SEARCH FILMIWIRE

31/05/2026  |  Your Daily Dose of Filmi Drama
Filmi Wire “Connecting You to the World of Entertainment”
  • Home
  • Bollywood
  • Hollywood
  • Tollywood
  • FW Review
  • Baatacheet
  • Tv
  • Webseries
  • Lifestyle & Beauty
  • HOT & Glamour
  • About Us
BREAKING
Cannes Film Festival में भारतीय फिल्मकार Melwyn Williams का बड़ा… Khalnayak 2 : 4000 कैदियों की असली कहानी से जन्मी… अनिरुद्ध का ‘Rage of Revenge’ बना चर्चा का केंद्र, ‘DC’… टॉम हॉलैंड ने ‘Spider-Man: Brand New Day’ के सेट की… Alaya F के सुपर सिजलिंग लेदर लुक ने इंटरनेट पर… EXCLUSIVE: रणवीर सिंह नहीं करेंगे ‘The Immortals of Meluha’ में…
Akshay Kumar का बड़ा कदम – Paresh Rawal को भेजा 25 करोड़ का लीगल नोटिस, ‘हेरा फेरी 3’ से बाहर होने पर मचा बवाल!
News & Gossip

Akshay Kumar का बड़ा कदम – Paresh Rawal को भेजा 25 करोड़ का लीगल नोटिस, ‘हेरा फेरी 3’ से बाहर होने पर मचा बवाल!

Suditi Raje • 20/05/2025 • 1 year ago
Share: Facebook Tweet WhatsApp Telegram

Paresh Rawal की ग़ायबी पर Akshay Kumar का वार – 25 करोड़ की चाल में उलझी हंसी की गाड़ी!

20 मई 2025 , नई दिल्ली

‘हेरा फेरी’ और ‘फिर हेरा फेरी’ जैसी ब्लॉकबस्टर कॉमेडी फिल्मों के बाद फैंस को लंबे समय से तीसरे पार्ट का इंतज़ार है। जब कुछ वक्त पहले ‘हेरा फेरी 3’ की घोषणा हुई थी, तो Akshay Kumar, सुनील शेट्टी और परेश रावल की तिकड़ी को एक बार फिर साथ देखकर फैंस बेहद उत्साहित थे। लेकिन अब लग रहा है कि इस फिल्म के रास्ते में मुश्किलें बढ़ती जा रही हैं।

Paresh Rawal ने छोड़ी फिल्म, Akshay Kumar ने उठाया कानूनी कदम


हाल ही में Paresh Rawal ने ये चौंकाने वाला खुलासा किया कि वह अब ‘हेरा फेरी 3’ का हिस्सा नहीं हैं। यह खबर सामने आते ही फैंस के बीच निराशा फैल गई। लेकिन इससे भी बड़ा झटका तब लगा जब खबर आई कि Akshay Kumar ने Paresh Rawal को 25 करोड़ रुपये का लीगल नोटिस भेजा है।

केप ऑफ गुड फिल्म्स ने लगाए गंभीर आरोप


Akshay Kumar ने अपने प्रोडक्शन हाउस केप ऑफ गुड फिल्म्स के जरिए परेश रावल को यह नोटिस भेजा है। रिपोर्ट्स के मुताबिक, परेश रावल ने फिल्म के लिए कानूनी अनुबंध पर साइन किया था और शूटिंग भी शुरू कर दी थी। मगर बाद में बिना कोई कारण बताए फिल्म से अलग हो गए। प्रोडक्शन हाउस का दावा है कि उनके इस फैसले से फिल्म को भारी आर्थिक नुकसान हुआ है, जिसकी भरपाई के लिए अब 25 करोड़ रुपये की मांग की जा रही है।

हाँ खबर सुनी है।
सूत्रों से पता चला है कि अक्षय कुमार ने परेश रावल पर 25 करोड़ का हर्जाना मुक़दमा ठोका है। हेरा-फेरी 3 प्रोजेक्ट से अचानक निकल गए थे परेश रावल।#AkshayKumar #PareshRawal pic.twitter.com/ZuZ9jx1mTW

— Rizwan Haider (@ItsRizwanHaider) May 20, 2025

यह भी पढ़े: “War 2” का धमाकेदार टीज़र हुआ रिलीज़ – Hrithik Roshan और Jr. NTR आमने-सामने!

