SEARCH FILMIWIRE

05/09/2026  |  Your Daily Dose of Filmi Drama
Filmi Wire “Connecting You to the World of Entertainment”
  • Home
  • Bollywood
  • Hollywood
  • Tollywood
  • FW Review
  • Baatacheet
  • Tv
  • Webseries
  • Lifestyle & Beauty
  • HOT & Glamour
  • About Us
BREAKING
नागबंधन रिव्यू: भारतीय मिथकों को नए अंदाज़ में पेश करती… आमिर-गौरी की शादी, मौसम भी हुआ मेहरबान Deepak Chaudhary पर कसा कानून का शिंकजा, दुबई कोर्ट ने… ‘Uttar Da Puttar’ का पोस्टर रिलीज़: अन्नू कपूर के अनोखे… Alpha पर बवाल या YRF का बड़ा दांव? क्या बॉलीवुड का अगला सुपरस्टार AI होगा? जानिए AI Actors…
'Sarzameen' ट्रेलर रिलीज: आतंकवाद, देशभक्ति और मां की ममता के इर्द-गिर्द घूमती कहानी में नजर आए Ibrahim Ali Khan, काजोल और पृथ्वीराज
Webseries

‘Sarzameen’ ट्रेलर रिलीज: आतंकवाद, देशभक्ति और मां की ममता के इर्द-गिर्द घूमती कहानी में नजर आए Ibrahim Ali Khan, काजोल और पृथ्वीराज

Suditi Raje • 05/07/2025 • 1 year ago
Share: Facebook Tweet WhatsApp Telegram

Ibrahim Ali Khan का इंटेंस लुक, काजोल की ममता और पृथ्वीराज की सख्ती ने बनाया ‘Sarzameen’ ट्रेलर को दमदार

नई दिल्ली, 5 जुलाई 2025

काजोल, Ibrahim Ali Khan और पृथ्वीराज सुकुमारन स्टारर फिल्म ‘Sarzameen’ का बहुप्रतीक्षित ट्रेलर शुक्रवार को आधिकारिक तौर पर जारी कर दिया गया। धर्मा प्रोडक्शन के बैनर तले बनी इस फिल्म का निर्देशन बोमन ईरानी के बेटे कायोज ईरानी ने किया है। फिल्म ओटीटी प्लेटफॉर्म जियो सिनेमा पर 25 जुलाई को रिलीज होगी।

फिल्म ‘Sarzameen’ एक भावनात्मक लेकिन थ्रिल से भरपूर कहानी है, जो देशभक्ति, आतंकवाद और पारिवारिक संघर्ष के ताने-बाने को छूती है। ट्रेलर में Ibrahim Ali Khan एक आर्मी ऑफिसर से आतंकवादी बने युवा की भूमिका में नजर आते हैं, जबकि काजोल उनकी मां और पृथ्वीराज सुकुमारन उनके पिता की भूमिका में दिखाई देते हैं।

Ibrahim Ali Khan का अब तक का सबसे गंभीर किरदार


फिल्म ‘Sarzameen’ में Ibrahim Ali Khan की यह दूसरी फिल्म है। जहां उनकी पहली फिल्म ‘नादानियां’ एक लव स्टोरी थी, वहीं इस फिल्म में वह एक इंटेंस और गंभीर भूमिका निभाते नजर आ रहे हैं। ट्रेलर की शुरुआत में Ibrahim Ali Khan सेना की वर्दी में हाथ में रिवॉल्वर लिए बर्फीले मैदान में चलते हुए नजर आते हैं। कुछ ही पलों में दृश्य बदलता है और उनका आतंकवादी अवतार सामने आता है।

View this post on Instagram

A post shared by JioHotstar (@jiohotstar)

यह भी पढ़े: Salman Khan की ‘Battle of Galwan’ का दमदार फर्स्ट लुक आया सामने, वर्दी में दिखे देशभक्ति से लबरेज ‘टाइगर’

