SEARCH FILMIWIRE

20/09/2026  |  Your Daily Dose of Filmi Drama
Filmi Wire “Connecting You to the World of Entertainment”
  • Home
  • Bollywood
  • Hollywood
  • Tollywood
  • FW Review
  • Baatacheet
  • Tv
  • Webseries
  • Lifestyle & Beauty
  • HOT & Glamour
  • About Us
BREAKING
Daayra Movie Review: जब कानून और इंसाफ आमने-सामने खड़े हो… नागबंधन रिव्यू: भारतीय मिथकों को नए अंदाज़ में पेश करती… आमिर-गौरी की शादी, मौसम भी हुआ मेहरबान Deepak Chaudhary पर कसा कानून का शिंकजा, दुबई कोर्ट ने… ‘Uttar Da Puttar’ का पोस्टर रिलीज़: अन्नू कपूर के अनोखे… Alpha पर बवाल या YRF का बड़ा दांव?
Sai Pallavi का बॉलीवुड में एंट्री, आमिर खान के बेटे जुनैद संग ‘एक दिन’ से करेंगी डेब्यू, पहला लुक हुआ जारी
News & Gossip

Sai Pallavi का बॉलीवुड में एंट्री, आमिर खान के बेटे जुनैद संग ‘एक दिन’ से करेंगी डेब्यू, पहला लुक हुआ जारी

Suditi Raje • 15/01/2026 • 8 months ago
Share: Facebook Tweet WhatsApp Telegram

साउथ सुपरस्टार Sai Pallavi और जुनैद खान की रोमांटिक फिल्म ‘एक दिन’ का पोस्टर सामने आ गया है, यह फिल्म 1 मई 2026 को सिनेमाघरों में रिलीज होगी।

15 जनवरी 2026, नई दिल्ली

साउथ इंडस्ट्री में अपनी सादगी और दमदार अभिनय से पहचान बना चुकीं Sai Pallavi अब हिंदी सिनेमा में कदम रखने के लिए पूरी तरह तैयार हैं। वह आमिर खान के बेटे जुनैद खान के साथ रोमांटिक फिल्म ‘एक दिन’ से बॉलीवुड डेब्यू करेंगी। इस फिल्म की घोषणा के साथ ही इसका पहला लुक भी सामने आ गया है, जिसने फैंस की उत्सुकता बढ़ा दी है।

आमिर खान इन दिनों बतौर प्रोड्यूसर काफी सक्रिय हैं। उनकी अगली फिल्म ‘हैप्पी पटेल: खतरनाक जासूस’ 16 जनवरी 2026 को रिलीज होने वाली है। इसी बीच उन्होंने अपने नए प्रोडक्शन वेंचर ‘एक दिन’ की आधिकारिक घोषणा कर दी है, जो 1 मई 2026 को सिनेमाघरों में दस्तक देगी।

‘एक दिन’ की रिलीज डेट और टीज़र अपडेट

15 जनवरी 2026 को आमिर खान प्रोडक्शंस ने फिल्म का पोस्टर शेयर करते हुए इसके नाम और रिलीज डेट का खुलासा किया। पोस्ट के साथ लिखा गया, “जिंदगी की भागदौड़ में प्यार तुम्हें ढूंढ ही लेगा… एक दिन।”
मेकर्स ने यह भी बताया कि फिल्म का टीज़र 16 जनवरी 2026 को रिलीज किया जाएगा।

यह भी पढ़े: Shahid Kapoor का खतरनाक अवतार लौट आया: ‘O Romeo’ के टीजर में दिखा एक्शन, रोमांस और रहस्य का तड़का

View this post on Instagram

A post shared by Aamir Khan Productions (@aamirkhanproductions)

