SEARCH FILMIWIRE

20/09/2026  |  Your Daily Dose of Filmi Drama
Filmi Wire “Connecting You to the World of Entertainment”
  • Home
  • Bollywood
  • Hollywood
  • Tollywood
  • FW Review
  • Baatacheet
  • Tv
  • Webseries
  • Lifestyle & Beauty
  • HOT & Glamour
  • About Us
BREAKING
Daayra Movie Review: जब कानून और इंसाफ आमने-सामने खड़े हो… नागबंधन रिव्यू: भारतीय मिथकों को नए अंदाज़ में पेश करती… आमिर-गौरी की शादी, मौसम भी हुआ मेहरबान Deepak Chaudhary पर कसा कानून का शिंकजा, दुबई कोर्ट ने… ‘Uttar Da Puttar’ का पोस्टर रिलीज़: अन्नू कपूर के अनोखे… Alpha पर बवाल या YRF का बड़ा दांव?
OTT और सोशल मीडिया पर अश्लील कंटेंट पर रोक लगाने की मांग: सुप्रीम कोर्ट ने केंद्र और कंपनियों से मांगा जवाब
News & Gossip

OTT और सोशल मीडिया पर अश्लील कंटेंट पर रोक लगाने की मांग: सुप्रीम कोर्ट ने केंद्र और कंपनियों से मांगा जवाब

Suditi Raje • 28/04/2025 • 1 year ago
Share: Facebook Tweet WhatsApp Telegram

OTT और सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म्स को कंटेंट नियंत्रण के दिशा-निर्देश तय करने का आदेश संभव

नई दिल्ली, 28 अप्रैल 2025

OTT और सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म्स पर बढ़ते अश्लील कंटेंट को लेकर सुप्रीम कोर्ट ने सख्त रुख अपनाया है। कोर्ट ने केंद्र सरकार समेत नेटफ्लिक्स, अमेजन प्राइम, उल्लू डिजिटल लिमिटेड, ऑल्ट बालाजी, ट्विटर, मेटा प्लेटफॉर्म्स और गूगल जैसी बड़ी कंपनियों को नोटिस जारी कर उनका जवाब तलब किया है।

यह कार्रवाई पूर्व सूचना आयुक्त उदय माहूरकर सहित अन्य याचिकाकर्ताओं द्वारा दायर याचिका के बाद की गई है। याचिका में मांग की गई है कि केंद्र सरकार एक “नेशनल कंटेंट कंट्रोल अथॉरिटी” का गठन करे, जो डिजिटल प्लेटफॉर्म्स पर प्रसारित हो रहे अश्लील कंटेंट पर नियंत्रण के लिए दिशा-निर्देश तय करे।

कोर्ट की टिप्पणी: गंभीर चिंता का विषय

जस्टिस बीआर गवई और जस्टिस ऑगस्टीन जॉर्ज मसीह की पीठ ने सुनवाई के दौरान कहा कि यह मामला गहरी चिंता का विषय है। अदालत ने माना कि यह कार्यपालिका या विधायिका के अधिकार क्षेत्र में आता है, लेकिन इसके बावजूद सुप्रीम कोर्ट ने नोटिस जारी करते हुए केंद्र और संबंधित कंपनियों से इस विषय पर जवाब मांगा है। बेंच ने यह भी टिप्पणी की कि अक्सर सुप्रीम कोर्ट पर कार्यपालिका के क्षेत्र में हस्तक्षेप करने का आरोप लगाया जाता है, फिर भी इस मामले की गंभीरता को देखते हुए कदम उठाना जरूरी समझा गया।

यह भी पढ़े: Prime Video की नई हॉरर सीरीज ‘Khauf’ से दर्शकों को मिल रहा है सच्चा डर

याचिका में क्या हैं मुख्य बिंदु?

याचिकाकर्ताओं ने अपने निवेदन में आरोप लगाया है कि सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म्स पर कई ऐसे पेज और प्रोफाइल्स हैं जो बिना किसी निगरानी के अश्लील सामग्री का प्रसार कर रहे हैं। इतना ही नहीं, कई OTT प्लेटफॉर्म्स पर प्रसारित कंटेंट में बच्चों से संबंधित आपत्तिजनक सामग्री (चाइल्ड पोर्नोग्राफी) के तत्व भी पाए गए हैं। याचिका में कहा गया कि इस तरह की सामग्री से सामाजिक नैतिकता को ठेस पहुंचती है और अप्राकृतिक यौन प्रवृत्तियों को बढ़ावा मिलता है, जिससे अपराध दर में भी इजाफा हो रहा है।

मानसिक स्वास्थ्य और सामाजिक मूल्यों पर खतरा

याचिका में यह भी कहा गया है कि इंटरनेट की सुलभता और किफायती दरों के कारण हर आयु वर्ग के लोग आसानी से इस तरह के कंटेंट तक पहुंच पा रहे हैं। इसका सीधा असर समाज की सुरक्षा, लोगों के मानसिक स्वास्थ्य और पारंपरिक सामाजिक मूल्यों पर पड़ रहा है। यदि इस पर जल्द नियंत्रण नहीं लगाया गया, तो इसका दुष्प्रभाव व्यापक स्तर पर देखने को मिल सकता है।

याचिकाकर्ताओं ने कोर्ट से आग्रह किया कि सरकार अपने संवैधानिक कर्तव्यों का निर्वहन करते हुए डिजिटल प्लेटफॉर्म्स पर अश्लील और विकृत मानसिकता को बढ़ावा देने वाली सामग्री पर रोक लगाए और इस दिशा में ठोस कदम उठाए।

यह भी पढ़े: क्या कश्मीर से शुरू होगी भारत-पाकिस्तान की जंग?

Share: Facebook Tweet WhatsApp Telegram
Suditi Raje

Suditi Raje

FilmiWire Writer

Suditi Raje is an entertainment journalist with 4years of experience in Bollywood. Known for her keen eye for captivating narratives and her ability to uncover the latest industry scoops, she is dedicated to keeping audiences informed and entertained. In her leisure time, she enjoys peaceful moments in the hills, away from the hustle and bustle of the cinema world.

You May Also Like
Sur Jyotsna awards : विरासत, साधना और सुरों की अमर गूंज को समर्पित एक भावपूर्ण संध्या
News & Gossip

Sur Jyotsna awards : विरासत, साधना और सुरों की अमर गूंज को समर्पित एक भावपूर्ण…

नई दिल्ली, 24 अप्रैल — राजधानी में आयोजित 13वें Sur Jyotsna National Music Awards ने भारतीय शास्त्रीय संगीत…

Hyder Ali Ashrafi 5 months ago Read
‘DhuranDhar’ ट्रेलर और ‘तेरे इश्क में’ समेत कई इवेंट रद्द, दिल्ली धमाके और धर्मेंद्र की तबीयत बनी वजह
News & Gossip

‘DhuranDhar’ ट्रेलर और ‘तेरे इश्क में’ समेत कई इवेंट रद्द, दिल्ली धमाके और धर्मेंद्र…

रणवीर सिंह की ‘DhuranDhar’, धनुष-कृति की ‘तेरे इश्क में’ और हुमा कुरैशी की ‘दिल्ली क्राइम 3’ के प्रमोशनल…

Suditi Raje 10 months ago Read
Ranveer Singh की 'Don 3' को लेकर बड़ी अपडेट, शूटिंग की डेट और कास्टिंग को लेकर सामने आई अहम जानकारी
News & Gossip

Ranveer Singh की ‘Don 3’ को लेकर बड़ी अपडेट, शूटिंग की डेट और कास्टिंग…

Ranveer Singh बनेंगे नए ‘Don’, 2026 में शुरू होगी शूटिंग की धमाकेदार शुरुआत नई दिल्ली, 7 जुलाई 2025…

Suditi Raje 1 year ago Read

Leave a Comment Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Trending Now

1
Netflix पर रिलीज हुई ‘Yo Yo Honey Singh: Famous’, जानिए उनकी लाइफ के अनसुने पहलू
Netflix पर रिलीज हुई ‘Yo Yo Honey Singh: Famous’,…
2 years ago
2
The Algorithm of Betaal: A Futuristic Tale of the Commonwealth
The Algorithm of Betaal: A Futuristic Tale of the…
1 year ago
3
ए रियल एनकाउंटर": सस्पेंस और एक्शन की कहानी, 15 नवंबर को रिलीज़
A Real Encounter: सस्पेंस और एक्शन की कहानी, 15…
2 years ago
4
Allu Arjun ने Mahesh Babu पर दिया ऐसा कमेंट, सोशल मीडिया पर मचा हंगामा!
Allu Arjun ने Mahesh Babu पर दिया ऐसा कमेंट,…
2 years ago
5
Nandamuri Balakrishna बने 'Daaku Maharaj', Bobby Deol के साथ धमाकेदार एक्शन में!
Nandamuri Balakrishna बने ‘Daaku Maharaj’, Bobby Deol के साथ…
2 years ago

People Also Watched

1
Vicky Kaushal–Katrina Kaif ने बेटे का रखा नाम, पहली झलक साझा कर बोले – “हमारी जिंदगी की रोशनी”
Vicky Kaushal–Katrina Kaif ने बेटे का रखा नाम, पहली…
9 months ago
2
निशानची’ से चमके ऐश्वर्य ठाकरे
निशानची से चमके Aaishvary Thackeray
6 months ago
3
"Panchayat 4" का ट्रेलर रिलीज, फुलेरा में फिर मचेगा चुनावी घमासान – 24 जून को आएगा नया सीजन
“Panchayat 4” का ट्रेलर रिलीज, फुलेरा में फिर मचेगा…
1 year ago
4
“ज़िंदगी ने मुझे धीरे-धीरे अध्यात्म, हीलिंग और आत्म-जागरूकता की ओर मार्गदर्शन किया,” Astrologer और psychic Aarti Kakkar का कहना
“ज़िंदगी ने मुझे धीरे-धीरे अध्यात्म, हीलिंग और आत्म-जागरूकता की…
7 months ago
Advertisement
Ad Space 300×250

Categories

  • News & Gossip (426)
  • Bollywood (170)
  • FW Review (104)
  • Webseries (84)
  • Tv (54)
  • Hollywood (45)
  • HOT & Glamour (40)
  • Tollywood (37)
  • Baatacheet (25)
  • Lifestyle & Beauty (14)
  • Celebs (9)
  • Uncategorized (5)

Popular Tags

Bollywood OTT Netflix Salman khan Dhurandhar border 2 Instagram Pushpa 2 Akshay Kumar Urvashi Rautela War 2 Bigg Boss 19 Priyanka Chopra Rashmika Mandanna Saiyaara Jabb Zodiacs Met Met Gala 2026 Ranveer Singh Vicky Kaushal Allu Arjun
Filmi Wire
India's Filmi Universe

FilmiWire is your go-to destination for Bollywood, Hollywood, and South cinema news, reviews, gossip, and exclusives.

Explore
  • News & Gossip
  • Bollywood
  • Hollywood
  • Tollywood
  • FW Review
  • Baatacheet
More
  • TV
  • Web Series
  • Lifestyle & Beauty
  • HOT & Glamour
  • Model Portfolio
Pages
  • About Us
  • Contact
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Advertise

© 2026 FilmiWire. All rights reserved.  —  Made with ♥ for Cinema Lovers

Privacy Disclaimer Contact Sitemap