SEARCH FILMIWIRE

12/05/2026  |  Your Daily Dose of Filmi Drama
Filmi Wire “Connecting You to the World of Entertainment”
  • Home
  • Bollywood
  • Hollywood
  • Tollywood
  • FW Review
  • Baatacheet
  • Tv
  • Webseries
  • Lifestyle & Beauty
  • HOT & Glamour
  • About Us
BREAKING
Alaya F के सुपर सिजलिंग लेदर लुक ने इंटरनेट पर… EXCLUSIVE: रणवीर सिंह नहीं करेंगे ‘The Immortals of Meluha’ में… EXCLUSIVE: 1000 Crore Ki ‘Dhurandhar’ Mein SRK Aur Yash Ek… The Punisher: One Last Kill First Reactions – जॉन बर्नथल… Daadi Ki Shaadi Box Office Collection Day 1: कपिल शर्मा… Rajan Shahi ने तोड़ी चुप्पी! ‘Kyunki Saas Bhi Kabhi Bahu…
'Panchayat Season 4' Review: फुलेरा का स्वाद फीका, चुनावी शोर में गुम हो गई असली पंचायत
FW Review

‘Panchayat Season 4’ Review: फुलेरा का स्वाद फीका, चुनावी शोर में गुम हो गई असली पंचायत

Suditi Raje • 24/06/2025 • 11 months ago
Share: Facebook Tweet WhatsApp Telegram

जब Panchayat बन गई राजनीति का अखाड़ा, गुम हो गया फुलेरा का जादू

नई दिल्ली ,24 जून 2025

2020 में आई वेब सीरीज ‘Panchayat’ ने जब OTT पर अश्लीलता की बहार मची थी, तब दर्शकों को एक ताजगी दी थी – सादगी भरी, भावनाओं से जुड़ी, और पूरे परिवार संग देखने लायक कहानी। अब इसका चौथा सीजन भी अमेज़न प्राइम वीडियो पर रिलीज़ हो चुका है, लेकिन अफसोस कि इस बार फुलेरा की वो सादगी, वो अपनापन और वो दिल छू लेने वाली बात कहीं गुम-सी हो गई है।

कमजोर कहानी, लंबी खींचतान


इस बार कहानी की नींव Panchayat चुनावों पर रखी गई है। मंजू देवी (नीना गुप्ता) और क्रांति देवी (सुनीता राजवार) आमने-सामने हैं, लेकिन असली लड़ाई उनके पतियों – प्रधान जी और भूषण उर्फ बनराकस (दुर्गेश कुमार) के बीच हो रही है। विधायक चंदू (पंकज झा) का समर्थन पाकर भूषण की ताकत बढ़ गई है, और अब वो Panchayat को एक रणभूमि में बदलने को तैयार है।

पर सीजन की सबसे बड़ी कमजोरी है – इसकी कहानी। जहां पहले सीजन गांव की खुशबू और ज़िंदगी की सच्चाई से भरे होते थे, वहीं चौथा सीजन स्क्रिप्ट के फॉर्मूले में बंधा नजर आता है। यह सीजन पिछली कड़ियों से जुड़े सवालों का भी कोई स्पष्ट जवाब नहीं देता। जैसे कि गोली किसने चलाई? सचिव जी और रिंकी की प्रेम कहानी किस मोड़ पर है? इन सवालों की तरफ बस इशारा है, ठोस कुछ नहीं।

किरदार दमदार, पर रिश्तों में नहीं बची पहले जैसी मिठास


जितेंद्र कुमार, नीना गुप्ता, रघुवीर यादव, फैसल मलिक, चंदन रॉय, अशोक पाठक जैसे कलाकारों ने अपने-अपने किरदारों को पूरे मन से निभाया है। खासतौर पर इस बार अशोक पाठक यानी बिनोद ने अपने किरदार में जान फूंक दी है। लेकिन दुख इस बात का है कि सचिव जी, प्रधान जी, प्रह्लाद चा और विकास की जो चौकड़ी इस सीरीज की जान थी, इस बार वो बस औपचारिकता सी लगती है। न पहले जैसी गर्मजोशी है, न ही मजेदार तकरारें।

यह भी पढ़े: International Yoga Day 2025: बॉलीवुड सेलेब्स ने योग के जरिए दिया सेहतमंद जीवन का संदेश

प्रह्लाद चा और विकास की दोस्ती भी इस बार फीकी पड़ गई है। रिश्तों का वो असली जादू, वो अपनापन अब कहीं खो गया है। यहां तक कि नीना गुप्ता और सुनीता राजवार के बीच की राजनीतिक भिड़ंत भी असरदार नहीं बन पाई।

धीमा टेम्पो, घिसी पटकथा


सीजन की रफ्तार धीमी है। कुल 8 एपिसोड हैं, लेकिन कहानी इतनी पतली है कि वो इस संख्या को संभाल नहीं पाती। एक समय पर ये लगने लगता है कि सीरीज को जबरन खींचा जा रहा है। जिस इमोशनल और सोशल कनेक्ट के लिए ‘Panchayat’ जानी जाती थी, वो इस बार लगभग नदारद है।

कुछ चमकते चेहरे


जहां पूरी सीरीज लड़खड़ाती सी लगती है, वहीं कुछ कलाकार हैं जिन्होंने इसे संभालने की भरपूर कोशिश की है। रघुवीर यादव और नीना गुप्ता हमेशा की तरह अपने किरदारों में शानदार हैं। अशोक पाठक ने इस बार सबसे ज्यादा सरप्राइज किया है। सान्विका यानी रिंकी की मासूमियत अब भी पसंद आती है, लेकिन उनके किरदार को कोई ठोस दिशा नहीं दी गई।

‘Panchayat Season 4’ एक समय की लाजवाब सीरीज का कमजोर पड़ता अध्याय बन गया है। कहानी में न ताजगी है, न गहराई। सिर्फ कलाकारों की अदाकारी है जो इसे देखकर निराश होने से कुछ हद तक बचा लेती है। लगता है जैसे मेकर्स अब पांचवें सीजन की मंजूरी मिलने के बाद बेफिक्र हो गए हैं – दर्शक देखेंगे ही, चाहे जैसा हो।

यह भी पढ़े: अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस पर दिल्ली मेट्रो का विशेष इंतज़ाम: 21 जून को सुबह 4 बजे से शुरू होंगी सेवाएं

Tags: Panchayat
Share: Facebook Tweet WhatsApp Telegram
Suditi Raje

Suditi Raje

FilmiWire Writer

Suditi Raje is an entertainment journalist with 4years of experience in Bollywood. Known for her keen eye for captivating narratives and her ability to uncover the latest industry scoops, she is dedicated to keeping audiences informed and entertained. In her leisure time, she enjoys peaceful moments in the hills, away from the hustle and bustle of the cinema world.

You May Also Like
The Conjuring: Last Rites Review– हल्का हॉरर, ज्यादा ड्रामा; 9वीं किस्त ने तोड़ी उम्मीदें
FW Review

The Conjuring: Last Rites Review– हल्का हॉरर, ज्यादा ड्रामा; 9वीं किस्त ने तोड़ी उम्मीदें

डर की बजाय इमोशन्स पर भारी पड़ी The Conjuring सीरीज़ की आखिरी फिल्म रेटिंग: ⭐⭐✨ (2.5/5) 05 सितंबर…

Suditi Raje 8 months ago Read
Mardaani 3 Review: सच्चाई, तेज रफ्तार और Rani Mukerji का पावर पैक रोल
FW Review

Mardaani 3 Review: सच्चाई, तेज रफ्तार और Rani Mukerji का पावर पैक रोल

Mardaani 3 Review: सच्चाई, क्राइम और सिस्टम की लड़ाई में Rani Mukerji का करियर-बेस्ट अवतार, दमदार स्क्रिप्ट के…

Khushi Sikarwar 3 months ago Read
‘Param Sundari’ Review: सिद्धार्थ-जान्हवी की जोड़ी ने जमाया रंग, लेकिन ढीली कहानी खल गई
FW Review

‘Param Sundari’ Review: सिद्धार्थ-जान्हवी की जोड़ी ने जमाया रंग, लेकिन ढीली कहानी खल गई

वन-टाइम वॉच बनी ‘Param Sundari’, जहां गाने और लोकेशन्स हैं असली हीरो नई दिल्ली , 29 अगस्त 2025…

Suditi Raje 9 months ago Read

Leave a Comment Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Trending Now

1
Netflix पर रिलीज हुई ‘Yo Yo Honey Singh: Famous’, जानिए उनकी लाइफ के अनसुने पहलू
Netflix पर रिलीज हुई ‘Yo Yo Honey Singh: Famous’,…
1 year ago
2
The Algorithm of Betaal: A Futuristic Tale of the Commonwealth
The Algorithm of Betaal: A Futuristic Tale of the…
11 months ago
3
ए रियल एनकाउंटर": सस्पेंस और एक्शन की कहानी, 15 नवंबर को रिलीज़
A Real Encounter: सस्पेंस और एक्शन की कहानी, 15…
1 year ago
4
Allu Arjun ने Mahesh Babu पर दिया ऐसा कमेंट, सोशल मीडिया पर मचा हंगामा!
Allu Arjun ने Mahesh Babu पर दिया ऐसा कमेंट,…
1 year ago
5
Nandamuri Balakrishna बने 'Daaku Maharaj', Bobby Deol के साथ धमाकेदार एक्शन में!
Nandamuri Balakrishna बने ‘Daaku Maharaj’, Bobby Deol के साथ…
1 year ago

People Also Watched

1
Vicky Kaushal की ‘ Chhaava’ 14 फरवरी को होगी रिलीज, एडवांस बुकिंग ओपन – जानिए शूटिंग से जुड़ा दिलचस्प किस्सा!
Vicky Kaushal की ‘ Chhaava’ 14 फरवरी को होगी…
1 year ago
2
‘Param Sundari’ Review: सिद्धार्थ-जान्हवी की जोड़ी ने जमाया रंग, लेकिन ढीली कहानी खल गई
‘Param Sundari’ Review: सिद्धार्थ-जान्हवी की जोड़ी ने जमाया रंग,…
9 months ago
3
Dhadak 2’ का नया गाना ‘प्रीत रे’ हुआ रिलीज, सिद्धांत-तृप्ति की केमिस्ट्री ने जीता दिल, करण जौहर ने किया खास पोस्ट
‘Dhadak 2’ का नया गाना ‘प्रीत रे’ हुआ रिलीज,…
10 months ago
4
‘DhuranDhar’ ट्रेलर और ‘तेरे इश्क में’ समेत कई इवेंट रद्द, दिल्ली धमाके और धर्मेंद्र की तबीयत बनी वजह
‘DhuranDhar’ ट्रेलर और ‘तेरे इश्क में’ समेत कई इवेंट…
6 months ago
Advertisement
Ad Space 300×250

Categories

  • News & Gossip (420)
  • Bollywood (168)
  • FW Review (102)
  • Webseries (83)
  • Tv (53)
  • Hollywood (47)
  • HOT & Glamour (40)
  • Tollywood (36)
  • Baatacheet (24)
  • Lifestyle & Beauty (14)
  • Celebs (9)
  • Uncategorized (5)

Popular Tags

Bollywood OTT Netflix Salman khan Dhurandhar border 2 Instagram Pushpa 2 Akshay Kumar Urvashi Rautela War 2 Bigg Boss 19 Priyanka Chopra Rashmika Mandanna Saiyaara Jabb Zodiacs Met Met Gala 2026 Ranveer Singh Vicky Kaushal Allu Arjun
Filmi Wire
India's Filmi Universe

FilmiWire is your go-to destination for Bollywood, Hollywood, and South cinema news, reviews, gossip, and exclusives.

Explore
  • News & Gossip
  • Bollywood
  • Hollywood
  • Tollywood
  • FW Review
  • Baatacheet
More
  • TV
  • Web Series
  • Lifestyle & Beauty
  • HOT & Glamour
  • Model Portfolio
Pages
  • About Us
  • Contact
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Advertise

© 2026 FilmiWire. All rights reserved.  —  Made with ♥ for Cinema Lovers

Privacy Disclaimer Contact Sitemap