SEARCH FILMIWIRE

20/09/2026  |  Your Daily Dose of Filmi Drama
Filmi Wire “Connecting You to the World of Entertainment”
  • Home
  • Bollywood
  • Hollywood
  • Tollywood
  • FW Review
  • Baatacheet
  • Tv
  • Webseries
  • Lifestyle & Beauty
  • HOT & Glamour
  • About Us
BREAKING
Daayra Movie Review: जब कानून और इंसाफ आमने-सामने खड़े हो… नागबंधन रिव्यू: भारतीय मिथकों को नए अंदाज़ में पेश करती… आमिर-गौरी की शादी, मौसम भी हुआ मेहरबान Deepak Chaudhary पर कसा कानून का शिंकजा, दुबई कोर्ट ने… ‘Uttar Da Puttar’ का पोस्टर रिलीज़: अन्नू कपूर के अनोखे… Alpha पर बवाल या YRF का बड़ा दांव?
Saint Tukaram की हिंदी फिल्म बनी भाषा विवाद में सौहार्द्र का संदेश, 18 जुलाई को होगी देशभर में रिलीज
News & Gossip

Saint Tukaram की हिंदी फिल्म बनी भाषा विवाद में सौहार्द्र का संदेश, 18 जुलाई को होगी देशभर में रिलीज

Suditi Raje • 15/07/2025 • 1 year ago
Share: Facebook Tweet WhatsApp Telegram

Saint Tukaram की हिंदी फिल्म ने मिटाई भाषाई दूरियाँ, दर्शकों में उत्साह चरम पर

नई दिल्ली, 15 जुलाई 2025

जब देश खासकर महाराष्ट्र में भाषा विवाद की बहस चरम पर है, ऐसे समय में विश्वविख्यात मराठी संत और कवि Saint Tukaram की बायोपिक फिल्म ‘Saint Tukaram’ का हिंदी में बनना और रिलीज़ होना एक बेहद खास और सकारात्मक संदेश दे रहा है।

फिल्म का निर्देशन युवा निर्देशक और लेखक आदित्य ओम ने किया है, जिन्होंने वर्षों की रिसर्च और गहन अध्ययन के बाद इस फिल्म को आकार दिया। फिल्म 18 जुलाई को देशभर में, खासकर महाराष्ट्र के सभी शहरों में हिंदी में रिलीज की जाएगी। फिल्म के प्रति लोगों में जबरदस्त उत्साह देखा जा रहा है।

प्रमोशन के दौरान राजधानी में जुटे दिग्गज

नई दिल्ली के बिग ओडियन मल्टीप्लेक्स में फिल्म के प्रमोशन के दौरान एक विशेष कार्यक्रम आयोजित किया गया, जिसमें अनेक रंगकर्मी, साहित्यकार, वरिष्ठ पत्रकार, लेखक और अधिकारी उपस्थित रहे। फिल्म के निर्देशक आदित्य ओम के साथ फिल्म की लीड जोड़ी—मराठी सिनेमा के सुपरस्टार सुबोध भावे और अभिनेत्री शीना चौहान, साथ ही शिवा सूर्यवंशी, शीशिर शर्मा और प्रसिद्ध रंगकर्मी अरविंद गौड़ भी मौजूद रहे।

निर्देशक आदित्य ओम बोले— धमकियों के बावजूद नहीं झुका

मीडिया से बातचीत में आदित्य ओम ने बताया कि 17वीं सदी के महान संत और समाज सुधारक Saint Tukaram पर फिल्म बनाना उनका वर्षों पुराना सपना था। उन्होंने कहा, “इस विषय पर काम करते वक्त मुझे धमकियां भी मिलीं, लेकिन मैंने हार नहीं मानी। जब सुपरस्टार सुबोध भावे ने संत तुकाराम का किरदार निभाने के लिए हामी भरी, तो मेरी ऊर्जा कई गुना बढ़ गई।”

Saint Tukaram की हिंदी फिल्म बनी भाषा विवाद में सौहार्द्र का संदेश, 18 जुलाई को होगी देशभर में रिलीज

यह भी पढ़े: Harry Potter की वापसी! HBO Max ने जारी किया रीबूट सीरीज़ का पहला लुक, डोमिनिक मैकलॉफलिन बने नए ‘द बॉय हू लिव्ड’

