SEARCH FILMIWIRE

04/11/2026  |  Your Daily Dose of Filmi Drama
Filmi Wire “Connecting You to the World of Entertainment”
  • Home
  • Bollywood
  • Hollywood
  • Tollywood
  • FW Review
  • Baatacheet
  • Tv
  • Webseries
  • Lifestyle & Beauty
  • HOT & Glamour
  • About Us
BREAKING
Music to provide hope to Bihar’s Musahar community सिद्धार्थ मल्होत्रा–तमन्ना भाटिया ने दिल्ली में लॉन्च किया ‘VVAAN’ का… Daayra Movie Review: जब कानून और इंसाफ आमने-सामने खड़े हो… नागबंधन रिव्यू: भारतीय मिथकों को नए अंदाज़ में पेश करती… आमिर-गौरी की शादी, मौसम भी हुआ मेहरबान Deepak Chaudhary पर कसा कानून का शिंकजा, दुबई कोर्ट ने…
Karishma Kapoor के पूर्व पति और मशहूर उद्योगपति Sanjay Kapur का निधन, पोलो खेलते समय आया हार्ट अटैक
News & Gossip

Karishma Kapoor के पूर्व पति और मशहूर उद्योगपति Sanjay Kapur का निधन, पोलो खेलते समय आया हार्ट अटैक

Suditi Raje • 13/06/2025 • 1 year ago
Share: Facebook Tweet WhatsApp Telegram

Karishma Kapoor से तलाक के बाद भी रहे चर्चा में, निजी जीवन रहा मीडिया की नज़रों में

नई दिल्ली, 13 जून 2025

बॉलीवुड एक्ट्रेस Karishma Kapoor के पूर्व पति और ऑटोमोबाइल इंडस्ट्री के दिग्गज बिजनेसमैन Sanjay Kapur का बीते गुरुवार को इंग्लैंड में निधन हो गया। वह गार्ड्स पोलो क्लब में पोलो खेलते वक्त अचानक मैदान पर गिर पड़े थे। आनन-फानन में उन्हें अस्पताल ले जाया गया, लेकिन डॉक्टर उन्हें नहीं बचा सके। बताया जा रहा है कि उन्हें दिल का दौरा पड़ा था। उनके अचानक निधन से उनके परिवार, दोस्तों और इंडस्ट्री में शोक की लहर दौड़ गई है।

आखिरी पोस्ट बनी अफसोसनाक विदाई


मौत से कुछ ही घंटे पहले Sanjay Kapur ने एक बेहद भावुक पोस्ट सोशल मीडिया पर साझा की थी। उन्होंने अहमदाबाद में हुए विमान हादसे पर दुख जताते हुए लिखा था, “अहमदाबाद में एयर इंडिया विमान दुर्घटना की खबर बेहद दुखद है। मेरी संवेदनाएं और प्रार्थनाएं सभी प्रभावित परिवारों के साथ हैं। ईश्वर उन्हें इस कठिन समय में शक्ति प्रदान करे।” दुखद संयोग है कि यह पोस्ट उनकी जिंदगी की आखिरी सोशल मीडिया एक्टिविटी साबित हुई।

यह भी पढ़े: “Panchayat 4” का ट्रेलर रिलीज, फुलेरा में फिर मचेगा चुनावी घमासान – 24 जून को आएगा नया सीजन

Terrible news of the tragic Air India crash in Ahmedabad. My thoughts and prayers are with all the families affected. May they find strength in this difficult hour. 🙏 #planecrash

— Sunjay Kapur (@sunjaykapur) June 12, 2025

सफल उद्योगपति थे Sanjay Kapur


Sanjay Kapur देश के प्रमुख उद्योगपतियों में गिने जाते थे। वह सोना कॉमस्टार कंपनी के नॉन-एग्जीक्यूटिव चेयरमैन थे, जो ऑटोमोटिव सिस्टम बनाने के क्षेत्र में अग्रणी है। इसके अलावा वह ऑटोमोटिव कंपोनेंट मैन्युफैक्चरर्स एसोसिएशन (ACMA) के अध्यक्ष भी रह चुके थे। हाल ही में उन्हें भारतीय उद्योग परिसंघ (CII) के उत्तरी क्षेत्र का अध्यक्ष नियुक्त किया गया था, जहां उन्हें उत्तर भारत के सात राज्यों और तीन केंद्रशासित प्रदेशों की जिम्मेदारी सौंपी गई थी।

