SEARCH FILMIWIRE

20/09/2026  |  Your Daily Dose of Filmi Drama
Filmi Wire “Connecting You to the World of Entertainment”
  • Home
  • Bollywood
  • Hollywood
  • Tollywood
  • FW Review
  • Baatacheet
  • Tv
  • Webseries
  • Lifestyle & Beauty
  • HOT & Glamour
  • About Us
BREAKING
Daayra Movie Review: जब कानून और इंसाफ आमने-सामने खड़े हो… नागबंधन रिव्यू: भारतीय मिथकों को नए अंदाज़ में पेश करती… आमिर-गौरी की शादी, मौसम भी हुआ मेहरबान Deepak Chaudhary पर कसा कानून का शिंकजा, दुबई कोर्ट ने… ‘Uttar Da Puttar’ का पोस्टर रिलीज़: अन्नू कपूर के अनोखे… Alpha पर बवाल या YRF का बड़ा दांव?
Singham Review : 'Singham Again' – बाजीराव का 'पर्सनल' बदला और जनता का 'धैर्य' परीक्षण
FW Review

Singham Review : ‘Singham Again’ – बाजीराव का ‘पर्सनल’ बदला और जनता का ‘धैर्य’ परीक्षण

Hyder Ali Ashrafi • 02/11/2024 • 2 years ago
Share: Facebook Tweet WhatsApp Telegram

 

निर्देशक Rohit Shetty बहुत अच्छे स्टंट डायरेक्टर हैं, इसमें कोई शक नहीं है। वह एक्शन फिल्ममेकर हैं कॉमेडी में उनका हाथ कितना तंग है, दर्शक फिल्म ‘सर्कस’ में देख ही चुके हैं और फिल्म ‘Singham Again’ में कॉमेडी के नाम पर जो कुछ रणवीर सिंह ने किया है, वह उसी फिल्म का एक्सटेंशन जैसा लगता है। कहानी इस बार सामाजिक की नहीं ‘पर्सनल’ है।

फिल्म ‘Singham Again’ देखकर ऐसा महसूस होता है जैसे Rohit Shetty अपनी पुरानी फिल्मों की कट-और-पेस्ट कॉपी लेकर आए हैं। डायरेक्टर ने स्टंट तो कड़क बनाए हैं,  वो समाज सुधारक सिंघम अब पर्सनल दुश्मनी पर उतर आया है, लेकिन उसकी लफ्फाजी “मेरी जरूरतें कम हैं, इसलिए मेरे जमीर में दम है” जैसी भारी-भरकम लाइनें बर्दाश्त करना आसान नहीं। वह सिंघम जिसके कहानी के मुताबिक ‘पुजारी’ पूरे देश की सूबे की पुलिस में हैं। सरकार (केंद्र की ही होगी) ने इन सारे पुलिस अफसरों को मिलाकर एक शिवा स्क्वॉड बनाया है। और, दरवाजा तोड़ने के लिए दया को भी रखा है। आगे इसमें दाढ़ी वाले चुलबुल पांडे भी आने वाले हैं, लेकिन तब तक इसी फिल्म पर टिके रहते हैं।

Singham Review : 'Singham Again' – बाजीराव का 'पर्सनल' बदला और जनता का 'धैर्य' परीक्षण
Singham Review : ‘Singham Again’ – बाजीराव का ‘पर्सनल’ बदला और जनता का ‘धैर्य’ परीक्षण

टिके रहने का ध्यान इसलिए दिलाना जरूरी है क्योंकि फिल्म ‘Singham Again’ बनाते समय इसके पौन दर्जन लेखक भी ‘सूर्यवंशी’ की तरह शायद ये बार बार भूलते रहे कि आखिर फिल्म की कहानी क्या है? कहानी का सूत्र रोहित शेट्टी ने सबको यही थमाया या यूं कहें की कलयुग का रामयण फिल्म दिवाली पर रिलीज करनी है तो रामकथा फिट रहेगी। एक श्लोकी रामायण वह ‘रावण’ का संहार होने से पहले ही बैकग्राउंड में बजा देते हैं।

Singham Review : 'Singham Again' – बाजीराव का 'पर्सनल' बदला और जनता का 'धैर्य' परीक्षण
Singham Review : ‘Singham Again’ – बाजीराव का ‘पर्सनल’ बदला और जनता का ‘धैर्य’ परीक्षण

 किरदारों की भीड़ और कन्फ्यूजन

जैसे-जैसे फिल्म बढ़ती है, रामायण की तरह नए-नए किरदारों की बाढ़ आती है। दीपिका पादुकोण, रणवीर सिंह से लेकर टाइगर श्रॉफ तक, हर कोई अपने फिक्स्ड एक्सप्रेशन और स्टाइलिश एंट्री में डूबा है। फिल्म ‘सिंघन अगेन’ की सबसे बड़ी कमजोरी हैं टाइगर श्रॉफ। उनका किरदार स्थापित करने के लिए फिल्म लंबी खिंचती है। फिल्म की ये कड़ी ही इस फिल्म को ढीला कर देती है। टाइगर श्रॉफ एजेंसी के बनाए कलाकार हैं। लोगों से सीधे बात करनी उनको आती नहीं है। परदे पर भी वही गिनती की उछल कूद। वही शर्ट उतारने  टाइगर श्रॉफ तो सीधे-सीधे ‘बड़े मियां छोटे मियां’ से निकलकर यहां टपके हैं – वही उछल-कूद, वही मांसपेशियों का फ्लॉन्ट, और वही लिमिटेड एक्टिंग रेंज। स फिल्म से ये जरूर तय हो गया कि टाइगर श्रॉफ की हाइट कम से कम 170 सेमी जरूर है क्योंकि इससे कम का कोई जनरल कैटेगरी का युवा दरोगा नहीं बन सकता। फिल्म के तमाम दूसरे कलाकार भी सिर्फ फिल्म की स्टार वैल्यू बढ़ाने के लिए हैं। जितनी गंभीरता से अजय देवगन और करीना कपूर ने अपने किरदार निभाए हैं, उतनी गंभीरता न अक्षय कुमार में दिखती है और न टाइगर श्रॉफ में। दोनों ‘बड़े मियां छोटे मियां’ का एक्सटेंशन जरूर लगते हैं।

 

 

रणवीर सिंह की कॉमेडी या कॉमेडी की रणवीर-सिंगता?

फिल्म में रणवीर सिंह को देख लगता है जैसे वह ‘सर्कस’ से डायरेक्ट सेट पर पहुंच गए हों, बस उस फिल्म के सीन उठा लिए गए हैं और यहां नए संवाद डाल दिए गए हैं। कॉमेडी के नाम पर उनके डायलॉग्स कभी-कभी खुद को भी नहीं हंसा पाते। उनके जोक्स की सीरियसनेस देखकर लगता है कि रोहित शेट्टी ने उन्हें कसम दी थी – “तू कॉमेडी कर, पर हंसी बिलकुल नहीं आनी चाहिए।” दीपिका ने ये फिल्म अपनी गर्भावस्था में शूट की थी और तारीफ करने होगी उनकी उन सारा बॉडी डबल्स की जिन्होंने दीपिका के बदले फिल्म में लॉन्ग और मिड शॉट्स में काम किया है। दीपिका के चेहरे पर दिखने वाली मासूमियत और चिर परिचित शरारत अब भी बाकी है। लेकिन, उनको इस कमजोर किरदार में देखकर दुख होता है। यहां वह एक ऐसी पुलिस अफसर के किरदार में हैं जिनके कार्यक्षेत्र में आने वाले थाने के 14 सिपाहियों को डैंजर लंका जिंदा जला देता है। नाम उनका शक्ति शेट्टी है और फिल्म के क्लाइमेक्स में ये किरदार सिर्फ आतिशबाजी करने वाली भीड़ का हिस्सा बन जाता है।

 

Singham Review : 'Singham Again' – बाजीराव का 'पर्सनल' बदला और जनता का 'धैर्य' परीक्षण
Singham Review : ‘Singham Again’ – बाजीराव का ‘पर्सनल’ बदला और जनता का ‘धैर्य’ परीक्षण

डायलॉग्स और जबर्दस्ती का इमोशनल ड्रामा

फिल्म के डायलॉग्स ऐसे लगते हैं जैसे उन्हें 90’s की मसाला फिल्मों से रीमेक किया गया हो। सुनकर लगता है जैसे हमारे ऊपर ‘संस्कारी संवाद’ थोपा जा रहा है। शिव तांडव, हनुमान चालीसा, और रामायण के श्लोक – सब कुछ हर पांच मिनट में ठूस-ठूस कर डाला गया है, लेकिन ये प्रभाव कम, गानों का रीमिक्स ज्यादा लगता है।  फिल्म के संवाद जब फिल्मी लगने लगें तो समझिए उनमें मेहनत बहुत की गई है और सुनील शेट्टी के अभिनय जैसी ये मेहनत दर्शक पकड़ तुरंत लेते हैं। फिल्म की एक और कमजोर कड़ी है, इसका पार्श्व संगीत। हनुमान चालीसा, शिव तांडव स्तोत्र, एक श्लोकी रामायण का जब जी चाहे वहां प्रयोग कर लेना ठीक नहीं लगता। ये वे सारी परंरपराएं हैं जो खंडित रूप में प्रयोग में नहीं लाई जातीं। हनुमान चालीसा को मनोरंजन का माध्यम बनाना भी ठीक नहीं है। वह कलयुग में खुद को भगवान तक न मानने वाले हनुमान के प्रति उनके अनुयायियों की श्रद्धा है।

Singham Review : 'Singham Again' – बाजीराव का 'पर्सनल' बदला और जनता का 'धैर्य' परीक्षण
Singham Review : ‘Singham Again’ – बाजीराव का ‘पर्सनल’ बदला और जनता का ‘धैर्य’ परीक्षण

सिनेमैटोग्राफी – आउटडोर में दम, इनडोर में तमाम

कश्मीर की खूबसूरती जरूर सिनेमैटोग्राफी के कैमरे में कैद हो पाई है, और इसे देखकर अच्छा लगता है। लेकिन, इनडोर शॉट्स में वही पुरानी साजिशों का किचन है। रणवीर सिंह की जबरदस्ती की कॉमेडी और दीपिका की बॉडी डबल वाली ऐक्टिंग को देखकर तो निराशा होती है। और, अजय देवगन और करीना कपूर का अभिनय भले ही सधा हुआ है, लेकिन बाकी किरदार इधर-उधर भटकते हुए प्रतीत होते हैं।

Singham Review : 'Singham Again' – बाजीराव का 'पर्सनल' बदला और जनता का 'धैर्य' परीक्षण
Singham Review : ‘Singham Again’ – बाजीराव का ‘पर्सनल’ बदला और जनता का ‘धैर्य’ परीक्षण

डायलॉग्स का गोरखधंधा और स्टंट की रट

फिल्म के संवाद बेहद फिल्मी और ओवरडोज लगते हैं। “मेरी जरूरतें कम हैं, इसलिए मेरे जमीर में दम है” जैसे डायलॉग्स सुनकर दर्शकों को अपने सब्र का परिक्षण करना पड़ता है। स्टंट सीन जरूर कड़े हैं, लेकिन हर सीन को जैसे अलग-अलग शूट कर जोड़ दिया गया है। स्टंट्स की भी वही पुरानी शैली है – कारें उड़ रही हैं, दरवाजे टूट रहे हैं, लेकिन इमोशन गायब।

फिल्म ‘सिंघम अगेन’ का बज़ रिलीज़ से पहले ही चरम पर था। एडवांस बुकिंग ने शानदार शुरुआत की, और पहले दिन के लिए ही पांच लाख से अधिक टिकटें बिक चुकी थीं। सिर्फ एडवांस बुकिंग से फिल्म ने लगभग 15 करोड़ रुपये का कलेक्शन कर लिया था। अब सभी की निगाहें वीकेंड पर इसके प्रदर्शन पर टिकी हैं। चूंकि रिव्यूज आ चुके हैं, ऐसे में वर्ड ऑफ माउथ ही फिल्म की सफलता में अहम भूमिका निभाएगा। अगर दर्शकों से सकारात्मक प्रतिक्रिया नहीं मिली, तो फिल्म की कमाई में गिरावट आना तय है।

Singham Review : 'Singham Again' – बाजीराव का 'पर्सनल' बदला और जनता का 'धैर्य' परीक्षण
Singham Review : ‘Singham Again’ – बाजीराव का ‘पर्सनल’ बदला और जनता का ‘धैर्य’ परीक्षण

कुल मिलाकर – पैसा वसूल या धैर्य-वसूल?

‘सिंघम अगेन’ एक्शन का मसाला जरूर परोसती है, लेकिन उसमें वो स्वाद नहीं जो ‘सिंघम’ और ‘सिंघम रिटर्न्स’ में था। यदि आपके पास दो-ढाई घंटे का समय और सब्र हो, तो यह फिल्म देखने जा सकते हैं। वरना, घर पर बैठकर पुरानी सिंघम देखकर ही “अता माझी सटकली” का सही मज़ा लें!

 

Tags: "मेरी जरूरतें कम हैं Ajay Devgn filmi wire Review Rohit Shetty Singham Again Singham Review इसलिए मेरे जमीर में दम है"
Share: Facebook Tweet WhatsApp Telegram
Hyder Ali Ashrafi

Hyder Ali Ashrafi

FilmiWire Writer

Filmi Wire in the vibrant hues of Bollywood, Hyder Ali is an entertainment journalist with six years of experience in the glitzy world of cinema. With a keen eye for captivating narratives and a knack for uncovering the latest industry scoops, He is dedicated to keeping audiences informed and entertained. When not working, you’ll find his in the hills, enjoying some peaceful time away from the hustle and bustle of the industry.

You May Also Like
Emraan Hashmi की ‘ग्राउंड जीरो’ : वर्दी, वतन और वीरता की कहानी
FW Review

Emraan Hashmi की ‘’Ground Zero’ : वर्दी, वतन और वीरता की कहानी

Emraan Hashmi की सबसे गंभीर और गहन भूमिका 25 अप्रैल 2025, नई दिल्ली करीब दो साल बाद Emraan…

Suditi Raje 1 year ago Read
Film Review: ‘Baby John’ – वरुण धवन का साउथ स्टाइल एक्शन अवतार
FW Review

Film Review: ‘Baby John’ – वरुण धवन का साउथ स्टाइल एक्शन अवतार

एक्शन, इमोशन और ड्रामा का मेल: ‘Baby John’ का बॉलीवुड स्टाइल 25 दिसंबर 2024, नई दिल्ली  तमिल फिल्म…

Suditi Raje 2 years ago Read
विक्की विद्या का वो वाला वीडियो राजकुमार राव
FW Review

राजकुमार राव की ‘विक्की विद्या का वो वाला वीडियो’ ने कॉमेडी और इमोशन से…

90 के दशक की यादों से भरी कहानी: क्या विक्की का राज उजागर होगा? 11 October 2024 आजकल…

Suditi Raje 2 years ago Read

Leave a Comment Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Trending Now

1
Netflix पर रिलीज हुई ‘Yo Yo Honey Singh: Famous’, जानिए उनकी लाइफ के अनसुने पहलू
Netflix पर रिलीज हुई ‘Yo Yo Honey Singh: Famous’,…
2 years ago
2
The Algorithm of Betaal: A Futuristic Tale of the Commonwealth
The Algorithm of Betaal: A Futuristic Tale of the…
1 year ago
3
ए रियल एनकाउंटर": सस्पेंस और एक्शन की कहानी, 15 नवंबर को रिलीज़
A Real Encounter: सस्पेंस और एक्शन की कहानी, 15…
2 years ago
4
Allu Arjun ने Mahesh Babu पर दिया ऐसा कमेंट, सोशल मीडिया पर मचा हंगामा!
Allu Arjun ने Mahesh Babu पर दिया ऐसा कमेंट,…
2 years ago
5
Nandamuri Balakrishna बने 'Daaku Maharaj', Bobby Deol के साथ धमाकेदार एक्शन में!
Nandamuri Balakrishna बने ‘Daaku Maharaj’, Bobby Deol के साथ…
2 years ago

People Also Watched

1
बालाजी मोशन पिक्चर्स ने डेट नाइट हॉरर ‘Ragini 3’ का किया एलान, शशांक घोष के निर्देशन में साथ नजर आएगी Tamannaah Bhatia और जुनैद खान की जोड़ी!
बालाजी मोशन पिक्चर्स ने डेट नाइट हॉरर ‘Ragini 3’…
7 months ago
2
Avatar की शानदार दुनिया के पीछे भारतीय दिमाग: पावनी राव बोड्डापाटी ने रचा पेंडोरा का जादू
Avatar की शानदार दुनिया के पीछे भारतीय दिमाग: पावनी…
9 months ago
3
"Unbroken: The Unmukt Chand Story" — एक सितारे की चुपचाप बीती कहानी अब पर्दे पर
“Unbroken: The Unmukt Chand Story” — एक सितारे की…
1 year ago
4
Womenpreneur India Awards
Success Story: Womenpreneur India Awards में Nyra Banerjee का…
9 months ago
Advertisement
Ad Space 300×250

Categories

  • News & Gossip (426)
  • Bollywood (170)
  • FW Review (104)
  • Webseries (84)
  • Tv (54)
  • Hollywood (45)
  • HOT & Glamour (40)
  • Tollywood (37)
  • Baatacheet (25)
  • Lifestyle & Beauty (14)
  • Celebs (9)
  • Uncategorized (5)

Popular Tags

Bollywood OTT Netflix Salman khan Dhurandhar border 2 Instagram Pushpa 2 Akshay Kumar Urvashi Rautela War 2 Bigg Boss 19 Priyanka Chopra Rashmika Mandanna Saiyaara Jabb Zodiacs Met Met Gala 2026 Ranveer Singh Vicky Kaushal Allu Arjun
Filmi Wire
India's Filmi Universe

FilmiWire is your go-to destination for Bollywood, Hollywood, and South cinema news, reviews, gossip, and exclusives.

Explore
  • News & Gossip
  • Bollywood
  • Hollywood
  • Tollywood
  • FW Review
  • Baatacheet
More
  • TV
  • Web Series
  • Lifestyle & Beauty
  • HOT & Glamour
  • Model Portfolio
Pages
  • About Us
  • Contact
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Advertise

© 2026 FilmiWire. All rights reserved.  —  Made with ♥ for Cinema Lovers

Privacy Disclaimer Contact Sitemap