सुबोध भावे ने निभाया संत तुकाराम का किरदार

सुबोध भावे, जो मराठी फिल्मों में 90 से अधिक फिल्मों में अभिनय कर चुके हैं और बायोपिक्स में महारथ रखते हैं, ने बताया कि इस किरदार के लिए उन्होंने संत तुकाराम से जुड़े अनेक ग्रंथ पढ़े और भक्तों से मुलाकात की। उन्होंने कहा, “एक मराठी संत पर बनी फिल्म का हिंदी में आना उन लोगों के लिए तमाचा है जो भाषा के नाम पर राजनीति करते हैं। यह फिल्म दर्शाती है कि कोई भी भाषा प्रेम का संदेश देती है, न कि टकराव का।”

शीना चौहान को मिला बड़ा अवसर

फिल्म की लीड एक्ट्रेस शीना चौहान ने बताया कि उनके करियर की यह 10वीं फिल्म है और उन्हें सुबोध भावे जैसे दिग्गज कलाकार के साथ काम करने का मौका मिला, यह उनके लिए सौभाग्य की बात है। उन्होंने यह भी बताया कि फिल्म की शूटिंग कोल्हापुर के एक गांव में हुई और सेट पर पूरी टीम ने मराठी फूड का खूब आनंद लिया।

अरुण गोविल निभाएंगे प्रभु विठ्ठल का किरदार

फिल्म में खास बात यह है कि टीवी के प्रसिद्ध रामायण के राम, अरुण गोविल इस फिल्म में प्रभु विठ्ठल की भूमिका निभा रहे हैं। निर्देशक आदित्य ओम के अनुसार यह किरदार फिल्म की कहानी में एक टर्निंग पॉइंट है।

भाषा नहीं, सोच में फर्क होता है: आदित्य ओम

फिल्म पुरुषोत्तम फिल्म्स और Curzon Films के बैनर तले बनी है। निर्देशक आदित्य ओम का स्पष्ट मानना है कि, “भाषा विवाद नहीं पैदा करती, बल्कि गलत सोच करती है। इस फिल्म के जरिए हमने यह दिखाने की कोशिश की है कि भाषा का उद्देश्य लोगों को जोड़ना है, तोड़ना नहीं।”

यह फिल्म केवल Saint Tukaram के जीवन का चित्रण ही नहीं बल्कि एक सांस्कृतिक संदेश भी है—कि भाषा सिर्फ माध्यम है, भावना और सोच ही असली पहचान होती है।

यह भी पढ़े: तमिल सिनेमा के प्रसिद्ध स्टंटमैन एसएम राजू की शूटिंग के दौरान मौत, इंडस्ट्री में छाया मातम

Tags: Saint Tukaram
Share: Facebook Tweet WhatsApp Telegram
Suditi Raje

Suditi Raje

FilmiWire Writer

Suditi Raje is an entertainment journalist with 4years of experience in Bollywood. Known for her keen eye for captivating narratives and her ability to uncover the latest industry scoops, she is dedicated to keeping audiences informed and entertained. In her leisure time, she enjoys peaceful moments in the hills, away from the hustle and bustle of the cinema world.

You May Also Like
‘Dhadak 2’ का पहला पोस्टर रिलीज़: Siddhant Chaturvedi और Triptii Dimri की जोड़ी में नजर आएगा नया इमोशनल तूफान, 1 अगस्त 2025 को होगी रिलीज
News & Gossip

‘Dhadak 2’ का पहला पोस्टर रिलीज़: Siddhant Chaturvedi और Triptii Dimri की जोड़ी में…

Dhadak 2 का पोस्टर बना चर्चा का केंद्र, फिर उठे प्रेम बनाम समाज के सवाल नई दिल्ली, 26…

Suditi Raje 1 year ago Read
Rahul Roy Viral Video: बॉलीवुड पर राज करने वाला स्टार अचानक क्यों हुआ गायब? अब छलका दर्द
News & Gossip

Rahul Roy Viral Video: बॉलीवुड पर राज करने वाला स्टार अचानक क्यों हुआ गायब?…

Rahul Roy Viral Video सामने आने के बाद उन्हें ट्रोलिंग का सामना करना पड़ा, लेकिन उन्होंने अपनी चुप्पी…

