SEARCH FILMIWIRE

20/09/2026  |  Your Daily Dose of Filmi Drama
Filmi Wire “Connecting You to the World of Entertainment”
  • Home
  • Bollywood
  • Hollywood
  • Tollywood
  • FW Review
  • Baatacheet
  • Tv
  • Webseries
  • Lifestyle & Beauty
  • HOT & Glamour
  • About Us
BREAKING
Daayra Movie Review: जब कानून और इंसाफ आमने-सामने खड़े हो… नागबंधन रिव्यू: भारतीय मिथकों को नए अंदाज़ में पेश करती… आमिर-गौरी की शादी, मौसम भी हुआ मेहरबान Deepak Chaudhary पर कसा कानून का शिंकजा, दुबई कोर्ट ने… ‘Uttar Da Puttar’ का पोस्टर रिलीज़: अन्नू कपूर के अनोखे… Alpha पर बवाल या YRF का बड़ा दांव?
Film Review Jahankilla: सपनों को साकार करने का संदेश देती है यह फिल्म
FW Review

Film Review Jahankilla: सपनों को साकार करने का संदेश देती है यह फिल्म

Hyder Ali Ashrafi • 28/11/2024 • 2 years ago
Share: Facebook Tweet WhatsApp Telegram

Movie   Jahankilla
कलाकार: जोबनप्रीत सिंह, गुरबानी गिल, जश्न कोहली, जीत सिंह पंवार
निर्देशक विकी कदम
सेंसर:  U/A
अवधि: 130 मिनट
Rating Star Rating 2.5 PNG

 


 

अक्सर फिल्ममेकर्स बॉक्स ऑफिस पर मुनाफा कमाने की होड़ में अपनी फिल्मों में अनावश्यक कॉमेडी, एक्शन, बोल्ड सीन और डबल मीनिंग डायलॉग्स ठूंस देते हैं। लेकिन इस फिल्म के निर्माता और निर्देशक साधुवाद के पात्र हैं, जिन्होंने कहानी को पूरी ईमानदारी के साथ सिल्वर स्क्रीन पर पेश किया है। यही वजह है कि इंडियन क्रिकेट के महानायक कपिल देव ने इस फिल्म का ट्रेलर देखने के बाद इसकी विशेष स्क्रीनिंग में शिरकत की और फिल्म की जमकर तारीफ की। फिल्म के टाइटल में भी कपिल देव का संदेश छुपा हुआ है।

करीब 130 मिनट लंबी यह फिल्म आज सिनेमाघरों में रिलीज हुई। हालांकि, यह समझना मुश्किल है कि मेकर्स ने इसे प्रमोट क्यों नहीं किया। अगर फिल्म को रिलीज से 10-15 दिन पहले प्रमुख शहरों में स्टार्स के साथ प्रमोट किया गया होता, तो यह बॉक्स ऑफिस पर बेहतर प्रदर्शन कर सकती थी।

Film Review Jahankilla: सपनों को साकार करने का संदेश देती है यह फिल्म

कहानी

फिल्म की कहानी पंजाब की सकारात्मक तस्वीर पेश करती है। यह खुशहाल और विकास की ओर बढ़ते पंजाब को दिखाती है, ना कि “उड़ता पंजाब” जैसी फिल्मों की तरह नशे में फंसे युवाओं की कहानी। शायद यही वजह है कि पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान ने भी इस फिल्म को युवा पीढ़ी को प्रेरित करने वाली फिल्म बताया है।

फिल्म फ्लैशबैक से शुरू होती है। कहानी एक युवा लेखक की है, जो अपनी नई किताब जहानकिल्ला अपने खास दोस्त को भेंट करने जा रहा है। यहीं से उसकी पुरानी यादों का सिलसिला शुरू होता है।

फिल्म का मुख्य पात्र शिंदा (जोबनप्रीत सिंह) एक सिख युवक है, जो अपने गांव में पढ़ाई पूरी करने के बाद दोस्तों के साथ मौज-मस्ती में व्यस्त रहता है। कहानी शिंदा और उसके दोस्तों गर्वीला (जश्न कोहली) और संजू (जीत सिंह पंवार) के इर्द-गिर्द घूमती है। ये तीनों पुलिस फोर्स में चयनित होकर ट्रेनिंग के लिए जहानकिल्ला एकेडमी पहुंचते हैं।

यहां इनकी ट्रेनिंग सेवा सिंह (प्रकाश गढू) की देखरेख में होती है। ट्रेनिंग के दौरान ये अपने परिवारों के लिए एक बेहतर भविष्य का सपना देखते हैं। लेकिन कहानी में मोड़ तब आता है जब शिंदा एकेडमी के चीफ के भतीजे के साथ मारपीट में उलझ जाता है। इसके बाद चीफ और उसका भतीजा उसे हर दिन प्रताड़ित करते हैं। इस संघर्ष से निकलने के लिए शिंदा अपने दोस्तों के साथ मिलकर आईपीएस बनने का बड़ा सपना देखता है और उसे साकार करने में जुट जाता है।

Film Review Jahankilla: सपनों को साकार करने का संदेश देती है यह फिल्म

फिल्म की विशेषताएं

डायरेक्टर विकी कदम ने पुलिस एकेडमी के माहौल को बड़ी खूबसूरती और ईमानदारी से पर्दे पर उतारा है। शिंदा की प्रेमिका सिमरन (गुरबानी गिल) का स्क्रीन टाइम भले ही कम है, लेकिन उन्होंने अपने किरदार में जान डाल दी है।

फिल्म के लेखक और मुख्य अभिनेता जोबनप्रीत सिंह ने अपने किरदार को बखूबी निभाया है। संजू के किरदार में जीत सिंह पंवार फिट बैठते हैं, जबकि गर्वीला की भूमिका में जश्न कोहली शानदार हैं। फिल्म के गाने कहानी के अनुरूप हैं और दर्शकों को जोड़ते हैं।

Film Review Jahankilla: सपनों को साकार करने का संदेश देती है यह फिल्म

खामियां

हालांकि फिल्म में कुछ खामियां भी हैं। इसका अंत अचानक आता है, जिससे लगता है कि मेकर्स फिल्म का पार्ट 2 बनाने की योजना में हैं।

अंतिम राय

अगर आप साफ-सुथरी और प्रेरणादायक फिल्मों के प्रशंसक हैं, तो यह फिल्म आपको निराश नहीं करेगी।

 

Tags: Jahankilla
Share: Facebook Tweet WhatsApp Telegram
Hyder Ali Ashrafi

Hyder Ali Ashrafi

FilmiWire Writer

Filmi Wire in the vibrant hues of Bollywood, Hyder Ali is an entertainment journalist with six years of experience in the glitzy world of cinema. With a keen eye for captivating narratives and a knack for uncovering the latest industry scoops, He is dedicated to keeping audiences informed and entertained. When not working, you’ll find his in the hills, enjoying some peaceful time away from the hustle and bustle of the industry.

You May Also Like
Heer Express Movie Review: दिविता जुनेजा की डेब्यू फिल्म, परिवार संग देखने लायक साफ-सुथरी कहानी
FW Review

Heer Express Movie Review: दिविता जुनेजा की डेब्यू फिल्म, परिवार संग देखने लायक साफ-सुथरी…

Heer Express Movie Review: परिवार संग देखने लायक फिल्म, जिसमें न हिंसा है न गाली-गलौज, सिर्फ सुकून और…

Suditi Raje 1 year ago Read
‘Aap Jaisa Koi’ रिव्यू: संवेदना और संभावनाओं से भरी, लेकिन सतही बनी रह गई कहानी
FW Review

‘Aap Jaisa Koi’ रिव्यू: संवेदना और संभावनाओं से भरी, लेकिन सतही बनी रह गई…

नेटफ्लिक्स पर रिलीज़ हुई R. Madhavan और फातिमा सना शेख की नई फिल्म ‘Aap Jaisa Koi’ में दम…

