क्या Bigg Boss मेकर्स उठाएंगे Avinash और Rajat के खिलाफ सख्त कदम?

Bigg Boss मेकर्स उठाएंगे Avinash और Rajat के खिलाफ सख्त कदम

Bigg Boss 18 के घर में बवाल, क्या Avinash और Rajat होंगे शो से बाहर?


05 दिसंबर 2024 , नई दिल्ली

Bigg Boss 18 के घर में आए दिन नए-नए विवाद देखने को मिलते हैं, और ऐसा ही एक बड़ा झगड़ा हालिया एपिसोड में देखने को मिला। दिग्विजय राठी और ईशा सिंह की तीखी बहस के बीच मामला इतना बढ़ गया कि अविनाश मिश्रा और रजत दलाल भी इसमें कूद पड़े। बात यहां तक पहुंच गई कि अविनाश और रजत ने दिग्विजय पर हाथ उठा दिया और उनकी गर्दन पकड़ने की कोशिश की।

 Digvijay और Eisha के झगड़े में बढ़ा बवाल

प्रोमो वीडियो में दिखाया गया है कि Digvijay और Eisha के बीच कहासुनी हो रही है। दोनों एक-दूसरे पर गंभीर आरोप लगाते हैं। इसी दौरान ईशा को दिग्विजय पर हावी होता देख अविनाश मिश्रा झगड़े में कूद पड़ते हैं। रजत दलाल भी उनका साथ देने के लिए आगे आते हैं। बात इतनी बिगड़ जाती है कि अविनाश दिग्विजय की कॉलर पकड़ लेते हैं और उनके साथ हाथापाई करते हैं। इस झगड़े के दौरान घरवाले इन तीनों को शांत कराने की कोशिश करते हैं, लेकिन मामला नियंत्रण से बाहर हो जाता है।

यह भी पढ़े: 21 अंतरराष्ट्रीय पुरस्कार जीत चुकी ‘The Rabbit House ‘ का ट्रेलर हुआ वायरल, 20 दिसंबर को होगी रिलीज

सोशल मीडिया पर भड़के फैंस

इस प्रोमो के वायरल होने के बाद सोशल मीडिया पर लोग जमकर Bigg Boss और मेकर्स की आलोचना कर रहे हैं। फैंस का कहना है कि शो में लगातार पक्षपात हो रहा है। कई यूजर्स का आरोप है कि मेकर्स अविनाश, ईशा और विवियन के फेवर में रहते हैं। एक यूजर ने लिखा, “चुगली गैंग को घर से बाहर करो।” वहीं, कुछ लोग ये सवाल उठा रहे हैं कि क्या दिग्विजय पर हाथ उठाने के लिए अविनाश और रजत को शो से बाहर किया जाएगा या फिर मेकर्स उन्हें बचाने की कोशिश करेंगे।

क्या होगी कार्रवाई?

इस झगड़े ने Bigg Boss 18 के घर का माहौल पूरी तरह से बदल दिया है। अब यह देखना दिलचस्प होगा कि मेकर्स इस पर क्या कदम उठाते हैं। क्या अविनाश और रजत को सजा मिलेगी, या फिर यह मामला भी अन्य विवादों की तरह दबा दिया जाएगा? फैंस इस झगड़े को सीजन का सबसे बड़ा बवाल मान रहे हैं और आगे के एपिसोड का बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं।

यह भी पढ़े: रेवाड़ी के दूल्हे ने पेश की मिसाल: दहेज प्रथा के खिलाफ लिया बड़ा फैसला

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *