SEARCH FILMIWIRE

05/09/2026  |  Your Daily Dose of Filmi Drama
Filmi Wire “Connecting You to the World of Entertainment”
  • Home
  • Bollywood
  • Hollywood
  • Tollywood
  • FW Review
  • Baatacheet
  • Tv
  • Webseries
  • Lifestyle & Beauty
  • HOT & Glamour
  • About Us
BREAKING
नागबंधन रिव्यू: भारतीय मिथकों को नए अंदाज़ में पेश करती… आमिर-गौरी की शादी, मौसम भी हुआ मेहरबान Deepak Chaudhary पर कसा कानून का शिंकजा, दुबई कोर्ट ने… ‘Uttar Da Puttar’ का पोस्टर रिलीज़: अन्नू कपूर के अनोखे… Alpha पर बवाल या YRF का बड़ा दांव? क्या बॉलीवुड का अगला सुपरस्टार AI होगा? जानिए AI Actors…
'केसरी चैप्टर 2' में दमदार किरदार में नजर आएंगे अक्षय कुमार, पोस्ट ने बढ़ाया फैंस का उत्साह
Bollywood

‘केसरी चैप्टर 2’ में दमदार किरदार में नजर आएंगे अक्षय कुमार, पोस्ट ने बढ़ाया फैंस का उत्साह

Suditi Raje • 09/04/2025 • 1 year ago
Share: Facebook Tweet WhatsApp Telegram

‘केसरी चैप्टर 2’ में कानून के दम पर ब्रिटिशों से भिड़ते नजर आएंगे अक्षय कुमार


09 अप्रैल 2025 , नई दिल्ली

बॉलीवुड के खिलाड़ी अक्षय कुमार इन दिनों अपनी आने वाली फिल्म ‘केसरी चैप्टर 2’ को लेकर सुर्खियों में हैं। हाल ही में इस फिल्म का ट्रेलर रिलीज किया गया, जिसे देख फैंस में फिल्म को लेकर काफी उत्साह देखने को मिल रहा है। अब अक्षय ने अपने किरदार से जुड़ी एक खास तस्वीर सोशल मीडिया पर शेयर की है, जिसने दर्शकों की उत्सुकता को और बढ़ा दिया है।

कथकली के पारंपरिक लुक में अक्षय कुमार

अक्षय कुमार ने हाल ही में इंस्टाग्राम पर कथकली पोशाक में अपनी एक तस्वीर साझा की। इस फिल्म में वह सी शंकरन नायर का किरदार निभा रहे हैं, जो जलियांवाला बाग हत्याकांड के बाद ब्रिटिश हुकूमत के खिलाफ न्याय के लिए कानूनी जंग लड़े थे। कथकली की यह पारंपरिक पोशाक, जिसमें चेहरा पूरी तरह हरे रंग से रंगा होता है, आमतौर पर धर्म, ज्ञान और राजशक्ति का प्रतीक मानी जाती है। इस लुक को ‘पच्चा’ कहा जाता है और यह महान चरित्रों का प्रतिनिधित्व करता है। अक्षय के इस लुक पर अभिनेत्री भूमि पेडनेकर ने भी रिएक्शन दिया है और इमोजी के ज़रिए अपना समर्थन जताया है।

यह भी पढ़े: मनोज कुमार की अंतिम विदाई में भावुक हुए सलीम खान, अमिताभ बच्चन से गले मिलकर छलक उठे जज़्बात

अक्षय कुमार का भावुक कैप्शन

अक्षय ने इस तस्वीर को शेयर करते हुए लिखा – “यह सिर्फ एक पोशाक नहीं है, यह एक प्रतीक है – परंपरा का, प्रतिरोध का, सच्चाई का और मेरे राष्ट्र का। सी शंकरन नायर ने कभी हथियार नहीं उठाया, उन्होंने कानून के दम पर ब्रिटिश साम्राज्य को चुनौती दी। उनके भीतर आग थी। इस 18 अप्रैल को हम आपको वो अदालती लड़ाई दिखाएंगे, जिसे शायद ही किसी किताब में पढ़ाया गया हो।”

 

View this post on Instagram

 

A post shared by Akshay Kumar (@akshaykumar)

ट्रेलर ने दिखाया कानूनी जंग का ट्रेलर

3 अप्रैल को रिलीज हुए फिल्म के ट्रेलर में भारत के इतिहास की एक महत्वपूर्ण कानूनी लड़ाई की झलक दिखाई गई है। यह फिल्म जलियांवाला बाग हत्याकांड के बाद के हालात और ब्रिटिश सरकार के खिलाफ सी शंकरन नायर द्वारा लड़ी गई ऐतिहासिक अदालत की लड़ाई पर आधारित है। इस फिल्म में अक्षय के साथ अनन्या पांडे और आर. माधवन भी अहम भूमिकाओं में नजर आएंगे।

‘केसरी चैप्टर 2’ 18 अप्रैल 2025 को सिनेमाघरों में दस्तक देगी। यह फिल्म सिर्फ एक कहानी नहीं, बल्कि भारत की आज़ादी की जंग में क़ानूनी प्रतिरोध की प्रेरणादायक दास्तां होगी।

यह भी पढ़े: क्या धोनी का आईपीएल सफर हो रहा है खत्म? पहली बार चेपॉक स्टेडियम में दिखे उनके माता-पिता!

