Dharmendra की आंख में तकलीफ, फिर भी दिखी उनकी मजबूत हिम्मत

Dharmendra की आंख में तकलीफ, फिर भी दिखी उनकी मजबूत हिम्मत

Dharmendra की आंख में पट्टी, फिर भी चेहरे पर मुस्कान


1 अप्रैल 2025 , नई दिल्ली

हाल ही में, दिग्गज अभिनेता Dharmendra को पैपराजी ने स्पॉट किया, और इस दौरान उनकी आंख में तकलीफ दिखी, जिससे फैंस की चिंता बढ़ गई। अभिनेता अपनी एक आंख में पट्टी बांधे हुए नजर आए, लेकिन उनके चेहरे पर किसी भी प्रकार की चिंता या शिकन नहीं थी। वे हमेशा की तरह गर्मजोशी के साथ पैपराजी से मिले और उनसे सेहत का हाल पूछा गया।

Dharmendra ने अपने फैंस को राहत देते हुए कहा, “अभी मुझमें बहुत दम है, बहुत जान रखता हूं।” उन्होंने आगे कहा, “आंख में तकलीफ है, लेकिन लव यू फैंस, लव यू ऑडियंस। आई एम स्ट्रॉन्ग।” Dharmendra का यह बयान एक सकारात्मक संदेश दे रहा था, जिसमें उन्होंने अपनी सेहत के बावजूद हिम्मत दिखाई।

यह भी पढ़े: Netflix पर सबसे ज्यादा देखी जाने वाली सीरीज बनी ‘Adolescence’, 66.3 मिलियन व्यूज के साथ बनाया नया रिकॉर्ड

 

View this post on Instagram

 

A post shared by Viral Bhayani (@viralbhayani)

Dharmendra को इस हालत में देख उनके फैंस चिंतित हो गए और सोशल मीडिया पर उनके जल्द स्वस्थ होने की दुआएं देने लगे। एक यूजर ने लिखा, “लव यू धरम जी, ये क्या हो गया?” जबकि दूसरे यूजर ने कहा, “ये क्या हालत बना ली है। अपना ख्याल रखिए प्लीज।” एक और यूजर ने अनुमान लगाया, “आंख की सर्जरी हुई है शायद। प्लीज अपना बहुत ख्याल रखिए।”

फैंस की दुआओं के बावजूद, Dharmendra ने अपने मजबूत और हिम्मती रवैये से यह साबित कर दिया कि वे हर कठिनाई से पार पा सकते हैं।

यह भी पढ़े: योगी आदित्यनाथ की जिंदगी पर बायोपिक, ‘अजेय: द अनटोल्ड स्टोरी ऑफ अ योगी’ का फर्स्ट लुक जारी

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *