SEARCH FILMIWIRE

09/06/2026  |  Your Daily Dose of Filmi Drama
Filmi Wire “Connecting You to the World of Entertainment”
  • Home
  • Bollywood
  • Hollywood
  • Tollywood
  • FW Review
  • Baatacheet
  • Tv
  • Webseries
  • Lifestyle & Beauty
  • HOT & Glamour
  • About Us
BREAKING
Cannes Film Festival में भारतीय फिल्मकार Melwyn Williams का बड़ा… Khalnayak 2 : 4000 कैदियों की असली कहानी से जन्मी… अनिरुद्ध का ‘Rage of Revenge’ बना चर्चा का केंद्र, ‘DC’… टॉम हॉलैंड ने ‘Spider-Man: Brand New Day’ के सेट की… Alaya F के सुपर सिजलिंग लेदर लुक ने इंटरनेट पर… EXCLUSIVE: रणवीर सिंह नहीं करेंगे ‘The Immortals of Meluha’ में…
Shahid Kapoor का खतरनाक अवतार लौट आया: ‘O Romeo’ के टीजर में दिखा एक्शन, रोमांस और रहस्य का तड़का
News & Gossip

Shahid Kapoor का खतरनाक अवतार लौट आया: ‘O Romeo’ के टीजर में दिखा एक्शन, रोमांस और रहस्य का तड़का

Suditi Raje • 10/01/2026 • 5 months ago
Share: Facebook Tweet WhatsApp Telegram

विशाल भारद्वाज के निर्देशन में बनी ‘O Romeo’ के टीजर में Shahid Kapoor टैटू, बंदूक और शर्टलेस लुक में नजर आए, जिसने फिल्म को लेकर उत्सुकता बढ़ा दी है।

10 जनवरी 2026, नई दिल्ली

Shahid Kapoor की मच-अवेटेड फिल्म ‘O Romeo’ का टीजर आखिरकार रिलीज हो गया है और आते ही इसने सोशल मीडिया पर हलचल मचा दी है। एक दिन पहले मेकर्स ने फिल्म का पहला पोस्टर शेयर किया था, जिसमें Shahid Kapoor बेहद खौफनाक अंदाज में दिखाई दिए थे। उसी के साथ टीजर की घोषणा भी की गई थी और अब दर्शकों के सामने फिल्म की पहली झलक आ चुकी है।

टीजर में Shahid Kapoor एकदम अलग और इंटेंस अवतार में नजर आते हैं। उनके शरीर पर बने टैटू, सिर पर हैट और हाथ में बंदूक—यह सब मिलकर उनके किरदार को रहस्यमय और खतरनाक बनाते हैं। टीजर की शुरुआत एक क्रूज से होती है, जहां Shahid Kapoor शर्टलेस लुक में दिखाई देते हैं। इसके बाद के दृश्य में वह गोलियां चलाते, खून से लथपथ होते और कुछ रोमांटिक पलों में भी नजर आते हैं।

पूरे टीजर में बैकग्राउंड में बजता रेट्रो स्टाइल म्यूजिक माहौल को और ज्यादा प्रभावशाली बना देता है। करीब 1 मिनट 35 सेकंड के इस टीजर में कहानी का खुलासा तो नहीं होता, लेकिन यह साफ संकेत देता है कि निर्देशक विशाल भारद्वाज एक बार फिर दर्शकों के लिए कुछ हटकर लेकर आ रहे हैं।

यह भी पढ़े: Hrithik Roshan बर्थडे स्पेशल: डेब्यू के बाद न्यूजीलैंड में बढ़ा टूरिज्म, रूबिक क्यूब से लेकर सुपरहीरो तक, जानिए ‘ग्रीक गॉड’ से जुड़े अनसुने किस्से

View this post on Instagram

A post shared by Shahid Kapoor (@shahidkapoor)