Akshay Kumar ने खुद की जेब से किया था निवेश


सूत्रों के अनुसार, Akshay Kumar ‘हेरा फेरी 3’ को खुद फंड कर रहे थे। उनके प्रोडक्शन हाउस ने फिल्म को पूरी तरह डेब्ट फ्री (बिना उधार लिए) बनाया था। Akshay Kumar ने अपने निजी फंड से फिल्म में पैसा लगाया, लेकिन अब Paresh Rawal के पीछे हटने से उन्हें बड़ा झटका लगा है।

निर्देशक प्रियदर्शन की पुष्टि


फिल्म के निर्देशक प्रियदर्शन ने इस पूरे विवाद की पुष्टि की है। उन्होंने एक इंटरव्यू में बताया, “हां, Akshay Kumar ने Paresh Rawal को लीगल नोटिस भेजा है। फिल्म की शूटिंग का एक दिन हो चुका था, और Akshay Kumar ने इसके राइट्स लेने के लिए बड़ी रकम खर्च की थी। हम भूत बंगला वाला सीन शूट कर रहे थे, तभी Paresh Rawal जी ने फिल्म छोड़ दी। उन्होंने मुझसे बात तक नहीं की और न ही इसकी कोई वजह बताई।”

Paresh Rawal का रिप्लेसमेंट फिलहाल अधर में


प्रियदर्शन से जब परेश रावल की जगह किसी और को लेने के बारे में पूछा गया तो उन्होंने कहा, “अभी मुझे कुछ नहीं पता। Paresh Rawal जी मेरे संपर्क में नहीं हैं। उन्होंने बस कहा कि उन्हें मुझसे कोई समस्या नहीं है, लेकिन फिल्म क्यों छोड़ी – ये अब तक साफ नहीं किया।”

क्या फिर टलेगी ‘हेरा फेरी 3’?


फैंस को जिस फिल्म का बेसब्री से इंतज़ार है, वह अब एक बार फिर विवादों में घिर गई है। Paresh Rawal की अनिश्चित भूमिका और कानूनी पचड़े ने इसकी रिलीज़ को लेकर नए सवाल खड़े कर दिए हैं। देखना होगा कि आगे मेकर्स क्या फैसला लेते हैं और क्या फैंस को फिर से वही पुरानी तिकड़ी देखने को मिल पाएगी या नहीं।

यह भी पढ़े:  कोविड फिर कर रहा वापसी? केरल, महाराष्ट्र और तमिलनाडु में बढ़े मामले

Tags: Akshay Kumar Paresh Rawal
Share: Facebook Tweet WhatsApp Telegram
Suditi Raje

Suditi Raje

FilmiWire Writer

Suditi Raje is an entertainment journalist with 4years of experience in Bollywood. Known for her keen eye for captivating narratives and her ability to uncover the latest industry scoops, she is dedicated to keeping audiences informed and entertained. In her leisure time, she enjoys peaceful moments in the hills, away from the hustle and bustle of the cinema world.

You May Also Like
56वें भारतीय अंतर्राष्ट्रीय फिल्म महोत्सव (IFFI) के समापन समारोह में रणवीर सिंह ने प्रमोट की अपनी फ़िल्म ‘धुरंधर
News & Gossip

56वें भारतीय अंतर्राष्ट्रीय फिल्म महोत्सव (IFFI) के समापन समारोह में रणवीर सिंह ने प्रमोट…

जियो स्टूडियोज़ और B62 स्टूडियोज़ की बहुप्रतीक्षित फ़िल्म ‘धुरंधर’ ने गोवा में आयोजित 56वें भारतीय अंतर्राष्ट्रीय फिल्म महोत्सव…

Suditi Raje 6 months ago Read
Neetu Chandra बनीं बदलाव की प्रतीक — बिहार में रिकॉर्ड वोटिंग से झलका प्रभाव
News & Gossip

Neetu Chandra बनीं बदलाव की प्रतीक — बिहार में रिकॉर्ड वोटिंग से झलका प्रभाव

बिहार विधानसभा चुनाव में इस बार मतदान प्रतिशत ने नया इतिहास रच दिया है। राज्य में 61–62% की…

