SEARCH FILMIWIRE

15/07/2026  |  Your Daily Dose of Filmi Drama
Filmi Wire “Connecting You to the World of Entertainment”
  • Home
  • Bollywood
  • Hollywood
  • Tollywood
  • FW Review
  • Baatacheet
  • Tv
  • Webseries
  • Lifestyle & Beauty
  • HOT & Glamour
  • About Us
BREAKING
नागबंधन रिव्यू: भारतीय मिथकों को नए अंदाज़ में पेश करती… आमिर-गौरी की शादी, मौसम भी हुआ मेहरबान Deepak Chaudhary पर कसा कानून का शिंकजा, दुबई कोर्ट ने… ‘Uttar Da Puttar’ का पोस्टर रिलीज़: अन्नू कपूर के अनोखे… Alpha पर बवाल या YRF का बड़ा दांव? क्या बॉलीवुड का अगला सुपरस्टार AI होगा? जानिए AI Actors…
Bigg Boss 19: 18 साल बाद अरशद वारसी करेंगे शो की मेजबानी, अक्षय कुमार भी होंगे साथ
Tv

Bigg Boss 19: 18 साल बाद अरशद वारसी करेंगे शो की मेजबानी, अक्षय कुमार भी होंगे साथ

Suditi Raje • 11/09/2025 • 10 months ago
Share: Facebook Tweet WhatsApp Telegram

18 साल बाद अरशद वारसी की Bigg Boss में धमाकेदार वापसी, अक्षय बने खास आकर्षण

11 सितंबर 2025, नई दिल्ली

‘Bigg Boss 19’ का वीकेंड का वार इस बार बेहद खास होने वाला है। पहली बार ऐसा होगा जब सलमान खान दर्शकों के सामने नहीं दिखेंगे। उनकी जगह फिल्म जॉली एलएलबी 3 के स्टार्स अक्षय कुमार और अरशद वारसी शो की कमान संभालते नजर आएंगे। चैनल ने इसका आधिकारिक ऐलान एक वीडियो जारी कर दिया है।

18 साल बाद अरशद वारसी की वापसी

गौरतलब है कि अरशद वारसी ने साल 2006 में ‘Bigg Boss’ के पहले सीजन की मेजबानी की थी, जो सोनी टीवी पर प्रसारित हुआ था। उस सीजन में राखी सावंत, कश्मीरा शाह, संभावना सेठ और रूपाली गांगुली जैसे चर्चित नाम शामिल थे और विजेता बने थे राहुल रॉय। अब पूरे 18 साल बाद अरशद एक बार फिर इस मंच पर लौट रहे हैं, जिससे फैंस के बीच पुरानी यादें ताजा हो गई हैं।

अक्षय कुमार का भी शो से पुराना नाता

अक्षय कुमार भी ‘Bigg Boss’ के मंच पर पहले नजर आ चुके हैं। वह सीजन 11 के ग्रैंड फिनाले का हिस्सा बने थे। इस बार वह अरशद वारसी के साथ मिलकर शो का माहौल और भी मनोरंजक बनाने वाले हैं।

यह भी पढ़े: AI-generated तस्वीरों पर Aishwarya Rai की अदालत में अपील, बोलीं- मेरी इजाजत के बिना हो रहा है इस्तेमाल

View this post on Instagram

A post shared by JioHotstar Reality (@jiohotstarreality)

सलमान खान क्यों नहीं होंगे मौजूद?

मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, सलमान खान 13-14 सितंबर को अपनी फिल्म बैटल ऑफ गलवान की शूटिंग के सिलसिले में लद्दाख में व्यस्त रहेंगे। इसी वजह से वह इस वीकेंड शो का हिस्सा नहीं बन पाएंगे। सलमान पिछले 16 सालों से लगातार ‘Bigg Boss’ के होस्ट रहे हैं और शो को नई ऊंचाइयों तक पहुंचाया है।

‘जॉली एलएलबी 3’ का प्रमोशन भी होगा खास

अरशद और अक्षय की एंट्री सिर्फ ‘Bigg Boss’ के लिए ही नहीं, बल्कि उनकी आगामी फिल्म जॉली एलएलबी 3 के प्रमोशन का भी बड़ा हिस्सा है। सुभाष कपूर निर्देशित यह फिल्म एक ब्लैक कॉमेडी है, जिसमें दोनों कलाकार अपनी पुरानी जॉली वाली भूमिकाओं को दोहराते नजर आएंगे।

दर्शकों के लिए यह एपिसोड इसलिए भी खास होगा क्योंकि एक ओर जहां उन्हें सलमान खान की कमी खलेगी, वहीं अक्षय और अरशद की जोड़ी Bigg Boss के मंच पर एक नया तड़का लगाएगी।

यह भी पढ़े: ‘Jolly LLB 3’ का ट्रेलर रिलीज़: किसानों की जंग में भिड़ेंगे दो जॉली, कोर्टरूम में होगा बड़ा ड्रामा

Tags: bigg boss
Share: Facebook Tweet WhatsApp Telegram
Suditi Raje

Suditi Raje

FilmiWire Writer

Suditi Raje is an entertainment journalist with 4years of experience in Bollywood. Known for her keen eye for captivating narratives and her ability to uncover the latest industry scoops, she is dedicated to keeping audiences informed and entertained. In her leisure time, she enjoys peaceful moments in the hills, away from the hustle and bustle of the cinema world.

