SEARCH FILMIWIRE

20/09/2026  |  Your Daily Dose of Filmi Drama
Filmi Wire “Connecting You to the World of Entertainment”
  • Home
  • Bollywood
  • Hollywood
  • Tollywood
  • FW Review
  • Baatacheet
  • Tv
  • Webseries
  • Lifestyle & Beauty
  • HOT & Glamour
  • About Us
BREAKING
Daayra Movie Review: जब कानून और इंसाफ आमने-सामने खड़े हो… नागबंधन रिव्यू: भारतीय मिथकों को नए अंदाज़ में पेश करती… आमिर-गौरी की शादी, मौसम भी हुआ मेहरबान Deepak Chaudhary पर कसा कानून का शिंकजा, दुबई कोर्ट ने… ‘Uttar Da Puttar’ का पोस्टर रिलीज़: अन्नू कपूर के अनोखे… Alpha पर बवाल या YRF का बड़ा दांव?
Piyush Mishra का बैंड 'बल्लिमारां' 9 नवंबर से करेगा भारत दौरा, 'UdanKhatola' के साथ अंतर्राष्ट्रीय टूर की भी होगी शुरुआत
News & Gossip

Piyush Mishra का बैंड ‘बल्लिमारां’ 9 नवंबर से करेगा भारत दौरा, ‘UdanKhatola’ के साथ अंतर्राष्ट्रीय टूर की भी होगी शुरुआत

Filmi Bureau • 22/10/2024 • 2 years ago
Share: Facebook Tweet WhatsApp Telegram

 

Piyush Mishra  ने‌ Ballimaaraan बैंड संग ‘UdanKhatola’ अंतर्राष्ट्रीय टूरसे उठाया पर्दा, कहा कामयाबी से ज़्यादा अपनी संगीतमय विरासत खड़ी करने में करते हैं यकीन

बैंड की ओर से नवंबर में की जाएगी अंतर्राष्ट्रीय टूअर की शुरुआत और इस टूर के अंतर्गत कनाडा, अमेरिका और यूके में होंगे कंसर्ट्स

एक उम्दा कलाकार के रूप में अपनी पहचान रखने वाले Piyush Mishra  एक हरफ़नमौला किस्म की शख़्सियत हैं जिनके हुनर का कोई सानी नहीं है. वो ऐसे लेखक, गीतकार, संगीतकार और अदाकार हैं जो उम्र और कला संबंधी किसी भी तरह की बंदिशों को नहीं मानते हैं. ऐसे में Piyush Mishra  ने अपने बैंड बल्लिमारन के साथ एक अंतर्राष्ट्रीय टूअर ‘उड़नखटोला’ का ऐलान एक स्पेशल कर्टन रेंज़र इवेंट के ज़रिए किया. इस विशेष कार्यक्रम का आयोजन सोमवार को नई दिल्ली के बीकानेर हाउस में किया गया था.

टिकट बुकिंग 

Schedule
Book My Show Schedule

उल्लेखनीय है कि Piyush Mishra  और उनका बैंड बल्लिमारन एक विशेष ‘UdanKhatola’ टूर बस में सवार होकर वेन्यू पर पहुंचे थे. यह बस औचक रूप से संगीत प्रस्तुतियां करने, गहन विचार-विमर्श करने और टूर से संबंधी बैंड के संगीतमय सफ़र से जुड़े किस्सों को सुनाने का एक बढ़िया ज़रिया है. इसके बाद दिग्गज कलाकार के रूप में पीयूष मिश्रा के साथ एक विचारोत्तक वार्ता का आयोजन किया गया जिसमें उन्होंने‌ अपने दिल की बात बयां करते हुए अपनी कला, अपनी लोकप्रियता और अपने करियर के बारे में विस्तार से बातचीत की.