Sai Pallavi और जुनैद खान का पहला लुक

फिल्म के पोस्टर में Sai Pallavi और जुनैद खान एक क्यूट कपल के रूप में नजर आ रहे हैं। दोनों सर्दियों के कपड़ों में बर्फीले माहौल के बीच आइसक्रीम खाते दिखते हैं। उनका यह लुक यंग और फ्रेश रोमांटिक कहानी की झलक देता है। पोस्टर देखकर अंदाजा लगाया जा रहा है कि दोनों फिल्म में कॉलेज स्टूडेंट्स का किरदार निभा सकते हैं।

इस फिल्म का निर्देशन सुनील पांडे ने किया है, जबकि इसकी कहानी स्नेहा देसाई और स्पंदन मिश्रा ने लिखी है। खास बात यह है कि ‘एक दिन’ के जरिए आमिर खान और मंसूर खान 18 साल बाद एक बार फिर साथ में बतौर प्रोड्यूसर काम कर रहे हैं। इससे पहले दोनों ने 2008 की सुपरहिट फिल्म ‘जाने तू…या जाने ना’ को प्रोड्यूस किया था।

जुनैद खान और Sai Pallavi का करियर अपडेट

जुनैद खान ने ऐतिहासिक ड्रामा ‘महाराज’ से अपने अभिनय करियर की शुरुआत की थी, जिसमें उनकी एक्टिंग को काफी सराहा गया। इसके बाद वह ‘लवयापा’ में खुशी कपूर के साथ नजर आए।

वहीं Sai Pallavi के लिए ‘एक दिन’ उनकी पहली हिंदी फिल्म होगी। इसके अलावा वह नितेश तिवारी की मेगा बजट फिल्म ‘रामायण’ में भी नजर आएंगी, जहां वह सीता के किरदार में रणबीर कपूर और यश के साथ स्क्रीन साझा करेंगी।

कुल मिलाकर, Sai Pallavi और जुनैद खान की यह नई जोड़ी और आमिर खान–मंसूर खान की प्रोड्यूसर जोड़ी, फिल्म ‘एक दिन’ को 2026 की सबसे चर्चित रोमांटिक फिल्मों में शामिल कर रही है।

यह भी पढ़े: Amazon ग्रेट रिपब्लिक डे सेल 2026 की तारीख घोषित, 16 जनवरी से शुरू होगा बड़ा डिस्काउंट फेस्ट

Tags: Sai Pallavi
Share: Facebook Tweet WhatsApp Telegram
Suditi Raje

Suditi Raje

FilmiWire Writer

Suditi Raje is an entertainment journalist with 4years of experience in Bollywood. Known for her keen eye for captivating narratives and her ability to uncover the latest industry scoops, she is dedicated to keeping audiences informed and entertained. In her leisure time, she enjoys peaceful moments in the hills, away from the hustle and bustle of the cinema world.

You May Also Like
Gauahar Khan बनीं दोबारा मां, जैद दरबार संग जताई खुशी – घर आया नन्हा मेहमान
News & Gossip

Gauahar Khan बनीं दोबारा मां, जैद दरबार संग जताई खुशी – घर आया नन्हा…

Gauahar Khan और जैद बने दो बेटों के माता-पिता, परिवार में दोगुनी हुई खुशियां 03 सितंबर 2025, नई…

Suditi Raje 1 year ago Read
‘DhuranDhar’ ट्रेलर और ‘तेरे इश्क में’ समेत कई इवेंट रद्द, दिल्ली धमाके और धर्मेंद्र की तबीयत बनी वजह
News & Gossip

‘DhuranDhar’ ट्रेलर और ‘तेरे इश्क में’ समेत कई इवेंट रद्द, दिल्ली धमाके और धर्मेंद्र…

रणवीर सिंह की ‘DhuranDhar’, धनुष-कृति की ‘तेरे इश्क में’ और हुमा कुरैशी की ‘दिल्ली क्राइम 3’ के प्रमोशनल…

Suditi Raje 10 months ago Read
Vicky Kaushal की YRF स्पाई यूनिवर्स में एंट्री? सामने आया सच, फैंस को लग सकता है झटका!
News & Gossip