Share: Facebook Tweet WhatsApp Telegram
Suditi Raje

Suditi Raje

FilmiWire Writer

Suditi Raje is an entertainment journalist with 4years of experience in Bollywood. Known for her keen eye for captivating narratives and her ability to uncover the latest industry scoops, she is dedicated to keeping audiences informed and entertained. In her leisure time, she enjoys peaceful moments in the hills, away from the hustle and bustle of the cinema world.

You May Also Like
"War 2" का धमाकेदार टीज़र हुआ रिलीज़ – Hrithik Roshan और Jr. NTR आमने-सामने!
Bollywood

“War 2” का धमाकेदार टीज़र हुआ रिलीज़ – Hrithik Roshan और Jr. NTR आमने-सामने!

“War 2” में Hrithik Roshan बनाम Jr. NTR: जब दो सुपरस्टार्स की टक्कर बनेगी इतिहास! 20 मई 2025…

Suditi Raje 1 year ago Read
'Pintu Ki Pappi' के कलाकारों ने दिल्ली में किया अपनी फिल्म का प्रचार
Bollywood

‘Pintu Ki Pappi’ के कलाकारों ने दिल्ली में किया अपनी फिल्म का प्रचार

  दिल्ली में उस वक्त एक शानदार और सितारों से सजी शाम देखने को मिली, जब मैथरी मूवी…

Hyder Ali Ashrafi 1 year ago Read
Sridevi की 62वीं जयंती पर Boney Kapoor का भावुक संदेश, कहा – “तुम 62 नहीं, 26 की हो”
Bollywood

Sridevi की 62वीं जयंती पर Boney Kapoor का भावुक संदेश, कहा – “तुम 62…

समय बीत गया, पर नज़रों में अब भी वही चमक – Boney Kapoor का Sridevi को खास अंदाज़…

Suditi Raje 1 year ago Read

Leave a Comment Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Trending Now

1
Netflix पर रिलीज हुई ‘Yo Yo Honey Singh: Famous’, जानिए उनकी लाइफ के अनसुने पहलू
Netflix पर रिलीज हुई ‘Yo Yo Honey Singh: Famous’,…
2 years ago
2
The Algorithm of Betaal: A Futuristic Tale of the Commonwealth
The Algorithm of Betaal: A Futuristic Tale of the…
1 year ago
3
ए रियल एनकाउंटर": सस्पेंस और एक्शन की कहानी, 15 नवंबर को रिलीज़
A Real Encounter: सस्पेंस और एक्शन की कहानी, 15…
2 years ago
4
Allu Arjun ने Mahesh Babu पर दिया ऐसा कमेंट, सोशल मीडिया पर मचा हंगामा!
Allu Arjun ने Mahesh Babu पर दिया ऐसा कमेंट,…
2 years ago
5
Nandamuri Balakrishna बने 'Daaku Maharaj', Bobby Deol के साथ धमाकेदार एक्शन में!
Nandamuri Balakrishna बने ‘Daaku Maharaj’, Bobby Deol के साथ…
2 years ago

People Also Watched

1
‘Yadav Ji Ki Love Story’ का रोमांटिक गीत लॉन्च — दिलों को छू लेने वाली प्रेम कहानी
‘Yadav Ji Ki Love Story’ का रोमांटिक गीत लॉन्च…
7 months ago
2
दीपक चौधरी पर कसा कानून का शिंकजा, दुबई कोर्ट ने देश से बाहर जाने पर लगाई रोक
Deepak Chaudhary पर कसा कानून का शिंकजा, दुबई कोर्ट…
2 months ago
3
Sikandar ka Muqaddar दोस्त, दुश्मन या एक पहेली
Sikandar ka Muqaddar : कौन है जसविंदर? दोस्त, दुश्मन…
2 years ago
4
Style और Glamour का कॉकटेल: Rakul Preet का लेटेस्ट ब्लैक लुक वायरल
Style और Glamor का कॉकटेल: Rakul Preet का लेटेस्ट…
2 years ago
Advertisement
Ad Space 300×250

Categories

  • News & Gossip (426)
  • Bollywood (170)
  • FW Review (103)
  • Webseries (84)
  • Tv (54)
  • Hollywood (45)
  • HOT & Glamour (40)
  • Tollywood (37)
  • Baatacheet (25)
  • Lifestyle & Beauty (14)
  • Celebs (9)
  • Uncategorized (5)

Popular Tags

Bollywood OTT Netflix Salman khan Dhurandhar border 2 Instagram Pushpa 2 Akshay Kumar Urvashi Rautela War 2 Bigg Boss 19 Priyanka Chopra Rashmika Mandanna Saiyaara Jabb Zodiacs Met Met Gala 2026 Ranveer Singh Vicky Kaushal Allu Arjun
Filmi Wire
India's Filmi Universe

FilmiWire is your go-to destination for Bollywood, Hollywood, and South cinema news, reviews, gossip, and exclusives.

Explore
  • News & Gossip
  • Bollywood
  • Hollywood
  • Tollywood
  • FW Review
  • Baatacheet
More
  • TV
  • Web Series
  • Lifestyle & Beauty
  • HOT & Glamour
  • Model Portfolio
Pages
  • About Us
  • Contact
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Advertise

© 2026 FilmiWire. All rights reserved.  —  Made with ♥ for Cinema Lovers

Privacy Disclaimer Contact Sitemap