Nora Fatehi का Traditional अवतार, इंटरनेट पर बिखेरा हुस्न का जलवा!

Nora Fatehi का Traditional अवतार, इंटरनेट पर बिखेरा हुस्न का जलवा!

Bollywood की स्टाइल डीवा Nora Fatehi हर बार अपने लुक से फैंस के दिलों पर राज करती हैं, और इस बार भी उन्होंने अपनी लेटेस्ट इंस्टाग्राम पोस्ट से तहलका मचा दिया है! ब्राइडल थीम में उनका ट्रेडिशनल और रॉयल लुक ऐसा है कि लोग उनकी तारीफ किए बिना रह ही नहीं पा रहे।

अप्सरा बनीं Nora Fatehi – ब्राइडल लुक में ढाया कहर!

Nora Fatehi ने अपने फोटोशूट में एक व्हाइट और ग्रीन शेड के फ्लोरल लहंगे में जलवे बिखेरे हैं। यह लहंगा ट्रेडिशनल और मॉडर्न लुक का परफेक्ट कॉम्बिनेशन है। उनकी खूबसूरती को चार चांद लगा रहे हैं उनके बालों में सजे मोगरे के फूल, जो इस पूरे लुक को बेहद क्लासी और ग्रेसफुल बना रहे हैं।

उनके एक्सप्रेशन्स और एटीट्यूड ने फैंस के होश उड़ा दिए हैं! हर एंगल से वह किसी परी से कम नहीं लग रही हैं।

Also Read: प्रशंसकों की शुभकामना के साथ ‘मिसेज ग्लोब’ में भारत का प्रतिनिधित्व करने के लिए अनुराधा गर्ग चीन रवाना

Nora Fatehi के कैप्शन ने बढ़ाई दीवानगी!

Nora ने इस स्टनिंग लुक के साथ कैप्शन लिखा –

“I’m obsessed with this look 🥰 Drop a white heart if you love it too 🤍🤍”

Nora Fatehi
Picture Credit: norafatehi (Instagram)

मतलब ये लुक सिर्फ उन्हें ही नहीं, बल्कि उनके लाखों चाहने वालों को भी दीवाना बना रहा है!

फैंस के जबरदस्त रिएक्शन्स

Nora Fatehi के इस ब्राइडल लुक पर फैंस के जबरदस्त रिएक्शन्स आ रहे हैं। एक यूजर ने तारीफ करते हुए लिखा, “उफ़्फ़, ये अदा! 🥹🥹🥹” वहीं, दूसरे यूजर ने उनकी खूबसूरती की सराहना करते हुए कमेंट किया, “बेहद खूबसूरत, बस खूबसूरत! ❤️❤️🌙🌙”


Picture Credit: norafatehi (Instagram)
इतना ही नहीं, एक और फैन ने Nora Fatehi की तारीफ में लिखा, “I’m got obsessed tooo ❤️” जबकि दूसरे यूजर ने उनकी हर अदा को बेमिसाल बताते हुए कहा, “नोरा जी, आपका हर लुक बेमिसाल होता है! ✨🔥”

Nora Fatehi की इस तस्वीर पर हर तरफ से प्यार ही प्यार बरस रहा है, और उनके फैंस इस लुक को वायरल करने में कोई कसर नहीं छोड़ रहे!
Also Read:

 

View this post on Instagram

 

A post shared by Nora Fatehi (@norafatehi)

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *