SEARCH FILMIWIRE

20/09/2026  |  Your Daily Dose of Filmi Drama
Filmi Wire “Connecting You to the World of Entertainment”
  • Home
  • Bollywood
  • Hollywood
  • Tollywood
  • FW Review
  • Baatacheet
  • Tv
  • Webseries
  • Lifestyle & Beauty
  • HOT & Glamour
  • About Us
BREAKING
Daayra Movie Review: जब कानून और इंसाफ आमने-सामने खड़े हो… नागबंधन रिव्यू: भारतीय मिथकों को नए अंदाज़ में पेश करती… आमिर-गौरी की शादी, मौसम भी हुआ मेहरबान Deepak Chaudhary पर कसा कानून का शिंकजा, दुबई कोर्ट ने… ‘Uttar Da Puttar’ का पोस्टर रिलीज़: अन्नू कपूर के अनोखे… Alpha पर बवाल या YRF का बड़ा दांव?
His Story of Itihaas: जब सिनेमा ने इतिहास से पर्दा उठाया
FW Review

His Story of Itihaas: जब सिनेमा ने इतिहास से पर्दा उठाया

Suditi Raje • 30/05/2025 • 1 year ago
Share: Facebook Tweet WhatsApp Telegram

स्कूल की किताबों से लेकर स्क्रीन तक – ‘His Story of Itihaas’ में दिखा सच्चा भारत

कलाकार: योगेन्द्र टिक्कू, किशा अरोड़ा, आकांक्षा पांडे, अंकुल विकल
निर्देशक: मनप्रीत सिंह धामी
बैनर: पंचकर्मा फिल्म्स
सेंसर सर्टिफिकेट: U/A
अवधि: 143 मिनट

रेटिंग: ⭐⭐⭐⭐✰ (3.5/5)

नई दिल्ली, 30 मई 2025

इतिहास वो आइना है जिसमें कोई सभ्यता अपने बीते कल को देखती है। लेकिन क्या हो जब उस आईने में झूठी तस्वीरें गढ़ दी जाएं? निर्देशक मनप्रीत सिंह धामी की नई फिल्म His Story of Itihaas इसी सवाल का जवाब देती है। यह सिर्फ एक फिल्म नहीं, बल्कि एक विचार है, एक चुनौती है — उस इतिहास के खिलाफ जो हमें स्कूलों में पढ़ाया गया, जो सत्ता की राजनीति और वामपंथी एजेंडे का शिकार बना।

एक महीने में बनी क्रांति की कहानी


सिर्फ़ एक महीने से भी कम समय में बनी इस फिल्म ने जो साहस दिखाया है, उसकी मिसाल बॉलीवुड के बड़े प्रोडक्शन हाउसों में भी कम ही देखने को मिलती है। चाहे वो करण जौहर हों या आदित्य चोपड़ा, कोई भी इस तरह का जोखिम उठाकर ऐसा विषय नहीं चुनता, जिसमें न ग्लैमर हो, न मसाला — सिर्फ सच्चाई हो।
निर्देशक धामी और उनकी टीम ने न सिर्फ एक साहसी फिल्म बनाई है, बल्कि यह साबित किया है कि इतिहास को लेकर समाज में जागरूकता अब वक्त की मांग बन चुकी है।

कहानी की जड़ में छिपी है पीढ़ियों की लड़ाई


कहानी एक सामान्य परिवार के इर्द-गिर्द घूमती है। नितिन (योगेन्द्र टिक्कू), जो पेशे से एक भौतिकी (Physics) शिक्षक हैं, अपनी पत्नी और बेटी के साथ सामान्य जीवन जी रहे होते हैं। लेकिन जब उन्हें पता चलता है कि उनकी बेटी के स्कूल में जो इतिहास पढ़ाया जा रहा है, उसमें मुगल आक्रमणकारियों को ‘हीरो’ और हिंदू शासकों को ‘विलेन’ की तरह पेश किया गया है — तो नितिन का नजरिया बदल जाता है।

वो इस सिस्टम को बदलने की मुहिम शुरू करता है। क्या नितिन इतिहास की इस विकृत धारा को मोड़ पाता है? क्या वो साबित कर पाता है कि सच्चाई किस ओर है? इन्हीं सवालों के जवाब देती है फिल्म की कहानी।

यह भी पढ़े: Mouni Roy का दिलकश देसी लुक सोशल मीडिया पर छाया, गोल्डन साड़ी में दिखीं बेहद हसीन

इतिहास या ‘हिज़्ट्री’? एक विचारणीय प्रश्न


फिल्म इस बात को बेहद मजबूती से सामने रखती है कि भारत का इतिहास वैदिक सभ्यता, उपनिषदों, गणित, खगोल, चिकित्सा, और संगीत में विश्वगुरु रहा है। तब यह कैसे हो सकता है कि मुगलों और अंग्रेजों के आने के बाद ही भारत को ‘सभ्य’ कहा जाने लगा?

