SEARCH FILMIWIRE

20/07/2026  |  Your Daily Dose of Filmi Drama
Filmi Wire “Connecting You to the World of Entertainment”
  • Home
  • Bollywood
  • Hollywood
  • Tollywood
  • FW Review
  • Baatacheet
  • Tv
  • Webseries
  • Lifestyle & Beauty
  • HOT & Glamour
  • About Us
BREAKING
नागबंधन रिव्यू: भारतीय मिथकों को नए अंदाज़ में पेश करती… आमिर-गौरी की शादी, मौसम भी हुआ मेहरबान Deepak Chaudhary पर कसा कानून का शिंकजा, दुबई कोर्ट ने… ‘Uttar Da Puttar’ का पोस्टर रिलीज़: अन्नू कपूर के अनोखे… Alpha पर बवाल या YRF का बड़ा दांव? क्या बॉलीवुड का अगला सुपरस्टार AI होगा? जानिए AI Actors…
"Maa" Review: Kajol की फिल्म 'Maa' बनी हॉरर सिनेमा का नया मील का पत्थर, थिएटर में देखने लायक अनुभव
FW Review

“Maa” Review: Kajol की फिल्म ‘Maa’ बनी हॉरर सिनेमा का नया मील का पत्थर, थिएटर में देखने लायक अनुभव

Suditi Raje • 27/06/2025 • 1 year ago
Share: Facebook Tweet WhatsApp Telegram

‘Maa’ में हॉरर से ज़्यादा है ममता की शक्ति, सिनेमाघरों में महसूस करें असली डर

नई दिल्ली, 26 जून 2025

काजोल की नई फिल्म ‘Maa’ आखिरकार सिनेमाघरों में रिलीज हो चुकी है और इसे देखने के बाद एक बात साफ है – यह सिर्फ एक हॉरर फिल्म नहीं, बल्कि भावनाओं, पौराणिकता और डर का एक गहरा मिश्रण है। निर्देशक विशाल फुरिया ने इस फिल्म के ज़रिए यह साबित कर दिया है कि भारतीय हॉरर सिनेमा में भी गहराई और गुणवत्ता संभव है।

जहां एक ओर भट्ट कैंप ने सालों से हॉरर को सिर्फ डर और इफेक्ट्स तक सीमित रखा, वहीं मैडॉक फिल्म्स ने हास्य के तड़के के साथ दर्शकों को लुभाया। अब उसी ट्रेंड को अगली ऊंचाई पर लेकर आए हैं अजय देवगन और ज्योति देशपांडे, जिन्होंने ‘शैतान’ के बाद ‘Maa’ के ज़रिए एक और दमदार कदम बढ़ाया है। फर्क सिर्फ इतना है कि इस बार कहानी की नायिका हैं काजोल, जो ‘Maa’ के रूप में अपने अभिनय से दिल जीत लेती हैं।

कहानी की तह में छिपा डर


फिल्म की कहानी शुरू होती है अंबिका (Kajol ) और उनके परिवार से, जिनकी जिंदगी एक रहस्यमय गांव चंद्रपुर से जुड़े अतीत की परछाइयों से प्रभावित होती है। पति शुवांकर (इंद्रनील सेनगुप्ता) गांव लौटने से क्यों डरते हैं, और अपनी बेटी श्वेता (खेरिन शर्मा) से क्या छिपा रहे हैं — ये सवाल फिल्म की जड़ में हैं।

एक पारिवारिक संकट के चलते जब शुवांकर गांव लौटते हैं और वापस नहीं आते, तो अंबिका अपनी बेटी को साथ लेकर उस अभिशप्त गांव की ओर निकल पड़ती हैं — और यहीं से फिल्म एक सस्पेंस और डर की रोमांचक यात्रा बन जाती है।

यह भी पढ़े: ‘Panchayat Season 4’ Review: फुलेरा का स्वाद फीका, चुनावी शोर में गुम हो गई असली पंचायत

काजोल की दमदार वापसी


दूसरे हाफ में फिल्म पूरी तरह काजोल के कंधों पर टिक जाती है और वह इसे बखूबी संभालती हैं। अंबिका के रूप में उनका भावनात्मक और आक्रामक रूप दर्शकों को मजबूर करता है कि वे उनकी हर सांस और हर डर के साथ जुड़ जाएं। काजोल ने यह दिखाया है कि हॉरर सिर्फ चिल्लाने और भागने की एक्टिंग नहीं, बल्कि गहराई से डर को महसूस कराने का माध्यम भी हो सकता है।

