SEARCH FILMIWIRE

20/09/2026  |  Your Daily Dose of Filmi Drama
Filmi Wire “Connecting You to the World of Entertainment”
  • Home
  • Bollywood
  • Hollywood
  • Tollywood
  • FW Review
  • Baatacheet
  • Tv
  • Webseries
  • Lifestyle & Beauty
  • HOT & Glamour
  • About Us
BREAKING
Daayra Movie Review: जब कानून और इंसाफ आमने-सामने खड़े हो… नागबंधन रिव्यू: भारतीय मिथकों को नए अंदाज़ में पेश करती… आमिर-गौरी की शादी, मौसम भी हुआ मेहरबान Deepak Chaudhary पर कसा कानून का शिंकजा, दुबई कोर्ट ने… ‘Uttar Da Puttar’ का पोस्टर रिलीज़: अन्नू कपूर के अनोखे… Alpha पर बवाल या YRF का बड़ा दांव?
‘Rana Naidu Season 2’ Review: एक बार फिर वही गालियाँ, वही क्राइम, और वही अधपका मसाला
FW Review

‘Rana Naidu Season 2’ Review: एक बार फिर वही गालियाँ, वही क्राइम, और वही अधपका मसाला

Suditi Raje • 14/06/2025 • 1 year ago
Share: Facebook Tweet WhatsApp Telegram

चमकदार पैकेजिंग, मगर खाली कंटेंट – Rana Naidu फिर फिसला

नई दिल्ली, 14 जून 2025

रेटिंग: ⭐⭐ (2/5)

नेटफ्लिक्स की बहुप्रचारित वेब सीरीज़ ‘Rana Naidu Season 2’ एक बार फिर दर्शकों के सामने हाज़िर है, और इस बार भी वही पुराना स्वाद परोसा गया है—गालियों से भरपूर संवाद, हिंसा की भरमार, और एक ऐसी कहानी जो ग्लैमर में लिपटी है लेकिन जड़ से कटी हुई महसूस होती है। यह सीरीज़ अब भी उसी विदेशी शो ‘रे डोनोवन’ की देसी रीमेक है, और इस रीमेक को रंगने में लगे हैं आधा दर्जन से ज्यादा लेखक—पर अफ़सोस, नतीजा फिर भी अधपका ही लगता है।

कहानी वही, तेवर वही


‘Rana Naidu’ की दुनिया दिखाने की कोशिश की गई है जैसे ये हमारे आस-पास की हकीकत हो, लेकिन इसमें हकीकत जैसी कोई गंध तक नहीं। लेखक ऐसा महसूस कराते हैं जैसे उन्होंने भारत को समझने की कोशिश ही छोड़ दी हो। मुंबई की चकाचौंध से बाहर की ज़िंदगी या तो उनकी कल्पना से बाहर है या फिर उनके एजेंडे में नहीं। क्रिकेट, सिनेमा और सियासत के ट्रैक को ज़बरदस्ती पिरोया गया है, पर ये सभी ट्रैक न इमोशनल कनेक्ट बनाते हैं, न ही दिलचस्पी पैदा करते हैं।

कृति खरबंदा का डेब्यू और अर्जुन रामपाल की एंट्री


इस सीज़न में दो नए चेहरे ज़रूर आते हैं: अर्जुन रामपाल और कृति खरबंदा। रामपाल ने रऊफ मिर्ज़ा नाम के गैंगस्टर का किरदार निभाया है, जो ‘एनिमल’ के रणविजय की कुल्हाड़ी जितना ही खतरनाक दिखाया गया है। दूसरी ओर कृति, आलिया ओबेरॉय की भूमिका में हैं, जो रिश्तों के नाम पर समाज को आइना दिखाने का काम करती हैं। लेकिन उनका किरदार भी कुछ खास असर नहीं छोड़ता। आलिया के पिता को फिल्म स्टूडियो का मालिक दिखा देना, लेखकों की सुविधा का एक और नमूना है।

ओटीटी का मसाला और सेंसर की आज़ादी


ओटीटी प्लेटफॉर्म पर आज़ादी भरपूर है और नेटफ्लिक्स भी इस छूट का भरपूर फायदा उठाता है। पहले सीज़न में जैसी गालियाँ और वल्गैरिटी थी, वही सब दोहराया गया है। दर्शकों की आलोचना के बावजूद यह फॉर्मूला सफल रहा, इसलिए मेकर्स ने इसमें कोई बदलाव करना ज़रूरी नहीं समझा। यहां कंटेंट की क्वॉलिटी से ज़्यादा मायने इसके व्यूज़ रखते हैं।

निर्देशन और लेखन की चूक


सीरीज़ का निर्देशन करण अंशुमान, सुपर्ण वर्मा और अभय चोपड़ा ने किया है, लेकिन तीन-तीन निर्देशकों के बावजूद न तो कोई स्पष्ट विजन दिखता है, न ही मजबूत पकड़। कहानी कई ट्रैकों में उलझती है और दर्शक शुरुआत से ही अंदाजा लगाने लगता है कि आगे क्या होने वाला है। यानी ट्विस्ट्स नाम की कोई चीज़ यहां मौजूद नहीं।

यह भी पढ़े: Karishma Kapoor के पूर्व पति और मशहूर उद्योगपति Sanjay Kapur का निधन, पोलो खेलते समय आया हार्ट अटैक

कलाकारों की मेहनत, लेकिन स्क्रिप्ट ने धोखा दिया


राणा दग्गूबाती की मौजूदगी इस सीरीज की जान है। वे अपने रोल में जमे हुए लगते हैं और शायद यही कारण है कि इसे हिंदी में डब करने की ज़हमत उठाई गई। वहीं वेंकटेश अब अपनी पुरानी चमक खो चुके हैं, और ओवरएक्टिंग से कई बार निराश करते हैं। सुशांत सिंह और अभिषेक बनर्जी जैसे उम्दा कलाकारों के किरदार भी कमज़ोर लेखन के कारण रंग नहीं जमा पाते।

सब विलेन, कोई हीरो नहीं


‘Rana Naidu सीजन 2’ की सबसे बड़ी कमी यह है कि इसमें कोई ऐसा किरदार नहीं है जिससे दर्शक जुड़ सके। हर किरदार ग्रे शेड में है, और कहानी किसी भावनात्मक गहराई तक नहीं पहुंच पाती। सुरवीन चावला ने भावनाओं में जान डालने की पूरी कोशिश की है, लेकिन स्क्रिप्ट उन्हें पूरी उड़ान नहीं देती। डीनो मोरिया की एंट्री से कुछ उम्मीद जगती है, लेकिन वह भी अधूरी रह जाती है।

‘Rana Naidu सीजन 2’ उस किस्म की सीरीज़ है जो चमक-दमक में भले ही ओटीटी पर छा जाए, लेकिन कंटेंट के स्तर पर बहुत पीछे रह जाती है। हिंसा, गालियाँ और अपराध का कॉकटेल परोसने के बावजूद, इसकी आत्मा में वो जान नहीं है जो दर्शकों को अंदर तक छू सके। देखने वाले एक बार फिर यही सोचेंगे—”कितना भी देख लो, फिर भी खालीपन सा क्यों लगता है?”

यह भी पढ़े: द्वारका अग्निकांड: बच्चों को बचाने की आखिरी कोशिश में यश यादव हार गए, तमाशबीन बनी रही पूरी सोसायटी

Tags: Rana Naidu
Share: Facebook Tweet WhatsApp Telegram
Suditi Raje

Suditi Raje

FilmiWire Writer

Suditi Raje is an entertainment journalist with 4years of experience in Bollywood. Known for her keen eye for captivating narratives and her ability to uncover the latest industry scoops, she is dedicated to keeping audiences informed and entertained. In her leisure time, she enjoys peaceful moments in the hills, away from the hustle and bustle of the cinema world.

You May Also Like
ट्रेलर रिव्यू: “Dhurandhar: The Revenge” — बदले की आग, जासूसी का खेल और इंटरनेट पर छाई हाइप
FW Review

ट्रेलर रिव्यू: “Dhurandhar: The Revenge” — बदले की आग, जासूसी का खेल और इंटरनेट…

Ranveer Singh की Dhurandhar: The Revenge का धमाकेदार ट्रेलर रिलीज। हाई-ऑक्टेन एक्शन, डार्क स्पाई गेम और दमदार स्टारकास्ट…

Khushi Sikarwar 7 months ago Read
Tere Ishk Mein Review: धनुष ने भावनाओं से रचा जादू, जीशान अय्यूब ने छोटे रोल में दिल जीत लिया
FW Review

