SEARCH FILMIWIRE

05/09/2026  |  Your Daily Dose of Filmi Drama
Filmi Wire “Connecting You to the World of Entertainment”
  • Home
  • Bollywood
  • Hollywood
  • Tollywood
  • FW Review
  • Baatacheet
  • Tv
  • Webseries
  • Lifestyle & Beauty
  • HOT & Glamour
  • About Us
BREAKING
नागबंधन रिव्यू: भारतीय मिथकों को नए अंदाज़ में पेश करती… आमिर-गौरी की शादी, मौसम भी हुआ मेहरबान Deepak Chaudhary पर कसा कानून का शिंकजा, दुबई कोर्ट ने… ‘Uttar Da Puttar’ का पोस्टर रिलीज़: अन्नू कपूर के अनोखे… Alpha पर बवाल या YRF का बड़ा दांव? क्या बॉलीवुड का अगला सुपरस्टार AI होगा? जानिए AI Actors…
Year Ender 2025: हमले, कानूनी पचड़े और टूटते रिश्ते—इन विवादों ने सालभर Bollywood को सुर्खियों में रखा
News & Gossip

Year Ender 2025: हमले, कानूनी पचड़े और टूटते रिश्ते—इन विवादों ने सालभर Bollywood को सुर्खियों में रखा

Suditi Raje • 31/12/2025 • 8 months ago
Share: Facebook Tweet WhatsApp Telegram

साल 2025 में Bollywood सिर्फ फिल्मों के लिए नहीं, बल्कि हमलों, कोर्ट केस, सेलेब झगड़ों और टूटती शादियों जैसी बड़ी कंट्रोवर्सीज़ के लिए भी याद किया जाएगा।

31 दिसंबर 2025, नई दिल्ली

साल 2025 अब विदा लेने वाला है, लेकिन यह साल Bollywood और एंटरटेनमेंट इंडस्ट्री के लिए सिर्फ बॉक्स ऑफिस हिट्स तक सीमित नहीं रहा। बीते 12 महीनों में कई ऐसे विवाद सामने आए, जिन्होंने इंडस्ट्री को झकझोर कर रख दिया। हमले से लेकर कोर्ट केस, सोशल मीडिया वार से लेकर रिश्तों के टूटने तक—हर महीने कोई न कोई नया बवाल चर्चा में रहा।

सैफ अली खान पर हमला बना साल की सबसे चौंकाने वाली घटना

साल की शुरुआत में सैफ अली खान पर उनके ही घर में हुए हमले ने हर किसी को हैरान कर दिया। 16 जनवरी को एक हमलावर ने चाकू से उन पर हमला कर दिया था, जब वह अपने बेटे तैमूर को बचाने के लिए सामने आए। घटना के बाद इंडस्ट्री में सुरक्षा को लेकर चिंता बढ़ गई। इलाज के बाद सैफ ठीक होकर घर लौटे, लेकिन इस घटना ने सभी को झकझोर दिया।

समय रैना और ‘इंडियाज गॉट लैटेंट’ विवाद

फरवरी में यूट्यूब शो ‘इंडियाज गॉट लैटेंट’ एक बड़े विवाद में फंस गया। शो में किए गए आपत्तिजनक कमेंट्स के चलते समय रैना, रणवीर अल्लाहबादिया और अपूर्वा मुखीजा पर केस दर्ज हुए। कोर्ट की फटकार के बाद शो और टूर दोनों पर असर पड़ा।

दीपिका पादुकोण बनाम संदीप रेड्डी वांगा

मई में दीपिका पादुकोण और डायरेक्टर संदीप रेड्डी वांगा के बीच टकराव सुर्खियों में रहा। फिल्म ‘स्पिरिट’ में सीमित शूटिंग घंटों की मांग के बाद दीपिका को फिल्म से बाहर कर दिया गया। इसके बाद सोशल मीडिया पोस्ट्स और बयानबाजी ने विवाद को और बढ़ा दिया।

‘हेरा फेरी 3’ और परेश रावल का एग्ज़िट ड्रामा

परेश रावल के अचानक फिल्म छोड़ने से ‘हेरा फेरी 3’ विवादों में घिर गई। अक्षय कुमार की ओर से भेजे गए लीगल नोटिस के बाद मामला गरमा गया, हालांकि बाद में सुलह हुई और परेश रावल की वापसी हो गई।

