू: प्रभास की पहली हॉरर-कॉमेडी में डर, हंसी और परिवार का…

मारुति के निर्देशन में बनी पैन इंडिया फिल्म ‘The Raja Saab’ में प्रभास नए अवतार में नजर आते…

Suditi Raje 8 months ago Read

Leave a Comment Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Trending Now

1
Netflix पर रिलीज हुई ‘Yo Yo Honey Singh: Famous’, जानिए उनकी लाइफ के अनसुने पहलू
Netflix पर रिलीज हुई ‘Yo Yo Honey Singh: Famous’,…
2 years ago
2
The Algorithm of Betaal: A Futuristic Tale of the Commonwealth
The Algorithm of Betaal: A Futuristic Tale of the…
1 year ago
3
ए रियल एनकाउंटर": सस्पेंस और एक्शन की कहानी, 15 नवंबर को रिलीज़
A Real Encounter: सस्पेंस और एक्शन की कहानी, 15…
2 years ago
4
Allu Arjun ने Mahesh Babu पर दिया ऐसा कमेंट, सोशल मीडिया पर मचा हंगामा!
Allu Arjun ने Mahesh Babu पर दिया ऐसा कमेंट,…
2 years ago
5
Nandamuri Balakrishna बने 'Daaku Maharaj', Bobby Deol के साथ धमाकेदार एक्शन में!
Nandamuri Balakrishna बने ‘Daaku Maharaj’, Bobby Deol के साथ…
2 years ago

People Also Watched

1
Bigg Boss 19 का पहला लुक आउट: सलमान खान के शो में होंगे बड़े बदलाव, देखें क्या है खास
Bigg Boss 19 का पहला लुक आउट: सलमान खान…
1 year ago
2
Vijay Deverakonda और Rashmika Mandanna एक साथ नजर आए, शादी की अटकलें फिर तेज़
Vijay Deverakonda और Rashmika Mandanna एक साथ नजर आए,…
1 year ago
3
Katrina Kaif के जन्मदिन पर Vicky Kaushal का रोमांटिक अंदाज़ वायरल
Katrina Kaif के जन्मदिन पर Vicky Kaushal का रोमांटिक…
1 year ago
4
जो हवा में अकेले लड़ गए थे दुश्मन से — जानिए फ्लाइंग ऑफिसर निर्मल जीत सिंह की कहानी
Border 2: कौन थे फ्लाइंग ऑफिसर Nirmal Jit Singh…
8 months ago
Advertisement
Ad Space 300×250

Categories

  • News & Gossip (426)
  • Bollywood (170)
  • FW Review (104)
  • Webseries (84)
  • Tv (54)
  • Hollywood (45)
  • HOT & Glamour (40)
  • Tollywood (37)
  • Baatacheet (25)
  • Lifestyle & Beauty (14)
  • Celebs (9)
  • Uncategorized (5)

Popular Tags

Bollywood OTT Netflix Salman khan Dhurandhar border 2 Instagram Pushpa 2 Akshay Kumar Urvashi Rautela War 2 Bigg Boss 19 Priyanka Chopra Rashmika Mandanna Saiyaara Jabb Zodiacs Met Met Gala 2026 Ranveer Singh Vicky Kaushal Allu Arjun
Filmi Wire
India's Filmi Universe

FilmiWire is your go-to destination for Bollywood, Hollywood, and South cinema news, reviews, gossip, and exclusives.

Explore
  • News & Gossip
  • Bollywood
  • Hollywood
  • Tollywood
  • FW Review
  • Baatacheet
More
  • TV
  • Web Series
  • Lifestyle & Beauty
  • HOT & Glamour
  • Model Portfolio
Pages
  • About Us
  • Contact
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Advertise

© 2026 FilmiWire. All rights reserved.  —  Made with ♥ for Cinema Lovers

Privacy Disclaimer Contact Sitemap