Piyush Mishra ने‌ बल्लिमारन बैंड संग 'UdanKhatola' अंतर्राष्ट्रीय टूअर से उठाया पर्दा
Piyush Mishra ने‌ बल्लिमारन बैंड संग ‘UdanKhatola’ अंतर्राष्ट्रीय टूअर से उठाया पर्दा

अपने संगीत के ज़रिए पुरानी पीढ़ी के साथ-साथ आज की युवा पीढ़ी का दिल जीतने वाले पीयूष मिश्रा ने कहा कि 62 साल की उम्र में एक रॉकस्टार के रूप में मशहूर होना कोई आम बात नहीं है. वे कहते हैं, “मुझ जैसे 62 साल के शख़्स को लोग रॉकस्टार बुलाते हैं लेकिन अगर मैं ईमानदारी के साथ कहूं तो मैं सिर्फ़ काम और रचनात्मकता चीज़ें करना चाहता हूं. इस दुनिया का मुझ पर जो क़र्ज़ हैं, मैं अपने काम के ज़रिए उस क़र्ज़ को उतारने की ख़्वाहिश रखता हूं. मैं कामयाबी के फेर में नहीं पड़ना चाहता हूं. मैं इस उम्र में अपना डेब्यू एलबम लॉन्च करने जा रहा हूं और साथ ही इस अंतर्राष्ट्रीय टूअर का हिस्सा हूं जो काम के प्रति मेरी मेहनत और लगन को दर्शाता है.”

वे कहते हैं, “मैं परफॉर्म करने के दौरान देख सकता हूं कि दर्शक दीर्घा में बड़ी तादाद में युवा पीढ़ी के लोग मुझे सुनने आ रहे हैं. मैं इस बात से अच्छी तरह से वाकिफ़ था कि मैं अपने अभिनय और अपनी कविताओं के माध्यम से युवा पीढ़ी के लिए विरासत में कुछ छोड़कर जा रहा हूं.‌ मगर मेरी गायिकी के लिए जो प्रतिसाद मुझे मिल रहा है उससे अब मुझे इस बात का पूरा यकीन हो गया है कि वो मेरी गायिकी को भी ख़ूब पसंद कर रहे हैं. मैं बता नहीं सकता कि इस बात से मैं किस क़दर ख़ुश हूं.”

Piyush Mishra ने‌ बल्लिमारन बैंड संग 'UdanKhatola' अंतर्राष्ट्रीय टूअर से उठाया पर्दा
Piyush Mishra ने‌ बल्लिमारन बैंड संग ‘UdanKhatola’ अंतर्राष्ट्रीय टूअर से उठाया पर्दा

देश भर में बेहद लोकप्रिय यह बैंड नवंबर में अपने ‘उड़नखटोला’ टूर की शुरुआत करने जा रहा है जिसके ज़रिए बैंड अपनी अद्भुत संगीतमयी प्रस्तुतियों को देश के विभिन्न शहरों में ले जाएंगे. इसके बाद यह बैंड कनाडा, अमेरिका और यूके जैसे देशों में भी परफॉर्म करेगा. उल्लेखनीय है कि इस टूअर के अंत में पीयूष मिश्रा ‘उड़नखटोला’ नाम से ही अपने डेब्यू एलबम को भी लॉन्च करेंगे.

इस टूअर के क्यूरेटर और तम्बू एंटरटेनमेंट के संस्थापक व सीईओ राहुल गांधी का कहना है कि बल्लिमारन बैंड की सोच के पीछे हमेशा से दर्शकों के सामने कुछ अलग और अनूठे तरह के अनुभवों पेश करना रहा है.

राहुल गांधी ने कहा, “इस टूर का नाम अपने आप में पीयूष मिश्रा और उनकी उत्कृष्ट सोच के प्रति आदर और श्रद्धांजलि का भाव दर्शाता है. उनके पास‌ एक ऐसा मष्तिष्क है जो फ़्लाइंग मशीन की तरह उड़ता रहता है और ज़िंदगी की वास्तविकता को नायाब तरीके से लोगों के सामने पेश करता है. वे हमेशा से कुछ नया करने के लिए आतुर दिखाई देते हैं और अपनी कला के साथ नये-नये प्रयोग करने से भी नहीं कतराते हैं. यह टूर उनकी इन्हीं विशिष्टताऒं, उनकी अद्भुत कला और अविस्मरणीय यादों का अक्स प्रस्तुत करता है.”