यह भी पढ़े: ‘Border 2’ के गाने ‘Ghar Kab Aaoge’ का टीजर रिलीज, जानिए कब…

दिलजीत दोसांझ और पाकिस्तानी कलाकार विवाद

फिल्म ‘सरदार 3’ में पाकिस्तानी एक्ट्रेस के साथ काम करने पर दिलजीत दोसांझ को भारी विरोध झेलना पड़ा। फिल्म भारत में रिलीज नहीं हो सकी और उनके बॉयकॉट की मांग तक उठी, हालांकि आगे चलकर मामला शांत हुआ।

आर्यन खान की वेब सीरीज़ और समीर वानखेड़े विवाद

आर्यन खान की ओटीटी सीरीज़ ‘द बैड्स ऑफ Bollywood’ में एनसीबी अफसर जैसे किरदार को लेकर समीर वानखेड़े ने कोर्ट का दरवाजा खटखटाया। विवाद बढ़ने पर ओटीटी प्लेटफॉर्म ने सीन हटाने की पेशकश की।

रणवीर सिंह को मांगनी पड़ी माफी

IFFI 2025 में ‘कांतारा’ से जुड़े एक सीन की नकल करने पर रणवीर सिंह को सोशल मीडिया पर भारी ट्रोलिंग झेलनी पड़ी। धार्मिक भावनाएं आहत होने के आरोपों के बाद उन्होंने सार्वजनिक रूप से माफी मांगी।

शादी के मंडप से टूटा रिश्ता

स्मृति मंधाना और पलाश मुछाल की शादी तय तारीख पर होते-होते रद्द हो गई। कथित चैट और रिश्ते में दरार की खबरों के बाद दोनों ने अलग होने का ऐलान कर दिया, जिससे फैंस को बड़ा झटका लगा।

ये विवाद भी रहे चर्चा में

बाबिल खान का भावुक वीडियो, अनुराग कश्यप की विवादित टिप्पणी, अभिनव कश्यप के सलमान खान पर आरोप, ‘द ताज स्टोरी’ पर रोक की मांग, जया बच्चन-पैपराजी विवाद और करिश्मा कपूर के बच्चों की संपत्ति से जुड़ी कानूनी लड़ाई—इन सभी ने 2025 को विवादों से भरा साल बना दिया।

कुल मिलाकर, साल 2025 Bollywood के लिए उतना ही हंगामेदार रहा, जितना यादगार—जहां फिल्मों से ज्यादा सुर्खियां कंट्रोवर्सीज़ ने बटोरीं।

यह भी पढ़े: Delhi में दो दिन घना कोहरा, यलो अलर्ट जारी; नए साल पर बारिश के आसार, ठंड और बढ़ाएगी कंपकंपी

Tags: Bollywood
Share: Facebook Tweet WhatsApp Telegram
Suditi Raje

Suditi Raje

FilmiWire Writer

Suditi Raje is an entertainment journalist with 4years of experience in Bollywood. Known for her keen eye for captivating narratives and her ability to uncover the latest industry scoops, she is dedicated to keeping audiences informed and entertained. In her leisure time, she enjoys peaceful moments in the hills, away from the hustle and bustle of the cinema world.

You May Also Like
फरवरी 2026 में सिनेमाघरों में आएगी एक्शन ड्रामा फिल्म ‘रमैया'
News & Gossip

फरवरी 2026 में सिनेमाघरों में आएगी एक्शन ड्रामा फिल्म ‘रमैया’

जन्ममेजय की दमदार परफॉर्मेंस और संतोष परब का विज़न बनेगा फिल्म की ताक़त नई दिल्ली: फरवरी 2026 में…

Suditi Raje 8 months ago Read
जालियांवाला बाग़ की सच्चाई से उठेगा परदा: 'Kesari Chapter 2' 13 जून को OTT पर होगी रिलीज, दिखेगा इतिहास का सबसे दर्दनाक अध्याय
News & Gossip

जालियांवाला बाग़ की सच्चाई से उठेगा परदा: ‘Kesari Chapter 2’ 13 जून को OTT…

ना भूले हैं, ना भूलेंगे: ‘Kesari Chapter 2’ में फिर जिंदा होगा जनरल डायर का खूनी हुक्म 11…