Tere Ishk Mein Review: धनुष ने भावनाओं से रचा जादू, जीशान अय्यूब ने छोटे…

धनुष और कृति सेनन की ‘Tere Ishk Mein’ एक दर्द, जुनून और अधूरी मोहब्बत की कहानी है। शानदार…

Suditi Raje 10 months ago Read
'Bandish Bandits' Season 2: संगीत, संघर्ष और इमोशन्स का शानदार मिलाजुला
FW Review

‘Bandish Bandits’ Season 2: संगीत, संघर्ष और इमोशन्स का शानदार मिलाजुला

चार साल बाद वापसी, लेकिन क्या Bandish Bandits Season 2 उम्मीदों पर खरा उतरता है? 14 दिसंबर 2024…

Suditi Raje 2 years ago Read

Leave a Comment Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Trending Now

1
Netflix पर रिलीज हुई ‘Yo Yo Honey Singh: Famous’, जानिए उनकी लाइफ के अनसुने पहलू
Netflix पर रिलीज हुई ‘Yo Yo Honey Singh: Famous’,…
2 years ago
2
The Algorithm of Betaal: A Futuristic Tale of the Commonwealth
The Algorithm of Betaal: A Futuristic Tale of the…
1 year ago
3
ए रियल एनकाउंटर": सस्पेंस और एक्शन की कहानी, 15 नवंबर को रिलीज़
A Real Encounter: सस्पेंस और एक्शन की कहानी, 15…
2 years ago
4
Allu Arjun ने Mahesh Babu पर दिया ऐसा कमेंट, सोशल मीडिया पर मचा हंगामा!
Allu Arjun ने Mahesh Babu पर दिया ऐसा कमेंट,…
2 years ago
5
Nandamuri Balakrishna बने 'Daaku Maharaj', Bobby Deol के साथ धमाकेदार एक्शन में!
Nandamuri Balakrishna बने ‘Daaku Maharaj’, Bobby Deol के साथ…
2 years ago

People Also Watched

1
Karan Sharma
बॉलीवुड में एक फिल्म… लेकिन यादगार! —Karan Sharma की…
1 year ago
2
‘Rahu-Ketu’ का ट्रेलर हुआ रिलीज, हंसी और फैंटेसी से भरपूर है पुलकित-वरुण की जोड़ी
‘Rahu-Ketu’ का ट्रेलर हुआ रिलीज, हंसी और फैंटेसी से…
9 months ago
3
सुपरस्टार Salman Khan की Y+ सुरक्षा
सुपरस्टार Salman Khan की Y+ सुरक्षा हुई और भी…
2 years ago
4
Yesha Sagar Photos: दिलकश तस्वीरें और समीर रिजवी संग विवाद ने बढ़ाई चर्चा
Yesha Sagar Sameer Rizvi : दिलकश तस्वीरें और समीर…
5 months ago
Advertisement
Ad Space 300×250

Categories

  • News & Gossip (426)
  • Bollywood (170)
  • FW Review (104)
  • Webseries (84)
  • Tv (54)
  • Hollywood (45)
  • HOT & Glamour (40)
  • Tollywood (37)
  • Baatacheet (25)
  • Lifestyle & Beauty (14)
  • Celebs (9)
  • Uncategorized (5)

Popular Tags

Bollywood OTT Netflix Salman khan Dhurandhar border 2 Instagram Pushpa 2 Akshay Kumar Urvashi Rautela War 2 Bigg Boss 19 Priyanka Chopra Rashmika Mandanna Saiyaara Jabb Zodiacs Met Met Gala 2026 Ranveer Singh Vicky Kaushal Allu Arjun
Filmi Wire
India's Filmi Universe

FilmiWire is your go-to destination for Bollywood, Hollywood, and South cinema news, reviews, gossip, and exclusives.

Explore
  • News & Gossip
  • Bollywood
  • Hollywood
  • Tollywood
  • FW Review
  • Baatacheet
More
  • TV
  • Web Series
  • Lifestyle & Beauty
  • HOT & Glamour
  • Model Portfolio
Pages
  • About Us
  • Contact
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Advertise

© 2026 FilmiWire. All rights reserved.  —  Made with ♥ for Cinema Lovers

Privacy Disclaimer Contact Sitemap