उल्लेखनीय है कि ‘उड़नखटोला’ टूर के माध्यम से देश भर के 15 शहरों में कंसर्ट्स का आयोजन किया जा रहा है और इसकी शुरुआत 9 नवंबर को कोलकाता में होगी. कोलकाता के बाद अहमदाबाद, वडोदरा, इंदौर, भोपाल, पुणे, ठाणे, रायपुर, हैदराबाद, बंगलुरु, गुरुग्राम, चंडीगढ़, लखनऊ और कानपुर जैसे शहरों में कंसर्ट्स का आयोजन किया जा रहा है.‌ इसे तम्बू एंटरटेनमेंट द्वारा क्यूरेट और थिंकिंग हैट्स के साथ साझा रूप से निर्मित किया गया है.

 

View this post on Instagram

 

A post shared by Piyush Mishra (@officialpiyushmishra)

उल्लेखनीय है कि ‘उड़नखटोला’ टूअर का मकसद संगीत से कहीं बड़ा है. बैंड ने अपनी नायाब पहल ‘प्ले फॉर पाव्स’ के लिए स्थानीय एनजीओ के साथ साझेदारी की है. इस अनूठी पहल का लक्ष्य है कि यह बैंड जिस किसी भी शहर‌ में परफॉर्म ‌करने जा रहा हो, वहां स्थानीय स्तर पर आवारा कुत्तों की अच्छी तरीके से देखभाल की जा सके. उल्लेखनीय है कि इस तरह के संगठनों के साथ साझेदारी कर बैंड देश भर के आवारा कुत्तों को आश्रय देने, उन्हें स्वास्थ्य सेवाएं प्रदान करने और उन्हें भोजन उपलब्ध कराने के लिए प्रयासरत है.

ग़ौरतलब है कि बल्लिमारन अपने आप में संगीत का एक बेहद लोकप्रिय जॉनर रहा है और इसकी अपनी एक ख़ास शैली भी है. इसे मशहूर करने में पीयूष मिश्रा के गीतों का भी ख़ासा योगदान रहा है. ऐसे में अब बड़ी तादाद में लोग इसे पसंद भी कर रहे हैं. बैंड का अलहदा किस्म का संगीत, तंज कसने की विरासती कला ‘आरंभ’, ‘हुस्ना’ और ‘घर’ जैसे गानों के रूप में देखी जा सकती है.

Tags: Ballimaaraan Piyush Mishra UdanKhatola बल्लिमारन
Share: Facebook Tweet WhatsApp Telegram
Filmi Bureau

Filmi Bureau

FilmiWire Writer

Filmi Wire is a comprehensive media platform that covers the latest updates in both Bollywood and Hollywood entertainment.

You May Also Like
बदला लुक, बदला किरदार? Maniesh Paul के नए अवतार ने बढ़ाई सस्पेंस की लहर
News & Gossip

बदला लुक, बदला किरदार? Maniesh Paul के नए अवतार ने बढ़ाई सस्पेंस की लहर

Maniesh Paul का ट्रांसफॉर्मेशन देखकर फैंस रह गए हैरान, क्या करण जौहर की अगली फिल्म में निभाएंगे विलेन…

Suditi Raje 1 year ago Read
Oscars 2025 :Suriya's Kanguva ', 'Girls Will Be Girls ' और तीन अन्य भारतीय फिल्में दावेदारों की सूची में शामिल
News & Gossip

Oscars 2025 :Suriya’s Kanguva ‘, ‘Girls Will Be Girls ‘ और तीन अन्य भारतीय…

  नई दिल्ली: 97वें अकादमी अवॉर्ड्स बस दो महीने दूर हैं और एकेडमी ऑफ मोशन पिक्चर आर्ट्स एंड…

Hyder Ali Ashrafi 2 years ago Read
'The Family Man 3' की शूटिंग पूरी! Manoj Bajpayee ने किया आधिकारिक ऐलान
News & Gossip