मां-बेटे की भावनात्मक कहानी


फिल्म की कहानी एक ऐसे परिवार की है जहां पिता एक सख्त आर्मी ऑफिसर है, बेटा किसी वजह से गलत रास्ते पर चला जाता है और मां के दिल में बेटे के लिए ममता अब भी ज़िंदा है। ट्रेलर में एक संवाद में काजोल कहती हैं – “अपनों के खून से बढ़कर कुछ भी नहीं होता।” यह डायलॉग फिल्म के भावनात्मक पहलू को दर्शाता है।

पृथ्वीराज और Ibrahim Ali Khan के बीच होगा जबरदस्त टकराव


ट्रेलर में पृथ्वीराज सुकुमारन और Ibrahim Ali Khan के बीच कई तीखे संवाद और एक्शन सीक्वेंस दिखाए गए हैं। पिता और बेटे के बीच विचारधाराओं की लड़ाई फिल्म का मुख्य आकर्षण मालूम होती है। Sarzameen में दिखाए गए युद्ध दृश्य और इमोशनल पल फिल्म को और भी प्रभावशाली बनाते हैं।

कायोज ईरानी की निर्देशन में पहली फिल्म


बता दें कि फिल्म का निर्देशन बोमन ईरानी के बेटे कायोज ईरानी ने किया है। कायोज इससे पहले करण जौहर की फिल्म ‘स्टूडेंट ऑफ द ईयर’ में एक्टर के रूप में नजर आए थे। अब वह करण जौहर के ही प्रोडक्शन हाउस की इस फिल्म के साथ बतौर निर्देशक डेब्यू कर रहे हैं।

25 जुलाई को होगी रिलीज


‘Sarzameen’ को सीधे ओटीटी प्लेटफॉर्म जिओ हॉटस्टार (JioHotstar) पर 25 जुलाई 2025 को रिलीज किया जाएगा। फिल्म का ट्रेलर देखने के बाद यह उम्मीद की जा रही है कि यह फिल्म इब्राहिम अली खान के करियर के लिए एक मजबूत मोड़ साबित हो सकती है।

‘Sarzameen’ एक इमोशनल थ्रिलर के तौर पर सामने आ रही है, जिसमें पारिवारिक रिश्तों की उलझनें, देशभक्ति का जुनून और आतंरिक संघर्ष को उकेरा गया है। फिल्म का ट्रेलर दर्शकों के बीच उत्सुकता जरूर जगा रहा है। अब देखना होगा कि क्या फिल्म दर्शकों की उम्मीदों पर खरी उतर पाती है।

यह भी पढ़े: ब्राजील ने दिखाई भारत की ‘Akash’ मिसाइल प्रणाली में दिलचस्पी, रक्षा साझेदारी को मिल सकता है नया आयाम

Tags: Sarzameen
Share: Facebook Tweet WhatsApp Telegram
Suditi Raje

Suditi Raje

FilmiWire Writer

Suditi Raje is an entertainment journalist with 4years of experience in Bollywood. Known for her keen eye for captivating narratives and her ability to uncover the latest industry scoops, she is dedicated to keeping audiences informed and entertained. In her leisure time, she enjoys peaceful moments in the hills, away from the hustle and bustle of the cinema world.

You May Also Like
'The Family Man 3' का ऐलान: इस बार श्रीकांत तिवारी के सामने होंगे दो धाकड़ दुश्मन, देखें दमदार फर्स्ट लुक
Webseries

‘The Family Man 3’ का ऐलान: इस बार श्रीकांत तिवारी के सामने होंगे दो…

Jaideep Ahlawat और निमरत की एंट्री से और खतरनाक हुआ ‘The Family Man 3’ का गेम नई दिल्ली,…

Suditi Raje 1 year ago Read
'Maamla Legal Hai' सीज़न 2 की शूटिंग शुरू, कोर्ट में लौटेगी हंसी की सुनवाई!
Webseries

‘Maamla Legal Hai’ सीज़न 2 की शूटिंग शुरू, कोर्ट में लौटेगी हंसी की सुनवाई!