Vicky Kaushal की YRF स्पाई यूनिवर्स में एंट्री? सामने आया सच, फैंस को लग…

YRF से नहीं बल्कि अपने दम पर धमाका करने को तैयार हैं Vicky Kaushal नई दिल्ली, 12 जून…

Suditi Raje 1 year ago Read

Leave a Comment Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Trending Now

1
Netflix पर रिलीज हुई ‘Yo Yo Honey Singh: Famous’, जानिए उनकी लाइफ के अनसुने पहलू
Netflix पर रिलीज हुई ‘Yo Yo Honey Singh: Famous’,…
2 years ago
2
The Algorithm of Betaal: A Futuristic Tale of the Commonwealth
The Algorithm of Betaal: A Futuristic Tale of the…
1 year ago
3
ए रियल एनकाउंटर": सस्पेंस और एक्शन की कहानी, 15 नवंबर को रिलीज़
A Real Encounter: सस्पेंस और एक्शन की कहानी, 15…
2 years ago
4
Allu Arjun ने Mahesh Babu पर दिया ऐसा कमेंट, सोशल मीडिया पर मचा हंगामा!
Allu Arjun ने Mahesh Babu पर दिया ऐसा कमेंट,…
2 years ago
5
Nandamuri Balakrishna बने 'Daaku Maharaj', Bobby Deol के साथ धमाकेदार एक्शन में!
Nandamuri Balakrishna बने ‘Daaku Maharaj’, Bobby Deol के साथ…
2 years ago

People Also Watched

1
जो हवा में अकेले लड़ गए थे दुश्मन से — जानिए फ्लाइंग ऑफिसर निर्मल जीत सिंह की कहानी
Border 2: कौन थे फ्लाइंग ऑफिसर Nirmal Jit Singh…
8 months ago
2
लव कुश रामलीला में अजय देवगन रोहित शेट्टी एवं…
2 years ago
3
R. Madhavan की नई फिल्म ‘Aap Jaisa Koi’ का ट्रेलर जारी, फातिमा सना शेख संग रोमांटिक अंदाज़ में आए नज़र
R. Madhavan की नई फिल्म ‘Aap Jaisa Koi’ का…
1 year ago
4
'Border 2' की शूटिंग हुई पूरी, Varun Dhawan ने केक काटकर मनाया जश्न, मेकर्स ने शेयर की तस्वीरें
‘Border 2’ की शूटिंग हुई पूरी, Varun Dhawan ने…
1 year ago
Advertisement
Ad Space 300×250

Categories

  • News & Gossip (426)
  • Bollywood (170)
  • FW Review (104)
  • Webseries (84)
  • Tv (54)
  • Hollywood (45)
  • HOT & Glamour (40)
  • Tollywood (37)
  • Baatacheet (25)
  • Lifestyle & Beauty (14)
  • Celebs (9)
  • Uncategorized (5)

Popular Tags

Bollywood OTT Netflix Salman khan Dhurandhar border 2 Instagram Pushpa 2 Akshay Kumar Urvashi Rautela War 2 Bigg Boss 19 Priyanka Chopra Rashmika Mandanna Saiyaara Jabb Zodiacs Met Met Gala 2026 Ranveer Singh Vicky Kaushal Allu Arjun
Filmi Wire
India's Filmi Universe

FilmiWire is your go-to destination for Bollywood, Hollywood, and South cinema news, reviews, gossip, and exclusives.

Explore
  • News & Gossip
  • Bollywood
  • Hollywood
  • Tollywood
  • FW Review
  • Baatacheet
More
  • TV
  • Web Series
  • Lifestyle & Beauty
  • HOT & Glamour
  • Model Portfolio
Pages
  • About Us
  • Contact
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Advertise

© 2026 FilmiWire. All rights reserved.  —  Made with ♥ for Cinema Lovers

Privacy Disclaimer Contact Sitemap