मजबूत लेखन और सधा निर्देशन


फिल्म का स्क्रीनप्ले साईविन क्वाड्रास ने लिखा है, जो इसे पौराणिकता के साथ जोड़कर एक अलग ही आयाम देता है। ‘दैत्य उर्फ अम्सजा’ का किरदार और उसे काली-दुर्गा की अवधारणाओं से जोड़ना लेखन की एक बड़ी जीत है। संवाद भी सटीक हैं और पात्रों की मानसिकता को दर्शाने में मदद करते हैं।

विशाल फुरिया ने ‘छोरी 2’ के बाद इस फिल्म में और ज्यादा परिपक्व निर्देशन का परिचय दिया है। खास तौर पर फिल्म में लाल रंग की प्रतीकात्मकता, काली पूजा के सीन और धार्मिक रचाओं का चित्रण अत्यंत प्रभावशाली है।

कलाकारों का प्रभाव


जहां Kajol फिल्म की जान हैं, वहीं रोनित रॉय का संतुलित अभिनय और इंद्रनील सेनगुप्ता का छोटा लेकिन असरदार रोल फिल्म को संजीदगी देता है। सुरज्यशिखा दास और रूपकथा चक्रवर्ती जैसे सहायक कलाकार भी अपने किरदार में फिट बैठते हैं। हालांकि, खेरिन शर्मा की कास्टिंग कमजोर कड़ी साबित हुई – उनकी एकरसता फिल्म की गति में रुकावट बनती है।

क्यों देखें ‘Maa’


‘Maa’ सिर्फ डराने के लिए नहीं बनी, यह आपको भावनात्मक रूप से भी जोड़ती है। इसकी सिनेमाई प्रस्तुति, पौराणिक जुड़ाव और परिपक्व निर्देशन इसे एक बेहतरीन थिएटर अनुभव बनाता है। ओटीटी पर यह फिल्म अपना असर खो सकती है, इसलिए इसे बड़े पर्दे पर देखने का ही सुझाव दिया जाएगा।

अगर आप हॉरर फिल्मों में कुछ नया और गहरा देखने की उम्मीद रखते हैं, तो ‘Maa’ को मिस न करें। यह फिल्म साबित करती है कि डर सिर्फ सतही नहीं होता, वह दिल और दिमाग दोनों को झकझोर सकता है – खासकर जब उसके पीछे ‘एक मां’ की ताकत हो।

यह भी पढ़े:  MET Gala 2025 का भव्य कालीन बना भारत के केरल में – ‘Made in India’ ने फिर रचा इतिहास

Tags: Kajol MAA
Share: Facebook Tweet WhatsApp Telegram
Suditi Raje

Suditi Raje

FilmiWire Writer

Suditi Raje is an entertainment journalist with 4years of experience in Bollywood. Known for her keen eye for captivating narratives and her ability to uncover the latest industry scoops, she is dedicated to keeping audiences informed and entertained. In her leisure time, she enjoys peaceful moments in the hills, away from the hustle and bustle of the cinema world.

You May Also Like
Gladiator II review: पॉल मेसकाल की धाक, रिडली स्कॉट की "धमाकेदार" डायरेक्शन, फैंस बोले - "वाह!"
FW Review

Gladiator II review: पॉल मेसकाल की धाक, रिडली स्कॉट की “धमाकेदार” डायरेक्शन, फैंस बोले…

  Movie  Gladiator II Release Date 15 Nov, 2024 Director Ridley Scott Writers David Scarpa, Peter Craig,David Franzoni…

Hyder Ali Ashrafi 2 years ago Read
‘Nikita Roy’ Review: अंधविश्वास पर चोट करती एक डरावनी लेकिन सोचने पर मजबूर कर देने वाली कहानी
FW Review

‘Nikita Roy’ Review: अंधविश्वास पर चोट करती एक डरावनी लेकिन सोचने पर मजबूर कर…

‘Nikita Roy’—एक हॉरर थ्रिलर जो सिर्फ डराती नहीं, सोचने पर भी मजबूर करती है नई दिल्ली, 18 जुलाई…

