SEARCH FILMIWIRE

16/10/2026  |  Your Daily Dose of Filmi Drama
Filmi Wire “Connecting You to the World of Entertainment”
  • Home
  • Bollywood
  • Hollywood
  • Tollywood
  • FW Review
  • Baatacheet
  • Tv
  • Webseries
  • Lifestyle & Beauty
  • HOT & Glamour
  • About Us
BREAKING
Music to provide hope to Bihar’s Musahar community सिद्धार्थ मल्होत्रा–तमन्ना भाटिया ने दिल्ली में लॉन्च किया ‘VVAAN’ का… Daayra Movie Review: जब कानून और इंसाफ आमने-सामने खड़े हो… नागबंधन रिव्यू: भारतीय मिथकों को नए अंदाज़ में पेश करती… आमिर-गौरी की शादी, मौसम भी हुआ मेहरबान Deepak Chaudhary पर कसा कानून का शिंकजा, दुबई कोर्ट ने…
Lohri 2026: बड़े पर्दे पर जश्न की आग, ‘वीर-ज़ारा’ से ‘सन ऑफ सरदार’ तक फिल्मों में गूंजा Lohri का रंग
News & Gossip

Lohri 2026: बड़े पर्दे पर जश्न की आग, ‘वीर-ज़ारा’ से ‘सन ऑफ सरदार’ तक फिल्मों में गूंजा Lohri का रंग

Suditi Raje • 13/01/2026 • 9 months ago
Share: Facebook Tweet WhatsApp Telegram

बॉलीवुड फिल्मों में Lohri के रंग, संगीत और पारिवारिक उत्सव की झलक बार-बार देखने को मिली है, जिसने इस पंजाबी पर्व को बड़े पर्दे पर खास पहचान दी।

13 जनवरी 2026, नई दिल्ली

बॉलीवुड फिल्मों में त्योहारों की रौनक हमेशा से दर्शकों को आकर्षित करती रही है। चाहे होली के रंग हों, दिवाली की रोशनी या फिर गणेश चतुर्थी की भव्यता—फेस्टिव सीन्स फिल्मों को और भी यादगार बना देते हैं। इसी कड़ी में Lohri का त्योहार भी कई फिल्मों में अपनी खास मौजूदगी दर्ज करा चुका है।

आज, मंगलवार 13 जनवरी को देशभर में Lohri का पर्व मनाया जा रहा है। लोहड़ी मुख्य रूप से पंजाब और हरियाणा का प्रसिद्ध त्योहार है, जिसमें लोकगीत, भांगड़ा और पारंपरिक नृत्य की अहम भूमिका होती है। यह पर्व शरद ऋतु के अंत और नई फसल के स्वागत के साथ गर्मी के आगमन का प्रतीक माना जाता है। समय के साथ इसकी लोकप्रियता इतनी बढ़ी कि अब यह त्योहार देश के कई हिस्सों में उत्साह के साथ मनाया जाने लगा है।

बॉलीवुड ने भी Lohri के इस रंगीन माहौल को बड़े पर्दे पर खूबसूरती से दिखाया है। साल 2004 में आई यश चोपड़ा की फिल्म ‘वीर-जारा’ के शुरुआती दृश्यों में Lohri का पारंपरिक उत्सव देखने को मिलता है। गांव के माहौल में शाहरुख खान और प्रीति जिंटा के साथ दिखाया गया लोहड़ी सीन और गीत ‘लो आ गई लोहड़ी वे’ आज भी दर्शकों को याद है।

यह भी पढ़े: Shahid Kapoor का खतरनाक अवतार लौट आया: ‘O Romeo’ के टीजर में दिखा एक्शन, रोमांस और रहस्य का तड़का

इसके अलावा, शाहरुख खान और काजोल की आइकॉनिक फिल्म ‘दिलवाले दुल्हनिया ले जाएंगे’ में भी Lohri का सीन शामिल है। इंटरवल के बाद आने वाले इस दृश्य में पूरा परिवार आग के चारों ओर बैठकर गीत गाता और त्योहार का आनंद लेता नजर आता है।

साल 2011 में रिलीज हुई ‘यमला पगला दीवाना’ में देओल परिवार के साथ Lohri का जश्न दिखाया गया है। फिल्म के एक गाने में धर्मेंद्र, सनी देओल और बॉबी देओल पूरे उत्साह के साथ लोहड़ी मनाते दिखाई देते हैं।

अक्षय कुमार की फिल्म ‘पटियाला हाउस’ में भी Lohri का खूबसूरत चित्रण है। फिल्म की शुरुआत में ही पूरे परिवार को एक साथ इस त्योहार को सेलिब्रेट करते हुए दिखाया गया है, जो पारिवारिक जुड़ाव को दर्शाता है।

वहीं, अजय देवगन और संजय दत्त स्टारर ‘सन ऑफ सरदार’ में गांव लौटने पर Lohri का रंगीन माहौल देखने को मिलता है, जहां पारंपरिक पोशाकों में भांगड़ा करते लोग फिल्म में जान डाल देते हैं।

इन फिल्मों के जरिए साफ देखा जा सकता है कि Lohri सिर्फ एक त्योहार नहीं, बल्कि खुशियों, परंपराओं और साथ मिलकर जश्न मनाने की भावना का प्रतीक है, जिसे बॉलीवुड ने बेहद खूबसूरती से पर्दे पर उतारा है।

यह भी पढ़े: Amazon ग्रेट रिपब्लिक डे सेल 2026 की तारीख घोषित, 16 जनवरी से शुरू होगा बड़ा डिस्काउंट फेस्ट

Tags: Lohri
Share: Facebook Tweet WhatsApp Telegram
Suditi Raje

Suditi Raje

FilmiWire Writer

Suditi Raje is an entertainment journalist with 4years of experience in Bollywood. Known for her keen eye for captivating narratives and her ability to uncover the latest industry scoops, she is dedicated to keeping audiences informed and entertained. In her leisure time, she enjoys peaceful moments in the hills, away from the hustle and bustle of the cinema world.