Filmi Bureau 7 months ago Read
दिल्ली की रामलीला कमेटी को निशुल्क बिजली दे सरकार
News & Gossip

दिल्ली की रामलीला कमेटी को निशुल्क बिजली दे सरकार

श्री रामलीला महासंघ के अध्यक्ष श्री अर्जुन कुमार ने दिल्ली के उपराज्यपाल श्री विनय कुमार सक्सेना एवं दिल्ली…

Suditi Raje 9 months ago Read

Leave a Comment Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Trending Now

1
Netflix पर रिलीज हुई ‘Yo Yo Honey Singh: Famous’, जानिए उनकी लाइफ के अनसुने पहलू
Netflix पर रिलीज हुई ‘Yo Yo Honey Singh: Famous’,…
1 year ago
2
The Algorithm of Betaal: A Futuristic Tale of the Commonwealth
The Algorithm of Betaal: A Futuristic Tale of the…
12 months ago
3
ए रियल एनकाउंटर": सस्पेंस और एक्शन की कहानी, 15 नवंबर को रिलीज़
A Real Encounter: सस्पेंस और एक्शन की कहानी, 15…
2 years ago
4
Allu Arjun ने Mahesh Babu पर दिया ऐसा कमेंट, सोशल मीडिया पर मचा हंगामा!
Allu Arjun ने Mahesh Babu पर दिया ऐसा कमेंट,…
2 years ago
5
Nandamuri Balakrishna बने 'Daaku Maharaj', Bobby Deol के साथ धमाकेदार एक्शन में!
Nandamuri Balakrishna बने ‘Daaku Maharaj’, Bobby Deol के साथ…
2 years ago

People Also Watched

1
Anushka Sharma ने मनाया 37वां जन्मदिन, सोशल मीडिया पर जताया फैंस का आभार
Anushka Sharma ने मनाया 37वां जन्मदिन, सोशल मीडिया पर…
1 year ago
2
Amitabh Bachchan की पोस्ट: भारतीयता की भावना को सजीव करती एक अनमोल श्रद्धांजलि
Amitabh Bachchan की पोस्ट: भारतीयता की भावना को सजीव…
1 year ago
3
War 2: बॉक्स ऑफिस पर धमाल के बाद अब OTT पर दस्तक, जानिए कब और कहां देख सकेंगे ऋतिक-एनटीआर की फिल्म
War 2: बॉक्स ऑफिस पर धमाल के बाद अब…
9 months ago
4
OTT Releases This Weekend: 'सितारे ज़मीन पर' से लेकर 'हाउसफुल 5' तक — घर बैठे मिलेगा भरपूर मनोरंजन
OTT Releases This Weekend: ‘सितारे ज़मीन पर’ से लेकर…
10 months ago
Advertisement
Ad Space 300×250

Categories

  • News & Gossip (422)
  • Bollywood (168)
  • FW Review (102)
  • Webseries (83)
  • Tv (53)
  • Hollywood (48)
  • HOT & Glamour (40)
  • Tollywood (37)
  • Baatacheet (24)
  • Lifestyle & Beauty (14)
  • Celebs (9)
  • Uncategorized (5)

Popular Tags

Bollywood OTT Netflix Salman khan Dhurandhar border 2 Instagram Pushpa 2 Akshay Kumar Urvashi Rautela War 2 Bigg Boss 19 Priyanka Chopra Rashmika Mandanna Saiyaara Jabb Zodiacs Met Met Gala 2026 Ranveer Singh Vicky Kaushal Allu Arjun
Filmi Wire
India's Filmi Universe

FilmiWire is your go-to destination for Bollywood, Hollywood, and South cinema news, reviews, gossip, and exclusives.

Explore
  • News & Gossip
  • Bollywood
  • Hollywood
  • Tollywood
  • FW Review
  • Baatacheet
More
  • TV
  • Web Series
  • Lifestyle & Beauty
  • HOT & Glamour
  • Model Portfolio
Pages
  • About Us
  • Contact
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Advertise

© 2026 FilmiWire. All rights reserved.  —  Made with ♥ for Cinema Lovers

Privacy Disclaimer Contact Sitemap