बड़ी खबर: ‘The Family Man 3’ की शूटिंग पूरी! Manoj Bajpayee ने किया आधिकारिक…

2024 में धमाकेदार वापसी करेगा ‘The Family Man 3’ – इंतजार अब खत्म! 30 दिसंबर 2024 , नई…

Suditi Raje 2 years ago Read

Leave a Comment Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Trending Now

1
Netflix पर रिलीज हुई ‘Yo Yo Honey Singh: Famous’, जानिए उनकी लाइफ के अनसुने पहलू
Netflix पर रिलीज हुई ‘Yo Yo Honey Singh: Famous’,…
2 years ago
2
The Algorithm of Betaal: A Futuristic Tale of the Commonwealth
The Algorithm of Betaal: A Futuristic Tale of the…
1 year ago
3
ए रियल एनकाउंटर": सस्पेंस और एक्शन की कहानी, 15 नवंबर को रिलीज़
A Real Encounter: सस्पेंस और एक्शन की कहानी, 15…
2 years ago
4
Allu Arjun ने Mahesh Babu पर दिया ऐसा कमेंट, सोशल मीडिया पर मचा हंगामा!
Allu Arjun ने Mahesh Babu पर दिया ऐसा कमेंट,…
2 years ago
5
Nandamuri Balakrishna बने 'Daaku Maharaj', Bobby Deol के साथ धमाकेदार एक्शन में!
Nandamuri Balakrishna बने ‘Daaku Maharaj’, Bobby Deol के साथ…
2 years ago

People Also Watched

1
धमकी के बीच दिखाया दम, Salman Khan ने फ्लॉन्ट की फिट बॉडी
धमकी के बीच दिखाया दम, Salman Khan ने फ्लॉन्ट…
1 year ago
2
Vidya Balan ने बढ़ाया ‘ग्लैमर क्वोटिएंट’, बनीं द पीकॉक मैगज़ीन की जुलाई 2025 की कवर स्टार
Vidya Balan ने बढ़ाया ‘ग्लैमर क्वोटिएंट’, बनीं द पीकॉक…
1 year ago
3
दीपक चौधरी पर कसा कानून का शिंकजा, दुबई कोर्ट ने देश से बाहर जाने पर लगाई रोक
Deepak Chaudhary पर कसा कानून का शिंकजा, दुबई कोर्ट…
3 months ago
4
‘Gandhi Talks’ के टीज़र में Vijay Sethupathi का सरप्राइज़ पैक अवतार, साइलेंट सिनेमा में बापू के विचारों की झलक
‘Gandhi Talks’ के टीज़र में Vijay Sethupathi का सरप्राइज़…
9 months ago
Advertisement
Ad Space 300×250

Categories

  • News & Gossip (426)
  • Bollywood (170)
  • FW Review (104)
  • Webseries (84)
  • Tv (54)
  • Hollywood (45)
  • HOT & Glamour (40)
  • Tollywood (37)
  • Baatacheet (25)
  • Lifestyle & Beauty (14)
  • Celebs (9)
  • Uncategorized (5)

Popular Tags

Bollywood OTT Netflix Salman khan Dhurandhar border 2 Instagram Pushpa 2 Akshay Kumar Urvashi Rautela War 2 Bigg Boss 19 Priyanka Chopra Rashmika Mandanna Saiyaara Jabb Zodiacs Met Met Gala 2026 Ranveer Singh Vicky Kaushal Allu Arjun
Filmi Wire
India's Filmi Universe

FilmiWire is your go-to destination for Bollywood, Hollywood, and South cinema news, reviews, gossip, and exclusives.

Explore
  • News & Gossip
  • Bollywood
  • Hollywood
  • Tollywood
  • FW Review
  • Baatacheet
More
  • TV
  • Web Series
  • Lifestyle & Beauty
  • HOT & Glamour
  • Model Portfolio
Pages
  • About Us
  • Contact
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Advertise

© 2026 FilmiWire. All rights reserved.  —  Made with ♥ for Cinema Lovers

Privacy Disclaimer Contact Sitemap