You May Also Like
दिल्ली की रामलीला कमेटी को निशुल्क बिजली दे सरकार
News & Gossip

दिल्ली की रामलीला कमेटी को निशुल्क बिजली दे सरकार

श्री रामलीला महासंघ के अध्यक्ष श्री अर्जुन कुमार ने दिल्ली के उपराज्यपाल श्री विनय कुमार सक्सेना एवं दिल्ली…

Suditi Raje 1 year ago Read
बचपन का सुपरहीरो लौट आया Shaktiman
News & Gossip

तैयार हो जाइए, बचपन का सुपरहीरो लौट आया! क्या होगा इस बार का मिशन?

बचपन की यादें ताज़ा करने आ रहा है Shaktiman ! 09 नवंबर 2024, नई दिल्ली 90 के दशक…

Suditi Raje 2 years ago Read
तलाक की अफवाहों पर Sunita Ahuja ने तोड़ी चुप्पी, बोलीं – "मैं आहूजा हूं और हमेशा रहूंगी"
News & Gossip

तलाक की अफवाहों पर Sunita Ahuja ने तोड़ी चुप्पी, बोलीं – “मैं आहूजा हूं…

गोविंदा-Sunita Ahuja के रिश्ते में दरार? पत्नी ने कहा – ‘ऐसी बातें बेबुनियाद हैं’ नई दिल्ली, 17 जून…

Suditi Raje 1 year ago Read

Leave a Comment Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Trending Now

1
Netflix पर रिलीज हुई ‘Yo Yo Honey Singh: Famous’, जानिए उनकी लाइफ के अनसुने पहलू
Netflix पर रिलीज हुई ‘Yo Yo Honey Singh: Famous’,…
2 years ago
2
The Algorithm of Betaal: A Futuristic Tale of the Commonwealth
The Algorithm of Betaal: A Futuristic Tale of the…
1 year ago
3
ए रियल एनकाउंटर": सस्पेंस और एक्शन की कहानी, 15 नवंबर को रिलीज़
A Real Encounter: सस्पेंस और एक्शन की कहानी, 15…
2 years ago
4
Allu Arjun ने Mahesh Babu पर दिया ऐसा कमेंट, सोशल मीडिया पर मचा हंगामा!
Allu Arjun ने Mahesh Babu पर दिया ऐसा कमेंट,…
2 years ago
5
Nandamuri Balakrishna बने 'Daaku Maharaj', Bobby Deol के साथ धमाकेदार एक्शन में!
Nandamuri Balakrishna बने ‘Daaku Maharaj’, Bobby Deol के साथ…
2 years ago

People Also Watched

1
अर्जेंटीना में ‘Final Destination’ फिल्म के दौरान थिएटर की छत गिरी, डरावना सीन हुआ हकीकत में तब्दील
अर्जेंटीना में ‘Final Destination’ फिल्म के दौरान थिएटर की…
1 year ago
2
गुरुग्राम में फिल्म "Nishanchi" का भव्य रेड कार्पेट प्रीमियर सम्पन्न
गुरुग्राम में फिल्म “Nishanchi” का भव्य रेड कार्पेट प्रीमियर…
1 year ago
3
MET Gala 2025 का भव्य कालीन बना भारत के केरल में – ‘Made in India’ ने फिर रचा इतिहास
MET Gala 2025 का भव्य कालीन बना भारत के…
1 year ago
4
एक रचनाकार के रूप में वह बेहद एकाग्र और समर्पित हैं: Chaitrali Gupte ने की Ishika Shahi की तारीफ
एक रचनाकार के रूप में वह बेहद एकाग्र और…
8 months ago
Advertisement
Ad Space 300×250

Categories

  • News & Gossip (427)
  • Bollywood (170)
  • FW Review (104)
  • Webseries (84)
  • Tv (54)
  • Hollywood (45)
  • HOT & Glamour (40)
  • Tollywood (37)
  • Baatacheet (26)
  • Lifestyle & Beauty (14)
  • Celebs (9)
  • Uncategorized (5)

Popular Tags

Bollywood OTT Netflix Salman khan Dhurandhar border 2 Instagram Pushpa 2 Akshay Kumar Urvashi Rautela War 2 Bigg Boss 19 Priyanka Chopra Rashmika Mandanna Saiyaara Jabb Zodiacs Met Met Gala 2026 Ranveer Singh Vicky Kaushal Allu Arjun
Filmi Wire
India's Filmi Universe

FilmiWire is your go-to destination for Bollywood, Hollywood, and South cinema news, reviews, gossip, and exclusives.

Explore
  • News & Gossip
  • Bollywood
  • Hollywood
  • Tollywood
  • FW Review
  • Baatacheet
More
  • TV
  • Web Series
  • Lifestyle & Beauty
  • HOT & Glamour
  • Model Portfolio
Pages
  • About Us
  • Contact
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Advertise

© 2026 FilmiWire. All rights reserved.  —  Made with ♥ for Cinema Lovers

Privacy Disclaimer Contact Sitemap