Hyder Ali Ashrafi 5 months ago Read
‘Tanvi The Great’ का ट्रेलर हुआ रिलीज़: ऑटिस्टिक लड़की की जज़्बे से भरी कहानी, Anupam Kher की निर्देशकीय प्रस्तुति
News & Gossip

‘Tanvi The Great’ का ट्रेलर हुआ रिलीज़: ऑटिस्टिक लड़की की जज़्बे से भरी कहानी,…

‘Tanvi The Great’ का ट्रेलर: जब जुनून बन जाए मिशन, एक बेटी का पिता का सपना पूरा करने…

Suditi Raje 1 year ago Read

Leave a Comment Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Trending Now

1
Netflix पर रिलीज हुई ‘Yo Yo Honey Singh: Famous’, जानिए उनकी लाइफ के अनसुने पहलू
Netflix पर रिलीज हुई ‘Yo Yo Honey Singh: Famous’,…
2 years ago
2
The Algorithm of Betaal: A Futuristic Tale of the Commonwealth
The Algorithm of Betaal: A Futuristic Tale of the…
1 year ago
3
ए रियल एनकाउंटर": सस्पेंस और एक्शन की कहानी, 15 नवंबर को रिलीज़
A Real Encounter: सस्पेंस और एक्शन की कहानी, 15…
2 years ago
4
Allu Arjun ने Mahesh Babu पर दिया ऐसा कमेंट, सोशल मीडिया पर मचा हंगामा!
Allu Arjun ने Mahesh Babu पर दिया ऐसा कमेंट,…
2 years ago
5
Nandamuri Balakrishna बने 'Daaku Maharaj', Bobby Deol के साथ धमाकेदार एक्शन में!
Nandamuri Balakrishna बने ‘Daaku Maharaj’, Bobby Deol के साथ…
2 years ago

People Also Watched

1
रणवीर सिंह नहीं करेंगे ‘The Immortals of Meluha’ में काम? लेखक अमीश त्रिपाठी ने अफवाहों पर लगाया विराम
EXCLUSIVE: रणवीर सिंह नहीं करेंगे ‘The Immortals of Meluha’…
4 months ago
2
Made in India Swadeshi Runway Season 8 : 500 मॉडल्स का शानदार जलवा
Made in India Swadeshi Runway Season 8 : 500…
6 months ago
3
DhuranDhar: Akshaye Khanna के वायरल ट्रैक ‘Fa9la’ का क्या है असली मतलब? फ्लिपेराची के धमाकेदार बीट से बना सुपरहिट
DhuranDhar: Akshaye Khanna के वायरल ट्रैक ‘Fa9la’ का क्या…
9 months ago
4
Dhurandhar ट्रेलर रिलीज: रणवीर सिंह का एक्शन अवतार और अर्जुन रामपाल की खौफनाक एंट्री ने जीता दिल
Dhurandhar ट्रेलर रिलीज: रणवीर सिंह का एक्शन अवतार और…
10 months ago
Advertisement
Ad Space 300×250

Categories

  • News & Gossip (426)
  • Bollywood (170)
  • FW Review (104)
  • Webseries (84)
  • Tv (54)
  • Hollywood (45)
  • HOT & Glamour (40)
  • Tollywood (37)
  • Baatacheet (25)
  • Lifestyle & Beauty (14)
  • Celebs (9)
  • Uncategorized (5)

Popular Tags

Bollywood OTT Netflix Salman khan Dhurandhar border 2 Instagram Pushpa 2 Akshay Kumar Urvashi Rautela War 2 Bigg Boss 19 Priyanka Chopra Rashmika Mandanna Saiyaara Jabb Zodiacs Met Met Gala 2026 Ranveer Singh Vicky Kaushal Allu Arjun
Filmi Wire
India's Filmi Universe

FilmiWire is your go-to destination for Bollywood, Hollywood, and South cinema news, reviews, gossip, and exclusives.

Explore
  • News & Gossip
  • Bollywood
  • Hollywood
  • Tollywood
  • FW Review
  • Baatacheet
More
  • TV
  • Web Series
  • Lifestyle & Beauty
  • HOT & Glamour
  • Model Portfolio
Pages
  • About Us
  • Contact
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Advertise

© 2026 FilmiWire. All rights reserved.  —  Made with ♥ for Cinema Lovers

Privacy Disclaimer Contact Sitemap