You May Also Like
Hina Khan और Rocky Jaiswal की गुपचुप शादी: 10 साल के रिश्ते को मिला नाम, तस्वीरों ने फैंस को किया हैरान
Tv

Hina Khan और Rocky Jaiswal की गुपचुप शादी: 10 साल के रिश्ते को मिला…

शादी की तस्वीरों से किया सरप्राइज़, Hina Khan ने रचाई Rocky Jaiswal के संग सपनों सी शादी नई…

Suditi Raje 1 year ago Read
Bigg Boss 19 में बड़ा ट्विस्ट: गौरव की चाल से भड़के घरवाले, शहबाज बदेशा बने नए कैप्टन
Tv

Bigg Boss 19 में बड़ा ट्विस्ट: गौरव की चाल से भड़के घरवाले, शहबाज बदेशा…

Bigg Boss 19 के घर में कप्तानी की जंग ने मचाया बवाल, गौरव खन्ना के फैसले से बढ़ा…

Suditi Raje 8 months ago Read
Shraddha Arya के घर गूंजी किलकारियां, जुड़वा बच्चों का हुआ स्वागत
Tv

टीवी एक्ट्रेस Shraddha Arya के घर गूंजी किलकारियां, जुड़वा बच्चों का हुआ स्वागत

Shraddha Arya की फैमिली हुई कंप्लीट, बेटे और बेटी के साथ शुरू हुई नई जिंदगी। 03 दिसंबर 2024,…

Suditi Raje 2 years ago Read

Leave a Comment Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Trending Now

1
Netflix पर रिलीज हुई ‘Yo Yo Honey Singh: Famous’, जानिए उनकी लाइफ के अनसुने पहलू
Netflix पर रिलीज हुई ‘Yo Yo Honey Singh: Famous’,…
2 years ago
2
The Algorithm of Betaal: A Futuristic Tale of the Commonwealth
The Algorithm of Betaal: A Futuristic Tale of the…
1 year ago
3
ए रियल एनकाउंटर": सस्पेंस और एक्शन की कहानी, 15 नवंबर को रिलीज़
A Real Encounter: सस्पेंस और एक्शन की कहानी, 15…
2 years ago
4
Allu Arjun ने Mahesh Babu पर दिया ऐसा कमेंट, सोशल मीडिया पर मचा हंगामा!
Allu Arjun ने Mahesh Babu पर दिया ऐसा कमेंट,…
2 years ago
5
Nandamuri Balakrishna बने 'Daaku Maharaj', Bobby Deol के साथ धमाकेदार एक्शन में!
Nandamuri Balakrishna बने ‘Daaku Maharaj’, Bobby Deol के साथ…
2 years ago

People Also Watched

1
रणवीर सिंह ने ‘Don 3’ छोड़ा, अब ‘प्रलय’ पर फोकस करेंगे धुरंधर की सफलता के बाद
रणवीर सिंह ने ‘Don 3’ छोड़ा, अब ‘प्रलय’ पर…
7 months ago
2
Alankrita Sahai Triumphs at Womenpreneur India Awards, Inspires with Her Journey
Power & Purpose: Womenpreneur India Awards में Alankrita Sahai…
7 months ago
3
Made in India Swadeshi Runway Season 8 : 500 मॉडल्स का शानदार जलवा
Made in India Swadeshi Runway Season 8 : 500…
3 months ago
4
'Rana Naidu 2' की वापसी: जब बात परिवार की हो, तो राणा हर लाइन करेगा क्रॉस!
‘Rana Naidu 2’ की वापसी: जब बात परिवार की…
1 year ago
Advertisement
Ad Space 300×250

Categories

  • News & Gossip (426)
  • Bollywood (170)
  • FW Review (103)
  • Webseries (84)
  • Tv (54)
  • Hollywood (45)
  • HOT & Glamour (40)
  • Tollywood (37)
  • Baatacheet (25)
  • Lifestyle & Beauty (14)
  • Celebs (9)
  • Uncategorized (5)

Popular Tags

Bollywood OTT Netflix Salman khan Dhurandhar border 2 Instagram Pushpa 2 Akshay Kumar Urvashi Rautela War 2 Bigg Boss 19 Priyanka Chopra Rashmika Mandanna Saiyaara Jabb Zodiacs Met Met Gala 2026 Ranveer Singh Vicky Kaushal Allu Arjun
Filmi Wire
India's Filmi Universe

FilmiWire is your go-to destination for Bollywood, Hollywood, and South cinema news, reviews, gossip, and exclusives.

Explore
  • News & Gossip
  • Bollywood
  • Hollywood
  • Tollywood
  • FW Review
  • Baatacheet
More
  • TV
  • Web Series
  • Lifestyle & Beauty
  • HOT & Glamour
  • Model Portfolio
Pages
  • About Us
  • Contact
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Advertise

© 2026 FilmiWire. All rights reserved.  —  Made with ♥ for Cinema Lovers

Privacy Disclaimer Contact Sitemap