स्टारकास्ट की झलक ने बढ़ाया रोमांच

टीजर में फिल्म की दमदार स्टारकास्ट की भी झलक मिलती है। इनमें नाना पाटेकर, विक्रांत मैसी, दिशा पाटनी, तमन्ना भाटिया, अविनाश तिवारी, फरीदा जलाल और आखिर में तृप्ति डिमरी नजर आती हैं। हालांकि Shahid Kapoor के अलावा केवल नाना पाटेकर और फरीदा जलाल के डायलॉग सुनाई देते हैं। अविनाश तिवारी को पहचान पाना टीजर में थोड़ा मुश्किल लगता है।

शाहिद–विशाल की चौथी फिल्म

‘O Romeo’ का निर्देशन विशाल भारद्वाज ने किया है, जबकि फिल्म को साजिद नाडियाडवाला ने प्रोड्यूस किया है। यह Shahid Kapoor और विशाल भारद्वाज की साथ में चौथी फिल्म है। इससे पहले दोनों ‘कमीने’, ‘हैदर’ और ‘रंगून’ में साथ काम कर चुके हैं। ‘कमीने’ और ‘हैदर’ को बॉक्स ऑफिस के साथ-साथ क्रिटिक्स से भी जबरदस्त सराहना मिली थी।

विशाल भारद्वाज हमेशा Shahid Kapoor को नए और अलग अंदाज में पेश करते आए हैं और ‘O Romeo’ में भी यही देखने को मिल रहा है। फिल्म 13 फरवरी को सिनेमाघरों में रिलीज होगी और टीजर देखकर इतना तय है कि दर्शकों को एक बार फिर Shahid Kapoor का यादगार किरदार देखने को मिलने वाला है।

यह भी पढ़े: Lohri Festival 2026: लोहड़ी कब मनाई जाएगी? जानिए तारीख, शुभ मुहूर्त और इस पर्व का खास महत्व

Tags: Shahid Kapoor
Share: Facebook Tweet WhatsApp Telegram
Suditi Raje

Suditi Raje

FilmiWire Writer

Suditi Raje is an entertainment journalist with 4years of experience in Bollywood. Known for her keen eye for captivating narratives and her ability to uncover the latest industry scoops, she is dedicated to keeping audiences informed and entertained. In her leisure time, she enjoys peaceful moments in the hills, away from the hustle and bustle of the cinema world.

You May Also Like
Rishi Kapoor पुण्यतिथि विशेष: फिल्मी पर्दे के रोमांस किंग 'चिंटू जी' से जुड़े 10 दिलचस्प किस्से
News & Gossip

Rishi Kapoor पुण्यतिथि विशेष: फिल्मी पर्दे के रोमांस किंग ‘चिंटू जी’ से जुड़े 10 दिलचस्प…

दादाजी की आँखें हुईं नम, जब मिला Rishi Kapoor को पहला राष्ट्रीय पुरस्कार 30 अप्रैल 2025, नई दिल्ली हिंदी…

Suditi Raje 1 year ago Read
कोर्ट केस के बीच ‘धुरंधर 2’ की OTT रिलीज का खुलासा! Ranveer Singh की ब्लॉकबस्टर अब इस दिन होगी स्ट्रीम
News & Gossip

कोर्ट केस के बीच ‘धुरंधर 2’ की OTT रिलीज का खुलासा! Ranveer Singh की…

कोर्ट केस के बीच सामने आई ‘धुरंधर 2’ की OTT रिलीज डेट Ranveer Singh स्टारर धुरंधर: द रिवेंज…

Hyder Ali Ashrafi 1 month ago Read
Harshvardhan Rane-सोनम बाजवा की ‘Ek Deewane Ki Deewaniyat’ का टीज़र रिलीज, दिवाली पर होगा बड़ा धमाका
News & Gossip

Harshvardhan Rane-सोनम बाजवा की ‘Ek Deewane Ki Deewaniyat’ का टीज़र रिलीज, दिवाली पर होगा…

