SEARCH FILMIWIRE

18/07/2026  |  Your Daily Dose of Filmi Drama
Filmi Wire “Connecting You to the World of Entertainment”
  • Home
  • Bollywood
  • Hollywood
  • Tollywood
  • FW Review
  • Baatacheet
  • Tv
  • Webseries
  • Lifestyle & Beauty
  • HOT & Glamour
  • About Us
BREAKING
नागबंधन रिव्यू: भारतीय मिथकों को नए अंदाज़ में पेश करती… आमिर-गौरी की शादी, मौसम भी हुआ मेहरबान Deepak Chaudhary पर कसा कानून का शिंकजा, दुबई कोर्ट ने… ‘Uttar Da Puttar’ का पोस्टर रिलीज़: अन्नू कपूर के अनोखे… Alpha पर बवाल या YRF का बड़ा दांव? क्या बॉलीवुड का अगला सुपरस्टार AI होगा? जानिए AI Actors…
‘भारत कुमार’ मनोज कुमार का 87 वर्ष की उम्र में निधन, देशभक्ति के सिनेमा को कहा अलविदा
Bollywood

‘भारत कुमार’ मनोज कुमार का 87 वर्ष की उम्र में निधन, देशभक्ति के सिनेमा को कहा अलविदा

Suditi Raje • 04/04/2025 • 1 year ago
Share: Facebook Tweet WhatsApp Telegram

‘भारत कुमार’ ने कहा अंतिम अलविदा, सिनेमा को मिला एक अमर नायक


04 अप्रैल 2025 , नई दिल्ली

भारतीय सिनेमा के दिग्गज अभिनेता और निर्देशक मनोज कुमार का शुक्रवार देर रात 87 वर्ष की उम्र में निधन हो गया। उन्होंने मुंबई के कोकिलाबेन धीरूभाई अंबानी अस्पताल में अंतिम सांस ली। देशभक्ति से ओत-प्रोत फिल्मों के लिए पहचाने जाने वाले मनोज कुमार को लोग ‘भारत कुमार’ के नाम से भी जानते थे।

उनके बेटे कुणाल गोस्वामी ने जानकारी दी कि, “पिता पिछले कुछ समय से बीमार चल रहे थे। यह ईश्वर की कृपा है कि उन्होंने शांतिपूर्वक दुनिया को अलविदा कहा। अंतिम संस्कार शनिवार सुबह 11 बजे मुंबई में किया जाएगा, कुछ परिजनों के पहुंचने का इंतजार है।”

सिनेमा का सितारा जो ‘भारत’ बन गया

24 जुलाई 1937 को हरिकृष्ण गिरि गोस्वामी के रूप में जन्मे मनोज कुमार ने हिंदी सिनेमा को ऐसी फिल्में दीं, जो आज भी लोगों के दिलों में जिंदा हैं। उन्होंने न केवल अभिनय किया, बल्कि कई फिल्में निर्देशित भी कीं। उनकी प्रमुख फिल्मों में ‘शहीद’ (1965), ‘उपकार’ (1967), ‘पूरब और पश्चिम’ (1970), ‘रोटी कपड़ा और मकान’ (1974) और ‘क्रांति’ (1981) शामिल हैं। उनके बनाए गए किरदार और कहानियाँ आम भारतीयों की भावनाओं से गहराई से जुड़ी हुई थीं।

पीएम मोदी और फिल्म जगत ने दी श्रद्धांजलि

मनोज कुमार के निधन पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, फिल्म निर्माता अशोक पंडित, गीतकार मनोज मुंतशिर, और निर्देशक विवेक अग्निहोत्री सहित कई बड़ी हस्तियों ने शोक जताया। कुणाल गोस्वामी ने इस पर प्रतिक्रिया देते हुए कहा, “मैं पीएम मोदी और सभी चाहने वालों का आभारी हूं कि उन्होंने पिताजी के प्रति अपना स्नेह और सम्मान व्यक्त किया। उनकी दुआओं से ही पिताजी का शांतिपूर्वक स्वर्गवास हुआ।”

Deeply saddened by the passing of legendary actor and filmmaker Shri Manoj Kumar Ji. He was an icon of Indian cinema, who was particularly remembered for his patriotic zeal, which was also reflected in his films. Manoj Ji’s works ignited a spirit of national pride and will… pic.twitter.com/f8pYqOxol3

— Narendra Modi (@narendramodi) April 4, 2025

Also Read: अक्षय कुमार, आर माधवन और अनन्या पांडे ने दिल्ली में किया ‘केसरी चैप्टर 2’ का ट्रेलर लॉन्च

“फिल्में आज भी प्रासंगिक हैं” – कुणाल गोस्वामी

अपने पिता की फिल्मों को याद करते हुए कुणाल ने कहा, “पिताजी की ‘उपकार’, ‘पूरब पश्चिम’ और ‘रोटी कपड़ा और मकान’ जैसी फिल्में उस दौर में भी प्रासंगिक थीं और आज भी हैं। वे आम जनता की भावनाओं को समझते थे और उन्हीं भावनाओं को सिनेमा के ज़रिए सामने लाते थे।”

“देशभक्त कभी मरते नहीं” – फिल्म इंडस्ट्री

निर्देशक विवेक अग्निहोत्री ने सोशल मीडिया पर लिखा, “मनोज कुमार जैसे देशभक्ति कलाकार कभी नहीं मरते।” वहीं गीतकार मनोज मुंतशिर ने उन्हें अपने गीतों की प्रेरणा बताया और अशोक पंडित ने उनके निधन को भारतीय सिनेमा के लिए एक अपूरणीय क्षति बताया।

मनोज कुमार भले ही आज हमारे बीच नहीं हैं, लेकिन उनकी बनाई देशभक्ति की कहानियाँ, सिनेमा के ज़रिए हमेशा हमारे दिलों में ज़िंदा रहेंगी।

यह भी पढ़े: 3 साल बाद राज कुंद्रा की चुप्पी टूटी: आखिर क्यों मांगा इंसाफ?