निजी जीवन रहा चर्चा में


Sanjay Kapur की निजी जिंदगी भी काफी सुर्खियों में रही। उन्होंने 2003 में Karishma Kapoor से शादी की थी। इस कपल की एक बेटी समायरा और एक बेटा कियान है। हालांकि शादी के कुछ सालों बाद दोनों के बीच विवाद शुरू हो गए और 2014 में उन्होंने तलाक की अर्जी दी। 2016 में उनका तलाक औपचारिक रूप से पूरा हुआ। तलाक के दौरान दोनों के बीच काफी तनाव और आरोप-प्रत्यारोप भी देखने को मिले थे।

2023 में फिर दिखे साथ


तलाक के कई साल बाद 2023 में Karishma Kapoor और Sanjay Kapur को एक बार फिर साथ देखा गया, जब दोनों को मुंबई के एक रेस्टोरेंट में डिनर आउटिंग पर स्पॉट किया गया। दोनों ने एक-दूसरे से दूरी बनाए रखी लेकिन सोशल मीडिया पर इनकी तस्वीरें और वीडियो खूब वायरल हुईं।

दूसरी शादी भी की थी Sanjay Kapur ने


तलाक के बाद Sanjay Kapur ने प्रिया सचदेव से शादी की थी और अपना पारिवारिक जीवन दोबारा बसाया था। वहीं Karishma Kapoor अब भी अकेले ही अपने बच्चों की परवरिश कर रही हैं।

खेलों से था गहरा लगाव


Sanjay Kapur को पोलो खेलने का बहुत शौक था। वे अक्सर अपने बिजी शेड्यूल से समय निकालकर पोलो खेलते थे और खेलों के बड़े समर्थक माने जाते थे। उनकी मौत खेल मैदान पर ही हुई, जो उनके जीवन की बड़ी विडंबना बन गई।

Sanjay Kapur का यूं अचानक चले जाना न सिर्फ उनके परिवार के लिए, बल्कि पूरे उद्योग जगत और समाज के लिए एक गहरा नुकसान है। एक सफल बिजनेसमैन, खेल प्रेमी और एक जिम्मेदार नागरिक के रूप में उन्हें हमेशा याद किया जाएगा।

यह भी पढ़े:  दिल्ली में मई की बारिश ने तोड़े रिकॉर्ड, महीने के अंत में फिर से आंधी-तूफान की चेतावनी

Tags: Karishma Kapoor
Share: Facebook Tweet WhatsApp Telegram
Suditi Raje

Suditi Raje

FilmiWire Writer

Suditi Raje is an entertainment journalist with 4years of experience in Bollywood. Known for her keen eye for captivating narratives and her ability to uncover the latest industry scoops, she is dedicated to keeping audiences informed and entertained. In her leisure time, she enjoys peaceful moments in the hills, away from the hustle and bustle of the cinema world.

You May Also Like
The Bads of Bollywood: आर्यन खान के शो का पहला गाना ‘Badli Si Hawa’ हुआ रिलीज, डांस फ्लोर पर मस्ती का तड़का
News & Gossip

The Bads of Bollywood: आर्यन खान के शो का पहला गाना ‘Badli Si Hawa’…

आर्यन खान के निर्देशन में नया डांस धमाका – ‘Badli Si Hawa’ हुआ रिलीज नई दिल्ली, 23 अगस्त…

Suditi Raje 1 year ago Read
नई दिल्ली में खुला Anupam Kher का ‘एक्टर प्रिपेयर्स’ एक्टिंग इंस्टीट्यूट, युवाओं को मिलेगा वर्ल्ड क्लास ट्रेनिंग प्लेटफॉर्मनई
News & Gossip

नई दिल्ली में खुला Anupam Kher का ‘एक्टर प्रिपेयर्स’ एक्टिंग इंस्टीट्यूट, युवाओं को मिलेगा…

दिल्ली, 31 जनवरी 2026।अंतरराष्ट्रीय ख्याति प्राप्त अभिनेता और पद्म भूषण सम्मानित Anupam Kher के अभिनय संस्थान एक्टर प्रिपेयर्स…