Suditi Raje 1 year ago Read
‘Son of Sardar 2’ Review: रवि किशन ने समेटा शो, अजय देवगन फीके, कहानी अधपकी और ह्यूमर अधूरा
FW Review

‘Son of Sardar 2’ Review: रवि किशन ने समेटा शो, अजय देवगन फीके, कहानी…

13 साल बाद लौटा ‘Son of Sardar 2’, पर इस बार छा गए रवि किशन, अजय हुए फीके…

Suditi Raje 1 year ago Read

Leave a Comment Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Trending Now

1
Netflix पर रिलीज हुई ‘Yo Yo Honey Singh: Famous’, जानिए उनकी लाइफ के अनसुने पहलू
Netflix पर रिलीज हुई ‘Yo Yo Honey Singh: Famous’,…
2 years ago
2
The Algorithm of Betaal: A Futuristic Tale of the Commonwealth
The Algorithm of Betaal: A Futuristic Tale of the…
1 year ago
3
ए रियल एनकाउंटर": सस्पेंस और एक्शन की कहानी, 15 नवंबर को रिलीज़
A Real Encounter: सस्पेंस और एक्शन की कहानी, 15…
2 years ago
4
Allu Arjun ने Mahesh Babu पर दिया ऐसा कमेंट, सोशल मीडिया पर मचा हंगामा!
Allu Arjun ने Mahesh Babu पर दिया ऐसा कमेंट,…
2 years ago
5
Nandamuri Balakrishna बने 'Daaku Maharaj', Bobby Deol के साथ धमाकेदार एक्शन में!
Nandamuri Balakrishna बने ‘Daaku Maharaj’, Bobby Deol के साथ…
2 years ago

People Also Watched

1
Met Gala 2025: Shah Rukh Khan का ग्लैमरस डेब्यू, लेकिन विदेशी मीडिया के सवाल ने किया हैरान!
Met Gala 2025: Shah Rukh Khan का ग्लैमरस डेब्यू,…
1 year ago
2
Bigg Boss 19 में मचा बवाल: शहबाज ने मालती चाहर और तान्या मित्तल को सुनाई खरी-खोटी, घर बना जंग का मैदान!
Bigg Boss 19 में मचा बवाल: शहबाज ने मालती…
11 months ago
3
बॉलीवुड सितारे जो Instagram पर राज करते हैं: Janhvi Kapoor's की हॉट तस्वीरें से Ranveer Singh's के पोस्ट तक
बॉलीवुड सितारे जो Instagram पर राज करते हैं: Janhvi…
2 years ago
4
Nora Fatehi की No-Caption पोस्ट ने Internet को दी Hot फ्लैश!
Nora Fatehi की No-Caption पोस्ट ने Internet को दी…
1 year ago
Advertisement
Ad Space 300×250

Categories

  • News & Gossip (426)
  • Bollywood (170)
  • FW Review (104)
  • Webseries (84)
  • Tv (54)
  • Hollywood (45)
  • HOT & Glamour (40)
  • Tollywood (37)
  • Baatacheet (25)
  • Lifestyle & Beauty (14)
  • Celebs (9)
  • Uncategorized (5)

Popular Tags

Bollywood OTT Netflix Salman khan Dhurandhar border 2 Instagram Pushpa 2 Akshay Kumar Urvashi Rautela War 2 Bigg Boss 19 Priyanka Chopra Rashmika Mandanna Saiyaara Jabb Zodiacs Met Met Gala 2026 Ranveer Singh Vicky Kaushal Allu Arjun
Filmi Wire
India's Filmi Universe

FilmiWire is your go-to destination for Bollywood, Hollywood, and South cinema news, reviews, gossip, and exclusives.

Explore
  • News & Gossip
  • Bollywood
  • Hollywood
  • Tollywood
  • FW Review
  • Baatacheet
More
  • TV
  • Web Series
  • Lifestyle & Beauty
  • HOT & Glamour
  • Model Portfolio
Pages
  • About Us
  • Contact
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Advertise

© 2026 FilmiWire. All rights reserved.  —  Made with ♥ for Cinema Lovers

Privacy Disclaimer Contact Sitemap