फिल्म के एक दृश्य में नायक यह सवाल करता है कि – “जब भारत हजारों वर्षों से उन्नत था, तो फिर 1498 में वास्को डि गामा को किस भारत की खोज करनी पड़ी?”

यह संवाद दर्शक को झकझोर देता है और स्कूलों में पढ़ाए जाने वाले इतिहास की संरचना पर प्रश्नचिह्न खड़ा कर देता है।

अभिनय और प्रस्तुति


योगेन्द्र टिक्कू अपने किरदार में गहराई से उतरते हैं और दर्शकों को भावनात्मक रूप से जोड़ते हैं। किशा अरोड़ा, आकांक्षा पांडे, और अंकुल विकल भी अपने-अपने रोल में सटीक बैठते हैं। फिल्म का निर्देशन सादा लेकिन प्रभावशाली है, और स्क्रीनप्ले को तीखे संवादों और ठोस रिसर्च से ताकत मिलती है।

वामपंथी एजुकेशन सिस्टम पर सीधा प्रहार


फिल्म की सबसे बड़ी ताकत है उसका साहसिक विषयवस्तु — यह सिर्फ इतिहास के पाठ्यक्रम को ही नहीं, बल्कि वामपंथी विचारधारा से ग्रसित शिक्षा प्रणाली पर भी सीधा प्रहार करती है। फिल्म सवाल उठाती है कि जब देश में बदलाव की सरकार सत्ता में है, तब भी इतिहास की पाठ्यपुस्तकों में सुधार क्यों नहीं किया गया?

देखें ज़रूर — अपने बच्चों के साथ


His Story of Itihaas एक ऐसी फिल्म है, जिसे अकेले नहीं बल्कि अपने परिवार और खासतौर पर बच्चों के साथ देखा जाना चाहिए। ताकि अगली पीढ़ी जाने कि सच्चा इतिहास क्या है और कैसे इसे तोड़-मरोड़कर उनके सामने परोसा गया।

यह फिल्म केवल सिनेमा नहीं है, यह एक मुहिम है — “सच को इतिहास में उसकी सही जगह दिलाने की।”
निर्देशक मनप्रीत सिंह धामी को इस प्रयास के लिए दिल से सलाम। उन्होंने एक ऐसी क्रांति की शुरुआत की है जिसे अब सिर्फ दर्शकों के समर्थन की जरूरत है।

यह भी पढ़े: RCB ने रचा इतिहास, पंजाब को हराकर 9 साल बाद आईपीएल फाइनल में पहुंची

Tags: His Story of Itihaas
Share: Facebook Tweet WhatsApp Telegram
Suditi Raje

Suditi Raje

FilmiWire Writer

Suditi Raje is an entertainment journalist with 4years of experience in Bollywood. Known for her keen eye for captivating narratives and her ability to uncover the latest industry scoops, she is dedicated to keeping audiences informed and entertained. In her leisure time, she enjoys peaceful moments in the hills, away from the hustle and bustle of the cinema world.

You May Also Like
Netflix पर आई ‘Jewel Thief - The Heist Begins’: सैफ और जयदीप की जोड़ी लेकर आई है एक हाई-वोल्टेज हीरा चोरी
FW Review

Netflix पर आई ‘Jewel Thief – The Heist Begins’: सैफ और जयदीप की जोड़ी…

Netflix पर चढ़ा सैफ-जयदीप का क्राइम ड्रामा, मिला देसी ट्विस्ट वाला हॉलिवुड टच 25 अप्रैल 2025, नई दिल्ली…

Suditi Raje 1 year ago Read
Bhooth Bangla Movie 2026: डर और रहस्य से भरी हॉरर फिल्म | Trailer, Story, Review
FW Review