Share: Facebook Tweet WhatsApp Telegram
Suditi Raje

Suditi Raje

FilmiWire Writer

Suditi Raje is an entertainment journalist with 4years of experience in Bollywood. Known for her keen eye for captivating narratives and her ability to uncover the latest industry scoops, she is dedicated to keeping audiences informed and entertained. In her leisure time, she enjoys peaceful moments in the hills, away from the hustle and bustle of the cinema world.

You May Also Like
आदिमानव अवतार में दिखे मिस्टर परफेक्शनिस्ट, मुंबई की सड़कों पर नए लुक से खींचा सबका ध्यान
Bollywood

आदिमानव अवतार में दिखे मिस्टर परफेक्शनिस्ट, मुंबई की सड़कों पर नए लुक से खींचा…

मुंबई की सड़कों पर आदिमानव अवतार में दिखे मिस्टर परफेक्शनिस्ट! 31 जनवरी 2025 , नई दिल्ली  सोशल मीडिया…

Suditi Raje 1 year ago Read
विदेशी जेल में 200 गुंडों से भिड़े Shah Rukh Khan, 'KING' के लिए शूट हुआ अब तक का सबसे खतरनाक सीन!"
Bollywood

विदेशी जेल में 200 गुंडों से भिड़े Shah Rukh Khan, ‘KING’ के लिए शूट…

बॉलीवुड के सबसे बड़े सितारों में से एक, Shah Rukh Khan, एक बार फिर बड़े पर्दे पर अपने…

Hyder Ali Ashrafi 1 year ago Read
'Pintu Ki Pappi' के कलाकारों ने दिल्ली में किया अपनी फिल्म का प्रचार
Bollywood

‘Pintu Ki Pappi’ के कलाकारों ने दिल्ली में किया अपनी फिल्म का प्रचार

  दिल्ली में उस वक्त एक शानदार और सितारों से सजी शाम देखने को मिली, जब मैथरी मूवी…

Hyder Ali Ashrafi 1 year ago Read

Leave a Comment Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Trending Now

1
Netflix पर रिलीज हुई ‘Yo Yo Honey Singh: Famous’, जानिए उनकी लाइफ के अनसुने पहलू
Netflix पर रिलीज हुई ‘Yo Yo Honey Singh: Famous’,…
2 years ago
2
The Algorithm of Betaal: A Futuristic Tale of the Commonwealth
The Algorithm of Betaal: A Futuristic Tale of the…
1 year ago
3
ए रियल एनकाउंटर": सस्पेंस और एक्शन की कहानी, 15 नवंबर को रिलीज़
A Real Encounter: सस्पेंस और एक्शन की कहानी, 15…
2 years ago
4
Allu Arjun ने Mahesh Babu पर दिया ऐसा कमेंट, सोशल मीडिया पर मचा हंगामा!
Allu Arjun ने Mahesh Babu पर दिया ऐसा कमेंट,…
2 years ago
5
Nandamuri Balakrishna बने 'Daaku Maharaj', Bobby Deol के साथ धमाकेदार एक्शन में!
Nandamuri Balakrishna बने ‘Daaku Maharaj’, Bobby Deol के साथ…
2 years ago

People Also Watched

1
Yeh Rishta Kya Kehlata Hai: अगले एपिसोड्स में खुलेंगे बड़े राज, किसकी जिंदगियाँ बदलेंगी?
Yeh Rishta Kya Kehlata Hai: अगले एपिसोड्स में खुलेंगे…
2 years ago
2
Grand Return of AVTAR: Fire and Ash Will Rekindle the Magic of Pandora in India
AVATAR का ग्रैंड रिटर्न: Fire and Ash भारत में…
8 months ago
3
मुरलीकांत पेटकर को अर्जुन पुरस्कार से सम्मानित: साजिद नाडियाडवाला…
1 year ago
4
Bhooth Bangla Movie 2026: डर और रहस्य से भरी हॉरर फिल्म | Trailer, Story, Review
Bhooth Bangla Movie 2026: डर और रहस्य से भरी…
3 months ago
Advertisement
Ad Space 300×250

Categories

  • News & Gossip (426)
  • Bollywood (170)
  • FW Review (103)
  • Webseries (84)
  • Tv (54)
  • Hollywood (45)
  • HOT & Glamour (40)
  • Tollywood (37)
  • Baatacheet (25)
  • Lifestyle & Beauty (14)
  • Celebs (9)
  • Uncategorized (5)

Popular Tags

Bollywood OTT Netflix Salman khan Dhurandhar border 2 Instagram Pushpa 2 Akshay Kumar Urvashi Rautela War 2 Bigg Boss 19 Priyanka Chopra Rashmika Mandanna Saiyaara Jabb Zodiacs Met Met Gala 2026 Ranveer Singh Vicky Kaushal Allu Arjun
Filmi Wire
India's Filmi Universe

FilmiWire is your go-to destination for Bollywood, Hollywood, and South cinema news, reviews, gossip, and exclusives.

Explore
  • News & Gossip
  • Bollywood
  • Hollywood
  • Tollywood
  • FW Review
  • Baatacheet
More
  • TV
  • Web Series
  • Lifestyle & Beauty
  • HOT & Glamour
  • Model Portfolio
Pages
  • About Us
  • Contact
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Advertise

© 2026 FilmiWire. All rights reserved.  —  Made with ♥ for Cinema Lovers

Privacy Disclaimer Contact Sitemap