‘Maamla Legal Hai’ सीज़न 2 – तारीख़ है तय, अब आएगा कॉमेडी का फैसला नई दिल्ली, 28 मई…

Suditi Raje 1 year ago Read
Kapoor खानदान पर बनी डॉक्यूमेंट्री ‘Dining With The Kapoors’ की रिलीज डेट तय, पोस्टर से गायब दिखीं आलिया भट्ट!
Webseries

Kapoor खानदान पर बनी डॉक्यूमेंट्री ‘Dining With The Kapoors’ की रिलीज डेट तय, पोस्टर…

Kapoor खानदान की नई डॉक्यूमेंट्री में दिखेगी परिवार की विरासत, रिश्तों और सिनेमा के बीच गहरा जुड़ाव —…

Suditi Raje 10 months ago Read

Leave a Comment Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Trending Now

1
Netflix पर रिलीज हुई ‘Yo Yo Honey Singh: Famous’, जानिए उनकी लाइफ के अनसुने पहलू
Netflix पर रिलीज हुई ‘Yo Yo Honey Singh: Famous’,…
2 years ago
2
The Algorithm of Betaal: A Futuristic Tale of the Commonwealth
The Algorithm of Betaal: A Futuristic Tale of the…
1 year ago
3
ए रियल एनकाउंटर": सस्पेंस और एक्शन की कहानी, 15 नवंबर को रिलीज़
A Real Encounter: सस्पेंस और एक्शन की कहानी, 15…
2 years ago
4
Allu Arjun ने Mahesh Babu पर दिया ऐसा कमेंट, सोशल मीडिया पर मचा हंगामा!
Allu Arjun ने Mahesh Babu पर दिया ऐसा कमेंट,…
2 years ago
5
Nandamuri Balakrishna बने 'Daaku Maharaj', Bobby Deol के साथ धमाकेदार एक्शन में!
Nandamuri Balakrishna बने ‘Daaku Maharaj’, Bobby Deol के साथ…
2 years ago

People Also Watched

1
Stranger Things 5 Volume 1 Review: हॉकिन्स लौट आया और दांव पहले से कहीं ज्यादा ऊंचे, अंतिम जंग की शुरुआत
Stranger Things 5 Volume 1 Review: हॉकिन्स लौट आया…
9 months ago
2
The Queen Returns!
“The Queen Returns!” – Priyanka Chopra का धांसू अंदाज़,…
10 months ago
3
‘Rana Naidu Season 2’ Review: एक बार फिर वही गालियाँ, वही क्राइम, और वही अधपका मसाला
‘Rana Naidu Season 2’ Review: एक बार फिर वही…
1 year ago
4
‘War 2’ का नया पोस्टर रिलीज: Hrithik Roshan और जूनियर एनटीआर के बीच दिखी घमासान भिड़ंत, कियारा आडवाणी भी एक्शन मोड में
‘War 2’ का नया पोस्टर रिलीज: Hrithik Roshan और…
1 year ago
Advertisement
Ad Space 300×250

Categories

  • News & Gossip (426)
  • Bollywood (170)
  • FW Review (103)
  • Webseries (84)
  • Tv (54)
  • Hollywood (45)
  • HOT & Glamour (40)
  • Tollywood (37)
  • Baatacheet (25)
  • Lifestyle & Beauty (14)
  • Celebs (9)
  • Uncategorized (5)

Popular Tags

Bollywood OTT Netflix Salman khan Dhurandhar border 2 Instagram Pushpa 2 Akshay Kumar Urvashi Rautela War 2 Bigg Boss 19 Priyanka Chopra Rashmika Mandanna Saiyaara Jabb Zodiacs Met Met Gala 2026 Ranveer Singh Vicky Kaushal Allu Arjun
Filmi Wire
India's Filmi Universe

FilmiWire is your go-to destination for Bollywood, Hollywood, and South cinema news, reviews, gossip, and exclusives.

Explore
  • News & Gossip
  • Bollywood
  • Hollywood
  • Tollywood
  • FW Review
  • Baatacheet
More
  • TV
  • Web Series
  • Lifestyle & Beauty
  • HOT & Glamour
  • Model Portfolio
Pages
  • About Us
  • Contact
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Advertise

© 2026 FilmiWire. All rights reserved.  —  Made with ♥ for Cinema Lovers

Privacy Disclaimer Contact Sitemap