SEARCH FILMIWIRE

09/09/2026  |  Your Daily Dose of Filmi Drama
Filmi Wire “Connecting You to the World of Entertainment”
  • Home
  • Bollywood
  • Hollywood
  • Tollywood
  • FW Review
  • Baatacheet
  • Tv
  • Webseries
  • Lifestyle & Beauty
  • HOT & Glamour
  • About Us
BREAKING
नागबंधन रिव्यू: भारतीय मिथकों को नए अंदाज़ में पेश करती… आमिर-गौरी की शादी, मौसम भी हुआ मेहरबान Deepak Chaudhary पर कसा कानून का शिंकजा, दुबई कोर्ट ने… ‘Uttar Da Puttar’ का पोस्टर रिलीज़: अन्नू कपूर के अनोखे… Alpha पर बवाल या YRF का बड़ा दांव? क्या बॉलीवुड का अगला सुपरस्टार AI होगा? जानिए AI Actors…
Gauri Khan के रेस्टोरेंट में परोसे गए पनीर को लेकर उठा विवाद, वायरल वीडियो पर दी गई सफाई
Bollywood

Gauri Khan के रेस्टोरेंट में परोसे गए पनीर को लेकर उठा विवाद, वायरल वीडियो पर दी गई सफाई

Suditi Raje • 17/04/2025 • 1 year ago
Share: Facebook Tweet WhatsApp Telegram

Gauri Khan के रेस्टोरेंट पर फूडी का आरोप, “शाहरुख के होटल में परोसा गया नकली पनीर!”


17 अप्रैल 2025 , नई दिल्ली

बॉलीवुड सुपरस्टार शाहरुख खान की पत्नी और इंटीरियर डिज़ाइनर Gauri Khan का प्रीमियम रेस्टोरेंट ‘टोरी’ एक बार फिर चर्चा में आ गया है। अपने शानदार इंटीरियर और महंगे मेन्यू के लिए पहचाना जाने वाला यह रेस्टोरेंट अक्सर बॉलीवुड सितारों की पार्टी का ठिकाना बना रहता है। लेकिन इस बार मामला रेस्टोरेंट की शानोशौकत का नहीं, बल्कि वहां परोसे जाने वाले पनीर की गुणवत्ता को लेकर है।

क्या है पूरा मामला?

हाल ही में सोशल मीडिया इन्फ्लुएंसर सार्थक सचदेवा ने टोरी रेस्टोरेंट में खाए गए पनीर को लेकर एक वीडियो साझा किया, जो तेजी से वायरल हो गया। वीडियो में सार्थक आयोडीन टिंचर टेस्ट करते नजर आ रहे हैं। इस टेस्ट में पनीर का रंग काला और नीला हो गया, जिससे उन्होंने यह दावा किया कि इसमें स्टार्च मिलाया गया था, जो कि शुद्ध पनीर नहीं माना जाता।

सार्थक ने वीडियो में कहा,

“शाहरुख खान के रेस्टोरेंट में मुझे नकली पनीर परोसा गया। इसे देखकर मैं चौंक गया।”

यह भी पढ़े: ‘Jewel Thief – The Heist Begins’ में सैफ का धमाका, हाई-टेक चोरी की कहानी का ट्रेलर रिलीज

 

View this post on Instagram

 

A post shared by Sarthak Sachdeva (@sarthaksachdevva)

अन्य रेस्टोरेंट्स में भी किया था टेस्ट

इस वीडियो को लेकर विवाद बढ़ने के बाद यह भी सामने आया कि सार्थक ने टोरी रेस्टोरेंट से पहले अन्य सेलिब्रिटी रेस्टोरेंट्स में भी इसी तरह का पनीर टेस्ट किया था।

विराट कोहली के वन8 कम्यून रेस्टोरेंट

शिल्पा शेट्टी के बैस्टियन रेस्टोरेंट

बॉबी देओल के समप्लेस एल्स रेस्टोरेंट

इन सभी जगहों पर टेस्ट किए गए पनीर में स्टार्च नहीं पाया गया, जबकि टोरी रेस्टोरेंट का पनीर टेस्ट में फेल हो गया।

टोरी रेस्टोरेंट की सफाई

वायरल वीडियो और बढ़ते विवाद को देखते हुए Gauri Khan की टीम और टोरी रेस्टोरेंट की ओर से आधिकारिक बयान जारी किया गया है। उन्होंने कहा:

“आयोडीन टेस्ट केवल स्टार्च की उपस्थिति दर्शाता है, यह पनीर की शुद्धता का सटीक पैमाना नहीं है। हमारी डिश में सोया-आधारित सामग्री भी शामिल है, जिससे इस तरह की प्रतिक्रिया स्वाभाविक है। हम अपने किचन में इस्तेमाल होने वाली हर सामग्री की शुद्धता के लिए पूरी तरह प्रतिबद्ध हैं।”

सोशल मीडिया पर मचा हंगामा

इस पूरे प्रकरण ने सोशल मीडिया पर बहस छेड़ दी है। एक ओर जहां कुछ यूज़र्स इन्फ्लुएंसर के दावे को गंभीरता से ले रहे हैं, वहीं कई लोग इसे पब्लिसिटी स्टंट भी बता रहे हैं।

अब देखना दिलचस्प होगा कि क्या यह विवाद टोरी रेस्टोरेंट की साख को प्रभावित करता है या नहीं। फिलहाल, टीम ने स्थिति संभालने की कोशिश की है, लेकिन चर्चा थमने का नाम नहीं ले रही।

यह भी पढ़े: “मेरी मां मेरे लिए मर चुकी है” — शादी से 9 दिन पहले बेटी के होने वाले दूल्हे संग भागी मां, अलीगढ़ में दिल दहला देने वाला मामला

Share: Facebook Tweet WhatsApp Telegram
Suditi Raje

Suditi Raje

FilmiWire Writer

Suditi Raje is an entertainment journalist with 4years of experience in Bollywood. Known for her keen eye for captivating narratives and her ability to uncover the latest industry scoops, she is dedicated to keeping audiences informed and entertained. In her leisure time, she enjoys peaceful moments in the hills, away from the hustle and bustle of the cinema world.

You May Also Like
Ed Sheeran का बेंगलुरु में सरप्राइज कॉन्सर्ट रोका, फिर Arijit Singh के साथ बंगाल की सड़कों पर बाइक से घूमते नजर आए
Bollywood

Ed Sheeran का बेंगलुरु में सरप्राइज कॉन्सर्ट रोका, फिर Arijit Singh के साथ बंगाल…

बेंगलुरु में सरप्राइज शो पर पुलिस की रोक, बंगाल में Arijit Singh संग मस्ती में दिखे Ed Sheeran…

Suditi Raje 2 years ago Read
Instagram पर Himansh Kohli का प्यार भरा ऐलान: ‘Together Forever’
Bollywood

Instagram पर Himansh Kohli का प्यार भरा ऐलान: ‘Together Forever’

बॉलीवुड के प्यारे अभिनेता Himansh Kohli ने हाल ही में अपनी शादी की तस्वीरें साझा कर फैंस को…

Khushi Sikarwar 2 years ago Read
"Triptii Dimri की 'Aashiqui 3' से बाहर होने की वजह: रचनात्मक मतभेद या करियर का कदम?"
Bollywood

“Triptii Dimri की ‘Aashiqui 3’ से बाहर होने की वजह: रचनात्मक मतभेद या करियर…

  नई साल की शुरुआत Bollywood अभिनेत्री Triptii Dimri और उनके फैंस के लिए अच्छी खबर लेकर नहीं…

Hyder Ali Ashrafi 2 years ago Read

Leave a Comment Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Trending Now

1
Netflix पर रिलीज हुई ‘Yo Yo Honey Singh: Famous’, जानिए उनकी लाइफ के अनसुने पहलू
Netflix पर रिलीज हुई ‘Yo Yo Honey Singh: Famous’,…
2 years ago
2
The Algorithm of Betaal: A Futuristic Tale of the Commonwealth
The Algorithm of Betaal: A Futuristic Tale of the…
1 year ago
3
ए रियल एनकाउंटर": सस्पेंस और एक्शन की कहानी, 15 नवंबर को रिलीज़
A Real Encounter: सस्पेंस और एक्शन की कहानी, 15…
2 years ago
4
Allu Arjun ने Mahesh Babu पर दिया ऐसा कमेंट, सोशल मीडिया पर मचा हंगामा!
Allu Arjun ने Mahesh Babu पर दिया ऐसा कमेंट,…
2 years ago
5
Nandamuri Balakrishna बने 'Daaku Maharaj', Bobby Deol के साथ धमाकेदार एक्शन में!
Nandamuri Balakrishna बने ‘Daaku Maharaj’, Bobby Deol के साथ…
2 years ago

People Also Watched

1
‘Ikkis’ का ट्रेलर रिलीज: अगस्त्य नंदा बने जांबाज हीरो, दिखी परमवीर चक्र विजेता अरुण खेत्रपाल की शौर्यगाथा
‘Ikkis’ का ट्रेलर रिलीज: अगस्त्य नंदा बने जांबाज हीरो,…
10 months ago
2
Sara Ali Khan का 'लाल लुक' इंटरनेट पर छाया, नई एल्बम लॉन्च से पहले शेयर की स्टनिंग तस्वीरें
Sara Ali Khan का ‘लाल लुक’ इंटरनेट पर छाया,…
1 year ago
3
Seerat Kapoor ने व्हाइट ड्रेस में बिखेरा जलवा, फैशन से आगे बढ़कर दी खुद के प्रति सच्चे रहने की प्रेरणा
Seerat Kapoor ने व्हाइट ड्रेस में बिखेरा जलवा, फैशन…
1 year ago
4
Border 2’ में इंडियन एयरफोर्स ऑफिसर बने दिलजीत दोसांझ, शेयर किया दमदार लुक वाला वीडियो
‘Border 2’ में इंडियन एयरफोर्स ऑफिसर बने दिलजीत दोसांझ,…
9 months ago
Advertisement
Ad Space 300×250

Categories

  • News & Gossip (426)
  • Bollywood (170)
  • FW Review (103)
  • Webseries (84)
  • Tv (54)
  • Hollywood (45)
  • HOT & Glamour (40)
  • Tollywood (37)
  • Baatacheet (25)
  • Lifestyle & Beauty (14)
  • Celebs (9)
  • Uncategorized (5)

Popular Tags

Bollywood OTT Netflix Salman khan Dhurandhar border 2 Instagram Pushpa 2 Akshay Kumar Urvashi Rautela War 2 Bigg Boss 19 Priyanka Chopra Rashmika Mandanna Saiyaara Jabb Zodiacs Met Met Gala 2026 Ranveer Singh Vicky Kaushal Allu Arjun
Filmi Wire
India's Filmi Universe

FilmiWire is your go-to destination for Bollywood, Hollywood, and South cinema news, reviews, gossip, and exclusives.

Explore
  • News & Gossip
  • Bollywood
  • Hollywood
  • Tollywood
  • FW Review
  • Baatacheet
More
  • TV
  • Web Series
  • Lifestyle & Beauty
  • HOT & Glamour
  • Model Portfolio
Pages
  • About Us
  • Contact
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Advertise

© 2026 FilmiWire. All rights reserved.  —  Made with ♥ for Cinema Lovers

Privacy Disclaimer Contact Sitemap