Suditi Raje 1 year ago Read
विक्रम भट्ट की हॉरर वापसी: ‘Haunted 3D: Ghost of the Past’ का टीज़र रिलीज़, लेकिन VFX ने किया निराश
News & Gossip

विक्रम भट्ट की हॉरर वापसी: ‘Haunted 3D: Ghost of the Past’ का टीज़र रिलीज़,…

विक्रम भट्ट की हॉरर दुनिया में एक बार फिर वापसी, ‘Haunted 3D: Ghost of the Past’ टीज़र ने…

Suditi Raje 1 year ago Read

Leave a Comment Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Trending Now

1
Netflix पर रिलीज हुई ‘Yo Yo Honey Singh: Famous’, जानिए उनकी लाइफ के अनसुने पहलू
Netflix पर रिलीज हुई ‘Yo Yo Honey Singh: Famous’,…
2 years ago
2
The Algorithm of Betaal: A Futuristic Tale of the Commonwealth
The Algorithm of Betaal: A Futuristic Tale of the…
1 year ago
3
ए रियल एनकाउंटर": सस्पेंस और एक्शन की कहानी, 15 नवंबर को रिलीज़
A Real Encounter: सस्पेंस और एक्शन की कहानी, 15…
2 years ago
4
Allu Arjun ने Mahesh Babu पर दिया ऐसा कमेंट, सोशल मीडिया पर मचा हंगामा!
Allu Arjun ने Mahesh Babu पर दिया ऐसा कमेंट,…
2 years ago
5
Nandamuri Balakrishna बने 'Daaku Maharaj', Bobby Deol के साथ धमाकेदार एक्शन में!
Nandamuri Balakrishna बने ‘Daaku Maharaj’, Bobby Deol के साथ…
2 years ago

People Also Watched

1
Akshay Kumar की 'Kesari Chapter 2' अब तेलुगू में भी रिलीज होगी, जानें कब और कहां देख सकेंगे फिल्म
Akshay Kumar की ‘Kesari Chapter 2’ अब तेलुगू में…
1 year ago
2
‘The Family Man 3’ वेब सीरीज़: इस बार खतरा और भी बड़ा, दुश्मन और भी शातिर!
‘The Family Man 3’ वेब सीरीज़: इस बार खतरा…
1 year ago
3
'Nadaaniyan' के साथ डिजिटल डेब्यू करेंगे Ibrahim Ali Khan और Khushi Kapoor, टीज़र हुआ ट्रेंड!
‘Nadaaniyan’ के साथ डिजिटल डेब्यू करेंगे Ibrahim Ali Khan…
2 years ago
4
Saint Tukaram की हिंदी फिल्म बनी भाषा विवाद में सौहार्द्र का संदेश, 18 जुलाई को होगी देशभर में रिलीज
Saint Tukaram की हिंदी फिल्म बनी भाषा विवाद में…
1 year ago
Advertisement
Ad Space 300×250

Categories

  • News & Gossip (426)
  • Bollywood (170)
  • FW Review (103)
  • Webseries (84)
  • Tv (54)
  • Hollywood (45)
  • HOT & Glamour (40)
  • Tollywood (37)
  • Baatacheet (25)
  • Lifestyle & Beauty (14)
  • Celebs (9)
  • Uncategorized (5)

Popular Tags

Bollywood OTT Netflix Salman khan Dhurandhar border 2 Instagram Pushpa 2 Akshay Kumar Urvashi Rautela War 2 Bigg Boss 19 Priyanka Chopra Rashmika Mandanna Saiyaara Jabb Zodiacs Met Met Gala 2026 Ranveer Singh Vicky Kaushal Allu Arjun
Filmi Wire
India's Filmi Universe

FilmiWire is your go-to destination for Bollywood, Hollywood, and South cinema news, reviews, gossip, and exclusives.

Explore
  • News & Gossip
  • Bollywood
  • Hollywood
  • Tollywood
  • FW Review
  • Baatacheet
More
  • TV
  • Web Series
  • Lifestyle & Beauty
  • HOT & Glamour
  • Model Portfolio
Pages
  • About Us
  • Contact
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Advertise

© 2026 FilmiWire. All rights reserved.  —  Made with ♥ for Cinema Lovers

Privacy Disclaimer Contact Sitemap