बारिश, प्यार और जुदाई – रोमांस की एक नई परिभाषा पेश करेगी ‘Ek Deewane Ki Deewaniyat’ नई दिल्ली,…

Suditi Raje 10 months ago Read

Leave a Comment Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Trending Now

1
Netflix पर रिलीज हुई ‘Yo Yo Honey Singh: Famous’, जानिए उनकी लाइफ के अनसुने पहलू
Netflix पर रिलीज हुई ‘Yo Yo Honey Singh: Famous’,…
1 year ago
2
The Algorithm of Betaal: A Futuristic Tale of the Commonwealth
The Algorithm of Betaal: A Futuristic Tale of the…
1 year ago
3
ए रियल एनकाउंटर": सस्पेंस और एक्शन की कहानी, 15 नवंबर को रिलीज़
A Real Encounter: सस्पेंस और एक्शन की कहानी, 15…
2 years ago
4
Allu Arjun ने Mahesh Babu पर दिया ऐसा कमेंट, सोशल मीडिया पर मचा हंगामा!
Allu Arjun ने Mahesh Babu पर दिया ऐसा कमेंट,…
2 years ago
5
Nandamuri Balakrishna बने 'Daaku Maharaj', Bobby Deol के साथ धमाकेदार एक्शन में!
Nandamuri Balakrishna बने ‘Daaku Maharaj’, Bobby Deol के साथ…
2 years ago

People Also Watched

1
Rashmika Mandanna–Vijay Deverakonda Wedding Rumours | Truth Revealed
Rashmika Mandanna–Vijay Deverakonda Wedding Rumours | Truth Revealed
4 months ago
2
Jugnuma – The Fable Review: सिनेमा का काव्य, जो दिल और दिमाग पर गहरी छाप छोड़ता है
Jugnuma – The Fable Review: सिनेमा का काव्य, जो…
9 months ago
3
Israel-Iran War: Flights Cancel, Airspace बंद — Dubai में फंसी Sonal Chauhan ने लगाई PM Modi से गुहार
Israel-Iran War: Flights Cancel, Airspace बंद — Dubai में…
3 months ago
4
‘Bhabhi Ji Ghar Par Hain’ में जबरदस्त मोड़, सीजन 2.0 के प्रोमो में दिखी शिल्पा शिंदे की धमाकेदार वापसी
‘Bhabhi Ji Ghar Par Hain’ में जबरदस्त मोड़, सीजन…
6 months ago
Advertisement
Ad Space 300×250

Categories

  • News & Gossip (422)
  • Bollywood (168)
  • FW Review (102)
  • Webseries (83)
  • Tv (53)
  • Hollywood (48)
  • HOT & Glamour (40)
  • Tollywood (37)
  • Baatacheet (24)
  • Lifestyle & Beauty (14)
  • Celebs (9)
  • Uncategorized (5)

Popular Tags

Bollywood OTT Netflix Salman khan Dhurandhar border 2 Instagram Pushpa 2 Akshay Kumar Urvashi Rautela War 2 Bigg Boss 19 Priyanka Chopra Rashmika Mandanna Saiyaara Jabb Zodiacs Met Met Gala 2026 Ranveer Singh Vicky Kaushal Allu Arjun
Filmi Wire
India's Filmi Universe

FilmiWire is your go-to destination for Bollywood, Hollywood, and South cinema news, reviews, gossip, and exclusives.

Explore
  • News & Gossip
  • Bollywood
  • Hollywood
  • Tollywood
  • FW Review
  • Baatacheet
More
  • TV
  • Web Series
  • Lifestyle & Beauty
  • HOT & Glamour
  • Model Portfolio
Pages
  • About Us
  • Contact
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Advertise

© 2026 FilmiWire. All rights reserved.  —  Made with ♥ for Cinema Lovers

Privacy Disclaimer Contact Sitemap