Bhoot Bangla Review: हंसी और डर का मिला-जुला लेकिन अधूरा अनुभव

Bhoot Bangla Review: अक्षय कुमार एक बार फिर बड़े पर्दे पर वापसी करते हैं Bhoot Bangla के साथ।…

Hyder Ali Ashrafi 5 months ago Read
'Panchayat Season 4' Review: फुलेरा का स्वाद फीका, चुनावी शोर में गुम हो गई असली पंचायत
FW Review

‘Panchayat Season 4’ Review: फुलेरा का स्वाद फीका, चुनावी शोर में गुम हो गई…

जब Panchayat बन गई राजनीति का अखाड़ा, गुम हो गया फुलेरा का जादू नई दिल्ली ,24 जून 2025…

Suditi Raje 1 year ago Read

Leave a Comment Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Trending Now

1
Netflix पर रिलीज हुई ‘Yo Yo Honey Singh: Famous’, जानिए उनकी लाइफ के अनसुने पहलू
Netflix पर रिलीज हुई ‘Yo Yo Honey Singh: Famous’,…
2 years ago
2
The Algorithm of Betaal: A Futuristic Tale of the Commonwealth
The Algorithm of Betaal: A Futuristic Tale of the…
1 year ago
3
ए रियल एनकाउंटर": सस्पेंस और एक्शन की कहानी, 15 नवंबर को रिलीज़
A Real Encounter: सस्पेंस और एक्शन की कहानी, 15…
2 years ago
4
Allu Arjun ने Mahesh Babu पर दिया ऐसा कमेंट, सोशल मीडिया पर मचा हंगामा!
Allu Arjun ने Mahesh Babu पर दिया ऐसा कमेंट,…
2 years ago
5
Nandamuri Balakrishna बने 'Daaku Maharaj', Bobby Deol के साथ धमाकेदार एक्शन में!
Nandamuri Balakrishna बने ‘Daaku Maharaj’, Bobby Deol के साथ…
2 years ago

People Also Watched

1
Sridevi की 62वीं जयंती पर Boney Kapoor का भावुक संदेश, कहा – “तुम 62 नहीं, 26 की हो”
Sridevi की 62वीं जयंती पर Boney Kapoor का भावुक…
1 year ago
2
क्या ‘Fast & Furious’ में दिखेंगे Cristiano Ronaldo? विन डीजल के पोस्ट ने बढ़ाई हलचल
क्या ‘Fast & Furious’ में दिखेंगे Cristiano Ronaldo? विन…
9 months ago
3
Shraddha Kapoor की हंसी पर 'चुड़ैल' वाली टिप्पणी से मचा बवाल, अमर कौशिक ने कान पकड़कर मांगी माफी
Shraddha Kapoor की हंसी पर ‘चुड़ैल’ वाली टिप्पणी से…
1 year ago
4
Huma Qureshi का व्हाइट डेनिम अवतार, हॉटनेस से इंटरनेट पर लगी आग
Huma Qureshi का व्हाइट डेनिम अवतार, हॉटनेस से इंटरनेट…
1 year ago
Advertisement
Ad Space 300×250

Categories

  • News & Gossip (426)
  • Bollywood (170)
  • FW Review (104)
  • Webseries (84)
  • Tv (54)
  • Hollywood (45)
  • HOT & Glamour (40)
  • Tollywood (37)
  • Baatacheet (25)
  • Lifestyle & Beauty (14)
  • Celebs (9)
  • Uncategorized (5)

Popular Tags

Bollywood OTT Netflix Salman khan Dhurandhar border 2 Instagram Pushpa 2 Akshay Kumar Urvashi Rautela War 2 Bigg Boss 19 Priyanka Chopra Rashmika Mandanna Saiyaara Jabb Zodiacs Met Met Gala 2026 Ranveer Singh Vicky Kaushal Allu Arjun
Filmi Wire
India's Filmi Universe

FilmiWire is your go-to destination for Bollywood, Hollywood, and South cinema news, reviews, gossip, and exclusives.

Explore
  • News & Gossip
  • Bollywood
  • Hollywood
  • Tollywood
  • FW Review
  • Baatacheet
More
  • TV
  • Web Series
  • Lifestyle & Beauty
  • HOT & Glamour
  • Model Portfolio
Pages
  • About Us
  • Contact
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Advertise

© 2026 FilmiWire. All rights reserved.  —  Made with ♥ for Cinema Lovers

Privacy Disclaimer Contact Sitemap