Suditi Raje 1 year ago Read
Dhadak 2 Review:: जातिवाद जैसे गंभीर मुद्दे पर चोट करती है फिल्म, लेकिन गहराई की कमी महसूस होती है
FW Review

Dhadak 2 Review:: जातिवाद जैसे गंभीर मुद्दे पर चोट करती है फिल्म, लेकिन गहराई…

शानदार अदाकारी, कमजोर गहराई—‘Dhadak 2 ’ का संतुलन बिगड़ता है नई दिल्ली, 1 अगस्त 2025 रेटिंग: ⭐⭐⭐ (3/5)…

Suditi Raje 12 months ago Read

Leave a Comment Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Trending Now

1
Netflix पर रिलीज हुई ‘Yo Yo Honey Singh: Famous’, जानिए उनकी लाइफ के अनसुने पहलू
Netflix पर रिलीज हुई ‘Yo Yo Honey Singh: Famous’,…
2 years ago
2
The Algorithm of Betaal: A Futuristic Tale of the Commonwealth
The Algorithm of Betaal: A Futuristic Tale of the…
1 year ago
3
ए रियल एनकाउंटर": सस्पेंस और एक्शन की कहानी, 15 नवंबर को रिलीज़
A Real Encounter: सस्पेंस और एक्शन की कहानी, 15…
2 years ago
4
Allu Arjun ने Mahesh Babu पर दिया ऐसा कमेंट, सोशल मीडिया पर मचा हंगामा!
Allu Arjun ने Mahesh Babu पर दिया ऐसा कमेंट,…
2 years ago
5
Nandamuri Balakrishna बने 'Daaku Maharaj', Bobby Deol के साथ धमाकेदार एक्शन में!
Nandamuri Balakrishna बने ‘Daaku Maharaj’, Bobby Deol के साथ…
2 years ago

People Also Watched

1
'Mismatched' का आखिरी सीज़न जल्द ही होगा रिलीज़, Netflix ने शेयर किया इमोशनल पोस्ट
‘Mismatched’ का आखिरी सीज़न जल्द ही होगा रिलीज़, Netflix…
1 year ago
2
Shreya Narayan Viral Video: Why the Bollywood Actress Said “Usne Bulaya Tha”? Truth Behind the Mystery
क्यों वायरल हुआ Shreya Narayan का ‘Usne Bulaya Tha’…
5 months ago
3
Aishwarya Rai Bachchan और Abhishek Bachchan ने अपने रिश्ते को किया पब्लिक
Aishwarya Rai Bachchan और Abhishek Bachchan ने अपने रिश्ते…
2 years ago
4
Neha Malik ने सोशल मीडिया पर लगाया 'लाल रंग का तड़का'!
Neha Malik ने सोशल मीडिया पर लगाया ‘लाल रंग…
2 years ago
Advertisement
Ad Space 300×250

Categories

  • News & Gossip (426)
  • Bollywood (170)
  • FW Review (103)
  • Webseries (84)
  • Tv (54)
  • Hollywood (45)
  • HOT & Glamour (40)
  • Tollywood (37)
  • Baatacheet (25)
  • Lifestyle & Beauty (14)
  • Celebs (9)
  • Uncategorized (5)

Popular Tags

Bollywood OTT Netflix Salman khan Dhurandhar border 2 Instagram Pushpa 2 Akshay Kumar Urvashi Rautela War 2 Bigg Boss 19 Priyanka Chopra Rashmika Mandanna Saiyaara Jabb Zodiacs Met Met Gala 2026 Ranveer Singh Vicky Kaushal Allu Arjun
Filmi Wire
India's Filmi Universe

FilmiWire is your go-to destination for Bollywood, Hollywood, and South cinema news, reviews, gossip, and exclusives.

Explore
  • News & Gossip
  • Bollywood
  • Hollywood
  • Tollywood
  • FW Review
  • Baatacheet
More
  • TV
  • Web Series
  • Lifestyle & Beauty
  • HOT & Glamour
  • Model Portfolio
Pages
  • About Us
  • Contact
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Advertise

© 2026 FilmiWire. All rights reserved.  —  Made with ♥ for Cinema Lovers

Privacy Disclaimer Contact Sitemap