Khushi Sikarwar 9 months ago Read
who will be the winner of Ticket to Bollywood People's Choice!!!! @tickettobollywood FAcebook
News & Gossip

Ticket to Bollywood: जब छोटे पर्दे से मिला बड़े पर्दे तक जाने का सुनहरा…

साल 2014 में जब हजारों युवा अभिनय में करियर बनाने का सपना देख रहे थे, तब NDTV Prime…

Hyder Ali Ashrafi 2 years ago Read

Leave a Comment Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Trending Now

1
Netflix पर रिलीज हुई ‘Yo Yo Honey Singh: Famous’, जानिए उनकी लाइफ के अनसुने पहलू
Netflix पर रिलीज हुई ‘Yo Yo Honey Singh: Famous’,…
2 years ago
2
The Algorithm of Betaal: A Futuristic Tale of the Commonwealth
The Algorithm of Betaal: A Futuristic Tale of the…
1 year ago
3
ए रियल एनकाउंटर": सस्पेंस और एक्शन की कहानी, 15 नवंबर को रिलीज़
A Real Encounter: सस्पेंस और एक्शन की कहानी, 15…
2 years ago
4
Allu Arjun ने Mahesh Babu पर दिया ऐसा कमेंट, सोशल मीडिया पर मचा हंगामा!
Allu Arjun ने Mahesh Babu पर दिया ऐसा कमेंट,…
2 years ago
5
Nandamuri Balakrishna बने 'Daaku Maharaj', Bobby Deol के साथ धमाकेदार एक्शन में!
Nandamuri Balakrishna बने ‘Daaku Maharaj’, Bobby Deol के साथ…
2 years ago

People Also Watched

1
‘Jabb Zodiacs Met’ ने ज्योतिष और मॉडर्न लव को ईमानदारी से जोड़ा: Pushpaa Panth
‘Jabb Zodiacs Met’ ने ज्योतिष और मॉडर्न लव को…
9 months ago
2
Akshay Kumar की ‘Bhoot Bangla’ ने बदली चाल, रिलीज डेट आगे बढ़ी; जानिए क्या है बड़ी वजह
Akshay Kumar की ‘Bhoot Bangla’ ने बदली चाल, रिलीज…
10 months ago
3
वायरल गाने ‘Sarke Chunar Teri Sarke’ विवाद पर Nora Fatehi ने दी सफ़ाई: “मैंने इसे कभी परफॉर्म नहीं किया”
वायरल गाने ‘Sarke Chunar Teri Sarke’ विवाद पर Nora…
8 months ago
4
नोएडा में “Wisdom: The Design Era – Fashion Week” का भव्य समापन, छात्रों की रचनात्मकता और भविष्य-केंद्रित डिज़ाइन सोच ने बटोरा ध्यान
नोएडा में “Wisdom: The Design Era – Fashion Week”…
10 months ago
Advertisement
Ad Space 300×250

Categories

  • News & Gossip (427)
  • Bollywood (170)
  • FW Review (104)
  • Webseries (84)
  • Tv (54)
  • Hollywood (45)
  • HOT & Glamour (40)
  • Tollywood (37)
  • Baatacheet (26)
  • Lifestyle & Beauty (14)
  • Celebs (9)
  • Uncategorized (5)

Popular Tags

Bollywood OTT Netflix Salman khan Dhurandhar border 2 Instagram Pushpa 2 Akshay Kumar Urvashi Rautela War 2 Bigg Boss 19 Priyanka Chopra Rashmika Mandanna Saiyaara Jabb Zodiacs Met Met Gala 2026 Ranveer Singh Vicky Kaushal Allu Arjun
Filmi Wire
India's Filmi Universe

FilmiWire is your go-to destination for Bollywood, Hollywood, and South cinema news, reviews, gossip, and exclusives.

Explore
  • News & Gossip
  • Bollywood
  • Hollywood
  • Tollywood
  • FW Review
  • Baatacheet
More
  • TV
  • Web Series
  • Lifestyle & Beauty
  • HOT & Glamour
  • Model Portfolio
Pages
  • About Us
  • Contact
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Advertise

© 2026 FilmiWire. All rights reserved.  —  Made with ♥ for Cinema Lovers

Privacy Disclaimer Contact Sitemap